मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
Duliajan, Assam, India
Catholic Bibile Ministry में आप सबों को जय येसु ओर प्यार भरा आप सबों का स्वागत है। Catholic Bibile Ministry offers Daily Mass Readings, Prayers, Quotes, Bible Online, Yearly plan to read bible, Saint of the day and much more. Kindly note that this site is maintained by a small group of enthusiastic Catholics and this is not from any Church or any Religious Organization. For any queries contact us through the e-mail address given below. 👉 E-mail catholicbibleministry21@gmail.com

अक्टूबर 07, 2026

 *✞ CATHOLIC BIBLE MINISTRY ✞*


*अक्टूबर 07, 2026*


*धन्य कुँवारी मरियम माला की महारानी : स्मृति*



*पहला पाठ*

*प्रेरित-चरित 1:12-14*

_"वे सब मिल कर प्रार्थना में लगे रहते थे।”_


प्रेरित जैतून नामक पहाड़ से येरुसालेम लौटे। यह पहाड़ येरुसालेम के निकट, विश्राम-दिवस की यात्रा की दूरी पर है। वहाँ पहुँच कर वे अटारी पर चढ़े जहाँ वे ठहरे हुए थे। वे थे पेत्रुस तथा योहन, याकूब तथा अंद्रेयस, फिलिप तथा थोमस, बरथोलोमी तथा मत्ती, अलफाई का पुत्र याकूब, तथा सिमोन जो उत्साही कहलाता था और याकूब का पुत्र यूदस। ये सब एकहृदय हो कर नारियों, येसु की माता तथा उनके भाइयों के साथ प्रार्थना में लगे रहते थे।



प्रभु की वाणी।

__________________________


*भजन*

लूकस 1:46-50,53-55


*अनुवाक्य : प्रभु ने अपनी चिरस्थायी दया का स्मरण किया।*


मेरी आत्मा प्रभु का गुणगान करती है, मेरा मन अपने मुक्तिदाता ईश्वर में आनन्द मनाता है।


उसने अपनी दासी की दीनता पर दयादृष्टि की है। अब से सब पीढ़ियाँ मुझे धन्य कहेंगी; क्योंकि सर्वशक्तिमान् ने मेरे लिए महान् कार्य किये हैं। पवित्र है उसका नाम।


उसकी कृपा उसके श्रद्धालु भक्तों पर पीढ़ी-दर-पीढ़ी बनी रहती है। उसने दरिद्रों को सम्पन्न किया और धनियों को खाली हाथ लौटा दिया है।


इब्राहीम और उनके वंश के प्रति अपनी चिरस्थायी दया को स्मरण कर, उसने हमारे पूर्वजों के प्रति अपनी प्रतिज्ञा के अनुसार अपने दास इस्राएल की सुध ली है।

__________________________


*जयघोष*

अल्लेलूया, अल्लेलूया! 

प्रणाम, प्रभु की कृपापात्री! प्रभु आपके साथ है। आप नारियों में धन्य हैं। 

अल्लेलूया!

__________________________


*सुसमाचार*

_दाऊद का राज्य स्वर्गराज्य का प्रतीक था। येसु मसीह, दाऊद के पुत्र, अनन्त काल तक ईश्वर की प्रजा पर राज्य करेंगे।_


*लूकस के अनुसार पवित्र सुसमाचार 1:26-38*

_"देखिए; आप गर्भवती होंगी और पुत्र प्रसव करेंगी।"_


छठे महीने स्वर्गदूत गाब्रिएल, ईश्वर की ओर से, गलीलिया के नाजरेत नामक नगर में एक कुँवारी के पास भेजा गया जिसकी मँगनी दाऊद के घराने के युसूफ नामक पुरुष से हुई थी, और उस कुँवारी का नाम था मरियम। स्वर्गदूत ने उसके यहाँ अन्दर आ कर उस से कहा, "प्रणाम, प्रभु की कृपापात्री ! प्रभु आपके साथ है।" वह इन शब्दों से घबरा गयी और मन में सोचने लगी कि इस प्रणाम का क्या अभिप्राय है। तब स्वर्गदूत ने कहा, "मरियम ! डरिए नहीं। आपको ईश्वर की कृपा प्राप्त के है। देखिए, आप गर्भवती होंगी, पुत्र प्रसव करेंगी और उनका नाम येसु रखेंगी। वह महान् होंगे और सर्वोच्च प्रभु पुत्र कहलायेंगे। प्रभु-ईश्वर उन्हें उनके पिता दाऊद का सिंहासन प्रदान करेगा; वह याकूब के घराने पर सदा-सर्वदा राज्य करेंगे और उनके राज्य का अंत नहीं होगा।" पर मरियम ने स्वर्गदूत से कहा, "यह कैसे हो सकता है? मेरा तो पुरुष से संसर्ग नहीं है। "स्वर्गदूत ने उत्तर दिया, "पवित्र आत्मा आप पर उतरेगा और सर्वोच्च प्रभु की शक्ति की छाया आप पर पड़ेगी। इसलिए जो आप से उत्पन्न होंगे, वह पवित्र होंगे और ईश्वर के पुत्र कहलायेंगे। देखिए, बुढ़ापे में आपकी कुटुम्बिनी एलीजबेथ के भी पुत्र होने वाला है। अब उसका, जो बाँझ कहलाती थी, छठा महीना हो रहा है; क्योंकि ईश्वर के लिए कुछ भी असंभव नहीं है। "मरियम ने कहा, "देखिए, मैं प्रभु की दासी हूँ। आपका कथन मुझ में पूरा हो जाये।" और स्वर्गदूत उसके पास से चला गया।


प्रभु का सुसमाचार


*********************************

        *Have a Blessed Day*

*********************************