मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
Duliajan, Assam, India
Catholic Bibile Ministry में आप सबों को जय येसु ओर प्यार भरा आप सबों का स्वागत है। Catholic Bibile Ministry offers Daily Mass Readings, Prayers, Quotes, Bible Online, Yearly plan to read bible, Saint of the day and much more. Kindly note that this site is maintained by a small group of enthusiastic Catholics and this is not from any Church or any Religious Organization. For any queries contact us through the e-mail address given below. 👉 E-mail catholicbibleministry21@gmail.com

18 मार्च 2021, गुरुवार चालीसे का चौथा सप्ताह

 

18 मार्च 2021, गुरुवार

चालीसे का चौथा सप्ताह

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

पहला पाठ : निर्गमन 32:7-14


7) प्रभु ने मूसा से कहा, ''पर्वत से उतरो, क्योंकि तुम्हारी प्रजा, जिसे तुम मिस्र से निकाल लाये हो, भटक गयी है।

8) उन लोगों ने शीघ्र ही मेरा बताया हुआ मार्ग छोड़ दिया। उन्होंने अपने लिए ढली हुई धातु का बछड़ा बना कर उसे दण्डवत किया और बलि चढ़ा कर कहा, ''इस्राएल; यही तुम्हारा देवता है। यही तुम्हें मिस्र से निकाल लाया।''

9) प्रभु ने मूसा से कहा, ''मैं देख रहा हूँ कि ये लोग कितने हठधर्मी हैं।

10) मुझे इनका नाश करने दो। मेरा क्रोध भड़क उठेगा और इनका सर्वनाश करेगा। तब मैं तुम्हारे द्वारा एक महान् राष्ट्र उत्पन्न करूँगा।''

11) मूसा ने अपने प्रभु-ईश्वर का क्रोध शान्त करने के उद्देश्य से कहा, ''प्रभु; यह तेरी प्रजा है, जिसे तू सामर्थ्य तथा भुजबल से मिस्र से निकाल लाया। इस पर तू कैसे क्रोध कर सकता है?

12) मिस्रियों को यह कहने का अवसर क्यों मिले कि बुरे उद्देश्य से वह उन्हें निकाल लाया जिससे वह उन्हें पर्वतों के बीच मार डाले और पृथ्वी पर से मिटा दे? अपनी क्रोधाग्नि को शान्त कर और अपनी प्रजा पर विपत्ति न आने दे।

13) अपने सेवकों को, इब्राहीम, इसहाक और याकूब को याद कर। तूने शपथ खा कर उन से यह प्रतिज्ञा की है - मैं तुम्हारी संतति को स्वर्ग के तारों की तरह असंख्य बनाऊँगा और अपनी प्रतिज्ञा के अनुसार तुम्हारे वंशजों को यह समस्त देश प्रदान करूँगा और वे सदा के लिए इसके उत्तराधिकारी हो जायेगे।''

14) तब प्रभु ने अपनी प्रजा को दण्ड देने की जो धमकी दी थी, उसका विचार छोड़ दिया।


सुसमाचार : सन्त योहन 5:31-47


32) कोई दूसरा मेरे विषय में साक्ष्य देता है और मैं जानता हूँ कि वह मेरे विषय में जो साक्ष्य देता है, वह मान्य है।

33) तुम लोगों ने योहन से पुछवाया और उसने सत्य के सम्बन्ध में साक्ष्य दिया।

34) मुझे किसी मनुष्य के साक्ष्य की आवश्यकता नहीं। मैं यह इसलिए कहता हूँ कि तुम लोग मुक्ति पा सको।

35) योहन एक जलता और चमकता हुआ दीपक था। उसकी ज्योति में थोड़ी देर तक आनन्द मनाना तुम लोगों को अच्छा लगा।

36) परन्तु मुझे जो साक्ष्य प्राप्त है, वह योहन के साक्ष्य से भी महान् है। पिता ने जो कार्य मुझे पूरा करने को सौंपे हैं, जो कार्य मैं करता हूँ, वही मेरे विषय में यह साक्ष्य देते हैं कि मुझे पिता ने भेजा है।

37) पिता ने भी, जिसने मुझे भेजा, मेरे विषय में साक्ष्य दिया है। तुम लोगों ने न तो कभी उसकी वाणी सुनी और न उसका रूप ही देखा।

38) उसकी शिक्षा तुम लोगों के हृदय में घर नहीं कर सकी, क्योंकि तुम उस में विश्वास नहीं करते, जिसे उसने भेजा।

39) तुम लोग यह समझ कर धम्रग्रन्थ का अनुशीलन करते हो कि उस में तुम्हें अनन्त जीवन का मार्ग मिलेगा। वही धर्मग्रन्ध मेरे विषय में साक्ष्य देता है,

40) फिर भी तुम लोग जीवन प्राप्त करने के लिए मेरे पास आना नहीं चाहते।

41) मैं मनुष्यों की ओर से सम्मान नहीं चाहता।

42) ‘‘मैं तुम लोगों के विषय में जानता हूँ कि तुम ईश्वर से प्रेम नहीं करते।

43) मैं अपने पिता के नाम पर आया हूँ, फिर भी तुम लोग मुझे स्वीकार नहीं करतें यदि कोई अपने ही नाम पर आये, तो तुम लोग उस को स्वीकार करोगे।

44) तुम लोग एक दूसरे से सम्मान चाहते हो और वह सम्मान नहीं चाहते, जो एक मात्र ईश्वर की ओर से आता है? तो तुम लोग कैसे विश्वास कर सकते हो?

45) यह न समझो कि मैं पिता के सामने तुम लोगों पर अभियोग लगाऊँगा। तुम पर अभियोग लगाने वाले तो मूसा हैं, जिन पर तुम भरोसा रखते हो।

46) यदि तुम लोग मूसा पर विश्वास करते, तो मुझ पर भी विश्वास करते; क्योंकि उन्होंने मेरे विषय में लिखा है।

47) यदि तुम लोग उनके लेखों पर विश्वास नहीं करते, तो मेरी शिक्षा पर कैसे विश्वास करोगे?’’


📚 मनन-चिंतन


आज के सुसमाचार द्वारा हमसे यह पूछा जाता है कि प्रभु येसु में हमारा विश्वास कितना गहरा है? क्या हम येसु को मुक्तिदाता के रूप में स्वीकार करते है? क्या हम संत थोमस के समान है जिन्होंने कहा कि जब तक में उनके हाथों में कीलों का निशान न देख लॅू, कीलों की जगह पर अपनी उॅगली न रख दॅू और उनकी बग़ल में अपना हाथ न डाल दॅू, तब तक मैं विश्वास नहीं करूॅगा। या हम प्रेत्रुस के समान है जिन्होंने उत्तर दिया आप मसीह हैं, आप जीवन्त ईश्वर के पुत्र है। प्रभु हम किसके पास जायें आपके ही शब्दों में अनन्त जीवन का सन्देश है।

आज के पहला पाठ निर्गमन 32 में हम देखते है कि इस्राएली जनता ईश्वर को एकदम छोड देते है। मूसा प्रार्थना केलिए पहाड पर चढा तो लोगों ने अपने लिए ढली हुई धातु का बछडा बना कर उसे इण्डवत किया और बलि चढ़ा कर कहा, इस्राएल यही तुम्हारा देवता है। यही तुम्हें मिस्र से निकाल लाया। यानी इस्राएली जनता ईश्वर द्वारा प्रकट किया गया सारे के सारे चिन्ह और चमत्कार भूल जाते है और अन्य देवता की पूजा करती है। सुसमाचार में भी हम यही देखते है कि प्रभु येसु कई प्रकार के चिन्ह और चमत्कार प्रकट करने के बावजूद भी कुछ लोग येसु में विश्वास नहीं करते है।

हमारे जीवन में ईश्वर को प्रथम स्थान देना, उनकी आराधना करना पूजा करना सबसे मुख्य बात है। इसलिए दस आज्ञाओ में सबसे पहली आज्ञा यह है कि मैं प्रभु तुम्हारा ईश्वर हॅू। मेरी ही आराधना करना। मेरे सिवा तुम्हारा कोई ईश्वर नहीं होगा। जब हम ईश्वर पर विश्वास न करते हुए दुनिया की चीज़ों पर भरोसा करते हैं तब हम ईश्वर से अलग हो जाते है और हम अन्धकार में भटकते है। इन लोगों के बारे में संत पौलूस 2 कुरिन्थियों 4:4 में कहते है इस संसार के देवता ने अविश्वासियों का मन इतना अन्धा कर दिया है कि वे इ्रश्वर के प्रतिरूप, मसीह के महिमामय सुसमाचार की ज्योति को देखने में असमर्थ हैं। जीस प्रकार मारकुस 9:24 में अपदूत ग्रस्थ लडके के पिता ने येसु से प्रार्थना की वैसे हम भी प्रार्थना करें, प््राभु मैं विश्वास करता हॅू, मेरे अल्पविश्वास की कमी पूरी कीजिए।




📚 REFLECTION



Through the gospel of today, we are asked a question that how deed are our faith in Jesus? Do we accept Jesus as the savior? Are we like St. Thomas who said unless I see the mark of the nails in his hands, and put my finger in the mark of the nails and my hand in his side, I will not believe! Or are we like St. Peter who said to Jesus, you are the Son of God, where else can we go, you have the words of eternal life.

In today’s first reading Ex 32 we see that the Israelites forgets their God all of a sudden. Moses went to pray on the mountain at that time people of Israel took off their gold and formed it in a mold and cast an image of a calf and they said these are the gods who brought us out of the land of Egypt and they began to worship. The same people had witnessed mighty wonders and miracles that the Lord had performed in front of their eyes. Yet they forgot about that and began to worship the golden calf. The same thing we see in today’s gospel as well; that Jesus performed many miracles yet some people are not believing in Jesus.

What is the most important thing in our life is to give the first place to God and to worship him at all times. This is the most important thing; that’s why among the ten commandments the first commandment is to worship the Lord our God. There should not be any other God besides him. When we don’t give the first place for God and go after the things of the world then we get away from God and darkness enters into us. Therefore St. Paul says in 2 Cor 4:4 in their case the god of this world has blinded the minds of the unbelievers, to keep them from seeing the light of the gospel of the glory of Christ, who is the image of God. Let’s pray like the father of the child affected by demon, Lord I believe; help my unbelief.

✍ -Br. Biniush Topno


Copyright © www.atpresentofficial.blogspot.com
Praise the Lord!

Daily Mass Readings for Wednesday, 17 March 2021

 Daily Mass Readings for Wednesday, 17 March 2021

First Reading: Isaiah 49: 8-15


8 Thus saith the Lord: In an acceptable time I have heard thee, and in the day of salvation I have helped thee: and I have preserved thee, and given thee to be a covenant of the people, that thou mightest raise up the earth, and possess the inheritances that were destroyed:

9 That thou mightest say to them that are bound: Come forth: and to them that are in darkness: shew yourselves. They shall feed in the ways, and their pastures shall be in every plain.

10 They shall not hunger, nor thirst, neither shall the heat nor the sun strike them: for he that is merciful to them, shall be their shepherd, and at the fountains of waters he shall give them drink.

11 And I will make all my mountains a way, and my paths shall be exalted.

12 Behold these shall come from afar, and behold these from the north and from the sea, and these from the south country.

13 Give praise, O ye heavens, and rejoice, O earth, ye mountains, give praise with jubilation: because the Lord hath comforted his people, and will have mercy on his poor ones.

14 And Sion said: The Lord hath forsaken me, and the Lord hath forgotten me.

15 Can a woman forget her infant, so as not to have pity on the son of her womb? and if she should forget, yet will not I forget thee.

Responsorial Psalm: Psalms 145: 8-9, 13cd-14, 17-18


R. (8a) The Lord is gracious and merciful.

8 The Lord is gracious and merciful: patient and plenteous in mercy.

9 The Lord is sweet to all: and his tender mercies are over all his works.

R. The Lord is gracious and merciful.

13 The Lord is faithful in all his words: and holy in all his works.

14 The Lord lifteth up all that fall: and setteth up all that are cast down.

R. The Lord is gracious and merciful.

17 The Lord is just in all his ways: and holy in all his works.

18 The Lord is nigh unto all them that call upon him: to all that call upon him in truth.

R. The Lord is gracious and merciful.

Verse Before the Gospel: John 11: 25a, 26

25a, 26 I am the resurrection and the life, says the Lord; And every one that liveth, and believeth in me, shall not die for ever.

Gospel: John 5: 17-30


17 But Jesus answered them: My Father worketh until now; and I work.

18 Hereupon therefore the Jews sought the more to kill him, because he did not only break the sabbath, but also said God was his Father, making himself equal to God.

19 Then Jesus answered, and said to them: Amen, amen, I say unto you, the Son cannot do any thing of himself, but what he seeth the Father doing: for what things soever he doth, these the Son also doth in like manner.

20 For the Father loveth the Son, and sheweth him all things which himself doth: and greater works than these will he shew him, that you may wonder.

21 For as the Father raiseth up the dead, and giveth life: so the Son also giveth life to whom he will.

22 For neither doth the Father judge any man, but hath given all judgment to the Son.

23 That all men may honour the Son, as they honour the Father. He who honoureth not the Son, honoureth not the Father, who hath sent him.

24 Amen, amen I say unto you, that he who heareth my word, and believeth him that sent me, hath life everlasting; and cometh not into judgment, but is passed from death to life.

25 Amen, amen I say unto you, that the hour cometh, and now is, when the dead shall hear the voice of the Son of God, and they that hear shall live.

26 For as the Father hath life in himself, so he hath given the Son also to have life in himself:

27 And he hath given him power to do judgment, because he is the Son of man.

28 Wonder not at this; for the hour cometh, wherein all that are in the graves shall hear the voice of the Son of God.

29 And they that have done good things, shall come forth unto the resurrection of life; but they that have done evil, unto the resurrection of judgment.

30 I cannot of myself do any thing. As I hear, so I judge: and my judgment is just; because I seek not my own will, but the will of him that sent me.

17 मार्च 2021, बुधवार चालीसे का चौथा सप्ताह

 

17 मार्च 2021, बुधवार

चालीसे का चौथा सप्ताह

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

पहला पाठ : इसायाह 49:8-15


8) प्रभु यह कहता हैः “मैं उपयुक्त समय में तुम्हारी सुनूँगा, मैं कल्याण के दिन तुम्हारी सहायता करूँगा। मैंने तुम को सुरक्षित रखा है और अपने विधान की प्रज़ा नियुक्त किया है। मैं भूमि का उद्धार करूँगा और तुम्हें उजाड़ प्रदेशों में बसाऊँगा।

9) मैं बन्दियों से यह कहूँगा, ’मुक्त हो जाओ! और अन्धकार में रहने वालों से, ’सामने आओ’। वे मार्गों के किनारे चरेंगे और उन्हें उजाड़ स्थानों में चारा मिलेगा।

10) उन्हें फिर कभी न तो भूख लगेगी और न प्यास, उन्हें न तो लू से कष्ट होगा और न धूप से, क्योंकि जो उन्हें प्यार करता है, वह उनका पथप्रदर्शन करेगा और उन्हें उमड़ते हुए जलस्रोतों तक ले चलेगा।

11) मैं पर्वतों में रास्ता निकालूँगा और मार्गों को समतल बना दूँगा।

12) “देखो, कुछ लोग दूर से आ रहे हैं, कुछ उत्तर से, कुछ पश्चिम से और कुछ अस्सुआन देश से।“

13) आकाश जयकार करे! पृथ्वी उल्लसित हो और पर्वत आनन्द के गीत गायें! क्योंकि प्रभु अपनी प्रजा को सान्त्वना देता है और अपने दीन-हीन लोगों पर दया करता है।

14) सियोन यह कह रही थी, “प्रभु ने मुझे छोड़ दिया है। प्रभु ने मुझे भुला दिया है।“

15) “क्या स्त्री अपना दुधमुँहा बच्चा भुला सकती है? क्या वह अपनी गोद के पुत्र पर तरस नहीं खायेगी? यदि वह भुला भी दे, तो भी मैं तुम्हें कभी नहीं भुलाऊँगा।


सुसमाचार : सन्त योहन 5:17-30


17) ईसा ने उन्हें यह उत्तर दिया, ‘‘मेरा पिता अब तक काम कर रहा है और मैं भी काम कर रहा हूँ।

18) अब यहूदियों का उन्हें मार डालने का निश्चय और भी दृढ़ हो गया, क्योंकि वे न केवल विश्राम-दिवस का नियम तोड़ते थे, बल्कि ईश्वर को अपना निजी पिता कह कर ईश्वर के बराबर होने का दावा करते थे।

19) ईसा ने उन से कहा, ‘‘मैं तुम लोगों से यह कहता हूँ- पुत्र स्वयं अपने से कुछ नहीं कर सकता। वह केवल वही कर सकता है, जो पिता को करते देखता है। जो कुछ पिता करता है, वह पुत्र भी करता है;

20) क्योंकि पिता पुत्र को प्यार करता है, और वह स्वयं जो कुछ करता है, उसे पुत्र को दिखाता है। वह उसे और महान् कार्य दिखायेगा, जिन्हें देख कर तुम लोग अचम्भे में पड़ जाओगे।

21) जिस तरह पिता मृतकों को उठाता और जिलाता है, उसी तरह पुत्र भी जिसे चाहता, उसे जीवन प्रदान करता है;

22) क्योंकि पिता किसी का न्याय नहीं करता। उसने न्याय करने का पूरा अधिकार पुत्र को दे दिया है,

23) जिससे सब लोग जिस प्रकार पिता का आदर करते हैं, उसी प्रकार पुत्र का भी आदर करें। जो पुत्र का आदर नहीं करता, वह पिता का, जिसने पुत्र को भेजा, आदर नहीं करता।

24) ‘‘मैं तुम लोगों से यह कहता हूँ- जो मेरी शिक्षा सुनता और जिसने मुझे भेजा, उस में विश्वास करता है, उसे अनन्त जीवन प्राप्त है। वह दोषी नहीं ठहराया जायेगा। वह तो मृत्यु को पार कर जीवन में प्रवेश कर चुका है।

25) ‘‘मैं तुम लोगों से यह कहता हूँ- वह समय आ रहा है, आ ही गया है, जब मृतक ईश्वर के पुत्र की वाणी सुनेंगे, और जो सुनेंगे, उन्हें जीवन प्राप्त होगा।

26) जिस तरह पिता स्वयं जीवन का स्रोत है, उसी तरह उसने पुत्र को भी जीवन का स्रोत बना दिया

27) और उसे न्याय करने का भी अधिकार दिया है, क्योंकि वह मानव पुत्र है।

28) इस पर आश्चर्य न करो। वह समय आ रहा है, जब वे सब, जो कब्रों में है, उसकी वाणी सुन कर निकल आयेंगे।

29) सत्कर्मी जीवन के लिए पुनर्जीवित हो जायेंगे और कुकर्मी नरकदण्ड के लिए।

30) मैं स्वयं अपने से कुछ भी नहीं कर सकता। मैं जो सुनता, उसी के अनुसार निर्णय देता हूँ और मेरा निर्णय न्यायसंगत है; क्योंकि मैं अपनी इच्छा नहीं, बल्कि जिसने मुझे भेजा, उसकी इच्छा पूरी करना चाहता हूँ।’’


📚 मनन-चिंतन


हमारा ईश्वर एक एैसा ईश्वर है जो हमेशा काम करते रहते है। इसलीए आज के सुसमाचार योहन 5:17 में येसु कहते है कि मेरा पिता अब तक काम कर रहा है और मैं भी काम कर रहा हॅू। बईबल के शुरूवात में हम ईश्वर को काम करते हुए देखते है। ईश्वर ने छह दिन काम किया और सातवॉ दिन आराम किया। वचन कहता है कि प्रभु येसु ने भी इसी प्रकार काम किया। प्रेरित चरित 10:38 ईश्वर ने ईसा को पवित्र आत्मा और सामर्थ्य से विभूषित किया और वह चारों ओर घूम-घूम कर भलाई करते रहे और शैतान के वश में आये हुए लोगों को चंगा करते रहे, क्योकि ईश्वर उनके साथ था। येसु ने इस दुनिया में अपना काम पूरा करने के बाद अभी भी पिता ईश्वर के दाहिने बैठ कर माध्यस्त प्रार्थना करते हुए काम कर रहे है।

येसु से प्रेरणा लेते हुए प्ररितो ने भी सदा समय काम किया करते थे। संत पॉलूस कहते है 1 कुनिन्थियों 4: 12 कि वे उनके हाथों सू परिश्रम करते करते थक जाते है। 1 कुनिन्थियों 15:10 संत पौलूस कहते है कि उन्होंने बाकी लोगों से अधिक परिश्रम किया। 2 थेसलनीकियों 3:8 हमने किसी के हॉ मुफत में रोटी नहीं खायी, बल्कि हम बड़े परिश्रम से दिन रात काम करते रहे, जिससे आन लोगों में किसी के लिए भी भार न बनें। प्रेरित चरित 20:31 याद रखें कि मैं ऑसू बहा बहा कर तीन वर्षों तक दिन रात आप लोगों में हर एक को सावधान करता रहा। प्रेरित चरित 20:34-35 आप लोग जानते हैं कि मैंने अपनी और अपने साथियों की आवश्यकताएॅ पूरी करने के लिए अपने इन हाथों से काम किया। मैंने आप को दिखाया कि इस प्रकार परिश्रम करते हुए हमें दुर्बलों की सहायता करनी और प्रभु ईसा का कथन स्मरण रखना चाहिए कि लेने की अपेक्षा देना अधिक सुखद है। रोमियों 16:6 संत पॉलूस कहते है मरियम को भी नमस्कार, जिसने आप लोगों के लिए इतना कठिन परिश्रम किया। रोमियों 16:12 प्रभु की सेवा में परिश्रम कनते वाली त्रुफैना और त्रुफोसा को नमस्कार। अपनी प्रिय पेरसिस को नमसकारए जिसने प्रभु की सेवा में बहुत परिश्रम किया है। इसी प्रकार के बहुत वचन बईबल में हैं जहॉ हम देखते है कि शिष्य गणों ने काफी मेहनत की है।

2 थेसलनीकियों 3:6-8 संत पौलुस कहते है भाईयों हम आप को प्रभु ईसा मसीह के नाम पर आदेश देते हैं कि आप उन भाइयों से अलग रहे, जो काम नहीं करते है। आप लोगों को मेरा अनुकरण करना चाहिए,,,,,, हमने किसी के यहॉ मुफत में रोटी नहीं खायी, बल्कि हम बड़े परिश्रम से दिन रात काम करते रहे। और आगे संत पौलूस 2 थेसलनीकियों 3:10 कहते है कि जो काम करना नहीं चाहता, उसे भोजन नहीं दिया जाये। आईए हम हमारा आलस्य के लिए प्रभु से क्षमा मॉगे और हम भी प्रेरितो के समान काम करे। संत पौलूस का ये वचन दिल में रखें रोमियो 12:11 आप लोग अथक परिश्रम तथा आध्यात्मिक उत्साह से प्रभु की सेवा करें।




📚 REFLECTION


Our God is a God who is at work always. Therefore Jesus says in the Gospel today Jn 5:17 My Father is stilll working, and I also am working. We see God at work from the very beginning of the Bible. God created everything is six days and on the seventh day He took rest. We read about Jesus that he was also working all the time. Acts 10:38 the word of God says God anointed Jesus with the Holy Spirit and with power and therefore Jesus went around doing good and healing all who were oppressed by the devil, for God was with him. Jesus having completed the mission that was given to him here on earth, is now seated at the right hand of God and he is interceding. Which means even now Jesus is at work.

Having taken inspiration from Jesus, the Apostles also kept on working. 1Cor 4:12 and we grow weary from the work of our own hands. 1Cor 15:10 St. Paul claims that he worked harder than any other disciples. 2Thes 3:8 and we did not eat anyone’s bread without paying for it; but with toil and labor we worked night and day, so that we might not burden any of you. Act 20:31 therefore be alert, remembering that for three years I did not cease night or day to warn everyone with tears. Act 20:34-35 you know for yourselves that I worked with my own hands to support myself and my companions. In all this I have given you an example athat by such work we must support the weak, remembering the words of our Lord Jesus Christ for he himself said, “It is more blessed to give than to receive.” Paul speaks of other who worked hard: Rom 16:6 greet Mary, who has worked very hard among you. Rom 16:12 Greet the beloved Persis, who has worked hard in the Lord. .

In 2Thes 3:6-8 Now we command you, beloved in the name of our Lord Jesus Christ, to keep away from believers who are living in idleness and not according to the tradition that they received from us. For you yourselves know how you ought to imitate us; we were not idle when we were with you, and we did not eat anyone’s bread without paying for it; but with toil and labor we worked night and day, so that we might not burden any of you. 2 Thes 3:10 for even when we were with you, we gave you this command: anyone unwilling to work should not eat. Come let us ask the Lord pardon for our laziness and work like the Apostles. Keep this word of St. Paul in our hearts Rom 12:11 Do not lag in zeal, be ardent in spirit, serve the Lord.

✍ -Br. Biniush Topno


Copyright © www.atpresentofficial.blogspot.com
Praise the Lord!

Daily Mass Readings for Tuesday, 16 March 2021

 Daily Mass Readings for Tuesday, 16 March 2021


First Reading: Ezekiel 47: 1-9, 12

1 And he brought me again to the gate of the house, and behold waters issued out from under the threshold of the house toward the east: for the forefront, of the house looked toward the east: but the waters came down to the right side of the temple to the south part of the altar.

2 And he led me out by the way of the north gate, and he caused me to turn to the way without the outward gate to the way that looked toward the east: and behold there ran out waters on the right side.

3 And when the man that had the line in his hand went out towards the east, he measured a thousand cubits: and he brought me through the water up to the ankles.

4 And again he measured a thousand, and he brought me through the water up to the knees.

5 And he measured a thousand, and he brought me through the water up to the loins. And he measured a thousand, and it was a torrent, which I could not pass over: for the waters were risen so as to make a deep torrent, which could not be passed over.

6 And he said to me: Surely thou hast seen, O son of man. And he brought me out, and he caused me to turn to the bank of the torrent.

7 And when I had turned myself, behold on the bank of the torrent were very many trees on both sides.

8 And he said to me: These waters that issue forth toward the hillocks of sand to the east, and go down to the plains of the desert, shall go into the sea, and shall go out, and the waters shall be healed.

9 And every living creature that creepeth whithersoever the torrent shall come, shall live: and there shall be fishes in abundance after these waters shall come thither, and they shall be healed, and all things shall live to which the torrent shall come.

12 And by the torrent on the banks thereof on both sides shall grow all trees that bear fruit: their leaf shall not fall off, and their fruit shall not fail: every month shall they bring forth firstfruits, because the waters thereof shall issue out of the sanctuary: and the fruits thereof shall be for food, and the leaves thereof for medicine.

Responsorial Psalm: Psalms 46: 2-3, 5-6, 8-9


R. (8) The Lord of armies is with us: the God of Jacob is our protector.

2 Our God is our refuge and strength: a helper in troubles, which have found us exceedingly.

3 Therefore we will not fear, when the earth shall be troubled; and the mountains shall be removed into the heart of the sea.

R. The Lord of armies is with us: the God of Jacob is our protector.

5 The stream of the river maketh the city of God joyful: the most High hath sanctified his own tabernacle.

6 God is in the midst thereof, it shall not be moved: God will help it in the morning early.

R. The Lord of armies is with us: the God of Jacob is our protector.

8 The Lord of armies is with us: the God of Jacob is our protector.

9 Come and behold ye the works of the Lord: what wonders he hath done upon earth,

R. The Lord of armies is with us: the God of Jacob is our protector.

Verse Before the Gospel: Psalms 51: 12a, 14a

12a, 14a Create a clean heart in me, O God: Restore unto me the joy of thy salvation.

Gospel: John 5: 1-16

1 After these things was a festival day of the Jews, and Jesus went up to Jerusalem.

2 Now there is at Jerusalem a pond, called Probatica, which in Hebrew is named Bethsaida, having five porches.

3 In these lay a great multitude of sick, of blind, of lame, of withered; waiting for the moving of the water.

4 And an angel of the Lord descended at certain times into the pond; and the water was moved. And he that went down first into the pond after the motion of the water, was made whole, of whatsoever infirmity he lay under.

5 And there was a certain man there, that had been eight and thirty years under his infirmity.

6 Him when Jesus had seen lying, and knew that he had been now a long time, he saith to him: Wilt thou be made whole?

7 The infirm man answered him: Sir, I have no man, when the water is troubled, to put me into the pond. For whilst I am coming, another goeth down before me.

8 Jesus saith to him: Arise, take up thy bed, and walk.

9 And immediately the man was made whole: and he took up his bed, and walked. And it was the sabbath that day.

10 The Jews therefore said to him that was healed: It is the sabbath; it is not lawful for thee to take up thy bed.

11 He answered them: He that made me whole, he said to me, Take up thy bed, and walk.

12 They asked him therefore: Who is that man who said to thee, Take up thy bed, and walk?

13 But he who was healed, knew not who it was; for Jesus went aside from the multitude standing in the place.

14 Afterwards, Jesus findeth him in the temple, and saith to him: Behold thou art made whole: sin no more, lest some worse thing happen to thee.

15 The man went his way, and told the Jews, that it was Jesus who had made him whole.

16 Therefore did the Jews persecute Jesus, because he did these things on the sabbath.

16 मार्च 2021, मंगलवार चालीसे का चौथा सप्ताह

 

16 मार्च 2021, मंगलवार

चालीसे का चौथा सप्ताह

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

पहला पाठ : एज़ेकिएल 47:1-9, 12


1) वह मुझे मंदिर के द्वार पर वापस ले आया। वहाँ मैंने देखा कि मन्दिर की देहली के नीचे से पूर्व की ओर जल निकल कर बह रहा है, क्योंकि मन्दिर का मुख पूर्व की ओर था। जल वेदी के दक्षिण में मन्दिर के दक्षिण पाश्र्व के नीचे से बह रहा था।

2) वह मुझे उत्तरी फाटक से बाहर-बाहर घुमा कर पूर्व के बाह्य फाटक तक ले गया। वहाँ मैंने देखा कि जल दक्षिण पाश्र्व से टपक रहा है।

3) उसने हाथ में माप की डोरी ले कर पूर्व की ओर जाते हुए एक हजार हाथ की दूरी नापी। तब उसने मुझे जलधारा को पार करने को कहा- पानी टखनों तक था।

4) उसने फिर एक हज़ार हाथ नाप कर मुझ से जलधारा को पार करने को कहा- पानी घुटनों तक था। उसने फिर एक हज़ार हाथ नाप कर मुझ से जलधारा को पार करने के कहा- पानी कमर तक था।

5) उसने फिर एक हज़ार हाथ की दूरी नापी- अब मैं उस जलधारा को पार नहीं कर सकता था, पानी इतना बढ़ गया था कि तैर कर ही पार करना संभव था। वह जलधारा ऐसी थी कि उसे कोई पार नहीं कर सकता था।

6) उसने मुझ से कहा, ’’मानवपुत्र! क्या तुमने इसे देखा?’’ तब वह मुझे ले गया और बाद में उसने मुझे फिर जलधारा के किनारे पर पहुँचा दिया।

7) वहाँ से लौटने पर मुझे जलधारा के दोनों तटों पर बहुत-से पेड़ दिखाई पड़े।

8) उसने मुझ से कहा, ’’यह जल पूर्व की ओर बह कर अराबा घाटी तक पहुँचता और समुद्र में गिरता है। यह उस समुद्र के खारे पानी को मीठा बना देता है।

9) यह नदी जहाँ कहीं गुज़रती है, वहाँ पृथ्वी पर विचरने वाले प्राणियों को जीवन प्रदान करती है। वहाँ बहुत-सी मछलिया पाय जायेंगी, क्योंकि वह धारा समुद्र का पानी मीठा कर देती है। और जहाँ कहीं भी पहुचती है, जीवन प्रदान करती है।

12) नदी के दोनों तटों पर हर प्रकार के फलदार पेड़े उगेंगे- उनके पत्ते नहीं मुरझायेंगें और उन पर कभी फलों की कमी नहीं होगी। वे हर महीने नये फल उत्पन्न करेंगे; क्योंकि उनका जल मंदिर से आता है। उनके फल भोजन और उनके पत्ते दवा के काम आयेंगे।


सुसमाचार : सन्त योहन 5:1-6


1) इसके कुछ समय बाद ईसा यहूदियों के किसी पर्व के अवसर पर येरुसालेम गये।

2) येरुसालेम में भेड़-फाटक के पास एक कुण्ड है, जो इब्रानी भाषा में बेथेस्दा कहलाता है। उसके पाँच मण्डप हैं।

3) उन में बहुत-से रोगी-अन्धे, लँगड़े और अद्र्धांगरोगी-पड़े हुए थे। (वे पानी के लहराने की राह देख रहे थे,

4) क्योंकि प्रभु का दूत समय-समय पर कुण्ड में उतर कर पानी हिला देता था। पानी के लहराने के बाद जो सब से पहले कुण्ड में उतरता था- चाहे वह किसी भी रोग से पीडि़त क्यों न हो- अच्छा हो जाता था।)

5) वहाँ एक मनुष्य था, जो अड़तीस वर्षों से बीमार था।

6) ईसा ने उसे पड़ा हुआ देखा और, यह जान कर कि वह बहुत समय से इसी तरह पड़ा हुआ है, उस से कहा, ‘‘क्या तुम अच्छा हो जाना चाहते हो’’

7) रोगी ने उत्तर दिया, ‘‘महोदय; मेरा कोई नहीं है, जो पानी के लहराते ही मुझे कुण्ड में उतार दे। मेरे पहुँचने से पहले ही उस में कोई और उतर पड़ता है।’’

8) ईसा ने उस से कहा, ‘‘उठ कर खड़े हो जाओ; अपनी चारपाई उठाओ और चलो’’।

9) उसी क्षण वह मनुष्य अच्छा हो गया और अपनी चारपाई उठा कर चलने-फिरने लगा।

10) वह विश्राम का दिन था। इसलिए यहूदियों ने उस से, जो अच्छा हो गया था, कहा, ‘‘आज विश्राम का दिन है। चारपाई उठाना तुम्हारे लिए उचित नहीं है।’’

11) उसने उत्तर दिया, ‘‘जिसने मुझे अच्छा किया, उसी ने मुझ से कहा- अपनी चार पाई उठाओ और चलो’’।

12) उन्होंने उस से पूछा, ‘‘कौन है वह, जिसने तुम से कहा- अपनी चारपाई उठाओ और चलो?’’

13) चंगा किया हुआ मनुष्य नहीं जानता था कि वह कौन है, क्योंकि उस जगह बहुत भीड़ थी और ईसा वहाँ से निकल गये थे।

14) बाद में मंदिर में मिलने पर ईसा ने उस से कहा, ‘‘देखो, तुम चंगे हो गये हो। फिर पाप नहीं करो। कहीं ऐसा न हो कि तुम पर और भी भारी संकट आ पड़े।’’

15) उस मनुष्य ने जा कर यहूदियों को बताया कि जिन्होंने मुझे चंगा किया है, वह ईसा हैं।

16) यहूदी ईसा को इसलिए सताते थे कि वे विश्राम के दिन ऐसे काम किया करते थे।


📚 मनन-चिंतन


आज के पहले पाठ में नबी एज़ेकिएल का मन्दिर के दर्शन के बारे में हम पढते है। नबी एज़ेकिएल कहते है कि उन्होंने मन्दिर के अंदर से चारों ओर पानी बहते हुए देखा। इसका मतलब यह है कि मन्दिर एैसी जगह है जहॉ से ईश्वर की कृपा बहती है। क्योंकि मन्दिर में सर्वशक्तिमान ईश्वर का सान्निध्य रहता है। येसु के बारे में वचन कहता है - (योहन 7:37-39) पर्व के अन्तिम और मुख्य दिन ईसा उठ खड़े हुए और उन्होंने पुकार कर कहा, यदि कोई प्यासा हो, तो वह मेरे पास आये। जो मुझ में विश्वास करता है, वह अपनी प्यास बुझाये। जैसा कि धर्मग्रन्थ में लिखा है-उसके अन्तस्तल से संजीवन जल की नदियॉ बह निकलेंगी। उन्होंने यह बात उस आत्मा के विषय में कही, जो उन में विश्वास करने वालों को प्राप्त होगा। उस समय तक आत्मा प्रदान नहीं किया गया था, क्योंकि ईसा महिमान्वित नहीं हुए थे। (इसायाह 55:1) तुम सब, जो प्यासे हो, पानी के पास चले आओ। यदि तुम्हारे पास रूप्या नहीं हो, तो भी आओ। और आगे वचन में कहते है (इसायाह 55:1) तुम आनन्दित हो कर मुक्ति के स्रोत में जल भरोगे। उस दिन तुम यह कहोगे, प्रभु का धन्यवाद करे, उसका नाम घोषित करो। राष्ट्रों में उसके महान कार्यों का बखान करो, उसके नाम की महिमा गाओ।

आईए हम मन्दिर में जाये और अपनी प्यास बुझाये। प्रभु के मंदिर में जाने से प्रभु हमें अपनी कृपा से भरेंगे और हमारा जीवन बदल जायेंगे । जैसे (योहन 1:16)येसु की परिपूर्णता से हम सबों को अनुग्रह पर अनुग्रह मिला है जैसे सुसमाचार में हम पढते है जब वह अर्द्धांगरोगी येरूसालेम में भेड़-फाटक के पास के कुण्ड के पास पडा हुआ था तब वह येसु के कर स्पर्श द्वारा चंगा होकर उनको नवजीवन मिला।

साथ ही साथ जब हम ईश्वर के साथ रहते है तो हम ईश्वर के अनुग्रह से भर जाते है और हम से वह अनुग्रह दूसरों कि ओर बहते है। (प्रेरित चरित 19:11-12) ईश्वर पौलुस द्वारा असाधरण चमत्कार दिखाता था। जब लोग उसके शरीर पर के रूमाल और अॅगोछे रोगियों के पास ले जाते थे, तो उनकी बीमारियॉ दूर हो जाती थीं और दुष्ट आत्मा निकल जाते थे। (एज़ेमिएल 47:9) यह नदी जहॉ कहीं गुज़रती हेै, वहॉ पृथ्वी पर पवचरने वाले प्राणियों को जीवन प्रदान करती है। एज़ेमिएल 47:12 में पढ़ते है कि नदी के दोनों तटों पर हर प्रकार के फलदार पेड़ उगेंगे - दनके पत्ते नहीं पुरझायेंगे और उन पर कभी फलों की कमी नहीं होगी। वे हर महीने नये फल उत्पन्न करेेंगे; क्योंकि उनका जल मन्दिर से आता है। उनके फल भोजन और उनके पत्ते दवा के काम आयेंगे। हम इस प्रकार संतों का रेलिकस इसतेमाल करते है। आईए हम भी इसी तरह प्रभु से जुड़़े रहे ताकी हमाारा जीवन दूसरों केलिए एक अनुग्रह बनजाये।




📚 REFLECTION



In today’s reading we hear about the vision of prophet Ezekiel about the temple of the Lord. The Prophet says that he was saw water flowing all over from the temple. It means to say that temple is the place where there is the presence of God and because of that grace flows from there. There is a similar words Jesus says in John 7:37-39 – on the last day of the festival the great day, while Jesus was standing there, he cried out,” Let anyone who is thirsty come to me, and let the one who believes in me drink. As the scripture has said, out of the believer’s heart shall flow rivers of living water. Now he said this about the Spirit, which believers in him were to receive; for as yet there was no Spirit, because Jesus was not yet glorified. In the book of Isaiah also we read in 55:1 Ho everyone who thirsts, come to the waters; and you that have no money, come, buy and eat! Come, buy wine and milk without money and without price. In Isaiah 12:3 with joy you will draw water from the wells of salvation. And you will say in that day: Give thanks to the Lord, call on his name; make known his deeds among the nations; proclaim that his name is exalted.

Come let us go to the house of the Lord and quench our thirst. If you go to the temple of the Lord he will quench our thirst. And our life will be changed. In John 1:16 the word of God says: from his fullness we have all received, grace upon grace. We read in the Gospel of John chapter 5 the man lying near the pool called in Hebrew Bethzatha was healed by Jesus. Thus he received a new life.

When we remain with the Lord we get grace from the Lord and we in turn become a channel of grace for the people. In Acts 19:11-12 God performed extraordinary miracles through Paul, so that when the hand kerchiefs or aprons that had touched his skin were brought to the sick, their diseases left them, and the evil spirits came out of them. The word of God says the same in Ezekiel 47:12 on the banks, on both sides of the river, there will grow all kinds of trees for food. Their leaves will not wither nor their fruit fail, but they will bear fresh fruit every month, because the water for them flows from the sanctuary. Their fruit will be for food, and their leaves for healing.

Come let us all be united with the Lord so that we will be blessed by the grace of God and we in turn become a channel of blessing for the people.

✍ Br. Biniush Topno


Copyright © www.atpresentofficial.blogspot.com
Praise the Lord!

15 मार्च 2021, सोमवार चालीसे का चौथा सप्ताह

 

15 मार्च 2021, सोमवार

चालीसे का चौथा सप्ताह

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

पहला पाठ : iइसायाह 65:17-21


17) “मैं एक नये आकाश और एक नयी पृथ्वी की सृष्टि करूँगा। पुरानी बातें भुला दी जायेंगी, उन्हें कोई याद नहीं करेगा।

18) मेरी उस सृष्टि में सदा आनन्द और उल्लास रहेगा। मैं येरुसालेम को आनन्दित और उसकी प्रजा को उल्लसित करूँगा।

19) तब येरुसालेम मुझे आनन्द प्रदान करेगा और मेरी प्रजा मेरे उल्लास का कारण बनेगी। उस में फिर न तो रुदन सुनाई देगा और न विलाप।

20) वहाँ न तो कोई ऐसा शिशु मिलेगा, जो थोड़े ही दिनों तक जीवित रहे और न कोई ऐसा वृद्ध, जो अपने दिन पूरे न कर पाये। हर युवक सौ वर्ष तक जीवित रहेगा- जो उस उमर तक नहीं पहुँचता, वह शापित माना जायेगा।

21) वे घर बनायेंगे और उन में निवास करेंगे; वे दाखबारियाँ लगायेंगे और उनके फल खायेंगे।


सुसमाचार : सन्त योहन 4:43-54


43) उन दो दिनों के बाद वह वहाँ से विदा हो कर गलीलिया गये।

44) ईसा ने स्वयं यह कहा था कि अपने देश में नबी का आदर नहीं होता।

45) जब वह गलीलिया पहुँचे, तो लोगों ने उनका स्वागत किया; क्योंकि ईसा ने पर्व के दिनों येरुसालेम में जो कुछ किया था, वह सब उन्होंने देखा था। पर्व के लिए वे भी वहाँ गये थे।

46) वे फिर गलीलिया के काना नगर आये, जहाँ उन्होंने पानी को अंगूरी बना दिया था। कफरनाहूम में राज्य के किसी पदाधिकारी का पुत्र बीमार था।

47) जब उस पदाधिकारी ने सुना कि ईसा यहूदिया से गलीलिया आ गये हैं, तो वह उनके पास आया। उसने उन से यह प्रार्थना की कि वह चल कर उसके पुत्र को चंगा कर दें, क्यांकि वह मरने-मरने को था।

48) ईसा ने उस से कहा, ‘‘आप लोग चिन्ह तथा चमत्कार देखे बिना विश्वास नहीं करेंगे’’।

49) इस पर पदाधिकारी ने उन से कहा, ‘‘महोदय! कृपया चलिए, कहीं मेरा बच्चा न मर जाये’’।

50) ईसा ने उत्तर दिया, ‘‘जाइए, आपका पुत्र अच्छा हो गया है’’। वह मनुष्य ईसा के वचन पर विश्वास कर चला गया।

51) वह रास्ते में ही था कि उसके नौकर मिल गये और उस से बोले, ‘‘आपका पुत्र अच्छा हो गया है’’।

52) उसने उन से पूछा कि वह किस समय अच्छा होने लगा था। उन्होंने कहा कि कल दिन के एक बजे उसका बुख़ार उतर गया।

53) तब पिता समझ गया कि ठीक उसी समय ईसा ने उस से कहा था, ‘आपका पुत्र अच्छा हो गया है’ और उसने अपने सारे परिवार के साथ विश्वास किया।

54) यह ईसा का दूसरा चमत्कार था, जो उन्होंने यहूदिया से गलीलिया आने के बाद दिखाया।


📚 मनन-चिंतन


ईश्वर ने नबी इसायाह द्वारा ये वादा किया था कि मैं एक नये आकाश और एक नयी पृथ्वी की सृष्टि करूॅगा। पुरानी बातें भुला दी जायेंगी, उन्हें कोई याद नहीं करेगा। (इसायाह 65:17); पिछली बातें भुला दो, पुरानी बातें जाने दो। देखो, मैं एक नया कार्य करते जा रहा हॅू। वह प्रारम्भ हो चुका है। (इसायाह 43:18-19) इसकी पूतीकरण के रूप में पिता ईश्वर ने प्रभु येसु को हमें प्रदान किया है। इसलिए वचन में कहता है कि जितनों ने उसे अपनाया, और जो उसके नाम में विश्वास करते हैं, उन सबों को उसने ईश्वर की सन्तति बनने का अधिकार दिया। (योहन 1:12); यदि कोई मसीह मे साथ एक हो गया है, तो वह नयी सृष्टि बन गया है। पुरानी बातें समाप्त हो गयी हैं और सब कुछ नया हो गया है। (2कुरिन्थियों 5:17); तब सिंहासन पर विराजमान व्यक्ति ने कहा, मैं सब कुछ नया बना देता हॅू। (प्रकाशना ग्रन्थ 21:5)

संत पौलूस कहते है कि किसी का ख़तना हूआ हो या नहीं, इसका कोई महत्व नहीं। महत्व इस बात का है कि हम़ पूर्ण रूप से नयी सृष्टि बन जायें। (गलातियों 6:15) हमें नयी सृष्टि बनने केलिए येसु के साथ एक होना है। येसु के साथ एक होने के लिए हमें क्या करना होगा? संत पौलूस किस प्रकार येसु के साथ एक होकर नयी प्राणी बन गये? वे कहते है- किन्तु मैं जिन बातों को लाभ समझता था, उन्हें मसीह के कारण हानि समझने लगा हॅू। इतना ही नहीं, मैं प्रभु ईसा मसीह को जानना सर्वश्रेष्ट लाभ मानता हॅू और इस ज्ञान की तुलना में हर वस्तु को हानि ही मानता हॅू। उन्ही केलिए मैंने सब कुछ छोड़ दिया है और उसे कूड़ा समझता हॅू, जिससे मैं मसीह को प्राप्त करूॅ और उनके साथ पुर्ण रूप् से एक हो जाऊॅ। (फिलिप्पियों 3:7-9)

येसु हमें नया करने वाला है। आईए हम येसु के पास जायें वह हमारी दुर्बलताओं को बीमारियों को पापों को परेशानियों को कमजोरियों को दूर करेगा और हमें नया बनायेगा।




📚 REFLECTION


The Lord says in Isa 65:17 For I am about to create new heavens and a new earth; the former things shall not be remembered or come to mind. Again the Word of God says Isa 43:18-19 Do not remember the former things, or consider the things of old. I am about to do a new thing; now it springs forth, do you not perceive it? I will make a way in the wilderness and river in the desert. In order to fulfill this God the Father gave us his only Son Jesus Christ. Therefore the word of God says in Jn 1:12 But to all who received him, who believed in his name, he gave power to become children of God. (2Cor 5:17) So if anyone is in Christ, there is a new creation; everything old has passed away; see, everything has become new. Rev. 21:5 and the one who was seated on the throne said “see, I am making all things new”

St Paul says in Gal 6:15 For neither circumcision or uncircumcision is anything; but a new creation is everything. In order to become a new creation we need to become one with Jesus Christ. What should we do in order to become one with Jesus? St. Paul give us the explanation from his life (Philip 3:7-9) Yet whatever gains I had, these I have come to regard as loss because of Christ. More than that, I regard everything as loss because of the surpassing value of knowing Christ Jesus my Lord. For his sake I have suffered the loss of all things, and I regard them as rubbish, in order that I may gain Christ.

Jesus is the one who makes us new. Let’s carry all our difficulties, sinfulness, weakness, sickness to Jesus. He will heal us and make us whole.

✍ -Br. Biniush Topno


Copyright © www.atpresentofficial.blogspot.com
Praise the Lord!