मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
Duliajan, Assam, India
Catholic Bibile Ministry में आप सबों को जय येसु ओर प्यार भरा आप सबों का स्वागत है। Catholic Bibile Ministry offers Daily Mass Readings, Prayers, Quotes, Bible Online, Yearly plan to read bible, Saint of the day and much more. Kindly note that this site is maintained by a small group of enthusiastic Catholics and this is not from any Church or any Religious Organization. For any queries contact us through the e-mail address given below. 👉 E-mail catholicbibleministry21@gmail.com

आज का पवित्र वचन 12 दिसंबर 2020 आगमन का दूसरा सप्ताह, शनिवार

 

12 दिसंबर 2020
आगमन का दूसरा सप्ताह, शनिवार

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

📒 पहला पाठ: प्रवक्ता-ग्रन्थ 48:1-4.9-11

1) तब एलियाह अग्नि की तरह प्रकट हुए। उनकी वाणी धधकती मशाल के सदृश थी।

2) उन्होंने उनके देश में अकाल भेजा और अपने धर्मोत्साह में उनकी संख्या घटायी।

3) उन्होंने प्रभु के वचन से आकाश के द्वार बन्द किये और तीन बार आकाश से अग्नि गिरायी।

4) एलियाह! आप अपने चमत्कारों के कारण कितने महान् है! आपके सदृश होने का दावा कौन कर सकता है!

9) आप अग्नि की आँधी में अग्निमय अश्वों के रथ में आरोहित कर लिये गये।

10) आपके विषय में लिखा है, कि आप निर्धारित समय पर चेतावनी देने आयेंगे, जिससे ईश्वरीय प्रकोप भड़कने से पहले ही आप उसे शान्त करें, पिता और पुत्र का मेल करायें और इस्राएल के वंशों का पुनरुद्धार करें।

11) धन्य हैं वे, जिन्होंने आपके दर्शन किये, जो आपके प्रेम से सम्मानित हुए!

📙 सुसमाचार : सन्त मत्ती 17:9a.10-13

9) पहाड़ से उतरते समय उनके शिष्यों ने उन से पूछा, ’’शास्त्री यह क्यों कहते हैं कि पहले एलियस को आना है?’’

11) ईसा ने उत्तर दिया, ’’एलियस अवश्य सब कुछ ठीक करने आयेगा।

12) परन्तु मैं तुम लोगों से कहता हूँ- एलियस आ चुका है। उन्होंने उसे नहीं पहचाना और उसके साथ मनमाना व्यवहार किया। उसी तरह मानव पुत्र भी उनके हाथों दुःख उठायेगा।’’

13) तब वे समझ गये कि ईसा योहन बपतिस्ता के विषय में कह रहे हैं।

📚 मनन-चिंतन

नबी एलियाह ने पश्चाताप का उपदेश देते हुए लोगों से अपनी मूर्ति-पूजा छोड़ने को कहा। ऐसा करने पर उन्हें राजा अहाब और रानी ईज़ेबेल के गुस्से का सामना करना पड़ा। उन्होंने कार्मल पर्वत पर बाल देव के चार सौ पचास नबियों तथा अशेरा देव के चार सौ नबियों का सामना किया। वे नहीं चाहते थे कि दो अलग-अलग मतों के साथ इस्राएली लोग लंगड़ा कर चलें। उन्होंने उन्हें या तो प्रभु ईश्वर पर विश्वास करने या बाल देव पर विश्वास करने का निर्णय लेने के लिए मजबूर किया। नबी एलियाह के मनोभाव और और शक्ति ले कर आए संत योहन बपतिस्ता चाहते थे कि लोग अपने पापपूर्ण तरीकों से दूर जाएं और ईश्वर में अपने विश्वास को स्पष्ट करें। उन्होंने इस्राएल के सभी लोगों के सामने यह चुनौती रखी। जैसा कि हम क्रिसमस के महान पर्व की ओर बढ़ रहे हैं, प्रभु चाहते हैं कि हम पश्चाताप करें और उन पर विश्वास करें।



📚 REFLECTION

Elijah was a prophet who preached repentance asking people to give up their idol worship. Elijah had to face the fury of Ahab and the king and Jezebel the queen. He confronted four hundred and fifty prophets of Baal and the four hundred prophets of Asherah at Mount Carmel. He did not want the Israelites to go limping with two different options – worship of God or that of idols. He forced them to make a decision either to follow Yahweh or Baal. St. John the Baptist who came in the spirit and power of Elijah also wanted the people to move away from their sinful ways and make a clear choice for God. This was the challenge thrown by him before all the people of Israel. As we approach the great feast of Christmas the Lord wants us to repent and make a clear choice him.

✍ -Br.Biniush Topno


 www.atpresentofficial.blogspot.com
Praise the Lord!

Catholic Bible reading for today 11 December 2020

 Daily Mass Readings for Friday, 11 December 2020

Advent Weekday / Damasus I, Pope

First Reading: Isaiah 48: 17-19

17 Thus saith the Lord thy redeemer, the Holy One of Israel: I am the Lord thy God that teach thee profitable things, that govern thee in the way that thou walkest.

18 O that thou hadst hearkened to my commandments: thy peace had been as a river, and thy justice as the waves of the sea,

19 And thy seed had been as the sand, and the offspring of thy bowels like the gravel thereof: his name should not have perished, nor have been destroyed from before my face.

Responsorial Psalm: Psalms 1: 1-2, 3, 4 and 6

1 Blessed is the man who hath not walked in the counsel of the ungodly, nor stood in the way of sinners, nor sat in the chair of pestilence.

2 But his will is in the law of the Lord, and on his law he shall meditate day and night.

3 And he shall be like a tree which is planted near the running waters, which shall bring forth its fruit, in due season. And his leaf shall not fall off: and all whatsoever he shall do shall prosper.

4 Not so the wicked, not so: but like the dust, which the wind driveth from the face of the earth.

6 For the Lord knoweth the way of the just: and the way of the wicked shall perish.

Gospel: Matthew 11: 16-19

16 But whereunto shall I esteem this generation to be like? It is like to children sitting in the market place.

17 Who crying to their companions say: We have piped to you, and you have not danced: we have lamented, and you have not mourned.

18 For John came neither eating nor drinking; and they say: He hath a devil.

19 The Son of man came eating and drinking, and they say: Behold a man that is a glutton and a wine drinker, a friend of publicans and sinners. And wisdom is justified by her children.

Copyright © www.atpresentofficial.blogspot.com

Praise the Lord!

आज का पवित्र वचन 11 दिसंबर 2020 आगमन का दूसरा सप्ताह, शुक्रवार

 11 दिसंबर 2020

आगमन का दूसरा सप्ताह, शुक्रवार


📒 पहला पाठ: इसायाह का ग्रन्थ 48:17-19

17) प्रभु, इस्राएल का परमपावन ईश्वर, तुम्हारा उद्धारक यह कहता हैः “मैं प्रभु, तुम्हारा ईश्वर हूँ। मैं तुम्हें कल्याण की बातें बतलाता हूँ और मार्ग में तुम्हारा पथप्रदर्शन करता हूँ।


18) “यदि तुमने मेरी आज्ञाओं का पालन किया होता, तो तुम्हारी सुख-शान्ति नदी की तरह उमड़ती रहती और तुम्हारी धार्मिकता समुद्र की लहरों की तरह।


19) “तुम्हारे वंशज बालू की तरह हो गये होते, तुम्हारी सन्तति उसके कणों की तरह असंख्य हो जाती। उसका नाम कभी नहीं मिटता और मैं उसे कभी अपनी दृष्टि से दूर नहीं करता।“


📙 सुसमाचार : सन्त मत्ती 11:16-19

16) ’’मैं इस पीढ़ी की तुलना किस से करूँ? वे बाजार में बैठे हुए छोकरों के सदृश हैं, जो अपने साथियों को पुकार कर कहते हैं-


17) हमने तुम्हारे लिए बाँसुरी बजायी और तुम नहीं नाचे, हमने विलाप किया और तुमने छाती नहीं पीटी;


18) क्योंकि योहन बपतिस्ता आया, जो न खाता और न पीता है और वे कहते हैं- उसे अपदूत लगा है।


19) मानव पुत्र आया, जो खाता-पीता है और वे कहते हैं- देखो, यह आदमी पेटू और पियक्कड़ है, नाकेदारों और पापियों का मित्र है। किन्तु ईश्वर की प्रज्ञा परिणामों द्वारा सही प्रमाणित हुई है।’’


📚 मनन-चिंतन

दूसरी वतिकान महासभा के अनुसार, "कलीसिया का हमेशा से यह कर्तव्य रहा है कि वह समय के संकेतों की छानबीन करें और उन्हें सुसमाचार के प्रकाश में व्याख्या करे" (GS 4)। हमें विभिन्न परिस्थितियों में ईश्वर द्वारा दी जाने वाली चुनौतियों के अनुसार कार्य करने का आह्वान किया जाता है। जब हम चाहें तब कुछ अच्छा करना काफी नहीं है। हमें दिए गए समय में दिए गए स्थान पर, दिए गए व्यक्तियों के लिए समय की मांग के अनुसार तथा प्रभु ईश्वर की इच्छा के अनुसार भलाई के कार्य करना चाहिए। हर दिन हमारा जीवन नई चुनौतियां लाता है। इसके लिए हमें प्रभु के पवित्र आत्मा की आवाज सुनते रहना चाहिए और उसके अनुसार कार्य करना चाहिए। प्रभु येसु के समय के लोगों ने योहन बपतिस्ता में ईश्वर के निमंत्रण का जवाब नहीं दिया। न ही वे प्रभु येसु में ईश्वर के निमंत्रण का जवाब देने के लिए तैयार थे। इस प्रकार प्रभु ईश्वर की प्रेरणा का नज़र अंदाज़ करते हुए उन्होंने अपने उद्धार के कई अवसर खो दिए। हम समय के चिन्हों तथा संकेतों को पहचानने तथा प्रभु ईश्वर की इच्छा को जान कर उस के अनुसार कार्य करने का प्रयत्न करें।


📚 REFLECTION

According to the Second Vatican Council, “the Church has always had the duty of scrutinizing the signs of the times and of interpreting them in the light of the Gospel” (GS 4). We are called upon to act according the challenges thrown by God in different situations. It is not enough to do some good when we like to. We need to do the good demanded in the given time, in the given space for the given persons. Every day our life brings fresh challenges. For this we need to keep listening to the whispering of the Spirit of the Lord and act accordingly. People of Jesus’ time did not respond to God’s invitation in John the Baptist. Nor were they ready to respond to God’s invitation in Jesus Christ. They did not have the same wavelength with John the Baptist or with Jesus. Therefore they lost many opportunities for their salvation.


✍Br. Biniush Topno

Copyright © www.atpresentofficial.blogspot.com

Praise the Lord!



Bible readings for today 10 December 2020

 Daily Mass Readings for Thursday, 10 December 2020


Advent Weekday

First Reading: Isaiah 41: 13-20

13 For I am the Lord thy God, who take thee by the hand, and say to thee: Fear not, I have helped thee.

14 Fear not, thou worm of Jacob, you that are dead of Israel: I have helped thee, saith the Lord: and thy Redeemer the Holy One of Israel.

15 I have made thee as a new thrashing wain, with teeth like a saw: thou shall thrash the mountains, and break them in pieces: and shalt make the hills as chaff.

16 Thou shalt fan them, and the wind shall carry them away, and the whirlwind shall scatter them: and thou shalt rejoice in the Lord, in the Holy One of Israel thou shalt be joyful.

17 The needy and the poor seek for waters, and there are none: their tongue hath been dry with thirst. I the Lord will hear them, I the God of Israel will not forsake them.

18 I will open rivers in the high bills, and fountains in the midst of the plains: I will turn the desert into pools of waters, and the impassable land into streams of waters.

19 I will plant in the wilderness the cedar, and the thorn, and the myrtle, and the olive tree: I will set in the desert the fir tree, the elm, and the box tree together:

20 That they may see and know, and consider, and understand together that the hand of the Lord hath done this, and the Holy One of Israel hath created it.

Responsorial Psalm: Psalms 145: 1 and 9, 10-11, 12-13ab

1 I will extol thee, O God my king: and I will bless thy name for ever; yea, for ever and ever.

9 The Lord is sweet to all: and his tender mercies are over all his works.

10 Let all thy works, O lord, praise thee: and let thy saints bless thee.

11 They shall speak of the glory of thy kingdom: and shall tell of thy power:

12 To make thy might known to the sons of men: and the glory of the magnificence of thy kingdom.

13 Thy kingdom is a kingdom of all ages: and thy dominion endureth throughout all generations. The Lord is faithful in all his words: and holy in all his works.

Gospel: Matthew 11: 11-15

11 Amen I say to you, there hath not risen among them that are born of women a greater than John the Baptist: yet he that is the lesser in the kingdom of heaven is greater than he.

12 And from the days of John the Baptist until now, the kingdom of heaven suffereth violence, and the violent bear it away.

13 For all the prophets and the law prophesied until John:

14 And if you will receive it, he is Elias that is to come.

15 He that hath ears to hear, let him hear.

आज का पवित्र वचन 10 दिसंबर 2020 आगमन का दूसरा सप्ताह, गुरुवार

 

10 दिसंबर 2020
आगमन का दूसरा सप्ताह, गुरुवार

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

📒 पहला पाठ: इसायाह का ग्रन्थ 41:13-20

13) क्योंकि मैं तुम्हारा प्रभु-ईश्वर हूँ। मैं तुम्हारा दाहिना हाथ पकड़ कर तुम से कहता हूँ- मत डरो, देखो, मैं तुम्हारी सहायता करूँगा।

14) याकूब! तुम कीड़े-जैसे हो गये हो। इस्राएल! तुम शव-जैसे हो गये हो। प्रभु कहता है- मैं तुम्हारी सहायता करूँगा, इस्राएल का परमपावन प्रभु तुम्हारा उद्धारक है।

15) मैं तुम, को दँवरी का यन्त्र बनाता हूँ- नया, दुधारा और पैना। तुम पहाड़ों को दाँव कर चूर-चूर करोगे और पहाड़ियों को भूसी बना दोगे।

16) तुम उन्हें ओसाओगे- हवा उन्हें उड़ा ले जायेगी और आँधी उन्हें छितरा देगी। तुम प्रभु में आनन्द मनाओगे और इस्राएल के परमपावन ईश्वर पर गौरव करोगे।

17) “दरिद्र पानी ढूँढते हैं और पाते नहीं, उनकी जीभ प्यास के मारे सूख गयी है। मैं, प्रभु, उनकी दुहाई पर ध्यान दूँगा; मैं, इस्राएल का ईश्वर, उन्हें नहीं त्यागूँगा।

18) मैं उजाड़ पहाड़ियों पर से नदियाँ और घाटियों में जलधाराएँ बहा दूँगा। मैं मरुभूमि को झील बनाऊँगा और सूखी भूमि को जलस्रोतों से भर दूँगा।

19) मैं मरुभूमि में देवदार, बबूल, मेंहदी और जैतून लगा दूँगा। मैं उजाड़खण्ड में खजूर, चीड़ और चनार के वृक्ष लगाऊँगा।

20) इस प्रकार सब देख कर जानेंगे, सब उस पर विचार कर स्वीकार करेंगे कि प्रभु ने यह सब किया है, इस्राएल के परमपावन ईश्वर ने इसकी सृष्टि की है।“

📙 सुसमाचार : सन्त मत्ती 11:11-15

11) मैं तुम लोगों से यह कहता हूँ - मनुष्यों में योहन बपतिस्ता से बड़ा कोई पैदा नहीं हुआ। फिर भी, स्वर्ग राज्य में जो सबसे छोटा है, वह योहन से बड़ा है।

12) ’’योहन बपतिस्ता के समय से आज तक लोग स्वर्गराज्य के लिए बहुत प्रयत्न कर रहे हैं और जिन में उत्साह है, वे उस पर अधिकार प्राप्त करते हैं।

13) ’’योहन तक के नबी, और संहिता भी, सब-के-सब राज्य के विषय में केवल भविष्य वाणी कर सके।

14) तुम चाहो, तो मेरी बात मान लो कि योहन वही एलियस है, जो आने वाला था।

15) जिसके कान हों, वह सुन ले।

📚 मनन-चिंतन

आज के सुसमाचार में प्रभु येसु संत योहन बपतिस्ता को मसीह के आगमन के पहले धरती पर लौटने वाले नबी एलियस के रूप में प्रस्तुत करते हैं। क्या प्रभु येसु नबी एलियस की शारीरिक वापसी के बारे में बोल रहे हैं? मलआकी 4:5-6 में हम यह भविष्यवाणी पढ़ते हैं: “देखो, उस महान् एवं भयानक दिन के पहले, प्रभु के दिन के पहले, मैं नबी एलियाह को तुम्हारे पास भेजूँगा। वह पिता का हृदय पुत्र की ओर अभिमुख करेगा और पुत्र का हृदय पिता की ओर। कहीं ऐसा न हो कि मैं आ कर देश का सर्वनाश कर दूँ।" प्रवक्ता 48:10 नबी एलियस के विषय में कहता है, “आपके विषय में लिखा है, कि आप निर्धारित समय पर चेतावनी देने आयेंगे, जिससे ईश्वरीय प्रकोप भड़कने से पहले ही आप उसे शान्त करें, पिता और पुत्र का मेल करायें और इस्राएल के वंशों का पुनरुद्धार करें।” स्वर्गदूत गब्रिएल योहन बपतिस्ता के जन्म के बारे जकरियस से कहा, “वह पिता और पुत्र का मेल कराने, स्वेच्छाचारियों को धर्मियों की सद्बुद्धि प्रदान करने और प्रभु के लिए एक सुयोग्य प्रजा तैयार करने के लिए एलियस के मनोभाव और सामर्थ्य से सम्पन्न प्रभु का अग्रदूत बनेगा।” (लूकस 1:17) जब स्वर्गदूत कहते हैं कि वे एलियस के मनोभाव और सामर्थ्य से सम्पन्न प्रभु का अग्रदूत बनेगा, तब यह स्पष्ट होता है कि हमें नबी एलियस के वापस आने का शाब्दिक अर्थ नहीं निकालना चाहिए। एलियस पवित्र आत्मा के प्रभाव से कार्य करते थे तथा पश्चात्ताप का सन्देश देते थे। इसी प्रकार सन्त योहन बपतिस्ता भी पश्चात्ताप का सन्देश सुनाने आते हैं। हमें भी इस आगमन-काल में पश्चात्ताप कर प्रभु को अपने दिल में आमंत्रित करना होगा ताकि हम क्रिसमस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मना सकें।



📚 REFLECTION

In today’s Gospel Jesus presents John the Baptist as “Elijah who was to return” before the coming of the Messiah. Is Jesus speaking about the literal return of prophet Elijah? In Mal 4:5-6 we read the prophecy: “Lo, I will send you the prophet Elijah before the great and terrible day of the Lord comes. He will turn the hearts of parents to their children and the hearts of children to their parents, so that I will not come and strike the land with a curse.” Sir 48:10 tells about Elijah’s coming in these words: “At the appointed time, it is written, you are destined to calm the wrath of God before it breaks out in fury, to turn the hearts of parents to their children, and to restore the tribes of Jacob.” When Angel Gabriel spoke to Zachariah about the birth of John the Baptist, he said, “With the spirit and power of Elijah he will go before him, to turn the hearts of parents to their children, and the disobedient to the wisdom of the righteous, to make ready a people prepared for the Lord.” (Lk 1:16-17) When the angel says, “with the spirit and power of Elijah”, it is clear that it is not about a literal returning of Elijah, but that the task of St. John the Baptist was similar to that of Prophet Elijah. Both these great prophets preached repentance. We too need to repent and invite the Lord into our hearts during this advent season so that we may be able to celebrate Christmas with great joy.

✍ -Br. Biniush Topno


 www.atpresentofficial.blogspot.com
Praise the Lord!

Bible readings for today 9 December 2020

 Daily Mass Readings for Wednesday, 9 December 2020

Advent Weekday / Juan Diego, Hermit

First Reading: Isaiah 40: 25-31

25 And to whom have ye likened me, or made me equal, saith the Holy One?

26 Lift up your eyes on high, and see who hath created these things: who bringeth out their host by number, and calleth them all by their names: by the greatness of his might, and strength, and power, not one of them was missing.

27 Why sayest thou, O Jacob, and speakest, O Israel: My way is hid from the Lord, and my judgment is passed over from my God?

28 Knowest thou not, or hast thou not heard? the Lord is the everlasting God, who hath created the ends of the earth: he shall not faint, nor labour, neither is there any searching out of his wisdom.

29 It is he that giveth strength to the weary, and increaseth force and might to them that are not.

30 Youths shall faint, and labour, and young men shall fall by infirmity.

31 But they that hope in the Lord shall renew their strength, they shall take wings as eagles, they shall run and not be weary, they shall walk and not faint.

Responsorial Psalm: Psalms 103: 1-2, 3-4, 8 and 10

1 For David himself. Bless the Lord, O my soul: and let all that is within me bless his holy name.

2 Bless the Lord, O my soul, and never forget all he hath done for thee.

3 Who forgiveth all thy iniquities: who healeth all thy diseases.

4 Who redeemeth thy life from destruction: who crowneth thee with mercy and compassion.

8 The Lord is compassionate and merciful: longsuffering and plenteous in mercy.

10 He hath not dealt with us according to our sins: nor rewarded us according to our iniquities.

Gospel: Matthew 11: 28-30

28 Come to me, all you that labour, and are burdened, and I will refresh you.

29 Take up my yoke upon you, and learn of me, because I am meek, and humble of heart: and you shall find rest to your souls.

30 For my yoke is sweet and my burden light

आज का पवित्र वचन 09 दिसंबर 2020 आगमन का दूसरा सप्ताह, बुधवार

 

09 दिसंबर 2020
आगमन का दूसरा सप्ताह, बुधवार

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

📒 पहला पाठ: इसायाह का ग्रन्थ 40:25-31

25) परमपावन ईश्वर कहता है, “तुम मेरी तुलना किस से करना चाहते हो? मेरी बराबरी कौन कर सकता है?“

26) आकाश की ओर दृष्टि लगाओ। किसने यह सब बनाया है? उसी ने, जो नक्षत्रों का समूह फैलाता और एक-एक का नाम ले कर पुकारता है। उसका सामर्थ्य इतना महान् है और उसका तेज इतना अदम्य कि एक भी नक्षत्र अविद्यमान नहीं रहता।

27) याकूब! तुम यह क्यों कहते हो, इस्राएल! तुम यह क्यों बोलते होः “प्रभु मेरी दुर्दशा पर ध्यान नहीं देता, मेरा ईश्वर मुझे न्याय नहीं दिलाता“?

28) क्या तुम यह नहीं जानते, क्या तुमने यह नहीं सुना कि प्रभु अनादि-अनन्त ईश्वर है, वह समस्त पृथ्वी का सृष्टिकर्ता है? वह कभी क्लान्त अथवा परिश्रन्त नहीं होता। कोई भी उसकी प्रज्ञा की थाह नहीं ले सकता।

29) वह थके-माँदे को बल देता और अशक्त को सँभालता है।

30) जवान भले ही थक कर चूर हो जायें और फिसल कर गिर पड़ें,

31) किन्तु प्रभु पर भरोसा रखने वालों को नयी स्फूर्ति मिलती रहती है। वे गरुड़ की तरह अपने पंख फैलाते हैं; वे दौड़ते रहते हैं, किन्तु थकते नहीं, वे आगे बढ़ते हैं, पर शिथिल नहीं होते।

📙 सुसमाचार : सन्त मत्ती 11:28-30

28) ’’थके-माँदे और बोझ से दबे हुए लोगो! तुम सभी मेरे पास आओ। मैं तुम्हें विश्राम दूँगा।

29) मेरा जूआ अपने ऊपर ले लो और मुझ से सीखो। मैं स्वभाव से नम्र और विनीत हूँ। इस तरह तुम अपनी आत्मा के लिए शान्ति पाओगे,

30) क्योंकि मेरा जूआ सहज है और मेरा बोझ हल्का।’’

📚 मनन-चिंतन

तनावों और संघर्षों के बीच दुनिया हमें आराम पाने के लिए कई तरीके प्रदान करती है। हम आराम और सांत्वना के लिए विभिन्न लोगों, अभ्यासों और उपचारों की ओर मुड़ते हैं। आज के सुसमाचार-पाठ के द्वारा हमें यह समझाया जाता है कि हमें वास्तविक आराम प्रभु ईश्वर ही दे सकते हैं। प्रभु येसु थके-माँदे और बोझ से दबे हुए लोगों को अपने पास बुलाते हैं ताकि वे सब सच्चा आराम पा सकें। वे हमें दिलासा देते और आराम कराते हैं। वास्तविक और स्थायी आराम और सांत्वना प्रभु की ओर से आती है। और जो ईश्वर से आराम पाते हैं, वे दूसरों को दिलासा देने में सक्षम हैं। संत पौलुस कहते हैं, "धन्य है ईश्वर, हमारे प्रभु ईसा मसीह का पिता, परमदयालु पिता और हर प्रकार की सान्त्वना का ईश्वर। वह सारी दुःख तकलीफ़ में हम को सान्त्वना देता रहता है, जिसमें ईश्वर की ओर से हमें जो सान्त्वना मिलती है, उसके द्वारा हम दूसरों को भी, उनकी हर प्रकार की तकलीफ में सान्त्वना देने के लिए समर्थ हो जायें” (2कुरिन्थियों 1: 3-4)। नबी इसायाह के माध्य्म से प्रभु हम से वादा करते हैं, "जिस तरह माँ अपने पुत्र को दिलासा देती है, उसी तरह मैं तुम्हें सान्त्वना दूँगा। तुम्हें येरूसालेम से दिलासा मिलेगा।" (इसायाह 66:13)। हमारी प्रार्थना का समय प्रभु येसु से आराम पाने का समय है जो कहते हैं, "धन्य हैं वे, जो शोक करते हैं! उन्हें सान्त्वना मिलेगी।" (मत्ती 5: 5)



📚 REFLECTION

The world offers many ways to relax and to find comfort in the midst of our tensions and struggles. We turn to different people and various exercises and therapies for comfort and consolation. Through the passage of the Gospel, presented for our reflection in the Liturgy today the Lord tells us that it is God who should be comforting us. Jesus asks all who are overburdened to come to him. He assures us comfort and rest with him. Real and lasting comfort and consolation come from God. And those who are comforted by God in turn become capable of comforting others. St. Paul says, “Blessed be the God and Father of our Lord Jesus Christ, the Father of mercies and the God of all consolation, who consoles us in all our affliction, so that we may be able to console those who are in any affliction with the consolation with which we ourselves are consoled by God.” (2Cor 1:3-4). Through Prophet Isaiah he promises, “As a mother comforts her child, so I will comfort you” (Is 66:13). Our time of prayer is a time to find comfort in Jesus who says, “Blessed are those who mourn, for they will be comforted” (Mt 5:4)

✍ -Br. Biniush Topno


www.atpresentofficial.blogspot.com
Praise the Lord!