मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
Duliajan, Assam, India
Catholic Bibile Ministry में आप सबों को जय येसु ओर प्यार भरा आप सबों का स्वागत है। Catholic Bibile Ministry offers Daily Mass Readings, Prayers, Quotes, Bible Online, Yearly plan to read bible, Saint of the day and much more. Kindly note that this site is maintained by a small group of enthusiastic Catholics and this is not from any Church or any Religious Organization. For any queries contact us through the e-mail address given below. 👉 E-mail catholicbibleministry21@gmail.com

16 दिसंबर 2020 Aआगमन का तीसरा सप्ताह, बुधवार

 

16 दिसंबर 2020
Aआगमन का तीसरा सप्ताह, बुधवार

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

📒 पहला पाठ : इसायाह का ग्रन्थ 45:6c-8,21c-25

6) मैं ही प्रभु हूँ, कोई दूसरा नहीं।

7) मैं प्रकाश और अन्धकार, दोनों की सृष्टि करता हूँ। मैं सुख भी देता और दुःख भी भेजता हूँ। मैं, प्रभु, यह सब करता हूँ।

8) आकाश! धार्मिकता बरसाओ- ओस की बूँदों की तरह, बादलों के जल की तरह। धरती खुल कर उसे ग्रहण करे- मुक्ति का अंकुर फूट निकले और धार्मिकता फले-फूले। मैं, प्रभु, ने इसकी सृष्टि की है।

21) मेरे सिवा कोई दूसरा ईश्वर नहीं। मेरे सिवा कोई न्यायी और उद्धारकरर्ता ईश्वर नहीं।

22) पृथ्वी के सीमान्तों से मेरे पास आओ और तुम मुक्ति प्राप्त करोगे, क्योंकि मेरे सिवा कोई ईश्वर नहीं।

23) “मेरे मुख से निकलने वाला शब्द सच्चा और अपरिवर्तनीय है। मैं शपथ खा कर यह कहता हूँ: हर घुटना मेरे सामने झुकेगा, हर कण्ठ मेरे नाम की शपथ लेगा।

24) सब लोग मेरे विषय में कहेंगे- “प्रभु में ही न्याय दिलाने का सामर्थ्य है।“ जो उस से बैर करते थे, वे सब लज्जित हो कर उसके पास आयेंगे।

25) प्रभु इस्राएल की समस्त प्रजा को न्याय दिलायेगा और वह प्रभु का गौरव करेगी।

📙 सुसमाचार : लूकस 21:28-32

18) योहन के शिष्यों ने योहन को इन सब बातों की ख़बर सुनायी।

19) योहन ने अपने दो शिष्यों को बुला कर ईसा के पास यह पूछने भेजा, "क्या आप वही हैं, जो आने वाले हैं या हम किसी और की प्रतीक्षा करें?"

20) इन दो शिष्यों ने ईसा के पास आ कर कहा, "योहन बपतिस्मा ने हमें आपके पास यह पूछने भेजा है-क्या आप वहीं हैं, जो आने वाले हैं या हम किसी और की प्रतीक्षा करें?"

21) उस समय ईसा बहुतों को बीमारियों, कष्टों और अपदूतों से मुक्त कर रहे थे और बहुत-से अन्धों को दृष्टि प्रदान कर रहे थे।

22) उन्होंने योहन के शिष्यों से कहा, "जाओ, तुमने जो सुना और देखा है, उसे योहन को बता दो-अन्धे देखते हैं, लंगड़े चलते हैं, कोढ़ी शुद्ध किये जाते हैं, बहरे सुनते हैं, मुर्दे जिलाये जाते हैं, दरिद्रों को सुसमाचार सुनाया जाता है

23) और धन्य है वह, जिसका, विश्वास मुझ पर से नहीं उठता!"

📚 मनन-चिंतन

नाज़रेत के सभागृह में, प्रभु येसु ने अपना घोषणापत्र नबी इसायाह के अध्याय 61 पढ़ कर प्रस्तुत किया जहाँ लिखा है, “प्रभु का आत्मा मुझ पर छाया रहता है, क्योंकि उसने मेरा अभिशेक किया है। उसने मुझे भेजा है, जिससे मैं दरिद्रों को सुसमाचार सुनाऊँ, बन्दियों को मुक्ति का और अन्धों को दृष्टिदान का सन्देश दूँ, दलितों को स्वतन्त्र करूँ और प्रभु के अनुग्रह का वर्ष घोषित करूँ।" (लूकस 4:18-19)। उसके बाद “धर्मग्रन्थ का यह कथन आज तुम लोगों के सामने पूरा हो गया है” कहकर प्रभु येसु ने स्वयं को मसीह के रूप में प्रस्तुत किया। मसीह के बारे में नबी इसायाह की ये भविष्यवाणियाँ प्रभु के जीवन में पूरी हुईं। इसलिए वे संत योहन बपतिस्ता के शिष्यों से कहते हैं, "जाओ, तुमने जो सुना और देखा है, उसे योहन को बता दो- अन्धे देखते हैं, लंगड़े चलते हैं, कोढ़ी शुद्ध किये जाते हैं, बहरे सुनते हैं, मुर्दे जिलाये जाते हैं, दरिद्रों को सुसमाचार सुनाया जाता है और धन्य है वह, जिसका, विश्वास मुझ पर से नहीं उठता!" दूसरे शब्दों में कहा जाये तो प्रभु मसीहा के रूप में अपनी पहचान को स्पष्ट रूप से प्रकट करते हैं। मेरी पहचान क्या है? क्या मैं अपनी इस पहचान के प्रति वफादार हूं?



📚 REFLECTION

At the Synagogue of Nazareth, Jesus had presented his manifesto by reading from Is 61 where it is written, “The Spirit of the Lord is upon me, because he has anointed me to bring good news to the poor. He has sent me to proclaim release to the captives and recovery of sight to the blind, to let the oppressed go free, to proclaim the year of the Lord’s favor.” (Lk 4:18-19). By saying “Today this scripture has been fulfilled in your hearing”, Jesus showed himself as the Messiah. These prophecies of Prophet Isaiah about the Messiah were fulfilled in the life of Jesus. That is why he could say to the disciples of John the Baptist who came to inquire whether he was the Messiah, “Go back and tell John what you have seen and heard”. In other words, Jesus was faithful to his identity as the Messiah. What is my identity? Am I faithful to my God-given identity?

✍ -Br. Biniush Topno


Copyright © www.atpresentofficial.blogspot.com
Praise the Lord!

Catholic Bible readings for today Daily Mass Readings for Tuesday, 15 December 2020

Daily Mass Readings for Tuesday, 15 December 2020

Advent Weekday

First Reading: Zephaniah 3:1-2, 9-13

1 Woe to the provoking, and redeemed city, the dove.

2 She hath not hearkened to the voice, neither hath she received discipline: she hath not trusted in the Lord, she drew not near to her God.

9 Because then I will restore to the people a chosen lip, that all may call upon the name of the Lord, and may serve him with one shoulder.

10 From beyond the rivers of Ethiopia, shall my suppliants the children of my dispersed people bring me an offering.

11 In that day thou shalt not be ashamed for all thy doings, wherein thou hast transgressed against me: for then I will take away out of the midst of thee thy proud boasters, and thou shalt no more be lifted up because of my holy mountain.

12 And I will leave in the midst of thee a poor and needy people: and they shall hope in the name of the Lord.

13 The remnant of Israel shall not do iniquity, nor speak lies, nor shall a deceitful tongue be found in their mouth: for they shall feed, and shall lie down, and there shall be none to make them afraid.

Responsorial Psalm: Psalms 34: 2-3, 6-7, 17-18, 19 and 23

2 I will bless the Lord at all times, his praise shall be always in my mouth.

3 In the Lord shall my soul be praised: let the meek hear and rejoice.

6 Come ye to him and be enlightened: and your faces shall not be confounded.

7 This poor man cried, and the Lord heard him: and saved him out of all his troubles.

17 But the countenance of the Lord is against them that do evil things: to cut off the remembrance of them from the earth.

18 The just cried, and the Lord heard them: and delivered them out of all their troubles.

19 The Lord is nigh unto them that are of a contrite heart: and he will save the humble of spirit.

23 The Lord will redeem the souls of his servants: and none of them that trust in him shall offend.

Gospel: Matthew 21: 28-32

28 But what think you? A certain man had two sons; and coming to the first, he said: Son, go work today in my vineyard.

29 And he answering, said: I will not. But afterwards, being moved with repentance, he went.

30 And coming to the other, he said in like manner. And he answering, said: I go, Sir; and he went not.

31 Which of the two did the father’s will? They say to him: The first. Jesus saith to them: Amen I say to you, that the publicans and the harlots shall go into the kingdom of God before you.

32 For John came to you in the way of justice, and you did not believe him. But the publicans and the harlots believed him: but you, seeing it, did not even afterwards repent, that you might believe him.

✍️Br.biniuush topno

https://atpresentofficial.blogspot.com



आज का पवित्र वचन 15 दिसंबर 2020 आगमन का तीसरा सप्ताह, मंगलवार

 

15 दिसंबर 2020
आगमन का तीसरा सप्ताह, मंगलवार

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

📒 पहला पाठ : सफ़न्याह का ग्रन्थ 3:1-2,9-13

1) उस विद्रोही, दूषित और कठोर हृदय नगर को धिक्कार!

2) उसने न तो कभी प्रभु की वाणी पर ध्यान दिया और न कभी उसकी चेतावनी ही स्वीकारी। उसने कभी प्रभु पर भरोसा नहीं रखा। वह कभी उसकी शरण नहीं गया।

9) मैं लोगों के होंठ फिर शुद्ध करूँगा, जिससे वे सब-के-सब प्रभु का नाम लें और एक हृदय हो कर उसकी सेवा करें।

10) इथोपिया की नदियों के उस पार से मेरे बिखरे हुए उपासक चढ़ावा लिये मेरे पास आयेंगे।

11) उस दिन तुम्हें लज्जित नहीं होना पडे़गा- तुम्हारे बीच मेरे विरुद्ध कोई पाप नहीं किया जायेगा, क्योंकि मैं तुम लोगों में से डींग हाँकने वाले अहंकारियों को दूर करूँगा। उसके बाद मेरे पवित्र पर्वत पर कोई भी घमण्ड नहीं करेगा।

12) मैं तुम लोगों के देश में एक विनम्र एवं दीन प्रजा को छोड़ दूँगा। जो इस्राएल में रह जायेंगे, वे प्रभु के नाम की शरण लेंगे।

13) वे अधर्म नहीं करेंगे, झूठ नहीं बोलेंगे और छल-कपट की बातें नही करेंगे। वे खायेंगे-पियेंगे और विश्राम करेंगे और कोई भी उन्हें भयभीत नहीं करेगा।

📙 सुसमाचार : मत्ती 21:28-32

28) "तुम लोगों का क्या विचार है? किसी मनुष्य के दो पुत्र थे। उसने पहले के पास जाकर कहा, ’बेटा जाओ, आज दाखबारी में काम करो’।

29) उसने उत्तर दिया, ’मैं नहीं जाऊँगा’, किन्तु बाद में उसे पश्चात्ताप हुआ और वह गया।

30) पिता ने दूसरे पुत्र के पास जा कर यही कहा। उसने उत्तर दिया, ’जी हाँ पिताजी! किन्तु वह नहीं गया।

31) दोनों में से किसने अपने पिता की इच्छा पूरी की?" उन्होंने ईसा को उत्तर दिया, "पहले ने"। इस पर ईसा ने उन से कहा, "मैं तुम लोगों से यह कहता हूँ - नाकेदार और वैश्याएँ तुम लोगों से पहले ईश्वर के राज्य में प्रवेश करेंगे।

32) योहन तुम्हें धार्मिकिता का मार्ग दिखाने आया और तुम लोगों ने उस पर विश्वास नहीं किया, परन्तु नाकेदारों और वेश्याओं ने उस पर विश्वास किया। यह देख कर तुम्हें बाद में भी पश्चात्ताप नहीं हुआ और तुम लोगों ने उस पर विश्वास नहीं किया।

📚 मनन-चिंतन

आज के सुसमाचार में दो बेटों का दृष्टांत है - एक जो आज्ञाकारिता की घोषणा करता है, लेकिन पिता की आज्ञा का पालन नहीं करता है और दूसरा जो अवज्ञा की घोषणा करता है लेकिन पिता की आज्ञा का पालन करता है। हम इन दोनों पुत्रों की तुलना उडाऊ पुत्र के दृष्टान्त के दो पुत्रों से कर सकते हैं। छोटे पुत्र ने खुद को पिता से शारीरिक रूप से दूर कर लिया लेकिन उसके दिल में पिता के साथ एक बंधन था। दूसरी ओर बड़ा बेटा अपने घर में पिता के साथ रह रहा था, लेकिन उस में पिता के साथ दिल की निकटता नहीं थी। उसने पिता से कुछ पुरस्कार प्राप्त करने की अपेक्षा की। कहना पर्याप्त नहीं है, लेकिन हमें अपने कार्यों के माध्यम से अपने विश्वास को प्रमाणित करने की आवश्यकता है। संत पौलुस कहते हैं, ''यदि हम ईसा मसीह से संयुक्त हैं तो न ख़तने का कोई महत्व है और न उसके अभाव का। महत्व विश्वास का है, जो प्रेम से अनुप्रेरित है।” (गलात्तियों 5:6)। हमें चाहिए कि एक सक्रिय और जीवित विश्वास को अपने जीवन में पोषित करें।



📚 REFLECTION

In the Gospel we have the parable of the two sons – one who declares obedience, but does not obey and the other who declares disobedience but obeys. We can compare these two sons with the two sons of the story of the prodigal son. The prodigal son distanced himself physically from the father but at heart he had a binding with the father. On the other hand the elder son was staying with the father in his house, but he did not have a closeness of the heart with the father. He served the Father expecting to receive some rewards. Saying is not enough but we need to reflect our faith through our actions. St. Paul says, “For in Christ Jesus neither circumcision nor uncircumcision counts for anything; the only thing that counts is faith working through love” (Gal 5:6). An active and living faith is what we need to cultivate.

✍ -Br. Biniush Topno


Copyright © www.atpresentofficial.blogspot.com
Praise the Lord!

Catholic Bible readings for today 14 December 2020

 Daily Mass Readings for Monday, 14 December 2020

John of the Cross, Priest, Doctor Obligatory Memorial

First Reading: Numbers 24:2-7, 15-17a

2 And lifting up his eyes, he saw Israel abiding in their tents by their tribes: and the spirit of God rushing upon him,

3 He took up his parable and said: Balaam the son of Beor hath said: The man hath said, whose eye ire stopped up:

4 The hearer of the words of God hath said, he that hath beheld the vision of the Almighty, he that falleth, and so his eyes are opened:

5 How beautiful are thy tabernacles, O Jacob, and thy tents, O Israel!

6 As woody valleys, as watered gardens near the rivers, as tabernacles which the Lord hath pitched, as cedars by the waterside.

7 Water shall flow out of his bucket, and his seed shall be in many waters. For Agag his king shall be removed, and his kingdom shall be taken awry.

15 Therefore taking up his parable, again he said: Balaam the son of Beor hath said: The man whose eye is stopped up, hath said:

16 The hearer of the words of God hath said, who knoweth the doctrine of the Highest, and seeth the visions of the Almighty, who falling hath his eyes opened:

17 I shall see him, but not now: I shall behold him, but not near. A STAR SHALL RISE out of Jacob and a sceptre shall spring up from Israel: and shall strike the chiefs of Moab, and shall waste all the children of Seth.

Responsorial Psalm: Psalms 25: 4-5ab, 6 and 7bc, 8-9

4 Let all them be confounded that act unjust things without cause. shew, O Lord, thy ways to me, and teach me thy paths.

5 Direct me in thy truth, and teach me; for thou art God my Saviour; and on thee have I waited all the day long.

6 Remember, O Lord, thy bowels of compassion; and thy mercies that are from the beginning of the world.

7 The sins of my youth and my ignorances do not remember. According to thy mercy remember thou me: for thy goodness’ sake, O Lord.

8 The Lord is sweet and righteous: therefore he will give a law to sinners in the way.

9 He will guide the mild in judgment: he will teach the meek his ways.

Gospel: Matthew 21: 23-27

23 And when he was come into the temple, there came to him, as he was teaching, the chief priests and ancients of the people, saying: By what authority dost thou these things? and who hath given thee this authority?

24 Jesus answering, said to them: I also will ask you one word, which if you shall tell me, I will also tell you by what authority I do these things.

25 The baptism of John, whence was it? from heaven or from men? But they thought within themselves, saying:

26 If we shall say, from heaven, he will say to us: Why then did you not believe him? But if we shall say, from men, we are afraid of the multitude: for all held John as a prophet.

27 And answering Jesus, they said: We know not. He also said to them: Neither do I tell you by what authority I do these things.

Website 

Copyright ©

h//atpresentofficial.blogspot.com

Thank you


आज का पवित्र वचन 14 दिसंबर 2020 आगमन का तीसरा सप्ताह, सोमवार

 14 दिसंबर 2020

आगमन का तीसरा सप्ताह, सोमवार


📒 पहला पाठ : गणना 24:2-7,15-17

2) अपनी आँखें ऊपर उठायीं और इस्राएलियों को देखा, जो अपने-अपने वंश के अनुसार शिविर डाल चुके थे। ईश्वर का आत्मा उस पर उतरा


3) और वह अपना यह काव्य सुनाने लगाः


4) यह उसकी भविष्यवाणी है, जो ईश्वर के वचन सुनता


5) याकूब! तुम्हारे तम्बू कितने सुन्दर है!


6) वे घाटियों की तरह फैले हुए हैं,


7) इस्राएलियों के पात्र जल से भरे रहेंगे,


15) इसके बाद बिलआम ने फिर कहा


16) यह उसकी भविष्यवाणी है, जो ईश्वर के वचन सुनता


17) मैं उसे देखता हूँ - किन्तु वर्तमान में नहीं,


📙 सुसमाचार : मत्ती 21:23-27

23) जब ईसा मंदिर पहुँच गये थे और शिक्षा दे रहे थे, तो महायाजक और जनता के नेता उनके पास आ कर बोले, "आप किस अधिकार से यह सब कर रहें हैं? किसने आप को यह अधिकार दिया ?"


24) ईसा ने उन्हें उत्तर दिया, "मैं भी आप लोगों से एक प्रश्न पूछना चाहता हूँ। यदि आप मुझे इसका उत्तर देंगे, तो मैं भी आपको बता दूँगा कि मैं किस अधिकार से यह सब कर रहा हूँ।


25) योहन का बपतिस्मा कहाँ का था? स्वर्ग का अथवा मनुष्यों का?" वे यह कहते हुए आपस में परामर्श करते थे - "यदि हम कहें: ’स्वर्ग का’, तो यह हम से कहेंगे, ’तब आप लोगों ने उस पर विश्वास क्यों नहीं किया?’


26) यदि हम कहें: ’मनुष्यों का’, तो जनता से डर है! क्योंकि सब योहन को नबी मानते हैं।"


27) इसलिए उन्होंने ईसा को उत्तर दिया, "हम नहीं जानते"। इस पर ईसा ने उन से कहा, "तब मैं भी आप लोगों को नहीं बताऊँगा कि मैं किस अधिकार से यह सब कर रहा हूँ।


📚 मनन-चिंतन

प्रभु येसु के लिए यरूशलेम का मंदिर उनके पिता का घर था। लूकस 2:49 में जब वे खो गये और मंदिर में पाये गये, तो उन्होंने अपने माता-पिता से पूछा, "मुझे ढूँढ़ने की ज़रूरत क्या थी? क्या आप यह नहीं जानते थे कि मैं निश्चय ही अपने पिता के घर होऊँग?” मन्दिर में बिक्री करने वालों को निष्कासित करते हुए उन्होंने कहा, "यह सब यहाँ से हटा ले जाओ। मेरे पिता के घर को बाजार मत बनाओ।” (योहन 2:16)। कई बार प्रभु येसु ने मंदिर में लोगों को तथा अपने शिष्यों को शिक्षा दी। वहाँ पर उन्होंने कई चमत्कार भी किए। वहां उन्हें अपने घर पर होना महसूस होता था। इसके अलावा उन्होंने अधिकार के साथ शिक्षा दी। उनके बयान अक्सर उनके विरोधियों के मुंह बंद कर देते हैं। वे अशुध्दात्माओं को अधिकार के साथ आज्ञा देते थे और वे लोगों से निकल जाते थे। उन्होंने बीमारियों को डाँट कर रोगियों को चंगा किया। समुद्र और हवा भी उनकी आज्ञा मानती थीं। यहूदी नेताओं ने प्रभु की इन आधिकारिक कार्रवाइयों पर सवाल उठाया। इसलिए उन्होंने उनसे पूछा, "आप किस अधिकार से यह सब कर रहें हैं? किसने आप को यह अधिकार दिया ?" सृष्टि-कार्य के दौरान ईश्वर ने मानव को आशीर्वाद देते हुए कहा, ''फलोफूलो। पृथ्वी पर फैल जाओ और उसे अपने अधीन कर लो। समुद्र की मछलियों, आकाश के पक्षियों और पृथ्वी पर विचरने वाले सब जीवजन्तुओं पर शासन करो।'' (उत्पत्ति 1:28)। प्रभु येसु के प्रलोभन के समय, शैतान ने दावा किया कि यह अधिकार उसके पास है। उसने येसु से कहा, “मैं आप को इन सभी राज्यों का अधिकार और इनका वैभव दे दूँगा। यह सब मुझे दे दिया गया है और मैं जिस को चाहता हूँ, उस को यह देता हूँ। यदि आप मेरी आराधना करें, तो यह सब आप को मिल जायेगा।"(लूकस 4: 6-7)। प्रभु येसु ने, ईश्वर की योजना के अनुसार सच्चे मनुष्य होने के नाते, इस अधिकार को पुनः प्राप्त किया। स्वर्गारोहण से पहले वे अपने शिष्यों से कहते हैं, "मुझे स्वर्ग में और पृथ्वी पर पूरा अधिकार मिला है।" (मत्ती 28:18)। आइए हम ईश्वर की सन्तान होने की गरिमा के लिए प्रभु का धन्यवाद करें।


📚 REFLECTION

For Jesus, the temple of Jerusalem was his Father’s house. In Luke 2:49 when he was lost and found in the temple, he asked his parents, “Did you not know that I must be in my Father’s house?” While cleansing the temple he said, “Take these things out of here! Stop making my Father’s house a marketplace” (Jn 2:16). Jesus taught very often in the temple and worked many miracles there. He felt at home there. Besides he taught with authority. His statements often shut the mouths of his opponents. He commanded the evil spirits with authority and they left the person whom they possessed. He commanded the sicknesses to leave the sick. He even commanded the dead to rise. He commanded the sea and the wind. The Jewish leaders questioned these authoritative actions of Jesus. Hence they asked him, “Who gave you this authority?”


At creation God gave human beings authority “over the fish of the sea and over the birds of the air and over every living thing that moves upon the earth” (Gen 1:28). When Jesus was tempted, devil claimed to have already taken over this authority which human beings lost by sin. The devil tells Jesus, “To you I will give their glory and all this authority; for it has been given over to me, and I give it to anyone I please. If you, then, will worship me, it will all be yours.” (Lk 4:6-7). Jesus, as true man as per the plan of God, reclaimed this authority. He would say before ascension, “All authority in heaven and on earth has been given to me” (Mt 28:18). Let us thank the Lord for our dignity of the Children of God.


मनन-चिंतन- 2

येसु ने अपने कई कार्यों और संदेशों में महान ज्ञान का प्रदर्शन किया। मत्ती 22: 23-34 में, हम देखते हैं कि उन्होंने कैसे सदूकियों को चुप कराया जब उन्होंने मृतकों के पुनरुत्थान पर उनके साथ चर्चा की। जब लोगों ने उन्हें अपने सवालों के जाल में फंसाने की कोशिश की, तो उन्होंने उन्हें एक अप्रत्याशित और असाधारण जवाब दिया। योहन 8: 7 में, येसु ने व्यभिचार में पकड़ी गई महिला को पत्थर मारने पर अड़ी हुई हिंसक भीड़ को बताया, "तुम में जो निष्पाप हो, वह इसे सब से पहले पत्थर मारे"। इससे उन्हें खुद को आत्मनिरीक्षण करना पड़ा और अपनी कमियों का एहसास हुआ। ईश्वर का वचन हृदय के रूपांतरण के लिए है। यह तभी संभव है जब हर कोई जो ईश्वर का वचन सुनता है, वह इसे सबसे पहले स्वयं पर लागू करता है, किसी और पर लागू करने से पहले। संत याकूब अपने पत्र 1: 22-25 में ईश्वर के वचन की तुलना दर्पण से करते हैं जिसमें हम स्वयं को देखते हैं। आज के सुसमाचार में हम देखते हैं कि प्रधान याजक और जनता के नेता येसु से पूछते हैं कि उनके पास क्या अधिकार है और किसने उन्हें यह अधिकार दिया है। उन्होंने शायद सोचा था कि वे इस सवाल से येसु पर अपना वर्चस्व स्थापित करेंगे। लेकिन येसु ने उनके सवाल का जवाब देने के बजाय, उनसे एक सवाल किया और नतीजतन वे चुप हो गए। ईश्वर के साथ हर मुलाकात आत्मनिरीक्षण, सुधार और आत्म-नवीनीकरण का समय है। हो सकता है कि क्रिसमस का पर्व हममें से प्रत्येक के लिए आत्म-नवीनीकरण का समय हो।


REFLECTION

Jesus exhibited great wisdom in many of his actions and messages. In Mt 22:23-34, we see how he silenced the Sadducees when they discussed with him on the resurrection of the dead. When people tried to trap him by their questions, oftentimes he gave them an unexpected and extraordinary answer. In Jn 8:7, Jesus told the violent crowd who were adamant on stoning the woman caught in adultery to death, “Let anyone among you who is without sin be the first to throw a stone at her”. This led them to introspect themselves and realize their own shortcomings. The Word of God is meant for conversion of the heart. This is possible only when everyone who hears the Word of God applies it first of all to the self, before applying it to anyone else. In the Letter of St. James 1:22-25 the Word of God is compared to a mirror in which we see ourselves. In today’s Gospel we find the chief priests and the elders of the people asking Jesus as to what authority he had and who gave him that authority. They probably thought that by this question they would establish their supremacy over Jesus. But instead of answering their question, Jesus put a counter-question to them and as a result they were silenced. Every encounter with God is a time for introspection, correction and self-renewal. May the coming feast of Nativity be a time of self-renewal for each one of us.


✍ -Br. Biniush Topno


Copyright ©https://atpresentofficial.blogspot.com

Praise the Lord!

Facebook page 👉

https://www.facebook.com/groups/1062150830852998/?ref=share

YouTube channel link 👉

https://www.youtube.com/channel/UCgcEylOc_yIai_2GQYTGKPw

Twitter page 👉

https://twitter.com/TopnoAlbiniush?s=09


Catholic Bible readings for today Third Sunday of Advent 13 December 2020

 Daily Mass Readings for Sunday, 13 December 2020

THIRD SUNDAY OF ADVENT

First Reading: Isaiah 61: 1-2a, 10-11

1 The spirit of the Lord is upon me, because the Lord hath anointed me: he hath sent me to preach to the meek, to heal the contrite of heart, and to preach a release to the captives, and deliverance to them that are shut up.

2 To proclaim the acceptable year of the Lord, and the day of vengeance of our God: to comfort all that mourn:

10 I will greatly rejoice in the Lord, and my soul shall be joyful in my God: for he hath clothed me with the garments of salvation: and with the robe of justice he hath covered me, as a bridegroom decked with a crown, and as a bride adorned with her jewels.

11 For as the earth bringeth forth her bud, and as the garden causeth her seed to shoot forth: so shall the Lord God make justice to spring forth, and praise before all the nations.

Responsorial Psalm: Luke 1:46-48, 49-50, 53-54

46 And Mary said: My soul doth magnify the Lord.

47 And my spirit hath rejoiced in God my Saviour.

48 Because he hath regarded the humility of his handmaid; for behold from henceforth all generations shall call me blessed.

49 Because he that is mighty, hath done great things to me; and holy is his name.

50 And his mercy is from generation unto generations, to them that fear him.

53 He hath filled the hungry with good things; and the rich he hath sent empty away.

54 He hath received Israel his servant, being mindful of his mercy:

Second Reading: First Thessalonians 5: 16-24

16 Always rejoice.

17 Pray without ceasing.

18 In all things give thanks; for this is the will of God in Christ Jesus concerning you all.

19 Extinguish not the spirit.

20 Despise not prophecies.

21 But prove all things; hold fast that which is good.

22 From all appearance of evil refrain yourselves.

23 And may the God of peace himself sanctify you in all things; that your whole spirit, and soul, and body, may be preserved blameless in the coming of our Lord Jesus Christ.

24 He is faithful who hath called you, who also will do it.

Gospel: John 1: 6-8, 19-28

6 There was a man sent from God, whose name was John.

7 This man came for a witness, to give testimony of the light, that all men might believe through him.

8 He was not the light, but was to give testimony of the light.

19 And this is the testimony of John, when the Jews sent from Jerusalem priests and Levites to him, to ask him: Who art thou?

20 And he confessed, and did not deny: and he confessed: I am not the Christ.

21 And they asked him: What then? Art thou Elias? And he said: I am not. Art thou the prophet? And he answered: No.

22 They said therefore unto him: Who art thou, that we may give an answer to them that sent us? What sayest thou of thyself?

23 He said: I am the voice of one crying out in the wilderness, make straight the way of the Lord, as said the prophet Isaias.

24 And they that were sent, were of the Pharisees.

25 And they asked him, and said to him: Why then dost thou baptize, if thou be not Christ, nor Elias, nor the prophet?

26 John answered them, saying: I baptize with water; but there hath stood one in the midst of you, whom you know not.

27 The same is he that shall come after me, who is preferred before me: the latchet of whose shoe I am not worthy to loose.

28 These things were done in Bethania, beyond the Jordan, where John was baptizing.

✍️-Biniush Topno

http://www.atpresentofficial.blogspot.com

Praise the lord

आज का पवित्र वचन 13 दिसंबर 2020 आगमन का तीसरा रविवार

13 दिसंबर 2020

आगमन का तीसरा रविवार


📒 पहला पाठ: इसायाह का ग्रन्थ 61:1-2a.10-11

1) प्रभु का आत्मा मुझ पर छाया रहता है, क्योंकि उसने मेरा अभिशेक किया है। उसने मुझे भेजा है कि मैं दरिद्रों को सुसमाचार सुनाऊँ, दुःखियों को ढारस बँधाऊँ; बन्दियों को छुटकारे का और कैदियों को मुक्ति का सन्देश सुनाऊँ;


2) प्रभु के अनुग्रह का वर्ष घोषित करूँ;


10) मैं प्रभु में प्रफुल्लित हो उठता हूँ, मेरा मन अपने ईश्वर में आनन्द मनाता है। जिस प्रकार वह याजक की तरह मौर बाँध कर और वधू आभूषण पहन कर सुशोभित होते हैं, उसी प्रकार प्रभु ने मुझे मुक्ति के वस्त्र पहनाये और मुझे धार्मिकता की चादर ओढ़ा दी है।


11) जिस प्रकार पृथ्वी अपनी फ़सल उगाती है और बाग़ बीजों को अंकुरित करता है, उसी प्रकार प्रभु-ईश्वर सभी राष्ट्रों में धार्मिकता और भक्ति उत्पन्न करेगा।


📕 दूसरा पाठ : थेसलनीकियों के नाम सन्त पौलुस का पहला पत्र 5:16-24

16) आप लोग हर समय प्रसन्न रहें,


17) निरन्तर प्रार्थना करते रहें,


18) सब बातों के लिए ईश्वर को धन्यवाद दें; क्योंकि ईसा मसीह के अनुसार आप लोगों के विषय में ईश्वर की इच्छा यही है।


19) आत्मा की प्रेरणा का दमन नहीं करें


20) और भविष्यवाणी के वरदान की उपेक्षा नहीं करें;


21) बल्कि सब कुछ परखें और जो अच्छा हो, उसे स्वीकार करें।


22) हर प्रकार की बुराई से बचते रहें।


23) शान्ति का ईश्वर आप लोगों को पूर्ण रूप से पवित्र करे। आप लोगों का मन, आत्मा तथा शरीर हमारे प्रभु ईसा मसीह के दिन निर्दोष पाये जायें।


24) ईश्वर यह सब करायेगा, क्योंकि उसने आप लोगों को बुलाया और वह सत्यप्रतिज्ञ है।


📙 सुसमाचार : सन्त योहन 1:6-8.19-28

6) ईश्वर को भेजा हुआ योहन नामक मनुष्य प्रकट हुआ।


7) वह साक्षी के रूप में आया, जिससे वह ज्योति के विषय में साक्ष्य दे और सब लोग उसके द्वारा विश्वास करें।


8) वह स्वयं ज्यांति नहीं था; उसे ज्योति के विषय में साक्ष्य देना था।


19) जब यहूदियों ने येरुसालेम से याजकों और लेवियों को योहन के पास यह पूछने भेजा कि आप कोन हैं,


20) तो उसने यह साक्ष्य दिया- उसने स्पष्ट शब्दों में यह स्वीकार किया कि मैं मसीह नहीं हूँ।


21) उन्होंने उस से पूछा, ‘‘तो क्या? क्या आप एलियस हैं?’’ उसने कहा, ‘‘में एलियस नहीं हूँ’’। ‘‘क्या आप वह नबी हैं?’’ उसने उत्तर दिया, ‘‘नहीं’’।


22) तब उन्होंने उस से कहा, ‘‘तो आप कौन हैं? जिन्होंने हमें भेजा, हम उन्हें कौनसा उत्तर दें? आप अपने विषय में क्या कहते हैं?’’


23) उसने उत्तर दिया, ‘‘मैं हूँ- जैसा कि नबी इसायस ने कहा हैं- निर्जन प्रदेश में पुकारने वाले की आवाज़ः प्रभु का मार्ग सीधा करो’’।


24) जो लोग भेजे गये है, वे फ़रीसी थे।


25) उन्होंने उस से पूछा, ‘‘यदि आप न तो मसीह हैं, न एलियस और न वह नबी, तो बपतिस्मा क्यों देते हैं?’’


26) योहन ने उन्हें उत्तर दिया, ‘‘मैं तो जल में बपतिस्मा देता हूँ। तुम्हारे बीच एक हैं, जिन्हें तुम नहीं पहचानते।


27) वह मेरे बाद आने वाले हैं। मैं उनके जूते का फीता खोलने योग्य भी नहीं हूँ।’’


28) यह सब यर्दन के पास बेथानिया में घटित हुआ, जहाँ योहन बपतिस्मा देता था।


📚 मनन-चिंतन

आज फिर से एक बार सुसमाचार संत योहन बपतिस्ता की भूमिका का वर्णन करता है। उन्हें प्रकाश के साक्षी के रूप में प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने इस बात से साफ़ इनकार किया कि वे मसीह या एलिय्याह या नबी थे जिनके लिए इस्राएली लोग इंतज़ार कर रहे थे। तब उन्होंने अपनी पहचान "रेगिस्तान में पुकारने वाली आवाज: प्रभु के लिए मार्ग तैयार करो" उनकी राह सीधी करो।” के रूप में वर्णित की।


मनोवैज्ञानिकों के अनुसार जब कोई अपनी पहचान को सही ढंग से जानने लगता है, तब उसका आत्म-सम्मान बढ़ता है और उसकी चिंता कम होती है। कभी-कभी हम देखते हैं कि लोग दूसरों को प्रभावित करने तथा लोकप्रिय बनने के लिए खुद को गलत तरीके से पेश करते हैं। संत योहन बपतिस्ता एक विनम्र व्यक्ति थे। मसीह के विषय में योहन 3:30 में वे कहते हैं, "यह उचित है कि वे बढ़ते जायें और मैं घटता जाऊँ।"। वे लोगप्रियता नहीं चाहते थे। वे बस इस जीवन में उन्हें सौंपे गए कार्य को पूरा करना चाहते थे और वे उसे पूरा करके वे इस दुनिया से चले गये। इसलिए जब उनके श्रोताओं को लगा कि वे मसीह या एलिय्याह या नबी हैं, तब उन्होंने सीधे और सशक्त रूप से इनकार करते हुए कहा, "मैं नहीं हूँ"। इसके बजाय उन्होंने हमेशा खुद को प्रकाश के साक्षी के रूप में प्रस्तुत किया।


संत योहन बपतिस्ता की एक विशेषता यह है कि उन्होंने अपनी पहचान प्रभु मसीह के संबंध में प्रकट की। एक सच्चा ख्रीस्तीय विश्वासी हमेशा मसीह के संबंध में खुद को पहचानता है।


संत योहन बपतिस्ता खुद को "एक आवाज" कहता है। ऐसा नहीं कि उनकी एक आवाज़ थी, बल्कि यह कि वे ईश्वर की आवाज़ थे। उनका पूरा अस्तित्व लोगों को पश्चाताप करने और हृदय परिवर्तन करने के लिए रेगिस्तान में निमंत्रण देने वाले ईश्वर की आवाज़ है। प्रत्येक ख्रीस्तीय विश्वासी ईश्वर की आवाज़ है क्योंकि प्रत्येक विश्वासी ख्रीस्त को घोषित करने के लिए बुलाया गया है।


📚 REFLECTION

Today once again the role of St. John the Baptist is described in the Gospel passage. He is presented as one who witnessed to the light. He denied that he was the Messiah or Elijah or the Prophet whom the Israelites awaited. Then he described his identity as “A voice of the one that cries in the desert: Prepare a way for the Lord. Make his paths straight.”


According to psychologists knowing one’s identity accurately increases self-esteem and reduces depression and anxiety. Sometimes we find people misrepresenting themselves to impress others and to become popular. St. John the Baptist was a humble man. Regarding Christ, in Jn 3:30 he says, “He must increase, but I must decrease”. He did not want limelight. He just wanted to complete the task entrusted to him in this life and then disappear from the scene. Therefore when his listeners thought he was the Messiah or Elijah or the prophet, he simply and emphatically said, “I am not”. Instead he always presented himself as one witnessing to the light, the light of Christ.


One of the specialties of St. John the Baptist is that he identified himself in relation to Christ. A true Christian always identifies himself/ herself in relation to Christ.


St. John the Baptist calls himself “a voice”. Not that he had a voice, but that he was the voice of God. His whole being is God’s voice in the desert calling people to repentance and conversion of heart. Every Christian is called upon to be the voice of God because every Christian is called to proclaim Christ.


मनन-चिंतन - 2

क्या आप गोलपोस्ट के बिना फुटबॉल खेल का अनुमान कर सकते हैं? कभी नहीं, क्योंकि गोलपोस्ट के बिना फुटबॉल खेलना अर्थहीन है। ठीक इसी प्रकार लक्ष्य हीन जीवन अर्थ शून्य है। दार्शनिक सुकरात (Socrates) ने कहा है कि चिंतन के बिना जीवन अधूरा है।


हमारे सृष्टिकर्ता प्रभु ने हमें सब कुछ दिया है। उन्होंने हमें अपना प्रतिरूप बनाया (उत्पत्ति 1:27), हमें अलग पहचान दी (स्तोत्र 139:14) और हमारे लिए एक अलग योजना भी बनायी है। (यिरमियाह 29:11) इतना ही नहीं, ईश्वर ने हमें सब कुछ पर अधिकार भी दिया हैं। (उत्पत्ति 1:28)


जीवन अनमोल है और अल्पकालिक है। इस बहुमूल्य जीवन को जीने के लिए सब को एक ही अवसर मिलता है। इसलिए हमें हमारी जिंदगी को जी भर के जीना चाहिए।


इस के लिए हमें यह खोजना चाहिए कि इस क्षणभंगुर जीवन को हम कैसे और किन कार्यो के द्रारा सार्थक बनाये। क्योंकि हमें अलग पहचान देने वाले ईश्वर ने हमें एक अलग काम भी जरूर सौंपा है। इस दुनिया को और सुन्दर बनाने में हमारी भी एक अलग भूमिका है। इसलिए हरेक को इस उद्देश्य का ज्ञान होना चाहिए। इसके लिए हमें सृष्टिकर्ता प्रभु के पास जाकर प्रार्थना में समय बिताना होगा। तब हमे मालूम होगा कि हमारे लिए उनकी इच्छा क्या है?


आज के सुसमाचार में हम पढते हैं कि योहन बपतिस्ता से जब पूछा जाता है कि वह कौन है तो उनके पास जवाब देने के लिए एक स्पष्ट उत्तर है। योहन को पता है कि इस दुनिया में उनको करना क्या है। इसलिए वे कहते हैं “मैं हूँ –जैसे कि नबी इसायाह ने कहा है- निर्जन प्रदेश में पुकारने वाले की आवाज : प्रभु का मार्ग सीधा करो।” (योहन 1:23) प्रभु येसु भी हमें इस दुनिया में आने का उद्देश्य साफ-साफ बताते हैं। नबी इसायाह के ग्रन्थ से, जो आज का पहला पाठ है, पढते हुए येसु बताते हैं, “प्रभु का आत्मा मुझ पर छाया रहता है, क्योंकि उसने मेरा अभिषेक किया है। उसने मुझे भेजा है, जिससे मैं दरिद्रों को सुसमाचार सुनाऊॅ, बन्दियों को मुक्ति का और अन्धों को दृष्टिदान का सन्देश दूँ, दलितों को स्वतन्त्र करूँ और प्रभु के अनुग्रह का वर्ष घोषित करूँ।” (लूकस 4:18-19) संत पौलुस कहते हैं कि प्रभु ने उनको गैर-यहूदियों में प्रचार करने का कार्य सौंपा है। (रोमि 11:13) और वे बडी उत्सुकता से उनके लक्ष्य की ओर दौड रहे हैं। (फिलिप्पि 3:14) इस बात का तात्पर्य यह है कि इन सबको यह जानकारी थी कि वे कौन हैं और इस जीवन में उनको क्या करना चाहिए। अब सवाल यह है कि यह जानकारी उनको कैसे प्राप्त हुई? इसे खोजने के लिए उन्होंने क्या किया?


संत योहन बपतिस्ता को यह जानकारी इसलिए प्राप्त हुई कि उन्होंने निर्जन प्रदेश में ईश्वर की संगति में अपना जीवन बिताया। प्रभु येसु ने भी उनके जीवन काल में पिता ईश्वर के साथ गहरा संबन्ध बनाया रखा। इसी प्रकार जितनों ने दुनिया से दूर रह कर प्रार्थना में अपना जीवन बिताया हो उन सबको यह पता चला कि उनके जीवन में ईश्वर की योजना क्या है। ईश्वर का वचन कहता है- “आप इस संसार के अनुकूल न बनें, बल्कि सब कुछ नयी दृष्टि से देखें और अपना स्वभाव बदल लें। इस प्रकार आप जान जायेंगे कि ईश्वर क्या चाहता है और उसकी दृष्टि में क्या भला, सुग्राह्य तथा सर्वोत्तम है।” (रोमियों 12:2) जब हम इस संसार से दूर और प्रभु के पास रहते हैं तो वे हमें समस्त प्रज्ञा तथा आध्यात्मिक अन्तर्दृष्टि प्रदान करते हैं जिस से हम उसकी इच्छा पूर्ण रूप से समझ पाते हैं। (कलोसियों 1:9) संत पेत्रुस विश्वासियों से कहते हैं कि आप लोग जो पहले सान्सारिक लोगों की जीवनचर्या के अनुसार जीवन बिता रहे थे। अब आप लोग येसु को जान गये हैं। इसलिए आप लोगों को शेष जीवन मानवीय वासनाओं के अनुसार नहीं, बल्कि ईश्वर की इच्छानुसार बिताना चाहिए। (1पेत्रुस 4:2-3)


जीवन में ईश्वर की इच्छा जानने के बाद हमें केवल वही कार्य करना चाहिए जिसके लिए प्रभु ने हमें बुलाया है। इसके अलावा हमें जीवन में केवल वही रिश्ते और चीजें रखनी चाहिये जो प्रभु के कार्य करने के लिए मददगार हो। संत पौलुस कहते है- “मैं जिन बातों को लाभ समझता था, उन्हें मसीह के कारण हानि समझने लगा हॅू। इतना ही नहीं, मैं प्रभु ईसा मसीह को जानना सर्वश्रेष्ठ लाभ मानता हॅू और इस ज्ञान की तुलना में हर वस्तु को हानि ही मानता हॅू। उन्हीं के लिए मैं ने सब कुछ छोड दिया है और उसे कूडा समझता हॅू, जिससे मैं मसीह को प्राप्त करूँ और उनके साथ पूर्ण रूप से एक हो जाऊॅ।” (फिलिप्पियों 3:7-9)


संसार की मोहमाया को त्याग कर एवं शरीर की वासनाओं को जो आत्मा के विरूध संघर्ष करती है, दमन करते हुए (1पेत्रुस2:11), ईश्वर की इच्छा के अनुसार जीवन बिताने के लिए निरन्तर प्रार्थना करने की आवश्यकता है। प्रार्थना करने से हम ईश्वर की आत्मा से भर जाते हैं और जब वह सत्य का आत्मा आयेगा, वह हमें सब कुछ समझा देगा (योहन 14:26) और पूर्ण सत्य तक ले जायेगा। (योहन 16:13)


धन्य है वह जो इस प्रकार अपना जीवन बिता पा रहे हैं। क्योंकि वे अपना मन आत्मा तथा शरीर प्रभु ईसा मसीह के दिन के लिए निर्दोष रख पायेगे। ईश्वर का वचन कहता है- “संसार में जो शरीर की वासना, ऑखों का लोभ और धन-सम्पत्ति का घमण्ड है, वह सब पिता से नहीं, बल्कि संसार से आता है। संसार और उसकी वासना समाप्त हो रही है; किन्तु जो ईश्वर की इच्छा पूरी करता है, वह युग-युगों तक बना रहता है।” (1योहन 2:16-17)


- Br. Biniush Topno

Copyright © www.atpresentofficial.blogspot.com

Praise the Lord!