मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
Duliajan, Assam, India
Catholic Bibile Ministry में आप सबों को जय येसु ओर प्यार भरा आप सबों का स्वागत है। Catholic Bibile Ministry offers Daily Mass Readings, Prayers, Quotes, Bible Online, Yearly plan to read bible, Saint of the day and much more. Kindly note that this site is maintained by a small group of enthusiastic Catholics and this is not from any Church or any Religious Organization. For any queries contact us through the e-mail address given below. 👉 E-mail catholicbibleministry21@gmail.com

17 दिसंबर 2020 आगमन का तीसरा सप्ताह, गुरुवार

 

17 दिसंबर 2020
आगमन का तीसरा सप्ताह, गुरुवार

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

📒 पहला पाठ : उत्पत्ति ग्रन्थ 49:2.8-10

2) ''याकूब के पुत्रो! एकत्र हो जाओ और सुनो। अपने पिता इस्राएल की बातों पर ध्यान दो।

8) यूदा! तुम्हारे भाई, तुम्हारी प्रशंसा करेंगे। तुम्हारा हाथ शत्रुओं की गरदन दबोच देगा और तुम्हारे पिता के पुत्र तुम्हें दण्डवत् करेंगे।

9) यूदा युवा सिंह के सदृश है। पुत्र! तुम शिकार कर लौटते हो। वह पशुराज सिंह की तरह, सिंहनी की तरह, झुक कर बैठा है; उसे उत्तेजित करने का साहस कौन करेगा?

10) राज्याधिकार यूदा के पास से तब तक नहीं जायेगा, राजदण्ड उसके वंश के पास तब तक रहेगा, जब तक उस पर अधिकार रखने वाला न आयें। सभी राष्ट्र उसकी अधीनता स्वीकार करेंगे।

📙 सुसमाचार : सन्त मत्ती का सुसमाचार 1:1-17

प्रभु ईसा की वंशावली

(1) इब्राहीम की सन्तान, दाऊद के पुत्र, ईसा मसीह की वंशावली।

(2) इब्राहीम से इसहाक उत्पन्न हुआ, इसहाक से याकूब, याकूब से यूदस और उसके भाई,

(3) यूदस और थामर से फ़़ारेस और ज़़ारा उत्पन्न हुए। फ़़ारेस से एस्रोम, एस्रोम से अराम,

(4) अराम से अमीनदाब, अमीनदाब से नास्सोन, नास्सोन से सलमोन,

(5) सलमोन और रखाब से बोज़़, बोज़ और रूथ से ओबेद, ओबेद से येस्से,

(6) येस्से से राजा दाऊद उत्पन्न हुआ। दाऊद और उरियस की विधवा से सुलेमान उत्पन्न हुआ।

(7) सुलेमान से रोबोआम, रोबोआम से अबीया, अबीया से आसफ़़,

(8) आसफ़़ से योसफ़़ात, योसफ़़ात से योराम, योराम से ओजि़यस,

(9) ओज़ियस से योअथाम, योअथाम से अख़़ाज़़, अख़़ाज़़ से एजि़कीअस,

(10) एजि़कीअस, से मनस्सेस, मनस्सेस से आमोस, आमोस से योसियस

(11) और बाबुल - निर्वासन के समय योसिअस से येख़़ोनिअस और उसके भाई उत्पन्न हुए।

(12) बाबुल - निर्वासन के बाद येख़़ोनिअस से सलाथिएल उत्पन्न हुआ। सलाथिएल से ज़़ोरोबबेल,

(13) ज़ोरोबबेल से अबियुद, अबियुद से एलियाकिम, एलियाकिम से आज़़ोर,

(14) आज़़ोर से सादोक, सादोक से आखि़म, आखि़म से एलियुद,

(15) एलियुद से एलियाज़़ार, एलियाज़़ार से मत्थान, मत्थान से याकूब,

(16) याकूब से मरियम का पति यूसुफ़़, और मरियम से ईसा उत्पन्न हुए, जो मसीह कहलाते हैं।

(17) इस प्रकार इब्राहीम से दाऊद तक कुल चैदह पीढि़याँ हैं, दाउद से बाबुल- निर्वाचन तक चैदह पीढि़याँ और बाबुल -निर्वासन से मसीह तक चैदह पीढि़याँ।

📚 मनन-चिंतन

हम ख्रीस्त-जयन्ती के त्यौहार से एक ही सप्ताह दूर है और आज आगमन के दूसरे चरण में प्रवेश कर रहे हैं। संत मत्ती का सुसमाचार प्रभु येसु की वंशावली के द्वारा यह साबित करना चाहता है कि येसु इब्राहीम तथा दाऊद की सन्तान है। इस प्रस्तुति के माध्यम से सुसमाचार का लेखक यह स्पष्ट करना चाहता है कि मानव इतिहास में प्रभु येसु का एक विशेष स्थान है और वे हमारी ही तरह मनुष्य थे। प्रभु येसु पवित्र त्रित्व का दूसरा व्यक्ति होने के साथ-साथ मानव सन्तान भी है। संत मत्ती यहूदियों के लिए अपना सुसमाचार लिखते हुए उन्हें यह बताना चाहते हैं कि प्रभु येसु जो दाऊद का पुत्र है मसीह है जिनका इंतज़ार वे सदियों से करते आ रहे थे। प्रभु येसु मानवों के बीच मानव बन कर आने वाला एक सच्चा मानव है। आइए हम जीवित ईश्वर के पवित्र आत्मा से कृपा माँगे कि वचन के मांस बनने के रहस्य को समझ सकें।



📚 REFLECTION

Today with just a week to go before Christmas, we enter into the peak season of Advent. From today we have the immediate and intense preparation for Christmas. The Gospel presents us with the Matthean genealogy of Jesus which goes back to Abraham presenting Jesus as descending from Abraham and from David. This presentation is also expected to emphasise the fact of the human birth of Jesus. Jesus is the second person of the Holy Trinity, eternally begotten Son of the Father. In his temporal birth he was born to Mary who was married to Joseph who descended from David and further from Abraham. St. Matthew the evangelist wants to stress that while Jesus is the true Son of God, he is a true human being in our human history. Let us ask the Spirit of the Living God to enlighten our hearts to understand the mystery of Word made Flesh.


मनन-चिंतन - 2

नए विधान में, हम येसु की दो वंशावली पाते हैं - एक मत्ती 1: 1-17 में और दूसरा लूकस 3: 23-38 में। मत्ती इब्राहीम से शुरू करते हैं जबकि लूकस आदम से शुरू करते हैं। इब्राहीम से लेकर दाऊद तक की दोनों की सूची एक समान हैं, लेकिन उस बिंदु से वे मौलिक रूप से अलग हैं, क्योंकि मत्ती यूसुफ के वंश को दिखाते हैं जबकि लूकस मरियम का वंश प्रस्तुत करते हैं। अन्य अंतर भी हैं। उदाहरण के लिए, मत्ती याकूब को यूसुफ के पिता के रूप में प्रस्तुत करते हैं, जबकि लूकस यूसुफ को एली का पुत्र मानते हैं। इस प्रकार यह स्पष्ट है कि ये वंशावली ऐतिहासिक रूप से सटीक होने का दावा नहीं कर सकती हैं। वे अधिक धार्मिक और ईशशास्त्रीय हैं। पवित्र बाइबल कालानुक्रमिक इतिहास नहीं है, बल्कि मुक्ति का इतिहास है। बाइबल में हम व्यक्तियों या समुदायों द्वारा ईश्वर के अनुभवों का लेखा-जोखा पाते हैं। इन वंशावलियों में सभी प्रकार के लोग होते हैं – न्यायपूर्ण और अन्यायपूर्ण व्यवहार करने वाले, अमीर और गरीब, छोटे और बड़े। येसु की सार्वभौमिकता को प्रकट करना सुसमाचार के लेखक की लक्ष्यों में से एक है। येसु सभी मनुष्यों के उद्धारकर्ता हैं। उनका एक सार्वभौमिक नियोग और एक सार्वभौमिक मिशन है। कोई उनकी कृपा से वंचित नहीं है। वे ईश्वर के सार्वभौमिक प्रेम की अभिव्यक्ति है, जो "भले और बुरे, दोनों पर अपना सूर्य उगाता तथा धर्मी और अधर्मी, दोनों पर पानी बरसाता है" (मत्ती 5:45)। एक ख्रीस्तीय विश्वासी वह है जो दुनिया की सभी अच्छाईयों के लिए खुला रहना सीखता है और सभी के प्रति हमेशा सकारात्मक व्यवहार करता है।



REFLECTION

In the New Testament, we find two genealogies of Jesus – one in Mt 1:1-17 and the other in Lk 3:23-38. Matthew begins with Abraham while Luke begins with Adam. The lists are identical from Abraham to David, but they radically differ from that point onwards, as Matthews shows the lineage of Joseph while Luke presents the lineage of Mary. There are also other differences. For instance, Matthew names Jacob as the father of Joseph, the husband of Mary while Luke names Heli as Joseph’s father. However, it is clear that these genealogies cannot claim to be historically accurate. They are more theological and kerygmatic. For that matter the Bible is not chronological history, but salvation history. The Bible contains the accounts of God-experiences of individuals or communities. The genealogies contain all sorts of people – just and unjust, rich and poor alike. The Universality of Jesus is one of the concerns of the writer of the Gospel. Jesus is the Saviour for all human beings. He has a universal appeal and a universal mission. No one is left out. He is the manifestation of the universal love of God who “makes his sun rise on the evil and on the good, and sends rain on the righteous and on the unrighteous” (Mt 5:45). A Christian is one who learns to be open to all goodness in the world and is proactive towards everyone, always./p>

✍ -Biniush Topno


Copyright © www.atpresentofficial.blogspot.com
Praise the Lord!

Catholic Bible Ministry Readings for today 16 December 2020

 Daily Mass Readings for Wednesday, 16 December 2020


Advent Weekday

First Reading: Isaiah 45: 6c-8, 18, 21c-25

6 That they may know who are from the rising of the sun, and they who are from the west, that there is none besides me. I am the Lord, and there is none else:

7 I form the light, and create darkness, I make peace, and create evil: I the Lord that do all these things.

8 Drop down dew, ye heavens, from above, and let the clouds rain the just: let the earth be opened, and bud forth a saviour: and let justice spring up together: I the Lord have created him.

18 For thus saith the Lord that created the heavens, God himself that formed the earth, and made it, the very maker thereof: he did not create it in vain: he formed it to be inhabited. I am the Lord, and there is no other.

21 Tell ye, and come, and consult together: who hath declared this from the beginning, who hath foretold this from that time? Have not I the Lord, and there is no God else besides me? A just God and a saviour, there is none besides me.

22 Be converted to me, and you shall be saved, all ye ends of the earth: for I am God, and there is no other.

23 I have sworn by myself, the word of justice shall go out of my mouth, and shall not return: For every knee shall be bowed to me, and every tongue shall swear.

24 Therefore shall he say: In the Lord are my justices and empire: they shall come to him, and all that resist him shall be confounded.

25 In the Lord shall all the seed of Israel be justified and praised.

Responsorial Psalm: Psalms 85: 9ab and 10, 11-12, 13-14

9 I will hear what the Lord God will speak in me: for he will speak peace unto his people: And unto his saints: and unto them that are converted to the heart.

10 Surely his salvation is near to them that fear him: that glory may dwell in our land.

11 Mercy and truth have met each other: justice and peace have kissed.

12 Truth is sprung out of the earth: and justice hath looked down from heaven.

13 For the Lord will give goodness: and our earth shall yield her fruit.

14 Justice shall walk before him: and shall set his steps in the way.

Gospel: Luke 7: 18b-23

18 And John’s disciples told him of all these things.

19 And John called to him two of his disciples, and sent them to Jesus, saying: Art thou he that art to come; or look we for another?

20 And when the men were come unto him, they said: John the Baptist hath sent us to thee, saying: Art thou he that art to come; or look we for another?

21 (And in that same hour, he cured many of their diseases, and hurts, and evil spirits: and to many that were blind he gave sight.)

22 And answering, he said to them: Go and relate to John what you have heard and seen: the blind see, the lame walk, the lepers are made clean, the deaf hear, the dead rise again, to the poor the gospel is preached:

23 And blessed is he whosoever shall not be scandalized in me.

✍️- Biniush Topno

👉 Website link

https://atpresentofficial.blogspot.com

16 दिसंबर 2020 Aआगमन का तीसरा सप्ताह, बुधवार

 

16 दिसंबर 2020
Aआगमन का तीसरा सप्ताह, बुधवार

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

📒 पहला पाठ : इसायाह का ग्रन्थ 45:6c-8,21c-25

6) मैं ही प्रभु हूँ, कोई दूसरा नहीं।

7) मैं प्रकाश और अन्धकार, दोनों की सृष्टि करता हूँ। मैं सुख भी देता और दुःख भी भेजता हूँ। मैं, प्रभु, यह सब करता हूँ।

8) आकाश! धार्मिकता बरसाओ- ओस की बूँदों की तरह, बादलों के जल की तरह। धरती खुल कर उसे ग्रहण करे- मुक्ति का अंकुर फूट निकले और धार्मिकता फले-फूले। मैं, प्रभु, ने इसकी सृष्टि की है।

21) मेरे सिवा कोई दूसरा ईश्वर नहीं। मेरे सिवा कोई न्यायी और उद्धारकरर्ता ईश्वर नहीं।

22) पृथ्वी के सीमान्तों से मेरे पास आओ और तुम मुक्ति प्राप्त करोगे, क्योंकि मेरे सिवा कोई ईश्वर नहीं।

23) “मेरे मुख से निकलने वाला शब्द सच्चा और अपरिवर्तनीय है। मैं शपथ खा कर यह कहता हूँ: हर घुटना मेरे सामने झुकेगा, हर कण्ठ मेरे नाम की शपथ लेगा।

24) सब लोग मेरे विषय में कहेंगे- “प्रभु में ही न्याय दिलाने का सामर्थ्य है।“ जो उस से बैर करते थे, वे सब लज्जित हो कर उसके पास आयेंगे।

25) प्रभु इस्राएल की समस्त प्रजा को न्याय दिलायेगा और वह प्रभु का गौरव करेगी।

📙 सुसमाचार : लूकस 21:28-32

18) योहन के शिष्यों ने योहन को इन सब बातों की ख़बर सुनायी।

19) योहन ने अपने दो शिष्यों को बुला कर ईसा के पास यह पूछने भेजा, "क्या आप वही हैं, जो आने वाले हैं या हम किसी और की प्रतीक्षा करें?"

20) इन दो शिष्यों ने ईसा के पास आ कर कहा, "योहन बपतिस्मा ने हमें आपके पास यह पूछने भेजा है-क्या आप वहीं हैं, जो आने वाले हैं या हम किसी और की प्रतीक्षा करें?"

21) उस समय ईसा बहुतों को बीमारियों, कष्टों और अपदूतों से मुक्त कर रहे थे और बहुत-से अन्धों को दृष्टि प्रदान कर रहे थे।

22) उन्होंने योहन के शिष्यों से कहा, "जाओ, तुमने जो सुना और देखा है, उसे योहन को बता दो-अन्धे देखते हैं, लंगड़े चलते हैं, कोढ़ी शुद्ध किये जाते हैं, बहरे सुनते हैं, मुर्दे जिलाये जाते हैं, दरिद्रों को सुसमाचार सुनाया जाता है

23) और धन्य है वह, जिसका, विश्वास मुझ पर से नहीं उठता!"

📚 मनन-चिंतन

नाज़रेत के सभागृह में, प्रभु येसु ने अपना घोषणापत्र नबी इसायाह के अध्याय 61 पढ़ कर प्रस्तुत किया जहाँ लिखा है, “प्रभु का आत्मा मुझ पर छाया रहता है, क्योंकि उसने मेरा अभिशेक किया है। उसने मुझे भेजा है, जिससे मैं दरिद्रों को सुसमाचार सुनाऊँ, बन्दियों को मुक्ति का और अन्धों को दृष्टिदान का सन्देश दूँ, दलितों को स्वतन्त्र करूँ और प्रभु के अनुग्रह का वर्ष घोषित करूँ।" (लूकस 4:18-19)। उसके बाद “धर्मग्रन्थ का यह कथन आज तुम लोगों के सामने पूरा हो गया है” कहकर प्रभु येसु ने स्वयं को मसीह के रूप में प्रस्तुत किया। मसीह के बारे में नबी इसायाह की ये भविष्यवाणियाँ प्रभु के जीवन में पूरी हुईं। इसलिए वे संत योहन बपतिस्ता के शिष्यों से कहते हैं, "जाओ, तुमने जो सुना और देखा है, उसे योहन को बता दो- अन्धे देखते हैं, लंगड़े चलते हैं, कोढ़ी शुद्ध किये जाते हैं, बहरे सुनते हैं, मुर्दे जिलाये जाते हैं, दरिद्रों को सुसमाचार सुनाया जाता है और धन्य है वह, जिसका, विश्वास मुझ पर से नहीं उठता!" दूसरे शब्दों में कहा जाये तो प्रभु मसीहा के रूप में अपनी पहचान को स्पष्ट रूप से प्रकट करते हैं। मेरी पहचान क्या है? क्या मैं अपनी इस पहचान के प्रति वफादार हूं?



📚 REFLECTION

At the Synagogue of Nazareth, Jesus had presented his manifesto by reading from Is 61 where it is written, “The Spirit of the Lord is upon me, because he has anointed me to bring good news to the poor. He has sent me to proclaim release to the captives and recovery of sight to the blind, to let the oppressed go free, to proclaim the year of the Lord’s favor.” (Lk 4:18-19). By saying “Today this scripture has been fulfilled in your hearing”, Jesus showed himself as the Messiah. These prophecies of Prophet Isaiah about the Messiah were fulfilled in the life of Jesus. That is why he could say to the disciples of John the Baptist who came to inquire whether he was the Messiah, “Go back and tell John what you have seen and heard”. In other words, Jesus was faithful to his identity as the Messiah. What is my identity? Am I faithful to my God-given identity?

✍ -Br. Biniush Topno


Copyright © www.atpresentofficial.blogspot.com
Praise the Lord!

Catholic Bible readings for today Daily Mass Readings for Tuesday, 15 December 2020

Daily Mass Readings for Tuesday, 15 December 2020

Advent Weekday

First Reading: Zephaniah 3:1-2, 9-13

1 Woe to the provoking, and redeemed city, the dove.

2 She hath not hearkened to the voice, neither hath she received discipline: she hath not trusted in the Lord, she drew not near to her God.

9 Because then I will restore to the people a chosen lip, that all may call upon the name of the Lord, and may serve him with one shoulder.

10 From beyond the rivers of Ethiopia, shall my suppliants the children of my dispersed people bring me an offering.

11 In that day thou shalt not be ashamed for all thy doings, wherein thou hast transgressed against me: for then I will take away out of the midst of thee thy proud boasters, and thou shalt no more be lifted up because of my holy mountain.

12 And I will leave in the midst of thee a poor and needy people: and they shall hope in the name of the Lord.

13 The remnant of Israel shall not do iniquity, nor speak lies, nor shall a deceitful tongue be found in their mouth: for they shall feed, and shall lie down, and there shall be none to make them afraid.

Responsorial Psalm: Psalms 34: 2-3, 6-7, 17-18, 19 and 23

2 I will bless the Lord at all times, his praise shall be always in my mouth.

3 In the Lord shall my soul be praised: let the meek hear and rejoice.

6 Come ye to him and be enlightened: and your faces shall not be confounded.

7 This poor man cried, and the Lord heard him: and saved him out of all his troubles.

17 But the countenance of the Lord is against them that do evil things: to cut off the remembrance of them from the earth.

18 The just cried, and the Lord heard them: and delivered them out of all their troubles.

19 The Lord is nigh unto them that are of a contrite heart: and he will save the humble of spirit.

23 The Lord will redeem the souls of his servants: and none of them that trust in him shall offend.

Gospel: Matthew 21: 28-32

28 But what think you? A certain man had two sons; and coming to the first, he said: Son, go work today in my vineyard.

29 And he answering, said: I will not. But afterwards, being moved with repentance, he went.

30 And coming to the other, he said in like manner. And he answering, said: I go, Sir; and he went not.

31 Which of the two did the father’s will? They say to him: The first. Jesus saith to them: Amen I say to you, that the publicans and the harlots shall go into the kingdom of God before you.

32 For John came to you in the way of justice, and you did not believe him. But the publicans and the harlots believed him: but you, seeing it, did not even afterwards repent, that you might believe him.

✍️Br.biniuush topno

https://atpresentofficial.blogspot.com



आज का पवित्र वचन 15 दिसंबर 2020 आगमन का तीसरा सप्ताह, मंगलवार

 

15 दिसंबर 2020
आगमन का तीसरा सप्ताह, मंगलवार

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

📒 पहला पाठ : सफ़न्याह का ग्रन्थ 3:1-2,9-13

1) उस विद्रोही, दूषित और कठोर हृदय नगर को धिक्कार!

2) उसने न तो कभी प्रभु की वाणी पर ध्यान दिया और न कभी उसकी चेतावनी ही स्वीकारी। उसने कभी प्रभु पर भरोसा नहीं रखा। वह कभी उसकी शरण नहीं गया।

9) मैं लोगों के होंठ फिर शुद्ध करूँगा, जिससे वे सब-के-सब प्रभु का नाम लें और एक हृदय हो कर उसकी सेवा करें।

10) इथोपिया की नदियों के उस पार से मेरे बिखरे हुए उपासक चढ़ावा लिये मेरे पास आयेंगे।

11) उस दिन तुम्हें लज्जित नहीं होना पडे़गा- तुम्हारे बीच मेरे विरुद्ध कोई पाप नहीं किया जायेगा, क्योंकि मैं तुम लोगों में से डींग हाँकने वाले अहंकारियों को दूर करूँगा। उसके बाद मेरे पवित्र पर्वत पर कोई भी घमण्ड नहीं करेगा।

12) मैं तुम लोगों के देश में एक विनम्र एवं दीन प्रजा को छोड़ दूँगा। जो इस्राएल में रह जायेंगे, वे प्रभु के नाम की शरण लेंगे।

13) वे अधर्म नहीं करेंगे, झूठ नहीं बोलेंगे और छल-कपट की बातें नही करेंगे। वे खायेंगे-पियेंगे और विश्राम करेंगे और कोई भी उन्हें भयभीत नहीं करेगा।

📙 सुसमाचार : मत्ती 21:28-32

28) "तुम लोगों का क्या विचार है? किसी मनुष्य के दो पुत्र थे। उसने पहले के पास जाकर कहा, ’बेटा जाओ, आज दाखबारी में काम करो’।

29) उसने उत्तर दिया, ’मैं नहीं जाऊँगा’, किन्तु बाद में उसे पश्चात्ताप हुआ और वह गया।

30) पिता ने दूसरे पुत्र के पास जा कर यही कहा। उसने उत्तर दिया, ’जी हाँ पिताजी! किन्तु वह नहीं गया।

31) दोनों में से किसने अपने पिता की इच्छा पूरी की?" उन्होंने ईसा को उत्तर दिया, "पहले ने"। इस पर ईसा ने उन से कहा, "मैं तुम लोगों से यह कहता हूँ - नाकेदार और वैश्याएँ तुम लोगों से पहले ईश्वर के राज्य में प्रवेश करेंगे।

32) योहन तुम्हें धार्मिकिता का मार्ग दिखाने आया और तुम लोगों ने उस पर विश्वास नहीं किया, परन्तु नाकेदारों और वेश्याओं ने उस पर विश्वास किया। यह देख कर तुम्हें बाद में भी पश्चात्ताप नहीं हुआ और तुम लोगों ने उस पर विश्वास नहीं किया।

📚 मनन-चिंतन

आज के सुसमाचार में दो बेटों का दृष्टांत है - एक जो आज्ञाकारिता की घोषणा करता है, लेकिन पिता की आज्ञा का पालन नहीं करता है और दूसरा जो अवज्ञा की घोषणा करता है लेकिन पिता की आज्ञा का पालन करता है। हम इन दोनों पुत्रों की तुलना उडाऊ पुत्र के दृष्टान्त के दो पुत्रों से कर सकते हैं। छोटे पुत्र ने खुद को पिता से शारीरिक रूप से दूर कर लिया लेकिन उसके दिल में पिता के साथ एक बंधन था। दूसरी ओर बड़ा बेटा अपने घर में पिता के साथ रह रहा था, लेकिन उस में पिता के साथ दिल की निकटता नहीं थी। उसने पिता से कुछ पुरस्कार प्राप्त करने की अपेक्षा की। कहना पर्याप्त नहीं है, लेकिन हमें अपने कार्यों के माध्यम से अपने विश्वास को प्रमाणित करने की आवश्यकता है। संत पौलुस कहते हैं, ''यदि हम ईसा मसीह से संयुक्त हैं तो न ख़तने का कोई महत्व है और न उसके अभाव का। महत्व विश्वास का है, जो प्रेम से अनुप्रेरित है।” (गलात्तियों 5:6)। हमें चाहिए कि एक सक्रिय और जीवित विश्वास को अपने जीवन में पोषित करें।



📚 REFLECTION

In the Gospel we have the parable of the two sons – one who declares obedience, but does not obey and the other who declares disobedience but obeys. We can compare these two sons with the two sons of the story of the prodigal son. The prodigal son distanced himself physically from the father but at heart he had a binding with the father. On the other hand the elder son was staying with the father in his house, but he did not have a closeness of the heart with the father. He served the Father expecting to receive some rewards. Saying is not enough but we need to reflect our faith through our actions. St. Paul says, “For in Christ Jesus neither circumcision nor uncircumcision counts for anything; the only thing that counts is faith working through love” (Gal 5:6). An active and living faith is what we need to cultivate.

✍ -Br. Biniush Topno


Copyright © www.atpresentofficial.blogspot.com
Praise the Lord!

Catholic Bible readings for today 14 December 2020

 Daily Mass Readings for Monday, 14 December 2020

John of the Cross, Priest, Doctor Obligatory Memorial

First Reading: Numbers 24:2-7, 15-17a

2 And lifting up his eyes, he saw Israel abiding in their tents by their tribes: and the spirit of God rushing upon him,

3 He took up his parable and said: Balaam the son of Beor hath said: The man hath said, whose eye ire stopped up:

4 The hearer of the words of God hath said, he that hath beheld the vision of the Almighty, he that falleth, and so his eyes are opened:

5 How beautiful are thy tabernacles, O Jacob, and thy tents, O Israel!

6 As woody valleys, as watered gardens near the rivers, as tabernacles which the Lord hath pitched, as cedars by the waterside.

7 Water shall flow out of his bucket, and his seed shall be in many waters. For Agag his king shall be removed, and his kingdom shall be taken awry.

15 Therefore taking up his parable, again he said: Balaam the son of Beor hath said: The man whose eye is stopped up, hath said:

16 The hearer of the words of God hath said, who knoweth the doctrine of the Highest, and seeth the visions of the Almighty, who falling hath his eyes opened:

17 I shall see him, but not now: I shall behold him, but not near. A STAR SHALL RISE out of Jacob and a sceptre shall spring up from Israel: and shall strike the chiefs of Moab, and shall waste all the children of Seth.

Responsorial Psalm: Psalms 25: 4-5ab, 6 and 7bc, 8-9

4 Let all them be confounded that act unjust things without cause. shew, O Lord, thy ways to me, and teach me thy paths.

5 Direct me in thy truth, and teach me; for thou art God my Saviour; and on thee have I waited all the day long.

6 Remember, O Lord, thy bowels of compassion; and thy mercies that are from the beginning of the world.

7 The sins of my youth and my ignorances do not remember. According to thy mercy remember thou me: for thy goodness’ sake, O Lord.

8 The Lord is sweet and righteous: therefore he will give a law to sinners in the way.

9 He will guide the mild in judgment: he will teach the meek his ways.

Gospel: Matthew 21: 23-27

23 And when he was come into the temple, there came to him, as he was teaching, the chief priests and ancients of the people, saying: By what authority dost thou these things? and who hath given thee this authority?

24 Jesus answering, said to them: I also will ask you one word, which if you shall tell me, I will also tell you by what authority I do these things.

25 The baptism of John, whence was it? from heaven or from men? But they thought within themselves, saying:

26 If we shall say, from heaven, he will say to us: Why then did you not believe him? But if we shall say, from men, we are afraid of the multitude: for all held John as a prophet.

27 And answering Jesus, they said: We know not. He also said to them: Neither do I tell you by what authority I do these things.

Website 

Copyright ©

h//atpresentofficial.blogspot.com

Thank you


आज का पवित्र वचन 14 दिसंबर 2020 आगमन का तीसरा सप्ताह, सोमवार

 14 दिसंबर 2020

आगमन का तीसरा सप्ताह, सोमवार


📒 पहला पाठ : गणना 24:2-7,15-17

2) अपनी आँखें ऊपर उठायीं और इस्राएलियों को देखा, जो अपने-अपने वंश के अनुसार शिविर डाल चुके थे। ईश्वर का आत्मा उस पर उतरा


3) और वह अपना यह काव्य सुनाने लगाः


4) यह उसकी भविष्यवाणी है, जो ईश्वर के वचन सुनता


5) याकूब! तुम्हारे तम्बू कितने सुन्दर है!


6) वे घाटियों की तरह फैले हुए हैं,


7) इस्राएलियों के पात्र जल से भरे रहेंगे,


15) इसके बाद बिलआम ने फिर कहा


16) यह उसकी भविष्यवाणी है, जो ईश्वर के वचन सुनता


17) मैं उसे देखता हूँ - किन्तु वर्तमान में नहीं,


📙 सुसमाचार : मत्ती 21:23-27

23) जब ईसा मंदिर पहुँच गये थे और शिक्षा दे रहे थे, तो महायाजक और जनता के नेता उनके पास आ कर बोले, "आप किस अधिकार से यह सब कर रहें हैं? किसने आप को यह अधिकार दिया ?"


24) ईसा ने उन्हें उत्तर दिया, "मैं भी आप लोगों से एक प्रश्न पूछना चाहता हूँ। यदि आप मुझे इसका उत्तर देंगे, तो मैं भी आपको बता दूँगा कि मैं किस अधिकार से यह सब कर रहा हूँ।


25) योहन का बपतिस्मा कहाँ का था? स्वर्ग का अथवा मनुष्यों का?" वे यह कहते हुए आपस में परामर्श करते थे - "यदि हम कहें: ’स्वर्ग का’, तो यह हम से कहेंगे, ’तब आप लोगों ने उस पर विश्वास क्यों नहीं किया?’


26) यदि हम कहें: ’मनुष्यों का’, तो जनता से डर है! क्योंकि सब योहन को नबी मानते हैं।"


27) इसलिए उन्होंने ईसा को उत्तर दिया, "हम नहीं जानते"। इस पर ईसा ने उन से कहा, "तब मैं भी आप लोगों को नहीं बताऊँगा कि मैं किस अधिकार से यह सब कर रहा हूँ।


📚 मनन-चिंतन

प्रभु येसु के लिए यरूशलेम का मंदिर उनके पिता का घर था। लूकस 2:49 में जब वे खो गये और मंदिर में पाये गये, तो उन्होंने अपने माता-पिता से पूछा, "मुझे ढूँढ़ने की ज़रूरत क्या थी? क्या आप यह नहीं जानते थे कि मैं निश्चय ही अपने पिता के घर होऊँग?” मन्दिर में बिक्री करने वालों को निष्कासित करते हुए उन्होंने कहा, "यह सब यहाँ से हटा ले जाओ। मेरे पिता के घर को बाजार मत बनाओ।” (योहन 2:16)। कई बार प्रभु येसु ने मंदिर में लोगों को तथा अपने शिष्यों को शिक्षा दी। वहाँ पर उन्होंने कई चमत्कार भी किए। वहां उन्हें अपने घर पर होना महसूस होता था। इसके अलावा उन्होंने अधिकार के साथ शिक्षा दी। उनके बयान अक्सर उनके विरोधियों के मुंह बंद कर देते हैं। वे अशुध्दात्माओं को अधिकार के साथ आज्ञा देते थे और वे लोगों से निकल जाते थे। उन्होंने बीमारियों को डाँट कर रोगियों को चंगा किया। समुद्र और हवा भी उनकी आज्ञा मानती थीं। यहूदी नेताओं ने प्रभु की इन आधिकारिक कार्रवाइयों पर सवाल उठाया। इसलिए उन्होंने उनसे पूछा, "आप किस अधिकार से यह सब कर रहें हैं? किसने आप को यह अधिकार दिया ?" सृष्टि-कार्य के दौरान ईश्वर ने मानव को आशीर्वाद देते हुए कहा, ''फलोफूलो। पृथ्वी पर फैल जाओ और उसे अपने अधीन कर लो। समुद्र की मछलियों, आकाश के पक्षियों और पृथ्वी पर विचरने वाले सब जीवजन्तुओं पर शासन करो।'' (उत्पत्ति 1:28)। प्रभु येसु के प्रलोभन के समय, शैतान ने दावा किया कि यह अधिकार उसके पास है। उसने येसु से कहा, “मैं आप को इन सभी राज्यों का अधिकार और इनका वैभव दे दूँगा। यह सब मुझे दे दिया गया है और मैं जिस को चाहता हूँ, उस को यह देता हूँ। यदि आप मेरी आराधना करें, तो यह सब आप को मिल जायेगा।"(लूकस 4: 6-7)। प्रभु येसु ने, ईश्वर की योजना के अनुसार सच्चे मनुष्य होने के नाते, इस अधिकार को पुनः प्राप्त किया। स्वर्गारोहण से पहले वे अपने शिष्यों से कहते हैं, "मुझे स्वर्ग में और पृथ्वी पर पूरा अधिकार मिला है।" (मत्ती 28:18)। आइए हम ईश्वर की सन्तान होने की गरिमा के लिए प्रभु का धन्यवाद करें।


📚 REFLECTION

For Jesus, the temple of Jerusalem was his Father’s house. In Luke 2:49 when he was lost and found in the temple, he asked his parents, “Did you not know that I must be in my Father’s house?” While cleansing the temple he said, “Take these things out of here! Stop making my Father’s house a marketplace” (Jn 2:16). Jesus taught very often in the temple and worked many miracles there. He felt at home there. Besides he taught with authority. His statements often shut the mouths of his opponents. He commanded the evil spirits with authority and they left the person whom they possessed. He commanded the sicknesses to leave the sick. He even commanded the dead to rise. He commanded the sea and the wind. The Jewish leaders questioned these authoritative actions of Jesus. Hence they asked him, “Who gave you this authority?”


At creation God gave human beings authority “over the fish of the sea and over the birds of the air and over every living thing that moves upon the earth” (Gen 1:28). When Jesus was tempted, devil claimed to have already taken over this authority which human beings lost by sin. The devil tells Jesus, “To you I will give their glory and all this authority; for it has been given over to me, and I give it to anyone I please. If you, then, will worship me, it will all be yours.” (Lk 4:6-7). Jesus, as true man as per the plan of God, reclaimed this authority. He would say before ascension, “All authority in heaven and on earth has been given to me” (Mt 28:18). Let us thank the Lord for our dignity of the Children of God.


मनन-चिंतन- 2

येसु ने अपने कई कार्यों और संदेशों में महान ज्ञान का प्रदर्शन किया। मत्ती 22: 23-34 में, हम देखते हैं कि उन्होंने कैसे सदूकियों को चुप कराया जब उन्होंने मृतकों के पुनरुत्थान पर उनके साथ चर्चा की। जब लोगों ने उन्हें अपने सवालों के जाल में फंसाने की कोशिश की, तो उन्होंने उन्हें एक अप्रत्याशित और असाधारण जवाब दिया। योहन 8: 7 में, येसु ने व्यभिचार में पकड़ी गई महिला को पत्थर मारने पर अड़ी हुई हिंसक भीड़ को बताया, "तुम में जो निष्पाप हो, वह इसे सब से पहले पत्थर मारे"। इससे उन्हें खुद को आत्मनिरीक्षण करना पड़ा और अपनी कमियों का एहसास हुआ। ईश्वर का वचन हृदय के रूपांतरण के लिए है। यह तभी संभव है जब हर कोई जो ईश्वर का वचन सुनता है, वह इसे सबसे पहले स्वयं पर लागू करता है, किसी और पर लागू करने से पहले। संत याकूब अपने पत्र 1: 22-25 में ईश्वर के वचन की तुलना दर्पण से करते हैं जिसमें हम स्वयं को देखते हैं। आज के सुसमाचार में हम देखते हैं कि प्रधान याजक और जनता के नेता येसु से पूछते हैं कि उनके पास क्या अधिकार है और किसने उन्हें यह अधिकार दिया है। उन्होंने शायद सोचा था कि वे इस सवाल से येसु पर अपना वर्चस्व स्थापित करेंगे। लेकिन येसु ने उनके सवाल का जवाब देने के बजाय, उनसे एक सवाल किया और नतीजतन वे चुप हो गए। ईश्वर के साथ हर मुलाकात आत्मनिरीक्षण, सुधार और आत्म-नवीनीकरण का समय है। हो सकता है कि क्रिसमस का पर्व हममें से प्रत्येक के लिए आत्म-नवीनीकरण का समय हो।


REFLECTION

Jesus exhibited great wisdom in many of his actions and messages. In Mt 22:23-34, we see how he silenced the Sadducees when they discussed with him on the resurrection of the dead. When people tried to trap him by their questions, oftentimes he gave them an unexpected and extraordinary answer. In Jn 8:7, Jesus told the violent crowd who were adamant on stoning the woman caught in adultery to death, “Let anyone among you who is without sin be the first to throw a stone at her”. This led them to introspect themselves and realize their own shortcomings. The Word of God is meant for conversion of the heart. This is possible only when everyone who hears the Word of God applies it first of all to the self, before applying it to anyone else. In the Letter of St. James 1:22-25 the Word of God is compared to a mirror in which we see ourselves. In today’s Gospel we find the chief priests and the elders of the people asking Jesus as to what authority he had and who gave him that authority. They probably thought that by this question they would establish their supremacy over Jesus. But instead of answering their question, Jesus put a counter-question to them and as a result they were silenced. Every encounter with God is a time for introspection, correction and self-renewal. May the coming feast of Nativity be a time of self-renewal for each one of us.


✍ -Br. Biniush Topno


Copyright ©https://atpresentofficial.blogspot.com

Praise the Lord!

Facebook page 👉

https://www.facebook.com/groups/1062150830852998/?ref=share

YouTube channel link 👉

https://www.youtube.com/channel/UCgcEylOc_yIai_2GQYTGKPw

Twitter page 👉

https://twitter.com/TopnoAlbiniush?s=09