मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
Duliajan, Assam, India
Catholic Bibile Ministry में आप सबों को जय येसु ओर प्यार भरा आप सबों का स्वागत है। Catholic Bibile Ministry offers Daily Mass Readings, Prayers, Quotes, Bible Online, Yearly plan to read bible, Saint of the day and much more. Kindly note that this site is maintained by a small group of enthusiastic Catholics and this is not from any Church or any Religious Organization. For any queries contact us through the e-mail address given below. 👉 E-mail catholicbibleministry21@gmail.com

आज का पवित्र वचन 10 दिसंबर 2020 आगमन का दूसरा सप्ताह, गुरुवार

 

10 दिसंबर 2020
आगमन का दूसरा सप्ताह, गुरुवार

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

📒 पहला पाठ: इसायाह का ग्रन्थ 41:13-20

13) क्योंकि मैं तुम्हारा प्रभु-ईश्वर हूँ। मैं तुम्हारा दाहिना हाथ पकड़ कर तुम से कहता हूँ- मत डरो, देखो, मैं तुम्हारी सहायता करूँगा।

14) याकूब! तुम कीड़े-जैसे हो गये हो। इस्राएल! तुम शव-जैसे हो गये हो। प्रभु कहता है- मैं तुम्हारी सहायता करूँगा, इस्राएल का परमपावन प्रभु तुम्हारा उद्धारक है।

15) मैं तुम, को दँवरी का यन्त्र बनाता हूँ- नया, दुधारा और पैना। तुम पहाड़ों को दाँव कर चूर-चूर करोगे और पहाड़ियों को भूसी बना दोगे।

16) तुम उन्हें ओसाओगे- हवा उन्हें उड़ा ले जायेगी और आँधी उन्हें छितरा देगी। तुम प्रभु में आनन्द मनाओगे और इस्राएल के परमपावन ईश्वर पर गौरव करोगे।

17) “दरिद्र पानी ढूँढते हैं और पाते नहीं, उनकी जीभ प्यास के मारे सूख गयी है। मैं, प्रभु, उनकी दुहाई पर ध्यान दूँगा; मैं, इस्राएल का ईश्वर, उन्हें नहीं त्यागूँगा।

18) मैं उजाड़ पहाड़ियों पर से नदियाँ और घाटियों में जलधाराएँ बहा दूँगा। मैं मरुभूमि को झील बनाऊँगा और सूखी भूमि को जलस्रोतों से भर दूँगा।

19) मैं मरुभूमि में देवदार, बबूल, मेंहदी और जैतून लगा दूँगा। मैं उजाड़खण्ड में खजूर, चीड़ और चनार के वृक्ष लगाऊँगा।

20) इस प्रकार सब देख कर जानेंगे, सब उस पर विचार कर स्वीकार करेंगे कि प्रभु ने यह सब किया है, इस्राएल के परमपावन ईश्वर ने इसकी सृष्टि की है।“

📙 सुसमाचार : सन्त मत्ती 11:11-15

11) मैं तुम लोगों से यह कहता हूँ - मनुष्यों में योहन बपतिस्ता से बड़ा कोई पैदा नहीं हुआ। फिर भी, स्वर्ग राज्य में जो सबसे छोटा है, वह योहन से बड़ा है।

12) ’’योहन बपतिस्ता के समय से आज तक लोग स्वर्गराज्य के लिए बहुत प्रयत्न कर रहे हैं और जिन में उत्साह है, वे उस पर अधिकार प्राप्त करते हैं।

13) ’’योहन तक के नबी, और संहिता भी, सब-के-सब राज्य के विषय में केवल भविष्य वाणी कर सके।

14) तुम चाहो, तो मेरी बात मान लो कि योहन वही एलियस है, जो आने वाला था।

15) जिसके कान हों, वह सुन ले।

📚 मनन-चिंतन

आज के सुसमाचार में प्रभु येसु संत योहन बपतिस्ता को मसीह के आगमन के पहले धरती पर लौटने वाले नबी एलियस के रूप में प्रस्तुत करते हैं। क्या प्रभु येसु नबी एलियस की शारीरिक वापसी के बारे में बोल रहे हैं? मलआकी 4:5-6 में हम यह भविष्यवाणी पढ़ते हैं: “देखो, उस महान् एवं भयानक दिन के पहले, प्रभु के दिन के पहले, मैं नबी एलियाह को तुम्हारे पास भेजूँगा। वह पिता का हृदय पुत्र की ओर अभिमुख करेगा और पुत्र का हृदय पिता की ओर। कहीं ऐसा न हो कि मैं आ कर देश का सर्वनाश कर दूँ।" प्रवक्ता 48:10 नबी एलियस के विषय में कहता है, “आपके विषय में लिखा है, कि आप निर्धारित समय पर चेतावनी देने आयेंगे, जिससे ईश्वरीय प्रकोप भड़कने से पहले ही आप उसे शान्त करें, पिता और पुत्र का मेल करायें और इस्राएल के वंशों का पुनरुद्धार करें।” स्वर्गदूत गब्रिएल योहन बपतिस्ता के जन्म के बारे जकरियस से कहा, “वह पिता और पुत्र का मेल कराने, स्वेच्छाचारियों को धर्मियों की सद्बुद्धि प्रदान करने और प्रभु के लिए एक सुयोग्य प्रजा तैयार करने के लिए एलियस के मनोभाव और सामर्थ्य से सम्पन्न प्रभु का अग्रदूत बनेगा।” (लूकस 1:17) जब स्वर्गदूत कहते हैं कि वे एलियस के मनोभाव और सामर्थ्य से सम्पन्न प्रभु का अग्रदूत बनेगा, तब यह स्पष्ट होता है कि हमें नबी एलियस के वापस आने का शाब्दिक अर्थ नहीं निकालना चाहिए। एलियस पवित्र आत्मा के प्रभाव से कार्य करते थे तथा पश्चात्ताप का सन्देश देते थे। इसी प्रकार सन्त योहन बपतिस्ता भी पश्चात्ताप का सन्देश सुनाने आते हैं। हमें भी इस आगमन-काल में पश्चात्ताप कर प्रभु को अपने दिल में आमंत्रित करना होगा ताकि हम क्रिसमस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मना सकें।



📚 REFLECTION

In today’s Gospel Jesus presents John the Baptist as “Elijah who was to return” before the coming of the Messiah. Is Jesus speaking about the literal return of prophet Elijah? In Mal 4:5-6 we read the prophecy: “Lo, I will send you the prophet Elijah before the great and terrible day of the Lord comes. He will turn the hearts of parents to their children and the hearts of children to their parents, so that I will not come and strike the land with a curse.” Sir 48:10 tells about Elijah’s coming in these words: “At the appointed time, it is written, you are destined to calm the wrath of God before it breaks out in fury, to turn the hearts of parents to their children, and to restore the tribes of Jacob.” When Angel Gabriel spoke to Zachariah about the birth of John the Baptist, he said, “With the spirit and power of Elijah he will go before him, to turn the hearts of parents to their children, and the disobedient to the wisdom of the righteous, to make ready a people prepared for the Lord.” (Lk 1:16-17) When the angel says, “with the spirit and power of Elijah”, it is clear that it is not about a literal returning of Elijah, but that the task of St. John the Baptist was similar to that of Prophet Elijah. Both these great prophets preached repentance. We too need to repent and invite the Lord into our hearts during this advent season so that we may be able to celebrate Christmas with great joy.

✍ -Br. Biniush Topno


 www.atpresentofficial.blogspot.com
Praise the Lord!

Bible readings for today 9 December 2020

 Daily Mass Readings for Wednesday, 9 December 2020

Advent Weekday / Juan Diego, Hermit

First Reading: Isaiah 40: 25-31

25 And to whom have ye likened me, or made me equal, saith the Holy One?

26 Lift up your eyes on high, and see who hath created these things: who bringeth out their host by number, and calleth them all by their names: by the greatness of his might, and strength, and power, not one of them was missing.

27 Why sayest thou, O Jacob, and speakest, O Israel: My way is hid from the Lord, and my judgment is passed over from my God?

28 Knowest thou not, or hast thou not heard? the Lord is the everlasting God, who hath created the ends of the earth: he shall not faint, nor labour, neither is there any searching out of his wisdom.

29 It is he that giveth strength to the weary, and increaseth force and might to them that are not.

30 Youths shall faint, and labour, and young men shall fall by infirmity.

31 But they that hope in the Lord shall renew their strength, they shall take wings as eagles, they shall run and not be weary, they shall walk and not faint.

Responsorial Psalm: Psalms 103: 1-2, 3-4, 8 and 10

1 For David himself. Bless the Lord, O my soul: and let all that is within me bless his holy name.

2 Bless the Lord, O my soul, and never forget all he hath done for thee.

3 Who forgiveth all thy iniquities: who healeth all thy diseases.

4 Who redeemeth thy life from destruction: who crowneth thee with mercy and compassion.

8 The Lord is compassionate and merciful: longsuffering and plenteous in mercy.

10 He hath not dealt with us according to our sins: nor rewarded us according to our iniquities.

Gospel: Matthew 11: 28-30

28 Come to me, all you that labour, and are burdened, and I will refresh you.

29 Take up my yoke upon you, and learn of me, because I am meek, and humble of heart: and you shall find rest to your souls.

30 For my yoke is sweet and my burden light

आज का पवित्र वचन 09 दिसंबर 2020 आगमन का दूसरा सप्ताह, बुधवार

 

09 दिसंबर 2020
आगमन का दूसरा सप्ताह, बुधवार

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

📒 पहला पाठ: इसायाह का ग्रन्थ 40:25-31

25) परमपावन ईश्वर कहता है, “तुम मेरी तुलना किस से करना चाहते हो? मेरी बराबरी कौन कर सकता है?“

26) आकाश की ओर दृष्टि लगाओ। किसने यह सब बनाया है? उसी ने, जो नक्षत्रों का समूह फैलाता और एक-एक का नाम ले कर पुकारता है। उसका सामर्थ्य इतना महान् है और उसका तेज इतना अदम्य कि एक भी नक्षत्र अविद्यमान नहीं रहता।

27) याकूब! तुम यह क्यों कहते हो, इस्राएल! तुम यह क्यों बोलते होः “प्रभु मेरी दुर्दशा पर ध्यान नहीं देता, मेरा ईश्वर मुझे न्याय नहीं दिलाता“?

28) क्या तुम यह नहीं जानते, क्या तुमने यह नहीं सुना कि प्रभु अनादि-अनन्त ईश्वर है, वह समस्त पृथ्वी का सृष्टिकर्ता है? वह कभी क्लान्त अथवा परिश्रन्त नहीं होता। कोई भी उसकी प्रज्ञा की थाह नहीं ले सकता।

29) वह थके-माँदे को बल देता और अशक्त को सँभालता है।

30) जवान भले ही थक कर चूर हो जायें और फिसल कर गिर पड़ें,

31) किन्तु प्रभु पर भरोसा रखने वालों को नयी स्फूर्ति मिलती रहती है। वे गरुड़ की तरह अपने पंख फैलाते हैं; वे दौड़ते रहते हैं, किन्तु थकते नहीं, वे आगे बढ़ते हैं, पर शिथिल नहीं होते।

📙 सुसमाचार : सन्त मत्ती 11:28-30

28) ’’थके-माँदे और बोझ से दबे हुए लोगो! तुम सभी मेरे पास आओ। मैं तुम्हें विश्राम दूँगा।

29) मेरा जूआ अपने ऊपर ले लो और मुझ से सीखो। मैं स्वभाव से नम्र और विनीत हूँ। इस तरह तुम अपनी आत्मा के लिए शान्ति पाओगे,

30) क्योंकि मेरा जूआ सहज है और मेरा बोझ हल्का।’’

📚 मनन-चिंतन

तनावों और संघर्षों के बीच दुनिया हमें आराम पाने के लिए कई तरीके प्रदान करती है। हम आराम और सांत्वना के लिए विभिन्न लोगों, अभ्यासों और उपचारों की ओर मुड़ते हैं। आज के सुसमाचार-पाठ के द्वारा हमें यह समझाया जाता है कि हमें वास्तविक आराम प्रभु ईश्वर ही दे सकते हैं। प्रभु येसु थके-माँदे और बोझ से दबे हुए लोगों को अपने पास बुलाते हैं ताकि वे सब सच्चा आराम पा सकें। वे हमें दिलासा देते और आराम कराते हैं। वास्तविक और स्थायी आराम और सांत्वना प्रभु की ओर से आती है। और जो ईश्वर से आराम पाते हैं, वे दूसरों को दिलासा देने में सक्षम हैं। संत पौलुस कहते हैं, "धन्य है ईश्वर, हमारे प्रभु ईसा मसीह का पिता, परमदयालु पिता और हर प्रकार की सान्त्वना का ईश्वर। वह सारी दुःख तकलीफ़ में हम को सान्त्वना देता रहता है, जिसमें ईश्वर की ओर से हमें जो सान्त्वना मिलती है, उसके द्वारा हम दूसरों को भी, उनकी हर प्रकार की तकलीफ में सान्त्वना देने के लिए समर्थ हो जायें” (2कुरिन्थियों 1: 3-4)। नबी इसायाह के माध्य्म से प्रभु हम से वादा करते हैं, "जिस तरह माँ अपने पुत्र को दिलासा देती है, उसी तरह मैं तुम्हें सान्त्वना दूँगा। तुम्हें येरूसालेम से दिलासा मिलेगा।" (इसायाह 66:13)। हमारी प्रार्थना का समय प्रभु येसु से आराम पाने का समय है जो कहते हैं, "धन्य हैं वे, जो शोक करते हैं! उन्हें सान्त्वना मिलेगी।" (मत्ती 5: 5)



📚 REFLECTION

The world offers many ways to relax and to find comfort in the midst of our tensions and struggles. We turn to different people and various exercises and therapies for comfort and consolation. Through the passage of the Gospel, presented for our reflection in the Liturgy today the Lord tells us that it is God who should be comforting us. Jesus asks all who are overburdened to come to him. He assures us comfort and rest with him. Real and lasting comfort and consolation come from God. And those who are comforted by God in turn become capable of comforting others. St. Paul says, “Blessed be the God and Father of our Lord Jesus Christ, the Father of mercies and the God of all consolation, who consoles us in all our affliction, so that we may be able to console those who are in any affliction with the consolation with which we ourselves are consoled by God.” (2Cor 1:3-4). Through Prophet Isaiah he promises, “As a mother comforts her child, so I will comfort you” (Is 66:13). Our time of prayer is a time to find comfort in Jesus who says, “Blessed are those who mourn, for they will be comforted” (Mt 5:4)

✍ -Br. Biniush Topno


www.atpresentofficial.blogspot.com
Praise the Lord!

Bible readings for today 8 December 2020

 Daily Mass Readings for Tuesday, 8 December 2020

IMMACULATE CONCEPTION OF THE Blessed Virgin MARY Solemnity, Holy Day of Obligation

First Reading: Genesis 3: 9-15, 20

9 And the Lord God called Adam, and said to him: Where art thou?

10 And he said: I heard thy voice in paradise; and I was afraid, because I was naked, and I hid myself.

11 And he said to him: And who hath told thee that thou wast naked, but that thou hast eaten of the tree whereof I commanded thee that thou shouldst not eat?

12 And Adam said: The woman, whom thou gavest me to be my companion, gave me of the tree, and I did eat.

13 And the Lord God said to the woman: Why hast thou done this? And she answered: The serpent deceived me, and I did eat.

14 And the Lord God said to the serpent: Because thou hast done this thing, thou art cursed among all cattle, and beasts of the earth: upon thy breast shalt thou go, and earth shalt thou eat all the days of thy life.

15 I will put enmities between thee and the woman, and thy seed and her seed: she shall crush thy head, and thou shalt lie in wait for her heel.

20 And Adam called the name of his wife Eve: because she was the mother of all the living.

Responsorial Psalm: Psalms 98: 1, 2-3ab, 3cd-4

1 A psalm for David himself. Sing ye to the Lord anew canticle: because he hath done wonderful things. His right hand hath wrought for him salvation, and his arm is holy.

2 The Lord hath made known his salvation: he hath revealed his justice in the sight of the Gentiles.

3 He hath remembered his mercy his truth toward the house of Israel. All the ends of the earth have seen the salvation of our God.

4 Sing joyfully to God, all the earth; make melody, rejoice and sing.

Second Reading: Ephesians 1: 3-6, 11-12

3 Blessed be the God and Father of our Lord Jesus Christ, who hath blessed us with spiritual blessings in heavenly places, in Christ:

4 As he chose us in him before the foundation of the world, that we should be holy and unspotted in his sight in charity.

5 Who hath predestinated us unto the adoption of children through Jesus Christ unto himself: according to the purpose of his will:

6 Unto the praise of the glory of his grace, in which he hath graced us in his beloved son.

11 In whom we also are called by lot, being predestinated according to the purpose of him who worketh all things according to the counsel of his will.

12 That we may be unto the praise of his glory, we who before hoped Christ:

Gospel: Luke 1: 26-38

26 And in the sixth month, the angel Gabriel was sent from God into a city of Galilee, called Nazareth,

27 To a virgin espoused to a man whose name was Joseph, of the house of David; and the virgin’s name was Mary.

28 And the angel being come in, said unto her: Hail, full of grace, the Lord is with thee: blessed art thou among women.

29 Who having heard, was troubled at his saying, and thought with herself what manner of salutation this should be.

30 And the angel said to her: Fear not, Mary, for thou hast found grace with God.

31 Behold thou shalt conceive in thy womb, and shalt bring forth a son; and thou shalt call his name Jesus.

32 He shall be great, and shall be called the Son of the most High; and the Lord God shall give unto him the throne of David his father; and he shall reign in the house of Jacob for ever.

33 And of his kingdom there shall be no end.

34 And Mary said to the angel: How shall this be done, because I know not man?

35 And the angel answering, said to her: The Holy Ghost shall come upon thee, and the power of the most High shall overshadow thee. And therefore also the Holy which shall be born of thee shall be called the Son of God.

36 And behold thy cousin Elizabeth, she also hath conceived a son in her old age; and this is the sixth month with her that is called barren:

37 Because no word shall be impossible with God.

38 And Mary said: Behold the handmaid of the Lord; be it done to me according to thy word. And the angel departed from her.

आज का पवित्र वचन 08 दिसंबर 2020, मंगलवार माता मरियम का निष्कलन्क गर्भागमन

 

08 दिसंबर 2020, मंगलवार

माता मरियम का निष्कलन्क गर्भागमन

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

📒 पहला पाठ : उत्पत्ति ग्रन्थ 3:9-15.20

9) प्रभु-ईश्वर ने आदम से पुकार कर कहा, ''तुम कहाँ हो?''

10) उसने उत्तर दिया, ''मैं बगीचे में तेरी आवाज सुन कर डर गया, क्योंकि में नंगा हूँ और मैं छिप गया''।

11) प्रभु ने कहा, ''किसने तुम्हें बताया कि तुम नंगे हो? क्या तुमने उस वृक्ष का फल खाया, जिस को खाने से मैंने तुम्हें मना किया था?''

12) मनुष्य ने उत्तर दिया, ''मेरे साथ रहने कि लिए जिस स्त्री को तूने दिया, उसी ने मुझे फल दिया और मैंने खा लिया''।

13) प्रभु-ईश्वर ने स्त्री से कहा, ''तुमने क्या किया है?'' और उसने उत्तर दिया, ''साँप ने मुझे बहका दिया और मैंने खा लिया''।

14) तब ईश्वर ने साँप से कहा, ''चूँकि तूने यह किया है, तू सब घरेलू तथा जंगली जानवरों में शापित होगा। तू पेट के बल चलेगा और जीवन भर मिट्टी खायेगा।

15) मैं तेरे और स्त्री के बीच, तेरे वंश और उसके वंश में शत्रुता उत्पन्न करूँगा। वह तेरा सिर कुचल देगा और तू उसकी एड़ी काटेगा''।

20) पुरुष ने अपनी पत्नी का नाम 'हेवा' रखा, क्योंकि वह सभी मानव प्राणियों की माता है।

दूसरा पाठ: एफ़ेसियों के नाम सन्त पौलुस का पत्र 1:3-6,11-12

3) धन्य है हमारे प्रभु ईसा मसीह का ईश्वर और पिता! उसने मसीह द्वारा हम लोगों को स्वर्ग के हर प्रकार के आध्यात्मिक वरदान प्रदान किये हैं।

4) उसने संसार की सृष्टि से पहले मसीह में हम को चुना, जिससे हम मसीह से संयुक्त हो कर उसकी दृष्टि में पवित्र तथा निष्कलंक बनें।

5) उसने प्रेम से प्रेरित हो कर आदि में ही निर्धारित किया कि हम ईसा मसीह द्वारा उसके दत्तक पुत्र बनेंगे। इस प्रकार उसने अपनी मंगलमय इच्छा के अनुसार

6) अपने अनुग्रह की महिमा प्रकट की है। वह अनुग्रह हमें उसके प्रिय पुत्र द्वारा मिला है,

11 (11-12) ईश्वर सब बातों में अपने मन की योजना पूरी करता है। उसके अनुसार उसने निर्धारित किया है कि हम (यहूदी) मसीह द्वारा बुलाये जायें और हम लोगों के कारण उसकी महिमा की स्तुति हो। हम लोगों ने तो सब से पहले मसीह पर भरोसा रखा था।

📙 सुसमाचार : सन्त लूकस का सुसमाचार 1:26-38

26) छठे महीने स्वर्गदूत गब्रिएल, ईश्वर की ओर से, गलीलिया के नाजरेत नामक नगर में एक कुँवारी के पास भेजा गया,

27) जिसकी मँगनी दाऊद के घराने के यूसुफ नामक पुरुष से हुई थी, और उस कुँवारी का नाम था मरियम।

29) वह इन शब्दों से घबरा गयी और मन में सोचती रही कि इस प्रणाम का अभिप्राय क्या है।

30) तब स्वर्गदूत ने उस से कहा, ’’मरियम! डरिए नहीं। आप को ईश्वर की कृपा प्राप्त है।

31) देखिए, आप गर्भवती होंगी, पुत्र प्रसव करेंगी और उनका नाम ईसा रखेंगी।

32) वे महान् होंगे और सर्वोच्च प्रभु के पुत्र कहलायेंगे। प्रभु-ईश्वर उन्हें उनके पिता दाऊद का सिंहासन प्रदान करेगा,

33) वे याकूब के घराने पर सदा-सर्वदा राज्य करेंगे और उनके राज्य का अन्त नहीं होगा।’’

34) पर मरियम ने स्वर्गदूत से कहा, ’’यह कैसे हो सकता है? मेरा तो पुरुष से संसर्ग नहीं है।’’

35) स्वर्गदूत ने उत्तर दिया, ’’पवित्र आत्मा आप पर उतरेगा और सर्वोच्च प्रभु की शक्ति की छाया आप पर पड़ेगी। इसलिए जो आप से उत्पन्न होंगे, वे पवित्र होंगे और ईश्वर के पुत्र कहलायेंगे।

36) देखिए, बुढ़ापे में आपकी कुटुम्बिनी एलीज़बेथ के भी पुत्र होने वाला है। अब उसका, जो बाँझ कहलाती थी, छठा महीना हो रहा है;

37) क्योंकि ईश्वर के लिए कुछ भी असम्भव नहीं है।’’

38) मरियम ने कहा, ’’देखिए, मैं प्रभु की दासी हूँ। आपका कथन मुझ में पूरा हो जाये।’’ और स्वर्गदूत उसके पास से चला गया।

📚 मनन-चिंतन

आज, कलीसिया प्रभु येसु की माँ धन्य कुँवारी मरियम के निष्कलंक गर्भागमन का त्यौहार मना रही है। यिरमियाह 1: 5 में, प्रभु नबी से कहते हैं, “माता के गर्भ में तुम को रचने से पहले ही मैंने तुम को जान लिया। तुम्हारे जन्म से पहले ही मैंने तुम को पवित्र किया। मैंने तुम को राष्ट्रों का नबी नियुक्त किया।” स्तोत्र 139:15-16 में स्तोत्रकार कहता है, “जब मैं अदृश्य में बन रहा था, जब मैं गर्भ के अन्धकार में गढ़ा जा रहा था, तो तूने मेरी हड्डियों को बढ़ते देखा। तूने मेरे सब कर्मों को देखा। वे सब तेरे ग्रन्थ में लिखे हैं। घटित होने के पूर्व ही मेरे दिनों की सीमा निर्धारित की गयी।” यिरमियाह 29:11 में पवित्र वचन कहता है, “मैं तुम्हारे लिए निर्धारित अपनी योजनाएँ जानता हूँ“- यह प्रभु की वाणी है- “तुम्हारे हित की योजनाएँ, अहित की नहीं, तुम्हारे लिए आशामय भविय की योजनाए।” पृथ्वी पर हमारा जीवन बहुत ही योजनाबद्ध रीति से प्रभु की सतर्क निगरानी में आगे बढ़ता है। आज का त्यौहार हमें प्रभु ईश्वर द्वारा हमारे संरक्षण की याद दिलाता है। उनका संरक्षण न केवल एक या कुछ व्यक्तियों के लिए है, बल्कि प्रभु सारी मानवजाति का ख्याल करते हैं। उन्होंने माँ मरियम को चुना और गर्भाधान के समय ही उन्हें पवित्र किया, ताकि वे प्रभु के लिए एक उपयुक्त मंदिर बन जायें। स्वर्ग के बारे में पवित्र बाइबिल कहती है, "उस में न तो कोई अपवित्र वस्तु प्रवेश कर पायेगी और न कोई ऐसा व्यक्ति, जो घृणित काम करता या झूठ बोलता है। केवल वही प्रेवेश कर पायेंगे, जिनके नाम मेमने के जीवन-ग्रन्थ में अंकित हैं।" (प्रकाशना 21:27)। मरियम का बेदाग और निषकलंक होना कितना ज़रूरी था, ताकि सबको पवित्र करने वाले ईश्वर उनसे जन्म ले सकें। आज का त्यौहार हमें पवित्र बनने की चुनौती देता है ताकि हम पृथ्वी पर प्रभु के मंदिर बन सकें।



📚 REFLECTION

Today, the Church celebrates the immaculate conception of Mary, the mother of Jesus. In Jer 1:5 God tells Jeremiah, “Before I formed you in the womb I knew you, and before you were born I consecrated you; I appointed you a prophet to the nations.” In Ps 139:15-16, the Psalmist says, “My frame was not hidden from you, when I was being made in secret, intricately woven in the depths of the earth. Your eyes beheld my unformed substance. In your book were written all the days that were formed for me, when none of them as yet existed.” In Jer 29:11 the Word says, “surely I know the plans I have for you, says the Lord, plans for your welfare and not for harm, to give you a future with hope.” Our life on earth is very well planned and executed under his watchful care on the earth. Today’s feast reminds us of this constant watchful care of the Lord. Today’s feast is not about God’s welfare plan for an individual, but for all humanity. He chose Mary and purified her already at conception, so that she may become a fitting temple for the Lord. Regarding heaven the Bible says, “nothing unclean will enter it, nor anyone who practices abomination or falsehood, but only those who are written in the Lamb’s book of life.” (Rev 21:27). How much more necessary was it for Mary to be immaculate, so that God who is Holy can take birth from her. Today’s feast challenges us to be holy so that we can become temples of God on the earth.

✍ -Br. Biniush Topno


www.atpresentofficial.blogspot.com
Praise the Lord!

Bible readings for today 07 December 2020

 Daily Mass Readings for Monday, 7 December 2020

First Reading: Isaiah 35: 1-10

1 The land that was desolate and impassable shall be glad, and the wilderness shall rejoice, and shall flourish like the lily.

2 It shall bud forth and blossom, and shall rejoice with joy and praise: the glory of Libanus is given to it: the beauty of Carmel, and Saron, they shall see the glory of the Lord, and the beauty of our God.

3 Strengthen ye the feeble hands, and confirm the weak knees.

4 Say to the fainthearted: Take courage, and fear not: behold your God will bring the revenge of recompense: God himself will come and will save you.

5 Then shall the eyes of the blind be opened, and the ears of the deaf shall be unstopped.

6 Then shall the lame man leap as a hart, and the tongue of the dumb shall be free: for waters are broken out in the desert, and streams in the wilderness.

7 And that which was dry land, shall become a pool, and the thirsty land springs of water. In the dens where dragons dwell before, shall rise up the verdure of the reed and the bulrush.

8 And a path and a way shall be there, and it shall be called the holy way: the unclean shall not pass over it, and this shall be unto you a straight way, so that fools shall not err therein.

9 No lion shall be there, nor shall any mischievous beast go up by it, nor be found there: but they shall walk there that shall be delivered.

10 And the redeemed of the Lord shall return, and shall come into Sion with praise, and everlasting joy shall be upon their heads: they shall obtain joy and gladness, and sorrow and mourning shall flee away.

Responsorial Psalm: Psalms 85: 9ab and 10, 11-12, 13-14

9 I will hear what the Lord God will speak in me: for he will speak peace unto his people: And unto his saints: and unto them that are converted to the heart.

10 Surely his salvation is near to them that fear him: that glory may dwell in our land.

11 Mercy and truth have met each other: justice and peace have kissed.

12 Truth is sprung out of the earth: and justice hath looked down from heaven.

13 For the Lord will give goodness: and our earth shall yield her fruit.

14 Justice shall walk before him: and shall set his steps in the way.

Gospel: Luke 5: 17-26

17 And it came to pass on a certain day, as he sat teaching, that there were also Pharisees and doctors of the law sitting by, that were come out of every town of Galilee, and Judea and Jerusalem: and the power of the Lord was to heal them.

18 And behold, men brought in a bed a man, who had the palsy: and they sought means to bring him in, and to lay him before him.

19 And when they could not find by what way they might bring him in, because of the multitude, they went up upon the roof, and let him down through the tiles with his bed into the midst before Jesus.

20 Whose faith when he saw, he said: Man, thy sins are forgiven thee.

21 And the scribes and Pharisees began to think, saying: Who is this who speaketh blasphemies? Who can forgive sins, but God alone?

22 And when Jesus knew their thoughts, answering, he said to them: What is it you think in your hearts?

23 Which is easier to say, Thy sins are forgiven thee; or to say, Arise and walk?

24 But that you may know that the Son of man hath power on earth to forgive sins, (he saith to the sick of the palsy,) I say to thee, Arise, take up thy bed, and go into thy house.

25 And immediately rising up before them, he took up the bed on which he lay; and he went away to his own house, glorifying God.

26 And all were astonished; and they glorified God. And they were filled with fear, saying: We have seen wonderful things today.

आज का पवित्र वचन 07 दिसंबर 2020 आगमन का दूसरा सप्ताह, सोमवार

 

07 दिसंबर 2020
आगमन का दूसरा सप्ताह, सोमवार

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

📒 पहला पाठ: इसायाह का ग्रन्थ 35:1-10

1) मरुस्थल और निर्जल प्रदेश आनन्द मनायें। उजाड़ भूमि हर्शित हो कर फले-फूले,

2) वह कुमुदिनी की तरह खिल उठे, वह उल्लास और आनन्द के गीत गाये। उसे लेबानोन का गौरब दिया गया है, करमेल तथा शारोन की शोभा। लोग प्रभु की महिमा तथा हमारे ईश्वर के प्रताप के दर्शन करेंगे।

3 थके-माँदे हाथों को शक्ति दो, निर्बल पैरों को सुदढ़ बना दो।

4) घबराये हुए लोगों से कहो- “ढारस रखों डरो मत! देखो, तुम्हारा ईश्वर आ रहा है। वह बदला चुकाने आता है, वह प्रतिशोध लेने आता है, वह स्वयं तुम्हें बचाने आ रहा है।“

5) तब अन्धों की आँखें देखने और बहरों के कान सुनने लगेंगे। लँगड़ा हरिण की तरह छलाँग भरेगा। और गूँगे की जीभ आनन्द का गीत गायेगी।

6) मरुस्थल में जल की धाराएँ फूट निकलेंगी, रेतीले मैदानों में नदियाँ बह जायेंगी,

7) सूखी धरती झील बन जायेगी और प्यासी धरती में झरने निकलेंगे। जहाँ पहले सियारों की माँद थी, वहाँ सरकण्डे और बेंत उपजेंगे।

8) वहाँ एक राजमार्ग बिछा दिया जायेगा, जो ‘पवत्रि मार्ग’ कहलायेगा। कोई भी पापी उस पर नहीं चलेगा। प्रभु स्वयं यह मार्ग तैयार करेगा- नास्तिक भूल कर भी उस पर पैर नहीं रखेंगे।

9) वहाँ न तो कोई सिंह विचरेगा और न कोई हिंसक पशु मिलेगा। प्रभु की प्रजा उस पर चलेगी।

10) प्रभु ने जिन्हें मुक्त कर दिया है, वे ही उस पर लौटेंगे। वे गाते-बजाते हुए सियोन लौटेंगे, उनके मुख पर अपार आनन्द खिल उठेगा। वे हर्ष और उल्लास के साथ लौटेंगे। दुःख और विलाप का अन्त हो जायेगा।

📙 सुसमाचार : सन्त लूकस 5:17-26

17) ईसा किसी दिन शिक्षा दे रहे थे। फरीसी और शास्त्री ईसा किसी दिन शिक्षा दे रहे थे। फ़रीसी और शास्त्री पास ही बैठे हुए थे। वे गलीलिया तथा यहूदिया के हर एक गाँव से और येरुसालेम से भी आये थे। प्रभु के सामर्थ्य से प्रेरित हो कर ईसा लोगों को चंगा क

18) उसी समय कुछ लोग खाट पर पड़े हुए एक अद्र्धांगरोगी को ले आये। वे उसे अन्दर ले जा कर ईसा के सामने रख देना चाहते थे।

19) भीड़ के कारण अद्र्धागरोगी को भीतर ले जाने का कोई उपाय न देख कर वे छत पर चढ़ गये और उन्होंने खपड़े हटा कर खाट के साथ अद्र्धांगरोगी को लोगों के बीच में ईसा सामने उतार दिया।

20) उनका विश्वास देख कर ईसा ने कहा, ’’भाई! तुम्हारे पाप क्षमा हो गये हैं’’।

21) इस पर शास्त्री और फ़रीसी सोचने लगे, ’’ईश-निन्दा करने वाला यह कौन है? ईश्वर के सिवा कौन पाप क्षमा कर सकता है?’’

22) उनके ये विचार जान कर ईसा ने उन से कहा, ’’मन-ही-मन क्या सोच रहे हो?

23) अधिक सहज क्या है-यह कहना, ’तुम्हारे पाप क्षमा हो गये हैं; अथवा यह कहना उठो, और चलो फिरो’?;

24) परन्तु इसलिए कि तुम लोग यह जान लो कि मानव पुत्र को पृथ्वी पर पाप क्षमा करने का अधिकार है, वह अद्र्धांगरोगी से बोले मैं तुम से कहता हूँ, उठो और अपनी खाट उठा कर घर जाओ।

25) उसी क्षण वह सब के सामने उठ खड़ा हुआ और अपनी खाट उठा कर ईश्वर की स्तुति करते हुए अपने घर चला गया।

26) सब-के-सब विस्मित हो कर ईश्वर की स्तुति करते रहे। उन पर भय छा गया और वे कहते थे, ’’आज हमने अद्भुत कार्य देखे हैं’’।

📚 मनन-चिंतन

हम देखते हैं कि प्रभु येसु अकसर उस व्यक्ति में विश्वास की उम्मीद करते हैं जो चंगाई की आशा करता हो। संत पौलुस भी इसी प्रकार चंगाई पाने की आशा रखने वालों में विश्वास पाने की आशा करते हैं। प्रेरित-चरित 14: 9-10 में हम एक जन्म से लंगडे व्यक्ति की चंगाई के बारे में पढ़ते हैं। पवित्र बाइबिल कहती है, "पौलुस ने उस पर दृष्टि गड़ायी और उस में स्वस्थ हो जाने योग्य विश्वास देख कर ऊँचे स्वर में कहा, "उठो और अपने पैरों पर खड़े हो जाओ"। वह उछल पड़ा और चलने-फिरने लगा।" लेकिन प्रभु येसु द्वारा अर्ध्दांग रोगी की चंगाई के विवरण में हम पाते हैं कि प्रभु उन लोगों के विश्वास से प्रेरित होते हैं जिन्होंने उस रोगी को उसके घर से उठा कर लाने का कष्ट किया तथा छत खोल कर उसकी चारपाई को प्रभु येसु के सामने उतारने की परेशानी उठायी। हमारा विश्वास हमारी और दूसरों की मदद कर सकता है। प्रभु पर विश्वास करने वाला व्यक्ति चंगाई प्राप्त करने के साथ-साथ दूसरों के लिए आशीर्वाद का माध्यम भी बनता है जिस प्रकार इब्राहीम दूसरों के लिए आशीर्वाद बन गये थे।



📚 REFLECTION

We see Jesus often expecting faith in the person to be healed. In Acts 14:9-10 we read about the healing of the crippled man. The Bible says, “And Paul, looking at him intently and seeing that he had faith to be healed, said in a loud voice, “Stand upright on your feet.” And the man sprang up and began to walk.” But in the healing of the paralyzed man Jesus was moved by the faith of the people who brought him to him and took the trouble to climb on the roof and lower the stretcher through the tiles to place him right in front of Jesus. Our faith can help us and others. A person with faith does not only receive healing, but he/she can be a channel of Blessing for others just as Abraham was to be a blessing for others.

✍ -Br. Biniush Topno


www.atpresentofficial.blogspot.com
Praise the Lord!