मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
Duliajan, Assam, India
Catholic Bibile Ministry में आप सबों को जय येसु ओर प्यार भरा आप सबों का स्वागत है। Catholic Bibile Ministry offers Daily Mass Readings, Prayers, Quotes, Bible Online, Yearly plan to read bible, Saint of the day and much more. Kindly note that this site is maintained by a small group of enthusiastic Catholics and this is not from any Church or any Religious Organization. For any queries contact us through the e-mail address given below. 👉 E-mail catholicbibleministry21@gmail.com

सोमवार, 25 अक्टूबर, 2021

 

सोमवार, 25 अक्टूबर, 2021

वर्ष का तीसवाँ सामान्य सप्ताह

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

पहला पाठ रोमियों के नाम सन्त पौलुस का पत्र 8:12-17


12) इसलिए, भाइयो! शरीर की वासनओं का हम पर कोई अधिकर नहीं। हम उनके अधीन रह कर जीवन नहीं बितायें।

13) यदि आप शरीर की वासनाओं के अधीन रह कर जीवन बितायेंगे, तो अवश्य मर जायेंगे।

14) लेकिन यदि आप आत्मा की प्रेरणा से शरीर की वासनाओें का दमन करेंगे, तो आप को जीवन प्राप्त होगा।

15) जो लोग ईश्वर के आत्मा से संचालित हैं, वे सब ईश्वर के पुत्र हैं- आप लोगों को दासों का मनोभाव नहीं मिला, जिस से प्रेरित हो कर आप फिर डरने लगें। आप लोगों को गोद लिये पुत्रों का मनोभाव मिला, जिस से प्रेरित हो कर हम पुकार कर कहते हैं, ’’अब्बा, हे पिता!

16) आत्मा स्वयं हमें आश्वासन देता है कि हम सचमुच ईश्वर की सन्तान हैं।

17) यदि हम उसकी सन्तान हैं, तो हम उसकी विरासत के भागी हैं-हम मसीह के साथ ईश्वर की विरासत के भागी हैं। यदि हम उनके साथ दुःख भोगते हैं, तो हम उनके साथ महिमान्वित होंगे।


सुसमाचार : सन्त लूकस 13:10-17


10) ईसा विश्राम के दिन किसी सभागृह में शिक्षा दे रहे थे।

11) वहाँ एक स्त्री आयी, जो अपदूत लग जाने के कारण अठारह वर्षों से बीमार थी। वह एकदम झुक गयी थी और किसी भी तरह सीधी नहीं हो पाती थी।

12) ईसा ने उसे देख कर अपने पास बुलाया और उस से कहा, ’’नारी! तुम अपने रोग से मुक्त हो गयी हो’’

13) और उन्होंने उस पर हाथ रख दिये। उसी क्षण वह सीधी हो गयी और ईश्वर की स्तुति करती रही।

14) सभागृह का अधिकारी चिढ़ गया, क्योंकि ईसा ने विश्राम के दिन उस स्त्री को चंगा किया था। उसने लोगों से कहा, ’’छः दिन हैं, जिन में काम करना उचित है। इसलिए उन्हीं दिनों चंगा होने के लिए आओ, विश्राम के दिन नहीं।’’

15) परन्तु प्रभु ने उसे उत्तर दिया, ’’ढोंगियो! क्या तुम में से हर एक विश्राम के दिन अपना बैल या गधा थान से खोल कर पानी पिलाने नहीं ले जाता?

16) शैतान ने इस स्त्री, इब्राहीम की इस बेटी को इन अठारह वर्षों से बाँध रखा था, तो क्या इसे विश्राम के दिन उस बन्धन से छुड़ाना उचित नहीं था?’’

17) ईसा के इन शब्दों से उनके सब विरोधी लज्जित हो गये; लेकिन सारी जनता उनके चमत्कार देख कर आनन्दित होती थी।


📚 मनन-चिंतन


जब येसु का सामना एक ऎसी बूढ़ी औरत से हुआ जिसने अपना समस्त धन इलाज में खर्च कर दिया और अठारह साल तक सीधे खड़े होने में असमर्थ थी, तो उन्होंने तुरंत उस महिला को ठीक कर दिया। वह विश्राम का दिन था। सभाग्रह का शासक इस बात से क्रोधित था कि येसु ने विश्राम के पवित्र दिन ऐसा चमत्कारी कार्य किया। अधिकांश यहूदी नेता विश्राम दिवस के नियमों के पालन में इतने मशगूल थे कि उन्होंने परमेश्वर की दया और भलाई की दृष्टि खो दी। वे इतने अंधे थे कि इतना बड़ा चमत्कार भी उसकी ईश्वर की समझ को नहीं खोल सका। वह सभाग्रह का शासक था फिर भी उसका विश्वास अंधा था और शायद सामान्य विश्वासियों से भी बदतर।

इसके विपरीत येसु ने विश्राम के दिन चंगा किया क्योंकि ईश्वर अपनी दया और प्रेम दिखाने से कभी आराम नहीं करता। ईश्वर की कृपा हर समय उपलब्ध है और हमें आपत्ति करने का कोई अधिकार नहीं है और ईश्वर के वचन में हमें आध्यात्मिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से बदलने की शक्ति है। क्या कोई ऐसी चीज है जो हमें बांधे रखती है या जो हमें नीचे गिराती है? क्या हम ईश्वर के पास जाने के लिए किसी विशेष अवसर की प्रतीक्षा कर रहे हैं? क्या हम कुछ अन्य कारणों से ईश्वर के पास जाने को टाल रहे हैं? आइए हम तुरंत ईश्वर के पास आएं क्योंकि वह हमेशा उपलब्ध हैं और सभी बाधाओं के खिलाफ अपनी दया दिखाने के लिए तैयार हैं और ईश्वर हमसे अपना वचन कहें और हमें आजादी दें।



📚 REFLECTION



When Jesus encountered an elderly woman who had spent of her strength and was unable to stand upright for eighteen years, he instantly healed the woman. It was Sabbat day. The ruler of the Synagogue was indignant that Jesus performed such a miraculous work on the Sabbath, the holy day of rest. Most of the Jewish leaders were so caught up in their ritual observance of the Sabbath that they lost sight of God's mercy and goodness. He was so blind that even such a great miracle could not open his understanding of God. He was the ruler of the Synagogue yet his faith was blind and perhaps worse than the ordinary faithful.

Jesus on the contrary healed on the Sabbath because God does not ever rest from showing his mercy and love. God’s grace is available all the time and we have no right to object and God's word has the power to change us, spiritually, physically, and emotionally. Is there anything that keeps us bound up or that weighs us down? Are we waiting for a particular occasion to approach God? Are we postponing approaching God for some of the other reasons? Let us come to God immediately for he is always available and willing to show his mercy against all odds and may the Lord speak his word to us and give us freedom.


 -Br Biniush Topno


Copyright © www.catholicbibleministry1.blogspot.com
Praise the Lord!

इतवार, 24 अक्टूबर, 2021 वर्ष का तीसवाँ सामान्य इतवार


इतवार, 24 अक्टूबर, 2021

वर्ष का तीसवाँ सामान्य इतवार



पहला पाठ :यिरमियाह का ग्रन्थ 31:7-9


7) क्योंकि प्रभु यह कहता है- “याकूब के लिए आनन्द के गीत गाओ। जो राष्ट्रों में श्रेष्ठ है, उसका जयकार करो; उसका स्तुतिगान सुनाओ और पुकार कर कहो: ’प्रभु ने अपनी प्रजा का, इस्राएल के बचे हुए लोगों का उद्धार किया है’।

8) देखो, में उन्हें उत्तरी देश से वापस ले आऊँगा, पृथ्वी के सीमान्तों से उन्हें एकत्र कर लूँगा। उन में अन्धे, लँगड़े, गर्भवती और प्रसूता स्त्रियाँ हैं। वे बड़ी संख्या में लौट रहे हैं।

9) वे रोते हुए चले गये थे, मैं उन्हें सांत्वना दे कर वापस ले आऊँगा। मैं उन्हें जलधाराओं के पास ले चलूँगा, मैं उन्हें समतल मार्ग से ले चलूँगा, जिससे उन्हें ठोकर न लगे ; क्योंकि मैं इस्राएल के लिए पिता-जैसा हूँ और एफ्ऱईम मेरा पहलौठा है।



दूसरा पाठ: इब्रानियों के नाम पत्र 5:1-6



1) प्रत्येक प्रधानयाजक मनुष्यों में से चुना जाता और ईश्वर-सम्बन्धी बातों में मनुष्यों का प्रतिनिधि नियुक्त किया जाता है, जिससे वह भेंट और पापों के प्रायश्चित की बलि चढ़ाये।

2) वह अज्ञानियों और भूले-भटके लोगों के साथ सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार कर सकता है, क्योंकि वह स्वयं दुर्बलताओं से घिरा हुआ है।

3) यही कारण है कि उसे न केवल जनता के लिए, बल्कि अपने लिए भी पापों के प्रायश्चित की बलि चढ़ानी पड़ती है।

4) कोई अपने आप यह गौरवपूर्ण पद नहीं अपनाता। प्रत्येक प्रधानयाजक हारुन की तरह ईश्वर द्वारा बुलाया जाता है।

5) इसी प्रकार, मसीह ने अपने को प्रधानयाजक का गौरव नहीं प्रदान किया। ईश्वर ने उन से कहा, - तुम मेरे पुत्र हो, आज मैंने तुम्हें उत्पन्न किया है।

6) अन्यत्र भी वह कहता है- तुम मेलखिसेदेक की तरह सदा पुरोहित बने रहोगे।


सुसमाचार : सन्त मारकुस का सुसमाचार 10:46-52



46) वे येरीख़ो पहुँचे। जब ईसा अपने शिष्यों तथा एक विशाल जनसमूह के साथ येरीख़ो से निकल रहे थे, तो तिमेउस का बेटा बरतिमेउस, एक अन्धा भिखारी, सड़क के किनारे बैठा हुआ था।

47) जब उसे पता चला कि यह ईसा नाज़री हैं, तो वह पुकार-पुकार कर कहने लगा, ’’ईसा, दाऊद के पुत्र! मुझ पर दया कीजिए’’!

48) बहुत-से लोग उसे चुप करने के लिए डाँटते थे; किन्तु वह और भी जोर से पुकारता रहा, ’’दाऊद के पुत्र! मुझ पर दया कीजिए’’।

49) ईसा ने रूक कर कहा, ’’उसे बुलाओ’’। लोगों ने यह कहते हुए अन्धे को बुलाया, ’’ढ़ारस रखो। उठो! वे तुम्हें बुला रहे हैं।’’

50) वह अपनी चादर फेंक कर उछल पड़ा और ईसा के पास आया।

51) ईसा ने उस से पूछा, ’’क्या चाहते हो? मैं तुम्हारे लिए क्या करूँ?’’ अन्धे ने उत्तर दिया, ’’गुरुवर! मैं फिर देख सकूँ’’।

52) ईसा ने कहा, ’’जाओ, तुम्हारे विश्वास ने तुम्हारा उद्धार किया है’’। उसी क्षण उसकी दृष्टि लौट आयी और वह मार्ग में ईसा के पीछे हो लिया।



📚 मनन-चिंतन



बरतिमेउस एक अंधा भिखारी था। जैसा कि उनकी दयनीय दर्शाती है कि उसका जीवन बहुत तकतीफ़ में था। अंधापन और गरीबी जीवन को बहुत कठिन बना देती है। बरतिमेउस अपने पूरे जीवन में इसको भोग रहा था। जब वह सड़क के किनारे बैठा था, तो उसे किसी तरह पता चला कि येसु वहाँ से गुजर रहे है। वह जानता था कि येसु उसके लिए कुछ असंभव करने में सक्षम है। यह उसके जीवन-मरण का अवसर था जिसे वह जानता था कि वह इसे गंवा नहीं सकता। वह उस एक व्यक्ति के करीब जाने के लिए दृढ़ था जो उसकी जरूरत को पूरा कर सकते थे। वह निश्चित रूप से जानता था कि येसु कौन थे और उसने चंगाई के लिए उसकी प्रसिद्धि के बारे में सुना था, लेकिन अब तक उसके पास दाऊद के पुत्र, मसीह के साथ संपर्क बनाने का कोई साधन नहीं था। येरुसालेम जाते समय येसु के चारों ओर भीड़ थी और येसु का ध्यान आकर्षित करने के लिए बरतिमेउस को बहुत साहस और दृढ़ता की आवश्यकता थी। अंधे के लगातार चीखने-चिल्लाने से भीड़ नाराज हो गई। वह शायद उनकी शांति भंग कर रहा था और येसु के साथ उनकी बातचीत को बाधित कर रहा था। जब भीड़ ने अंधे बरतिमेउस को चुप कराने की कोशिश की तो उसने अपनी भावनात्मक पुकार से उन पर काबू पा लिया और इस तरह येसु का ध्यान आकर्षित किया।

यह घटना इस बारे में कुछ महत्वपूर्ण प्रकट करती है कि ईश्वर हमारे साथ कैसे व्यवहार करता है। अंधा व्यक्ति येसु का ध्यान आकर्षित करने के लिए दृढ़ था और विरोध का सामना करने के लिए वह दृढ़ था। प्रवक्ता ग्रंथ ३५:२०-२१ कहती है, " जो सारे हृदय से प्रभु की सेवा करता है, उसकी सुनवाई होती है और उसकी पुकार मेघों को चीर कर ईश्वर तक पहुँचती हैं। वह तब तक आग्रह करता रहता, जब तक सर्वोच्च ईश्वर उस पर दयादृष्टि न करे और धर्मियों को न्याय न दिलाये।" येसु उसे अनदेखा नहीं कर सकते थे क्योंकि वह चिल्लाता रहा और उनका ध्यान आकर्षित करता रहा। वास्तव में, बरतिमेउस वही कर रहा था जो येसु ने विधवा और अन्यायी न्यायी के दृष्टान्त में कहा था। "और क्या परमेश्वर अपने चुने हुओं को न्याय न देगा जो दिन रात उसकी दुहाई देते हैं? क्या वह उनकी मदद करने में देर करेगा? मैं तुम से कहता हूं, कि वह उन्हें शीघ्र न्याय देगा। तो भी जब मनुष्य का पुत्र आएगा, तो क्या वह पृथ्वी पर विश्वास पाएगा?” (लूकस १८:७-८) यह येसु में एकमात्र विश्वास था जो दृढ़ता के साथ जुड़ा हुआ था जिससे उसने ईश्वर का अनुग्रह प्राप्त किया। बरतिमेउस इतना दृढ़ निश्चयी था कि भीड़ की फटकार भी उसकी आत्मा को नहीं गिरा सकती थी। येसु ने उसमें विश्वास, दृढ़ता और दृढ़ संकल्प के सिद्ध तत्व पाए। उसकी सराहना की जानी चाहिए क्योंकि वह अंधा और गरीब भिखारी होने के बावजूद ऐसा कर रहा था।

येसु ने दिखाया कि कार्य बात करने से ज्यादा महत्वपूर्ण था। इस आदमी की सख्त जरूरत थी और येसु न केवल उसकी पीड़ा के साथ सहानुभूति रखने के लिए बल्कि उसे दूर करने के लिए भी तैयार थे। येसु विश्वास की आँखों से पहचानने के लिए बरतिमेउस की प्रशंसा करते हैं और उन्हें शारीरिक दृष्टि भी प्रदान करते हैं।

बरतिमेउस सिखाता है कि चंगाई कैसे प्राप्त करें और कैसे प्रार्थना करें। जब हम जीवन की घटनाओं की तलाश करते हैं तो वे हमें बताते रहते हैं कि हम एक चट्टान से टकरा गए हैं और कोई सुधार नहीं हुआ है। जब हम प्रार्थना करते हैं, तो हम महसूस कर सकते हैं कि स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। हम हताश हो जाते हैं और हार मान लेते हैं। लेकिन बरतिमेउस को भी ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा था। वह कुछ असंभव खोज रहा था। वह अन्धा था। वह एक गरीब भिखारी है। वह हताश था। भीड़ की फटकार से वह निराश हो गया। लेकिन वह येसु के सामने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश करता रहा। हमें भी प्रार्थना करते समय बरतिमेउस के आदर्श को अपनाना चाहिए।



📚 REFLECTION



Bartimaeus was a blind beggar. He had as his state suggests miserable run of life. Blindness and poverty make life very hard. Bartimaeus had been through it all his life. While he was sitting at the roadside, he somehow came to know that Jesus was passing by. He knew Jesus was able to do something impossible for him. It was a once in a lifetime opportunity he knew he could not pass up. He was determined to get near that one person who could meet his need. He definitely knew who Jesus was and had heard of his fame for healing, but until now had no means of making contact with the Son of David, the Messiah. It took a lot of courage and persistence for Bartimaeus to get the attention of Jesus over the noisy crowd who crowded around Jesus as he made his way to Jerusalem. The crowd was annoyed with the blind man's persistent shouts. He was perhaps disturbing their peace and interrupting their talk with Jesus. When the crowd tried to silence the blind Bartimaeus he overpowered them with his emotional outburst and thus caught the attention of Jesus.

This incident reveals something important about how God interacts with us. The blind man was determined to get Jesus' attention and he was persistent in the face of opposition. The book of Sirach 35:21 says, “The prayer of the humble pierces the clouds, and it will not rest until it reaches its goal; it will not desist until the Most High responds” Jesus could not ignore him because he kept on shouting and imploring his attention. In fact, Bartimaeus was doing what the Lord had told in the parable of the widow and the unjust judge. “And will not God grant justice to his chosen ones who cry to him day and night? Will he delay long in helping them? I tell you, he will quickly grant justice to them. And yet, when the Son of Man comes, will he find faith on earth?” (Luke 18:7-8) It was the sole faith in Jesus coupled with persistence that won him God’s favour. Bartimaeus was so determined that even the rebuke of the crowd could not pull down his spirit. Jesus found in him perfect ingredients of faith, persistence and determination. He was to be appreciated because he was doing it inspite of the fact that he was blind and a poor beggar.

Jesus showed that acting was more important than talking. This man was in desperate need and Jesus was ready, not only to empathize with his suffering but to relieve it as well. Jesus commends Bartimaeus for recognizing who he is with the eyes of faith and grants him physical sight as well.

Bartimaeus teaches how to receive healing and how to pray. While we seek the events of life keep on telling us that we have hit a rock bottom and there is no recovery. While we pray, we may realize that situation keeps on growing from worse to worst. We become desperate and give up. But Bartimaeus too was facing such a situation. He was seeking something impossible. He was blind. He is a poor beggar. He was desperate. He was discouraged by the rebukes of the crowd. But he kept on trying to make his presence felt in the sight of Jesus. We too must adopt the model of Bartimaeus while we pray.



मनन-चिंतन - 2



जब कोई व्यक्ति लक्ष्य बनाता है तो उस तक पहुँचने के लिए कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। परन्तु उसमें साहस, आशा या उर्जा हो तो वह हर बाधा को पार कर उसे पा लेता है। मनुष्य को कई प्रकार की बाधाओं का सामना करना पडता है - शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक, पारिवारिक, सामाजिक आदि। सुसमाचार में हम ऐसे कई पात्रो के विषय में जानते हैं, जिनको विशेषकर प्रभु येसु से मिलने या उनके पास आने के लिए इन बाधाओं का सामना करना पड़ा। जैसे ज़केयुस को सामाजिक एवं शारीरिक बाधाओं का सामना करना पडा क्योंकि वह नाकेदार था तथा उस का कद छोटा था; रक्तस्राव से पीड़ित स्त्री को उस स्थिति में समाज में आना वर्जित था; बच्चों को समाज में ऊँचा दर्जा प्राप्त न होने के कारण रब्बी के पास आने में रुकावट थी; एक गैर-यहूदी होने के कारण कनानी स्त्री का अपनी बेटी की चंगाई के लिए प्रभु से प्रार्थना करने में संकोच था इत्यादि। परन्तु इन सब ने इन बाधाओं का सामना कर प्रभु येसु से कृपाएं और आशीष प्राप्त की।

आज के सुसमाचार में हम येसु द्वारा एक अंधे व्यक्ति की चंगाई की घटना पाते हैं। एक अंधे व्यक्ति के मन में हमेशा क्या आस लगी रहती है या उसके मन में क्या विचार चलता रहता हैः यही कि बिना आँख की रोशनी से उसे दर दर ठोकर खाना पड़ता है, लोगों से हर समय मदद माँगनी पड़ती; कोई मदद करता है तो कोई नहीं। एक अँधे व्यक्ति के जीवन में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण बात क्या हो सकती हैः धन-दौलत? नहीं, परन्तु सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण उसकी आँखो की रोशनी है। वह आँख की रोशनी पाने के लिए हर प्रयत्न, प्रयास करता है; वैद्य के पास जाना, हर प्रकार के नुस्खे अपनाना आदि। जब इन सब चीज़ो से कुछ असर नहीं मिलता तो वह आखिर में ईश्वर की दुहाई देता है। उसने ईश्वर के वचनों और ग्रंथ में लिखी हुई बातों को सुना होगा। ‘‘प्रभु यह कहते हैः ‘वे दिन आ रहे हैं, जब मैं दाऊद के लिए एक न्यायी वंशज उत्पन्न करूँगा।’’ (यिरमियाह 23:5) ’’यिशय के धड़ से एक टहनी निकलेगी, उसकी जड़ से एक अंकुर फूटेगा। प्रभु का आत्मा उस पर छाया रहेगा, प्रज्ञा तथा बुद्धि का आत्मा, सुमति तथा धैर्य का आत्मा, ज्ञान तथा ईश्वर पर श्रद्धा का आत्मा’’(इसायह 11:1-2)। ‘‘ढारस रखों डरो मत! देखो, तुम्हारा ईश्वर आ रहा है। वह बदला चुकाने आता है, वह प्रतिशोध लेने आता है, वह स्वयं तुम्हे बचाने आ रहा है। तब अन्धों की आँखें देखने और बहरों के कान सुनने लगेंगे। लँगड़ा हिरणी की तरह छलाँग भरेगा। और गूँगे की जीभ आनन्द का गीत गायेगी।’’ (इसायह 35:4-5)।

उस अँधे व्यक्ति को इतना तो जरूर ज्ञात था कि ईश्वर ने उसे अकेला नही छोड़ा है परन्तु एक मसीहा आएगा जो कि दाऊद के वंश से होगा और वह उसकी हर पीड़ा को दूर कर देगा। अनेक यहूदियों की तरह वह भी उसका इंतज़ार करता है। उसे येसु नाज़री के विषय में पता चला होगा कि किस प्रकार येसु अनेकों को चंगाई प्रदान कर रहें है, तब वह विश्वास करने लगा कि यह वही है जो आने वाला था और वही उसके आँखों को रोशनी दिला सकता है। अतः वह उस पल का इंतज़ार करने लगा कि कब येसु वहाँ से गुजरे और वह अपनी प्रार्थना येसु के सामने प्रकट कर सकें।

अंततः वह पल आ ही गया जिसका उसे इंतज़ार था, जब उसे पता चला कि येसु वहाँ से गुजर रहे हैं तो वह येसु को पुकारने लगा। परंतु लोगों नें उसे चुप रहने के लिए कहा। लोगों की बात सुन कर उसे लग रहा था मानो उसके हाथ से रेत फिसलती जा रही हो और उसे मालूम था अगर आज वह येसु से नहीं मिल पाया तो वह कभी भी चंगा नहीं हो पायेगा इसलिए वह अपनी पूरी शक्ति से और भी ज़ोर से पुकारने लगा। अंततः प्रभु येसु उसे बुलाते हैं और वार्तालाप के बाद अंत में कहते हैं कि “जाओ, तुम्हारे विश्वास ने तुम्हारा उद्धार किया है”। और वह चंगा हो जाता हैं।

यह भले ही शारीरिक चंगाई के विषय में क्यों न हो परन्तु यह हमारे आध्यात्मिक जीवन के लिए सबसे अच्छा उदाहरण है। यह घटना हमें कई चीज़ें सिखाती है। सर्वप्रथम, पवित्र होने की इच्छा या लालसा। अक्सर हमारे दुखों का कारण हमसे पाप होते है जो हमारे जीवन में कई प्रकार से दुख लाकर हमारे जीवन को बेजान कर देते है ‘‘क्योंकि पाप का वेतन मृत्यु है’’(रोमियो 6:23)। लोग पाप में इतना डूब जाते हैं कि उन्हें वही जीवन लगने लगता है परंतु जो पाप से, दुखों से निराश है वह अपने जीवन को बदलने की भरपूर कोशिश करता है। हर प्रकार के नुस्खे अपनाता है, संसार में दी गई जानकारी, मनोवैज्ञानिक तरीकों से, विभिन्न लोगों के परामर्शो आदि से। कुछ दिन तक तो वह असर करती है परंतु फिर से वही पुराना जीवन सामने आ जाता है। हमारे जीवन का सिर्फ एक ही व्यक्ति उद्धार कर सकता है और वह है प्रभु येसु ख्रीस्त ‘‘क्योंकि समस्त संसार में ईसा नाम के सिवा मनुष्यों को कोई दूसरा नाम नहीं दिया गया है, जिसके द्वारा हमे मुक्ति मिल सकती है’’ (प्रेरित चरित 4:12)। यह मालूम होने पर कि हमारा उद्धार केवल एक ही ईश्वर, प्रभु येसु ख्रीस्त कर सकते है हमें उनसे मिलने और प्रार्थना करने के लिए निरंतर तैयार रहना चाहिए। कई लोग, कई परिस्थितिया, अच्छी और बुरी स्थिति, कई कार्य हमें रोकने की कोशिश करेंगे ताकि हम चुप हो जायें और प्रभु को न पुकारें। ये सारे कार्य शैतान की ओर से हमें भटकाने के लिए आते है। ऐसे समय में हमें और भी तत्परता से प्रभु को पुकारना या प्रभु के पास जाने का प्रयत्न करना चाहिए और अंततः हमें हमारे प्रयासों और प्रयत्नों का फल अवश्य मिलेगा।

इस पूरी प्रक्रिया में सबसे महत्वपूर्ण है विश्वास। प्रभु येसु ने उस अंधे व्यक्ति से कहा कि जाओ, तुम्हारे विश्वास ने तुम्हारा उद्धार किया है। उसका क्या विश्वास था? उसका यही विश्वास था कि येसु नाज़री ही प्रभु द्वारा भेजे गये मसीहा है और वही उसका उद्धार कर सकते हैं और कोई नहीं। उसके प्रयासों से अधिक उसके विश्वास ने उसे चंगाई प्राप्त कराई। क्योंकि उसके विश्वास ने उसे हर बाधा को पार करने की शक्ति एवं आशा दी। अगर उसका यह विश्वास होता कि येसु दूसरों के समान कोई साधारण व्यक्ति है जो कुछ चमत्कार दिखाता है तो वह शायद ही वह देख पाता। यह पूरी घटना हमें विश्वास में मजबूत होने के लिए प्रेरित करती है। प्रभु येसु कहते हैं, ‘‘यदि तुम्हारा विश्वास राई के दाने के बराबर भी होता और तुम इस पहाड़ से यह कहो, यहाँ से वहाँ तक हट जा, तो यह हट जायेगा; और तुम्हारे लिए कुछ भी असम्भव नहीं होगा’’ (मत्ती 17:20)।

अक्सर लोगो की धारणा रहती है कि अगर हमारे जीवन कुछ चमत्कार हो जाये तो हम विश्वास करेंगे परंतु सही धारणा यह कि अगर हम विश्वास करेंगे तो हम हमारे जीवन में ईश्वर की आशीषों को देखेंगे। ईसा ने मारथा से कहा, ‘’यदि तुम विश्वास करोगी तो ईश्वर की महिमा देखोगी’’(योहन 11:40)। आईये भले ही कितने दुख, संकट या भले ही कितने अच्छे या भले समय आ जाये या कितनी ही बाधाएँ क्यों न आ जाये, हम विश्वास में कमजोर नहीं परंतु विश्वास में निरंतर बढ़ते जाये।


Br. Biniush Topno


All Copyright received © www.catholicbibleministry1.blogspot.com
Praise the Lord!

शनिवार, 23 अक्टूबर, 2021

 

शनिवार, 23 अक्टूबर, 2021

वर्ष का उन्तीसवाँ सामान्य सप्ताह

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

पहला पाठ रोमियों के नाम सन्त पौलुस का पत्र 8:1-11


1) जो लोग ईसा मसीह से संयुक्त हैं, उनके लिए अब कोई दण्डाज्ञा नहीं रह गयी है;

2) क्योंकि आत्मा के विधान ने, जो ईसा मसीह द्वारा जीवन प्रदान करता है, मुझ को पाप तथा मृत्यु की अधीनता से मुक्त कर दिया है।

3) मानव स्वभाव की दुर्बलता के कारण मूसा की संहिता जो कार्य करने में असमर्थ थी, वह कार्य ईश्वर ने कर दिया है। उसने पाप के प्रायश्चित के लिए अपने पुत्र को भेजा, जिसने पापी मनुष्य के सदृश शरीर धारण किया। इस प्रकार ईश्वर ने मानव शरीर में पाप को दण्डित किया है;

4) जिससे हम में- जो कि शरीर के अनुसार नहीं, बल्कि आत्मा के अनुसार आचरण करते हैं- संहिता की धार्मिकता पूर्णता एक पहुँच जाये।

5 (5-6) क्योंकि जो शरीर की वासनाओं सें संचालित हैं, वे शरीर की बातों की चिन्ता करते हैं और इसका परिणाम मृत्यु है: जो आत्मा से संचालित हैं, वे आत्मा की बातों की चिन्ता करते हैं और इसका परिणाम जीवन और शान्ति है।

7) क्योंकि शरीर की वासना ईश्वर के प्रतिकूल है। वह ईश्वर के नियम के अधीन नहीं होती और हो भी नहीं सकती।

8) जो लोग शरीर की वासनाओं से संचालित हैं, उन पर ईश्वर प्रसन्न नहीं होता।

9) यदि ईश्वर का आत्मा सचमुच आप लोगों में निवास करता है, तो आप शरीर की वासनाओं से नहीं, बल्कि आत्मा से संचालित हैं। जिस मनुष्य में मसीह का आत्मा निवास नहीं करता, वह मसीह का नहीं।

10) यदि मसीह आप में निवास करते हैं, तो पाप के फलस्वरूप शरीर भले ही मर जाये, किन्तु पापमुक्ति के फलस्वरूप आत्मा को जीवन प्राप्त है।

11) जिसने ईसा को मृतकों में से जिलाया, यदि उनका आत्मा आप लोगों में निवास करता है, तो जिसने ईसा मसीह को मृतकों में से जिलाया वह अपने आत्मा द्वारा, जो आप में निवास करता है, आपके नश्वर शरीरों को भी जीवन प्रदान करेगा।


सुसमाचार : सन्त लूकस 13:1-9


1) उस समय कुछ लोग ईसा को उन गलीलियों के विषय में बताने आये, जिनका रक्त पिलातुस ने उनके बलि-पशुओं के रक्त में मिला दिया था।

2) ईसा ने उन से कहा, "क्या तुम समझते हो कि ये गलीली अन्य सब गलीलियों से अधिक पापी थे, क्योंकि उन पर ही ऐसी विपत्ति पड़ी?

3) मैं तुम से कहता हूँ, ऐसा नहीं है; लेकिन यदि तुम पश्चात्ताप नहीं करोगे, तो सब-के-सब उसी तरह नष्ट हो जाओगे।

4) अथवा क्या तुम समझते हो कि सिल़ोआम की मीनार के गिरने से जो अठारह व्यक्ति दब कऱ मर गये, वे येरूसालेम के सब निवासियों से अधिक अपराधी थे?

5) मैं तुम से कहता हूँ, ऐसा नहीं है; लेकिन यदि तुम पश्चात्ताप नहीं करोगे, तो सब-के-सब उसी तरह नष्ट हो जाओगे।"

6) तब ईसा ने यह दृष्टान्त सुनाया, "किसी मनुष्य की दाखबारी में एक अंजीर का पेड़ था। वह उस में फल खोजने आया, परन्तु उसे एक भी नहीं मिला।

7) तब उसने दाखबारी के माली से कहा, ’देखो, मैं तीन वर्षों से अंजीर के इस पेड़ में फल खोजने आता हूँ, किन्तु मुझे एक भी नहीं मिलता। इसे काट डालो। यह भूमि को क्यों छेंके हुए हैं?’

8) परन्तु माली ने उत्तर दिया, ’मालिक! इस वर्ष भी इसे रहने दीजिए। मैं इसके चारों ओर खोद कर खाद दूँगा।

9) यदि यह अगले वर्ष फल दे, तो अच्छा, नहीं तो इसे काट डालिएगा’।"



📚 मनन-चिंतन



एक राजनीतिक या प्राकृतिक आपदा हमें ईश्वर के राज्य और हमारे कार्यों और निर्णयों के परिणामों के बारे में क्या सिखा सकती है? यीशु ने लोगों के साथ ऐसी दो घटनाओं को संबोधित किया। येसु का उद्देश्य इन घटनाओं को आने वाले समय के लिए आध्यात्मिक रूप से तैयार करने का था

ईश्वर का न्याय इन चिन्हों से कैसे संबंधित है? जिस तरह प्राकृतिक संकेत के तौर पर यह बताती हैं कि आज क्या हो रहा है, उसी तरह ईश्वर हमें संकेत देते हैं जो हमारे जीवन, हमारे समुदायों और दुनिया में उनके कार्यों और हस्तक्षेप को इंगित करते हैं। ईश्वर विपत्तियाँ या दर्दनाक अनुभव क्यों देता है? वह इसे ताड़ना देने, अनुशासन देने और हम में पश्चाताप को प्रेरित करने के लिए करते है।

बंजर अंजीर के पेड़ हमें ईश्वर के राज्य के बारे में क्या बता सकते हैं? निष्फल अंजीर का पेड़ ईश्वर के वचन के प्रति इस्राएल की सकारात्मक प्रतिक्रिया न दिखाने के परिणाम का प्रतीक था। यह दृष्टांत ईश्वर के धैर्य को प्रदर्शित करता है, लेकिन इसमें एक चेतावनी भी है। ईश्वर हमें उसके साथ ठीक होने का समय देता है, लेकिन वह समय अभी है। हमें यह नहीं मान लेना चाहिए कि कोई जल्दी नहीं है। येसु हमें चेतावनी देते हैं कि हमें हर समय तैयार रहना चाहिए। पापमय आदतों और पश्‍चाताप न करनेवाली मनोवृत्ति का परिणाम बुरे फल और अन्त में विनाश होगा। प्रभु अपनी दया में हमें पाप और सांसारिकता से दूर होने के लिए अनुग्रह और समय दोनों देते है, और लेकिन वह समय अभी है।



📚 REFLECTION



What can a political or natural disaster teach us about God's kingdom and the consequences of our actions and decisions? Jesus addressed two such incidences with the people. Jesus intended these incidences to serve as signs helping us to avert the worst disaster by preparing spiritually for the time to come.

How does God's judgment relate to these signs? Just as natural signs point to what is happening today, so God gives us signs which indicate his action and intervention in our lives, our communities, and in the world. Why does God cause disasters or painful experiences? He does it to chastise, to discipline, and to inspire repentance in us.

What can barren fig trees tell us about the kingdom of God? The unfruitful fig tree symbolized the outcome of Israel's unresponsiveness to the word of God. This parable demonstrates the patience of God, but it also contains a warning. God gives us time to get right with him, but that time is now. We must not assume that there is no hurry. Jesus warns us that we must be ready at all times. The sinful habits and unrepentant attitude will result in bad fruit and eventual destruction. The Lord in his mercy gives us both grace and time to turn away from sin and from worldliness, but that time is right now.


मनन-चिंतन - 2



आज प्रभु येसु पश्चाताप की आवश्यकता और तात्कालिकता के बारे में हमें समझाते हैं। हम में से हर एक की तुलना एक अंजीर के पेड़ से की जाती है। प्रभु फलों की तलाश में आते हैं। वे चाहते हैं कि हम फलदायी हों। उन्होंने फल पाने की आशा से हमारी देखभाल करने के लिए बागवानों और नौकरों को नियुक्त किया है। वे हमारे आध्यात्मिक नेताओं, माता-पिता, शिक्षकों और कई अन्य लोगों के माध्यम से हमारी देखरेख करते हैं। हमें ईश्वर के कार्य में सहयोग करते हुए जवाब देने की आवश्यकता है। इसायाह 55:6-7 में प्रभु का वचन कहता है। “जब तक प्रभु मिल सकता है, तब तक उसके पास चली जा। जब तक वह निकट है, तब तक उसकी दुहाई देती रह। पापी अपना मार्ग छोड़ दे और दुष्ट अपने बुरे विचार त्याग दे। वह प्रभु के पास लौट आये और वह उस पर दया करेगा; क्योंकि हमारा ईश्वर दयासागर है।”

संत पौलुस कहते हैं, “ईश्वर ने अज्ञान के युगों का लेखा लेना नहीं चाहा, परन्तु अब उसकी आज्ञा यह है कि सर्वत्र सभी मनुष्य पश्चात्ताप करें; क्योंकि उसने वह दिन निश्चित किया है, जिस में वह एक पूर्व निर्धारित व्यक्ति द्वारा समस्त संसार का न्यायपूर्वक विचार करेगा। ईश्वर ने उस व्यक्ति को मृतकों में से पुनर्जीवित कर सबों को अपने इस निश्चय का प्रमाण दिया है।"(प्रेरित-चरित 17:30-31। प्रकाशना ग्रन्थ, अध्याय 2 और 3 में हम प्रभु ईश्वर के वचन को पश्चाताप करने के लिए सात कलीसियाओं को चुनौती देते हुए पाते हैं। पवित्र वचन से पता चलता है कि उनमें क्या-क्या कमियाँ हैं। प्रभु धैर्यवान है, लेकिन एक दिन हमारे पश्चाताप के लिए आवंटित समय समाप्त हो जाएगा; फिर कुछ और सुधारने की संभावना नहीं होगी।



SHORT REFLECTION



Today Jesus speaks about the necessity and urgency of repentance. Each one of us is compared to a fig tree. The Lord comes in search of fruits. He wants us to be fruitful. He has appointed gardeners and servants to take care of us with the hope of finding fruits. He cares for us through our spiritual leaders, parents, teachers and many others. We need to respond by co-operating with God’s work in us. In Is 55:6-7 we read, “Seek the Lord while he may be found, call upon him while he is near; let the wicked forsake their way, and the unrighteous their thoughts; let them return to the Lord, that he may have mercy on them, and to our God, for he will abundantly pardon.” St. Paul tells, “While God has overlooked the times of human ignorance, now he commands all people everywhere to repent, because he has fixed a day on which he will have the world judged in righteousness by a man whom he has appointed, and of this he has given assurance to all by raising him from the dead.” (Act17:30-31). In Revelation 2 & 3 we find the Word of God challenging the seven Churches to repent. The Word reveals to them what has been lacking in them. The Lord is patient, but one day the time allotted for our repentance will run out; then there will no possibility to rectify anything more.


 -Br. Biniush Topno


All Copyright received © www.catholicbibleministry1.blogspot.com
Praise the Lord!

गुरुवार, 21 अक्टूबर, 2021

 

गुरुवार, 21 अक्टूबर, 2021

वर्ष का उन्तीसवाँ सामान्य सप्ताह

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

पहला पाठ रोमियों के नाम सन्त पौलुस का पत्र 6:19- 23


19) मैं आपकी मानवीय दुर्बलता के कारण साधारण मानव जीवन का उदाहरण दे रहा हूँ। आप लोगों ने जिस तरह पहले अपने शरीर को अशुद्धता और अधर्म के अधीन किया था, जिससे वह दूषित हो गया था, उसी तरह अब आप को अपने शरीर को धार्मिकता के अधीन करना चाहिए, जिससे वह पवित्र हो जाये।

20) क्योंकि जब आप पाप के दास थे, तो धार्मिकता के नियंत्रण से मुक्त थे।

21) उस समय आप को उन कर्मों से क्या लाभ हुआ? अब उनके कारण आप को लज्जा होती हैं; क्योंकि उनका परिणाम मृत्यु हैं।

22) किंतु अब पाप से मुक्त हो कर आप ईश्वर के दास बन गये और पवित्रता का फल उत्पन्न कर रहे हैं जिसका परिणाम है अनन्त जीवन;

23) क्योंकि पाप का वेतन मृत्यु है, किंतु ईश्वर का वरदान है- हमारे प्रभु ईसा मसीह में अनन्त जीवन।


सुसमाचार : सन्त लूकस 12:49-53


49) ’’मैं पृथ्वी पर आग ले कर आया हूँ और मेरी कितनी अभिलाषा है कि यह अभी धधक उठे!

50) मुझे एक बपतिस्मा लेना है और जब तक वह नहीं हो जाता, मैं कितना व्याकुल हूँ!

51) ’’क्या तुम लोग समझते हो कि मैं पृथ्वी पर शान्ति ले कर आया हूँ? मैं तुम से कहता हूँ, ऐसा नहीं है। मैं फूट डालने आया हूँ।

52) क्योंकि अब से यदि एक घर में पाँच व्यक्ति होंगे, तो उन में फूट होगी। तीन दो के विरुद्ध होंगे और दो तीन के विरुद्ध।

53) पिता अपने पुत्र के विरुद्ध और पुत्र अपने पिता के विरुद्व। माता अपनी पुत्री के विरुद्ध होगी और पुत्री अपनी माता के विरुद्ध। सास अपनी बहू के विरुद्ध होगी और बहू अपनी सास के विरुद्ध।’’



📚 मनन-चिंतन



येसु ने अपने शिष्यों में हलचल मचा दी जब उन्होंने घोषणा की कि वे आग लेकर आये है और पृथ्वी पर शांति के बजाय विभाजन का कारण बनेंगे। येसु के मन में किस प्रकार की आग थी?

ख्रीस्तीय जीवन के आह्वान के प्रति हमारी प्रतिक्रिया के गंभीर परिणाम होते हैं। येसु ने चेतावनी दी है कि लोगों ने ईश्वर के राज्य के मूल्यों को स्वीकार किया या नहीं इस आधार पर पारिवारिक वफादारी को भी चुनौती दी जाएगी। ख्रीस्तीय धर्म का सार येसु और उसके वचन के प्रति वफादारी है।

येसु हमें यह चुनने के लिए आमंत्रित करते हैं कि हमारे जीवन में सबसे पहले कौन होगा। किसी भी रिश्ते या किसी और चीज को ईश्वर से ऊपर रखना मूर्तिपूजा का एक रूप है। एक सच्चा विश्वासी सबसे बढ़कर ईश्वर से प्रेम करता है और येसु और उसकी शिक्षा के लिए कुछ भी त्याग करने को तैयार रहता है। येसु एक ऐसी विश्वासयोग्यता की माँग करते है जो केवल ईश्वर के कारण हो, एक ऐसी निष्ठा जो किसी भी अन्य रिश्ते से ऊँची हो। यह संभव है कि समय के साथ हमारा परिवार और दोस्त हमारे विरोधी बन सकते हैं, लेकिन अगर हमने ईश्वर को उनके ऊपर रखा है तो ईश्वर भी हमारे प्रति वफादार होंगे और हमें कभी असफल नहीं करेंगे।

क्या हमारे रिश्तेदारों और रिश्तेदारों के विचार हमें वह करने से दूर रखते हैं जो हम जानते हैं कि ईश्वर हमसे करना चाहता है? क्या येसु का प्रेम हमें अपने सभी कार्यों में ईश्वर को प्रथम स्थान देने के लिए विवश करता है (2 कुरिन्थियों 5:14)? अगर हां तो हम सही रास्ते पर हैं। यदि नहीं तो हमें चीजों को क्रम में रखना चाहिए।



📚 REFLECTION



Jesus caused a stir in his disciples when he declared that he would cast fire and cause division rather than peace upon the earth. What kind of fire did Jesus have in mind?

Our response to the call of Christian living has serious consequences. Jesus warns that even family loyalties would be challenged on the basis of whether people accepted the values of the kingdom of God or not. The essence of Christian faith is loyalty to Jesus and his word.

Jesus invites us to choose who will be first in our lives. To place any relationship or anything else above God is a form of idolatry. A true believer loves God above all else and is willing to sacrifice anything for Jesus and his teaching. Jesus demands a faithfulness that is only due to God, a loyalty that is higher than any other relationship. It is likely that with the passage of time our family and friends can become our adversary, but if we have put God before them then God would be faithful and never fail us.

Does the thought of our kins and kith keep us away from doing what we know God wants us to do? Does the love of Jesus compel us to put God first in all we do (2 Corinthians 5:14)? If yes then we are on the right track. If not then we ought to put things in order.



मनन-चिंतन - 2


प्रभु येसु का संदेश बहुत स्पष्ट और सुगम है। वे उसे आकर्षक या मधुर बनाने की कोशिश नहीं करते हैं। वे किसी बात को तोड-मरोड़ कर प्रस्तुत करना पसंद नहीं करते हैं। प्रभु येसु हरेक व्यक्ति से एक सचेत और व्यक्तिगत प्रतिक्रिया की अपेक्षा करते हैं। वे प्रत्येक व्यक्ति से एक ईमानदार और निष्कपट प्रतिक्रिया चाहते हैं। परिवार में, विभिन्न सदस्य अपनी प्रतिक्रिया की तरह और गुणवत्ता में, तत्व और डिग्री में भिन्न हो सकते हैं। हम उनके संदेश को अनदेखा नहीं कर सकते; न ही हम उनके प्रति उदासीन हो सकते हैं। संत पौलुस कहते हैं, “मेरा निश्चय यही था तो, क्या मैंने अकारण ही अपना विचार बदल लिया? क्या मैं सांसारिक मनुष्यों की तरह निश्चय करता हूँ? क्या मुझ में कभी ’हाँ’ और कभी ’नहीं’-जैसी बात है? ईश्वर की सच्चाई की शपथ! मैंने आप लोगों को जो सन्देश दिया, उस में कभी ’हाँ’ और कभी ’नहीं’-जैसी बात नहीं है; क्योंकि सिल्वानुस, तिमथी और मैंने आपके बीच जिनका प्रचार किया, उन ईश्वर के पुत्र ईसा मसीह में कभी ’हाँ’ और कभी ’नहीं’-जैसी बात नहीं - उन में मात्र ’हाँ’ है। (2कुरिन्थियों 1: 17-19)। प्रभु के लिए एक ठोस प्रतिक्रिया एक स्पष्ट और ठोस हाँ है, हाँ और नहीं या आधे-अधूरे हाँ नहीं। जब हम ईश्वर से ‘हाँ’ कहते हैं, तब हमें कुछ अन्य लोगों को तो ’नहीं’ कहना पड़ सकता है। लेकिन वह शिष्यत्व की कीमत है। हमें किसी के साथ प्रभु और उनके उद्देश्यों के खिलाफ जाने के लिए सहमत नहीं होना चाहिए। यही सफीरा का पाप था, जो अपने पति के साथ ईश्वर के खिलाफ काम करने के लिए सहमत हुई (cf. अधिनियम 5: 9)।



SHORT REFLECTION



The message of Jesus is very categorical and uncompromising. He does not dilute or sugar-coat it to make it attractive. He prefers to call a spade a spade. The response that Jesus demands too is conscious and personal. He invites a sincere and honest response from each and every individual. In family, the members may differ in their response in kind and in quality, in essence and in degree. We cannot ignore his message; nor can we be indifferent. St. Paul says, “Was I vacillating when I wanted to do this? Do I make my plans according to ordinary human standards, ready to say “Yes, yes” and “No, no” at the same time? As surely as God is faithful, our word to you has not been “Yes and No.” For the Son of God, Jesus Christ, whom we proclaimed among you, Silvanus and Timothy and I, was not “Yes and No”; but in him it is always “Yes.”(2 Cor 1:17-19). A solid response to God is a unequivocal and unambiguous YES, not yes and no or a half-hearted yes. When we say ‘yes’ to God, we may have to say ‘no’ to some others. But that is the cost of discipleship. We should not agree with anyone to go against God and his purposes. That was the sin of Sapphira who agreed with her husband to act against God (cf. Act 5:9).


 -Br Biniush Topno


All Copyright received © www.catholicbibleministry1.blogspot.com
Praise the Lord!

बुधवार, 20 अक्टूबर, 2021

 

बुधवार, 20 अक्टूबर, 2021

वर्ष का उन्तीसवाँ सामान्य सप्ताह

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

पहला पाठ रोमियों के नाम सन्त पौलुस का पत्र 6:12- 18


12) अब आप लोग अपने मरणशील शरीर में पाप का राज्य स्वीकार नहीं करें और उनकी वासनाओं के अधीन नहीं रहें।

13) आप अपने अंगों को अधर्म के साधन बनने के लिए पाप को अर्पित नहीं करें। आप अपने को मृतकों में से पुनर्जीवित समझकर ईश्वर के प्रति अर्पित करें और अपने अंगों को धार्मिकता के साधन बनने के लिए ईश्वर को सौंपदें।

14) आप लोगों पर पाप का कोई अधिकार नहीं रहेगा। अब आप संहिता के नहीं, बल्कि अनुग्रह के अधीन हैं।

15) तो क्या, हम इसलिए पाप करें कि हम संहिता के नहीं, बल्कि अनुग्रह के अधीन है? कभी नहीं!

16) क्या आप यह नहीं समझते कि आप अपने को आज्ञाकारी दास के रूप में जिसके प्रति अर्पित करते हैं और जिसकी आज्ञा का पालन करते हैं, आप उसी के दास बन जाते हैं? यह दासता चाहे पाप की हो, जिसका परिणाम मृत्यु है; चाहे ईश्वर की हो, जिसके आज्ञापालन का परिणाम धार्मिकता है।

17) ईश्वर को धन्यवाद कि आप लोग, जो पहले पाप के दास थे, अब सारे हृदय से उस शिक्षा के मार्ग पर चलने लगे, जो आप को प्रदान की गयी हैं।

18) आप पाप से मुक्त हो कर धार्मिकता के दास बन गये हैं।


सुसमाचार : सन्त लूकस 12:39-48


39) यह अच्छी तरह समझ लो-यदि घर के स्वामी को मालूम होता कि चोर किस घड़ी आयेगा, तो वह अपने घर में सेंध लगने नहीं देता।

40) तुम भी तैयार रहो, क्योंकि जिस घड़ी तुम उसके आने की नहीं सोचते, उसी घड़ी मानव पुत्र आयेगा।’’

41) पेत्रुस ने उन से कहा, ’’प्रभु! क्या आप यह दृष्टान्त हमारे लिए कहते हैं या सबों के लिए?’’

42) प्रभु ने कहा, ’’कौन ऐसा ईमानदार और बुद्धिमान् कारिन्दा है, जिसे उसका स्वामी अपने नौकर-चाकरों पर नियुक्त करेगा ताकि वह समय पर उन्हें रसद बाँटा करे?

43) धन्य हैं वह सेवक, जिसका स्वामी आने पर उसे ऐसा करता हुआ पायेगा!

44) मैं तुम से यह कहता हूँ, वह उसे अपनी सारी सम्पत्ति पर नियुक्त करेगा।

45) परन्तु यदि वह सेवक अपने मन में कहे, ’मेरा स्वामी आने में देर करता है’ और वह दासदासियों को पीटने, खाने-पीने और नशेबाजी करने लगे,

46) तो उस सेवक का स्वामी ऐसे दिन आयेगा, जब वह उसकी प्रतीक्षा नहीं कर रहा होगा और ऐसी घड़ी जिसे वह जान नहीं पायेगा। तब स्वामी उसे कोड़े लगवायेगा और विश्वासघातियों का दण्ड देगा।

47) ’’अपने स्वामी की इच्छा जान कर भी जिस सेवक ने कुछ तैयार नहीं किया और न उसकी इच्छा के अनुसार काम किया, वह बहुत मार खायेगा।

48) जिसने अनजाने ही मार खाने का काम किया, वह थोड़ी मार खायेगा। जिसे बहुत दिया गया है, उस से बहुत माँगा जायेगा और जिसे बहुत सौंपा गया है, उस से अधिक माँगा जायेगा।


📚 मनन-चिंतन


दृष्टांत चीजों को हल्के में लेने और शक्ति और विशेषाधिकारों का दुरुपयोग करने की किसी भी प्रवृत्ति के खिलाफ एक कड़ी चेतावनी की ओर इशारा करता है। दृष्टांत तीन विशिष्ट चीजों, क्षमता, जिम्मेदारी और जवाबदेही को इंगित करता है। ख्रीस्तीय धर्म एक जिम्मेदारी है। यह एक स्थिति नहीं बल्कि एक जीवित वास्तविकता है। हमें सभी बुराईयों के खिलाफ विश्वास में निरंतर और चौकस रहने की जरूरत है। कुछ बुराइयां स्पष्ट हैं लेकिन कुछ छिपी हुई हैं। इसलिए, जिस तरह एक चोर अप्रत्याशित रूप से अंधेरे में आता है, उसी तरह कुछ बुराईयां भी होती हैं जो हमारे जीवन में बिना ध्यान-आकर्षण के घर बना लेती हैं। ईसाई धर्म और उसके मूल्यों के लिए सभी खतरों को दूर करना हमारा नैतिक दायित्व है। ईसाई मूल्यों का क्षरण और आस्था का कमजोर होना असंरक्षित कार्य का परिणाम है।

हम सभी के पास समान क्षमता और जिम्मेदारी नहीं होती है। ईश्वर प्रत्येक को उनकी क्षमता के अनुसार जिम्मेदारियां देता है और उसी तरह जवाबदेही की मांग करता है। दृष्टांत में एक नौकर को घर की देखभाल करने का काम सौंपा जाता है। यह जिम्मेदारी सभी को नहीं बल्कि किसी खास व्यक्ति को दी जाती है। ईश्वर के घर में लोगों की अलग-अलग भूमिकाएं और जिम्मेदारियां होती हैं।

अंत में, दृष्टांत जवाबदेही के लिए जोर डालता है। यह स्वतंत्रता के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी है। नौकर के पास दूसरों के साथ दुर्व्यवहार करके अपनी भूमिका का दुरुपयोग करने की शक्ति होती है। हालांकि, एक बात तय है कि उसे उसके सभी कार्यों का हिसाब देना होगा। प्रभु हमें याद दिला रहे हैं कि समय, अवसर, प्रतिभा और जिम्मेदारी को हल्के में न लें, बल्कि सावधान रहें और वह करें जो हमसे अपेक्षित है।


📚 REFLECTION



The parable points out a stern warning against any tendency to take things for granted and misuse power and privileges. The parable points out three specific things, ability, responsibility, and accountability. Christian faith is a responsibility. It is not a status but a living reality. We need to constantly and watchfully guard the faith against all evil. Some evils are obvious but some are hidden. Therefore, just as a thief comes unexpectedly in the dark so are some evil that creeps into our lives unnoticed. It is our moral obligation to ward off all dangers to the Christian faith and its values. The erosion of the Christian values and dilution of the faith is the result of the unguarded task.

All of us do not have the same ability and responsibility. God gives responsibilities to each according to their ability and in the same measure demands accountability. In the parable a servant is entrusted with the work of taking care of the household. This responsibility is not given to everyone but to a particular person. Therefore, in the house of God people have different roles and responsibilities.

Finally, the parable comes down to accountability. It’s a huge responsibility coupled with freedom. The servant has the power to misuse his role by ill-treating others. However, one thing is certain that he will have to give an account of all our actions. The Lord is reminding us not to take time, opportunities, talents, and responsibility for granted but rather be on guard and do what is expected of us.


मनन-चिंतन - 2


आम तौर पर कुछ गलत करना अपराध या पाप है। लेकिन बाइबल के अनुसार कुछ अच्छा नहीं करना भी पाप है। संत याकूब कहते हैं, "जो मनुष्य यह जानता है कि उसे क्या करना चाहिए, किन्तु नहीं करता, उसे पाप लगता है।" (याकूब 4:17)। प्रभु येसु के बारे में संत पेत्रुस का कहना है कि वे गाँव-गाँव और शहर-शहर घूम कर भलाई करते रहे (देखें प्रेरित-चरित 10:38)। बुराई करना पाप है। लेकिन ईश्वर का वचन कहता है कि भलाई नहीं करना भी पाप है। लूकस 16: 19-31 में अमीर आदमी का पाप यह था कि उसने लाज़रूस का भला नहीं किया। ईश्वर के राज्य में हानिरहित होना पर्याप्त नहीं है। हम इसे कैसे सही ठहरा सकते हैं? ’अच्छा नहीं करने वाला’ पापी कैसे हो सकता है? प्रभु के वचन के अनुसार, एक ईसाई की पहचान एक सेवक की है। एक सेवक से यह अपेक्षा की जाती है कि वह स्वामी की सेवा करता रहे। यदि वह स्वामी की सेवा नहीं करता है, तो उसे दंडित किया जा सकता है या नौकरी से निकाल दिया जा सकता है। इस संदर्भ में कुछ भी नहीं करना पापपूर्ण है। एक अच्छा सेवक स्वामी के लिए सेवा के कार्य करता रहता है। हम भी हर संभव तरीके से हमारे प्रभु और स्वामी की सेवा करें। एक अच्छा नौकर स्वामी की प्रतीक्षा करता है, यहां तक कि उसके इशारों का भी इंतजार करता है जो सेवा की अपेक्षा का संकेत देते हैं। जब स्वामी खुले तौर पर उसे सेवा करने के लिए नहीं कहता है, तब भी उसे स्वामी की सेवा करने और उसे प्रसन्न करने के अवसरों को गँवाना नहीं चाहिए। हमें भी हमेशा प्रभु की सेवा करने और उन्हें प्रसन्न करने के अवसरों की तलाश करते रहना चाहिए।



SHORT REFLECTION


Normally doing something wrong is a crime or a sin. But in the Bible not doing something good is a sin. St. James says, “Anyone, then, who knows the right thing to do and fails to do it, commits sin” (Jam 4:17). About Jesus St. Peter says that he went about doing good (cf. Acts 10:38). Going about doing evil is sinful. But the Word of God goes further to say that not doing good is a sin. In Lk 16:19-31 the sin of the rich man was that he did not do good to Lazarus. Being harmless is not enough in the Kingdom of God. How can we justify this? How can ‘not doing good’ be sinful? According to the Word of God, the identity of a Christian is that of a servant. A servant is expected to keep serving the master. If he does not serve the master, then he can be punished or removed from his job. It is in this context that doing nothing is sinful. A good servant keeps on doing acts of service for the master. We too are expected to serve the master in every possible way. A good servant awaits the master, awaits even his gestures indicating an expectation of service. Even when the master does not openly asks him to serve, he finds opportunities to serve and please him. We too need to look for opportunities to serve and please the Lord always.


 -Br Biniush Topno


All  Copyright received © www.catholicbibleministry1.blogspot.com
Praise the Lord!

मंगलवार, 19 अक्टूबर, 2021

 

मंगलवार, 19 अक्टूबर, 2021

वर्ष का उन्तीसवाँ सामान्य सप्ताह



पहला पाठ रोमियों के नाम सन्त पौलुस का पत्र 5:12, 15b, 17-19, 20b-21


12) एक ही मनुष्य द्वारा संसार में पाप का प्रवेश हुआ और पाप द्वारा मृत्यु का। इस प्रकार मृत्यु सब मनुष्यों में फैल गयी, क्योंकि सब पापी है।

15) यह सच है कि एक ही मनुष्य के अपराध के कारण बहुत-से लोग मर गये; किंतु इस परिणाम से कहीं अधिक महान् है ईश्वर का अनुग्रह और वह वरदान, जो एक ही मनुष्य-ईसा मसीह-द्वारा सबों को मिला है।

17) यह सच है कि मृत्यु का राज्य एक मनुष्य के अपराध के फलस्वरूप-एक ही के द्वारा- प्रारंभ हुआ, किंतु जिन्हें ईश्वर की कृपा तथा पापमुक्ति का वरदान प्रचुर मात्रा मे मिलेगा, वे एक ही मनुष्य-ईसा मसीह-के द्वारा जीवन का राज्य प्राप्त करेंगे।

18) इस प्रकार हम देखते हैं कि जिस तरह एक ही मनुष्य के अपराध के फलस्वरूप सबों को दण्डाज्ञा मिली, उसी तरह एक ही मनुष्य के प्रायश्चित्त के फलस्वरूप सबों को पापमुक्ति और जीवन मिला।

19) जिस तरह एक ही मनुष्य के आज्ञाभंग के कारण सब पापी ठहराये गये, उसी तरह एक ही मनुष्य के आज्ञापालन के कारण सब पापमुकत ठहराये जायेंगे।

20) किंतु जहाँ पाप की वृद्धि हुई, वहाँ अनुग्रह की उस से कहीं अधिक वृद्धि हुई।

21) इस प्रकार पाप मृत्यु के माध्यम से राज्य करता रहा, किंतु हमारे प्रभु ईसा मसीह द्वारा अनुग्र्रह, धार्मिकता के माध्यम से, अपना राज्य स्थापित करेगा और हमें अनन्त जीवन तक ले जायेगा।



सुसमाचार : सन्त लूकस 12:35-38



35) ’’तुम्हारी कमर कसी रहे और तुम्हारे दीपक जलते रहें।

36) तुम उन लोगों के सदृश बन जाओ, जो अपने स्वामी की राह देखते रहते हैं कि वह बारात से कब लौटेगा, ताकि जब स्वामी आ कर द्वार खटखटाये, तो वे तुरन्त ही उसके लिए द्वार खोल दें।

37) धन्य हैं वे सेवक, जिन्हें स्वामी आने पर जागता हुआ पायेगा! मैं तुम से यह कहता हूँः वह अपनी कमर कसेगा, उन्हें भोजन के लिए बैठायेगा और एक-एक को खाना परोसेगा।

38) और धन्य हैं वे सेवक, जिन्हें स्वामी रात के दूसरे या तीसरे पहर आने पर उसी प्रकार जागता हुआ पायेगा!



📚 मनन-चिंतन



तैयारी एक गुण है। यह एक बार की कार्यवाही नहीं बल्कि एक प्रक्रिया है। यह किसी भी घटना के लिए तैयार रहने के लिए लगातार प्रयास करने की बात है। तैयार होने का अर्थ है तैयार रहना। लेकिन तैयार रहने के पीछे गहरा और महत्वपूर्ण सन्देश है। शादी की दावत के बाद घर लौटने वाले स्वामी के दृष्टांत में आश्चर्य का तत्व है। क्या वह पहरा देने के बजाय अपने सेवक को सोते हुए पाएगा?

इस दृष्टान्त में विश्वसनीयता और आलस्य के बारे दोहरे पाठ है। वफादारी किसी भी स्थायी और सार्थक रिश्ते की नींव होती है। अटूट प्रेम और निष्ठा के बंधन में प्रभु हमारे प्रति वफादार हैं। वादे का मतलब है, अपनी बात, वादे और प्रतिबद्धता को निभाना, चाहे वह कितना भी कठिन क्यों न हो। विश्वसनीयता एक ऐसी चीज है जो ईश्वर के साथ मजबूत संबंध बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और यह ऐसी चीज है जिसकी ईश्वर हमसे अपेक्षा करते है। रहस्यमय रूप से ईश्वर विश्वसनीय बनने के लिए अनुग्रह और शक्ति देते है। वह वफादारी का पुरस्कार भी देते है।

प्रभु हमसे अपेक्षा करते हैं कि हम उन उपहारों और अनुग्रहों का सदुपयोग करें जो वह हमें देते हैं। जब स्वामी दूर होता है तो कर्तव्य को कल के लिए टालना प्रलोभन होता है लेकिन हम जानते हैं कि स्वामी हमसे आज करने की अपेक्षा करता है। हमें ईश्वर के प्रति वफादार रहना चाहिए और उसे अपने भण्डारीपन का हिसाब देने के लिए तैयार रहना चाहिए।



📚 REFLECTION




Preparedness is a virtue. It is not a one-time action but a process. It is a matter of consistent efforts to be prepared for any eventuality. Being prepared means being ready for action. There is something deeper and even more important behind it. There is an element of surprise in the parable of the master returning home after the marriage feast. Would he find his servant sleeping rather than keeping watchful guard?

The parable has a twofold lesson about faithfulness and against sloth. Faithfulness is the foundation for any lasting and meaningful relationship. The Lord is faithful to us in a bond of unbreakable love and fidelity. That is what a promise means, keeping one's word, promise, and commitment no matter how tough or difficult it gets. Faithfulness is something that plays a pivotal role in building up a strong relationship with God and something that he expects of us. Mystically God gives the grace and strength to be faithful. He also rewards faithfulness.

The Lord expects us to make good use of the gifts and graces he gives to us. The temptation while the Master is away is to postpone for tomorrow what we know the Master expects us to do today. We must be faithful to God and ready to give him an account of our stewardship.



मनन-चिंतन - 2


प्रभु आज हमें जो संदेश देते हैं, वह यह है कि हमें उनसे मिलने के लिए हर समय तैयार रहना चाहिए। वास्तव में हम उनसे हर पल मिलते रहते हैं। वे केवल सर्वज्ञ नहीं है - हर जगह मौजूद है, वह हर समय भी मौजूद है। येसु कहते हैं, "याद रखो- मैं संसार के अन्त तक सदा तुम्हारे साथ हूँ" (मत्ति 28:20)। वे लगातार हमारे साथ उपस्थित है। उनकी उपस्थिति निष्क्रिय नहीं है, लेकिन सक्रिय तथा गतिशील है। वे हम से हर समय उनको जवाब देने के लिए तैयार रहने की अपेक्षा करते हैं। य़ेसु चाहते हैं कि हम एक अच्छे सेवक की तरह हमेशा शुध्द अंतकरण तथा विनम्र हृदय से सतर्क और तैयार रहें।



SHORT REFLECTION

The message that the Lord gives us today is that we should be ready at all times to meet him. In fact we meet him at every moment. He is not only omniscient – present everywhere, he is also present at all times. Jesus says, “I am with you always, to the end of the age” (Mt 28:20). He is continually present with us. His presence is not a passive one, but a dynamic one demanding us to be ready to respond to him at all times. Jesus wants us to be ever alert and ready like a good servant with a humble heart and clean conscience.


 -Br Biniush Topno


All Copyright received © www.catholicbibleministry1.blogspot.com
Praise the Lord!

सोमवार, 18 अक्टूबर, 2021 वर्ष का उन्तीसवाँ सामान्य सप्ताह सन्त लूकस सुसमाचार लेखक : पर्व

 

सोमवार, 18 अक्टूबर, 2021

वर्ष का उन्तीसवाँ सामान्य सप्ताह

सन्त लूकस सुसमाचार लेखक : पर्व

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

पहला पाठ : तिमथी के नाम सन्त पौलुस का दूसरा पत्र 4:10-17b


10) क्योंकि देमास इस संसार की ओर आकर्षित हो गया और वह मुझे छोड़ कर थेसलनीके चला गया है। क्रेसेन्स गलातिया चला गया और तीतुस, दलमातिया।

11) केवल लूकस मेरे साथ है। मारकुस को अपने साथ ले कर आओ, क्योंकि मुझे सेवाकार्य में उन से बहुत सहायता मिलती है।

12) मैंने तुखिकुस को एफ़ेसुस भेजा है।

13) आते समय लबादा, जिसे मैंने त्रोआस में कारपुस के यहाँ छोड़ दिया था, और पुस्तक, विशेष कर चर्मपत्र लेते आओ।

14) सिकन्दर सुनार ने मेरे साथ बहुत अन्याय किया। प्रभु उस को उसके कर्मों का फल देगा।

15) तुम भी उस से सावधान रहो, क्योंकि उसने हमारी शिक्षा का बहुत विरोध किया।

16) जब मुझे पहली बार कचहरी में अपनी सफाई देनी पड़ी, तो किसी ने मेरा साथ नहीं दिया -सब ने मुझे छोड़ दिया। आशा है, उन्हें इसका लेखा देना नहीं पड़ेगा।

17) परन्तु प्रभु ने मेरी सहायता की और मुझे बल प्रदान किया, जिससे मैं सुसमाचार का प्रचार कर सकूँ और सभी राष्ट्र उसे सुन सकें।



सुसमाचार : सन्त लूकस 10:1-9



1) इसके बाद प्रभु ने अन्य बहत्तर शिष्य नियुक्त किये और जिस-जिस नगर और गाँव में वे स्वयं जाने वाले थे, वहाँ दो-दो करके उन्हें अपने आगे भेजा।

2) उन्होंने उन से कहा, ’’फ़सल तो बहुत है, परन्तु मज़दूर थोड़े हैं; इसलिए फ़सल के स्वामी से विनती करो कि वह अपनी फ़सल काटने के लिए मज़दूरों को भेजे।

3) जाओ, मैं तुम्हें भेडि़यों के बीच भेड़ों की तरह भेजता हूँ।

4) तुम न थैली, न झोली और न जूते ले जाओ और रास्तें में किसी को नमस्कार मत करो।

5) जिस घर में प्रवेश करते हो, सब से पहले यह कहो, ’इस घर को शान्ति!’

6) यदि वहाँ कोई शान्ति के योग्य होगा, तो उस पर तुम्हारी शान्ति ठहरेगी, नहीं तो वह तुम्हारे पास लौट आयेगी।

7) उसी घर में ठहरे रहो और उनके पास जो हो, वही खाओ-पियो; क्योंकि मज़दूर को मज़दूरी का अधिकार है। घर पर घर बदलते न रहो।

8) जिस नगर में प्रवेश करते हो और लोग तुम्हारा स्वागत करते हैं, तो जो कुछ तुम्हें परोसा जाये, वही खा लो।

9) वहाँ के रोगियों को चंगा करो और उन से कहो, ’ईश्वर का राज्य तुम्हारे निकट आ गया है’।


📚 मनन-चिंतन



लोगों की एक सामान्य प्रवृत्ति होती है कि वे यात्रा के दौरान होने वाली किसी भी घटना का सामना करने के लिए उन चीजों की एक सूची तैयार करते हैं जिन्हें उन्हें ले जाने की आवश्यकता होती है। जब येसु ने अपने शिष्यों को भेजा तो उन्होंने उन्हें निर्देश दिए कि उन्हें अपनी मिशन यात्रा में क्या करना चाहिए। उन्हें बीमारों को चंगा करके लोगों को प्रभु के लिए तैयार करना था, यह प्रचार करना था कि ईश्वर का राज्य निकट आ गया है, उन्हें शांति प्रदान करना, आदि। ऐसा करने से वे दुनिया के दुर्व्यवहार और हिंसा का सामना करेंगे। वे असुरक्षित हो जाएंगे लेकिन यह चिंता की बात नहीं है। प्रभु जिस बात को बताने की कोशिश कर रहे हैं वह यह है कि कार्य, संदेश और मिशन किसी भी अन्य तैयारी से अधिक महत्वपूर्ण हैं। उसके एकमात्र संसाधन येसु के द्रारा भेजा जाना है। ज्यादातर समय हम बड़ी चीजों की योजना बनाते हैं जिन्हे हम बहुत कम पूरा कर पाते हैं। हमें केवल येसु के प्रति एक स्पष्ट दृष्टि, ईश्वर द्रारा प्रद्त्त आंतरिक उपहार और विश्वास में खुले दिल के अलावा कोई संसाधन रखने की आवश्यकता नहीं है।



📚 REFLECTION



There is a general tendency for people to prepare a list of the things that they need to carry during the journey to cover any eventualities that may occur. However, the Lord Jesus sent out his disciples with the bare essential from that point of view. He gave them instructions so as to what they ought to be doing in their mission journeys. They were to prepare the people for the Lord by healing the sick, preaching that the kingdom of God has come near, giving them peace, etc. In doing so they would be exposed to abuse and violence of the world. They would be rendered vulnerable but it is not a thing to be worried about. The point the Lord is driving at home is that the work, the message, and the mission are more important than any other preparation. The only resource is being sent by him. Most of the time we plan big things which end up doing substantially very little. We need to carry no resources only a clear vision, unique interior gifts, and an open heart.



मनन-चिंतन - 2



प्रभु येसु ने अपने आगे उन गाँवों और शहरों में बहत्तर शिष्यों को दो-दो करके भेजा जहाँ वे स्वयं जाने वाले थे। भेजे जाने से पहले, उन्हें याद दिलाया जाता है कि फसल समृद्ध है, लेकिन मजदूर कम हैं। हम जानते हैं कि अगर समय पर फसल की कटाई नहीं की गई तो वह बर्बाद हो सकती है। प्रभु उम्मीद करते हैं कि वे बिना किसी समय या प्रयास को बर्बाद किए ईमानदारी से कठोर परिश्रम करें। इस प्रकार येसु ईश्वर के राज्य के संदेश को फैलाने के कार्य की तात्कालिकता पर जोर देते हैं। हमें ईमानदारी से कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है और बाकी येसु पर छोड़ दें जो उन लोगों से मिलने जाएंगे, जिनसे हम पहले ही मिल चुके हैं। हमारे प्रयासों में जो भी कमी है, वे उसे दूर करेंगे।

अनुदेशों में प्रभु येसु कहते हैं, “यदि वहाँ कोई शान्ति के योग्य होगा, तो उस पर तुम्हारी शान्ति ठहरेगी, नहीं तो वह तुम्हारे पास लौट आयेगी।”। ईश्वर के उपहार उन लोगों पर ठहरेंगे जो उनके योग्य हैं। बाइबल में हम ईश्वर के कई वादे पाते हैं लेकिन उन वादों से लाभ उठाने के लिए हमें उनके योग्य बनने की आवश्यकता है। एसाव ने पहलौठे के लिए प्रतिज्ञात कृपाओं के लिए खुद को योग्य साबित नहीं किया; लेकिन याकूब हर तरह से प्रभु की कृपा पाना चाहता था। वह प्रभु से कहता है, "जब तक तुम मुझे आशीर्वाद नहीं दोगे, तब तक मैं तुम्हें नहीं जाने दूँगा" (उत्पत्ति 32:27)। क्या मैं प्रभु के आशीर्वाद के योग्य बनने के लिए प्रयास करता हूँ?



SHORT REFLECTION



Jesus sent seventy-two disciples in pairs ahead of him to towns and villages he himself would be visiting. After their visit Jesus would visit those towns and villages. Before they are sent, they are reminded that the harvest is rich but the labourers are few. We are aware that if the harvest is not reaped in time, it can go waste. It follows that they are expected to work hard sincerely without wasting any time or effort. Thus Jesus insists on the urgency of the work of spreading the message of the Kingdom of God. We need to sincerely do our best and leave the rest to Jesus who would be visiting those whom we have already visited. We will supplement for whatever is lacking in our efforts.

In the instructions Jesus says, “If a man of peace lives there, your peace will go and rest on him; if not, it will come back to you”. The gifts of God will rest on people who are worthy of them. In the Bible we find many promises of God but in order to benefit from those promises we need to become worthy of them. Esau did not prove himself worthy to receive the gifts promised to the first-born; but Jacob wanted to get the gifts of God by all means. He says to the Lord, “I will not let you go, unless you bless me” (Gen 32:26). Do I make efforts to become worthy of the blessings of the Lord?


 -Br Biniush Topno


All Copyright received © www.catholicbibleministry1.blogspot.com
Praise the Lord!