मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
Duliajan, Assam, India
Catholic Bibile Ministry में आप सबों को जय येसु ओर प्यार भरा आप सबों का स्वागत है। Catholic Bibile Ministry offers Daily Mass Readings, Prayers, Quotes, Bible Online, Yearly plan to read bible, Saint of the day and much more. Kindly note that this site is maintained by a small group of enthusiastic Catholics and this is not from any Church or any Religious Organization. For any queries contact us through the e-mail address given below. 👉 E-mail catholicbibleministry21@gmail.com

आज का पवित्र वचन 08 जनवरी 2021, शुक्रवार

 

08 जनवरी 2021, शुक्रवार

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

पहला पाठ : 1 योहन 5:5-13

5) संसार का विजयी कौन है? केवल वही, जो यह विश्वास करता है कि ईसा ईश्वर के पुत्र हैं।

6) ईसा मसीह जल और रक्त से आये - न केवल जल से, बल्कि जल और रक्त से। आत्मा इसके विषय में साक्ष्य देता है, क्योंकि आत्मा सत्य है।

7) इस प्रकार ये तीन साक्ष्य देते हैं-

8) आत्मा, जल और रक्त और तीनों एक ही बात कहते हैं।

9) हम मनुष्यों का साक्ष्य स्वीकार करते हैं, किन्तु ईश्वर का साक्ष्य निश्चय ही कहीं अधिक प्रामाणिक है। ईश्वर ने अपने पुत्र के विषय में साक्ष्य दिया है।

10) जो ईश्वर के पुत्र में विश्वास करता है, उसके हृदय में ईश्वर का वह साक्ष्य विद्यमान है। जो ईश्वर में विश्वास नहीं करता, वह उसे झूठा समझता है; क्योंकि वह पुत्र के विषय में ईश्वर का साक्ष्य स्वीकार नहीं करता

11) और वह साक्ष्य यह है - ईश्वर ने अपने पुत्र द्वारा हमें अनन्त जीवन प्रदान किया है।

12) जिसे पुत्र प्राप्त है, उसे वह जीवन प्राप्त है और जिसे पुत्र प्राप्त नहीं है, उसे वह जीवन प्राप्त नहीं।

13) तुम सभी ईश्वर के पुत्र के नाम में विश्वास करते हो। मैं तुम्हें यह पत्र लिख रहा हूँ, जिससे तुम यह जानो कि तुम्हें अनन्त जीवन प्राप्त है।


सुसमाचार : लूकस 5:12-16

12) किसी नगर में ईसा के पास एक मनुष्य आया, जिसका शरीर कोढ़ से भरा हुआ था। वह ईसा को देख कर मुँह के बल गिर पड़ा और विनय करते हुए यह बोला, "प्रभु! आप चाहें, तो मुझे शुद्ध कर सकते हैं।

13) ईसा ने हाथ बढ़ा कर यह कहते हुए उसका स्पर्श किया, "मैं यही चाहता हूँ-शुद्ध जो जाओ"। उसी क्षण उसका कोढ़ दूर हो गया।

14) ईसा ने उसे किसी से कुछ न कहने का आदेश दिया और कहा, "जा कर अपने को याजक को दिखाओ और अपने शुद्धीकरण के लिए मूसा द्वारा निर्धारित भेंट चढ़ाओं, जिससे तुम्हारा स्वास्थ्यलाभ प्रमाणित हो जाये"

15) ईसा की ख्याति बढ़ रहीं थी। भीड़-की-भीड़़ उनका उपदेश सुनने और अपने रोगों से छुटकारा पाने के लिए उनके पास आती थी,

16) और वे अलग जा कर एकान्त स्थानों में प्रार्थना किया करते थे।

📚 मनन-चिंतन

हमारे आज के मनन-चिंतन में प्रभु येसु आज एक कोढ़ी को चंगा करते हैं। पुराने ज़माने में कोढ़ एक भयंकर बीमारी के रूप में जाना जाता था। जिन लोगों को यह रोग हो जाता तो वे ना केवल शारीरिक रूप से कष्ट उठाते क्योंकि उनकी शरीर गलकर सड़ने लगता, बल्कि वे समाज और धर्म से बहिष्कृत किए जाने का दर्द भी सहते थे। उन्हें शापित मानकर समाज और लोगों से दूर निकाल दिया जाता था। वे एक मारे हुए इंसान से भी बदतर थे, ना उनके पास स्वास्थ्य था, ना समाज में कोई स्थान, ना इंसान जैसी गरिमा और ना ही आरामदायक या सम्माजनक मृत्यु ही उन्हें नसीब होती थी। वह कोढ़ी प्रभु येसु से आग्रह करता है, “यदि आप चाहें तो मुझे चंगा कर सकते हैं।” वह ईश्वर जो मानवजाति को बचाने के लिए धरती पर आए, वह इस कोढ़ी को बचना नहीं चाहेंगे? आप उनसे आग्रह करके देखिए, वह आपके लिए जो उत्तम है वही करेंगे।

उस कोढ़ी को चंगा कर प्रभु ना केवल उसे अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करते हैं बल्कि उसके सामाजिक जीवन को चंगा करते हैं। वह उसके अंदर ईश्वर की संतान होने की गरिमा को पुनः स्थापित करते हैं। इस दुनिया में उनके आने का यही मक़सद है, संसार की मुरझायी हुई मानवता को पुनर्जीवित करने और प्रत्येक मनुष्य में ईश्वर के प्रतिरूप को पुनर्स्थापित करने के लिए। आज भी वह अथक इसी काम में लगे रहते हैं। हे प्रभु इस दुनिया में आकर हमें पुनः चंगा करने और मानवीय गरिमा प्रदान करने के लिए आपको धन्यवाद। आमेन।


📚 REFLECTION

Jesus heals a leper in today’s reflection for us. Leprosy was a horrible disease in olden days. People who had this disease suffered not only physically as their skin got rotten and their wounds would not heal. They also suffered alienation from the society and religion. They were considered outcast and sent away from the people and society. They were worse than a dead person, they had no health, no place in the society, no dignity as human beings not even a peaceful death. This leper asks Jesus, “If you choose, you can make me clean.” How God, who came to save humanity wouldn’t choose to save this leper? You ask him and he will always choose what is best for you.

By healing the leper Jesus not only restores his health but restores his social status, making him acceptable in society again. He restores his human dignity as image of God and child of God. This is the very purpose of his coming to heal the broken humanity and restore the image of God in each and every child of his. He continues to work tirelessly. Thank you Jesus for coming into this world and giving us new life and restoring our dignity. Amen.

✍ -Br. Biniush Topno


Copyright © www.atpresentofficial.blogspot.com
Praise the Lord!

Catholic Bible reading for today 7 January 2021

 Daily Mass Readings for Thursday, 7 January 2021


Christmas Weekday / Raymond of Peñafort, Priest

First Reading: First John 4:19 – 5: 4

19 Let us therefore love God, because God first hath loved us.

20 If any man say, I love God, and hateth his brother; he is a liar. For he that loveth not his brother, whom he seeth, how can he love God, whom he seeth not?

21 And this commandment we have from God, that he, who loveth God, love also his brother.

5:1 Whosoever believeth that Jesus is the Christ, is born of God. And every one that loveth him who begot, loveth him also who is born of him.

2 In this we know that we love the children of God: when we love God, and keep his commandments.

3 For this is the charity of God, that we keep his commandments: and his commandments are not heavy.

4 For whatsoever is born of God, overcometh the world: and this is the victory which overcometh the world, our faith.

Responsorial Psalm: Psalms 72: 1-2, 14 and 15bc, 17

1 A psalm on Solomon.

2 Give to the king thy judgment, O God: and to the king’s son thy justice: To judge thy people with justice, and thy poor with judgment.

14 He shall redeem their souls from usuries and iniquity: and their names shall be honourable in his sight.

15 And he shall live, and to him shall be given of the gold of Arabia, for him they shall always adore: they shall bless him all the day.

17 Let his name be blessed for evermore: his name continueth before the sun. And in him shall all the tribes of the earth be blessed: all nations shall magnify him.

Gospel: Luke 4: 14-22

14 And Jesus returned in the power of the spirit, into Galilee, and the fame of him went out through the whole country.

15 And he taught in their synagogues, and was magnified by all.

16 And he came to Nazareth, where he was brought up: and he went into the synagogue, according to his custom, on the sabbath day; and he rose up to read.

17 And the book of Isaias the prophet was delivered unto him. And as he unfolded the book, he found the place where it was written:

18 The Spirit of the Lord is upon me. Wherefore he hath anointed me to preach the gospel to the poor, he hath sent me to heal the contrite of heart,

19 To preach deliverance to the captives, and sight to the blind, to set at liberty them that are bruised, to preach the acceptable year of the Lord, and the day of reward.

20 And when he had folded the book, he restored it to the minister, and sat down. And the eyes of all in the synagogue were fixed on him.

21 And he began to say to them: This day is fulfilled this scripture in your ears.

22 And all gave testimony to him: and they wondered at the words of grace that proceeded from his mouth, and they said: Is not this the son of Joseph?










आज का पवित्र वचन 07 जनवरी 2021, गुरुवार

 

07 जनवरी 2021, गुरुवार

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

पहला पाठ : 1 योहन 4:19-5:4

19) हम प्यार करते हैं, क्योंकि उसने पहले हमें प्यार किया।

20) यदि कोई यह कहता कि मैं ईश्वर को प्यार कता हूँ और वह अपने भाई से बैर करता, तो वह झूठा है। यदि वह अपने भाई को जिसे वह देखता है, प्यार नहीं करता तो वह ईश्वर को, जिसे उसने कभी नहीं देखा, प्यार नहीं कर सकता।

21) इसलिए हमें मसीह से यह आदेश मिला है कि जो ईश्वर को प्यार करता है, उसे अपने भाई को भी प्यार करना चाहिए।

5:1) जो यह विश्वास करता है कि ईसा ही मसीह हैं, वह ईश्वर की सन्तान है और जो जन्मदाता को प्यार करता है, वह उसकी सन्तान को भी प्यार करता है।

2) इसलिए यदि हम ईश्वर को प्यार करते हैं और उसकी आज्ञाओं का पालन करते हैं, तो हमें ईश्वर की सन्तान को भी प्यार करना चाहिए।

3) ईश्वर की आज्ञाओं का पालन करना- यही ईश्वर का प्रेम है। उसकी आज्ञाएं भारी नहीं,

4) क्योंकि ईश्वर की हर सन्तान संसार पर विजयी होती है। वह विजय, जो संसार को पराजित करती है, हमारा विश्वास ही है।


सुसमाचार : लूकस 4:14-22

14) आत्मा के सामर्थ्य से सम्पन्न हो कर ईसा गलीलिया लौटे और उनकी ख्याति सारे प्रदेश में फैल गयी।

15) वह उनके सभागृहों में शिक्षा दिया करते और सब उनकी प्रशंसा करते थे।

16) ईसा नाज़रेत आये, जहाँ उनका पालन-पोषण हुआ था। विश्राम के दिन वह अपनी आदत के अनुसार सभागृह गये। वह पढ़ने के लिए उठ खड़े हुए

17) और उन्हें नबी इसायस की पुस्तक़ दी गयी। पुस्तक खोल कर ईसा ने वह स्थान निकाला, जहाँ लिखा हैः

18) प्रभु का आत्मा मुझ पर छाया रहता है, क्योंकि उसने मेरा अभिशेक किया है। उसने मुझे भेजा है, जिससे मैं दरिद्रों को सुसमाचार सुनाऊँ, बन्दियों को मुक्ति का और अन्धों को दृष्टिदान का सन्देश दूँ, दलितों को स्वतन्त्र करूँ

19) और प्रभु के अनुग्रह का वर्ष घोषित करूँ।

20) ईसा ने पुस्तक बन्द कर दी और वह उसे सेवक को दे कर बैठ गये। सभागृह के सब लोगों की आँखें उन पर टिकी हुई थीं।

21) तब वह उन से कहने लगे, "धर्मग्रन्थ का यह कथन आज तुम लोगों के सामने पूरा हो गया है"।

22) सब उनकी प्रशंसा करते रहे। वे उनके मनोहर शब्द सुन कर अचम्भे में पड़ जाते और कहते थे, "क्या यह युसूफ़ का बेटा नहीं है?"

📚 मनन-चिंतन

आज के सुसमाचार में हम देखते हैं कि प्रभु येसु अपने गृह नगर नाज़रेथ जाते हैं और वहाँ के सभागृह में जाकर नबी इसायस के ग्रंथ में से पाठ पढ़ते हैं। वह अपने इस दुनिया में आने के मक़सद की घोषणा करते हैं। वह घोषणा करते हैं कि स्वर्गीय पिता ने उन्हें दरिद्रों को सुसमाचार सुनाने के लिए भेजा है। दरिद्रों के लिए शुभ संदेश क्या है? यही कि उनकी दरिद्रता अब समाप्त होने वाली है। उनका उद्देश्य बंदियों को मुक्ति का संदेश देने, अंधों को दृष्टिदान और पददलितों का उद्धार करने के लिए आए हैं। उनकी प्राथमिकता की सूची में यही लोग हैं - अंधे, दरिद्र, पद दलित और बंदी। वह ऐसे ही लोगों के लिए इस दुनिया में आए हैं, उनके लिए अपना जीवन क़ुर्बान करने के और अपना प्रेम और मुक्ति उन्हें प्रदान करने के लिए आए हैं। उनके सेवाकार्य और मिशन का केंद्रबिंदु यही लोग हैं।

आज जब हम अपने चारों ओर नज़रें दौड़ाते हैं, तो आज भी हम अनेकों अंधे लोगों को देख सकते हैं, ऐसे लोग जो अन्यायपूर्ण तरीक़े से सलाख़ों के पीछे हैं, और ऐसे कमजोर लोग जो बलवानों के अत्याचार का शिकार बन जाते हैं। आज की दुनिया में लोग ‘जिसकी लाठी उसकी भैंस’ के सिद्धांत का पालन करते हैं। जो शक्तिशाली है वह कुछ भी कर सकता है; कोई उनके विरुद्ध आवाज़ उठाने वाला नहीं है। कोई भी दरिद्रों, बंदियों या पद दलितों का साथ देने वाला नहीं है। ईश्वर का मुक्तिकार्य आज भी जारी है। आज ईश्वर हम में से प्रत्येक व्यक्ति को अपने लिए काम करने के लिए पुकारते हैं, उस मिशन कार्य को जारी रखने के लिए जिसके लिए वो इस दुनिया में आए। प्रभु का मिशन हमारे जीवन का मिशन बन जाये। आमेन।



📚 REFLECTION

Today we see Jesus goes to his hometown Nazareth and goes to the synagogue and reads from the scroll of prophet Isiah. He proclaims his purpose of coming into this world. He proclaims that God the father has sent him to bring good news to the poor. What is good news for the poor? That their poverty is to end. He is also called to proclaim release to the captives, sight to the blind and freedom for the oppressed. These are the people who are in his top priority list - the blind, the poor, the oppressed and the captives. He has come for such people, to give his life for them, his love and redemption for them. The focus of his ministry is these oppressed people.

Today as we look around us, we still can see lots of blind people, the people unjustly put behind that bars, weak people exploited by the powerful. Today we see a world where people follow the principal of might is right. Those who are powerful, they can do anything; nobody is there to question them. Nobody is there to take side of the captives, the poor and the downtrodden. God’s salvation work still continues. Today he wants each one of us to come forward and work for him and continue his work for which he came to the world. Let his mission be our mission. Amen.

✍ -Br. Biniush Topno


Copyright © www.atpresentofficial.blogspot.com
Praise the Lord!

Catholic Bible readings for today 6 January 2021

 Daily Mass Readings for Wednesday, 6 January                        2021

Christmas Weekday / André Bessette, Religious

First Reading: First John 4:11-18

11 My dearest, if God hath so loved us; we also ought to love one another.

12 No man hath seen God at any time. If we love one another, God abideth in us, and his charity is perfected in us.

13 In this we know that we abide in him, and he in us: because he hath given us of his spirit.

14 And we have seen, and do testify, that the Father hath sent his Son to be the Saviour of the world.

15 Whosoever shall confess that Jesus is the Son of God, God abideth in him, and he in God.

16 And we have known, and have believed the charity, which God hath to us. God is charity: and he that abideth in charity, abideth in God, and God in him.

17 In this is the charity of God perfected with us, that we may have confidence in the day of judgment: because as he is, we also are in this world.

18 Fear is not in charity: but perfect charity casteth out fear, because fear hath pain. And he that feareth, is not perfected in charity.

Responsorial Psalm: Psalms 72: 1-2, 10, 12-13

1 A psalm on Solomon.

2 Give to the king thy judgment, O God: and to the king’s son thy justice: To judge thy people with justice, and thy poor with judgment.

10 The kings of Tharsis and the islands shall offer presents: the kings of the Arabians and of Saba shall bring gifts:

12 For he shall deliver the poor from the mighty: and the needy that had no helper.

13 He shall spare the poor and needy: and he shall save the souls of the poor.

Gospel: Mark 6: 45-52

45 And immediately he obliged his disciples to go up into the ship, that they might go before him over the water to Bethsaida, whilst he dismissed the people.

46 And when he had dismissed them, he went up to the mountain to pray.

47 And when it was late, the ship was in the midst of the sea, and himself alone on the land.

48 And seeing them labouring in rowing, (for the wind was against them,) and about the fourth watch of the night, he cometh to them walking upon the sea, and he would have passed by them.

49 But they seeing him walking upon the sea, thought it was an apparition, and they cried out.

50 For they all saw him, and were troubled. And immediately he spoke with them, and said to them: Have a good heart, it is I, fear ye not.

51 And he went up to them into the ship, and the wind ceased: and they were far more astonished within themselves:

52 For they understood not concerning the loaves; for their heart was blinded.

Copyright resived ©

www.atpresentofficial.blogspot.com

Praise the lord

👉WhatsApp group link

आज का पवित्र वचन 06 जनवरी 2021, बुधवार

 

06 जनवरी 2021, बुधवार

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

पहला पाठ : 1 योहन 4:11-18

7) प्रिय भाइयो! हम एक दूसरे को प्यार करें, क्योंकि प्रेम ईश्वर से उत्पन्न होता है।

8) जौ प्यार करता है, वह ईश्वर की सन्तान है और ईश्वर को जानता है। जो प्यार नहीं करता, वह ईश्वर को नहीं जानता; क्येोंकि ईश्वर प्रेम है।

9) ईश्वर हम को प्यार करता है। यह इस से प्रकट हुआ है कि ईश्वर ने अपने एकलौते पुत्र को संसार में भेजा, जिससे हम उसके द्वारा जीवन प्राप्त करें।

10) ईश्वर के प्रेम की पहचान इस में है कि पहले हमने ईश्वर को नहीं, बल्कि ईश्वर ने हम को प्यार किया और हमारे पापों के प्रायश्चित के लिए अपने पुत्र को भेजा।


सुसमाचार : मारकुस 6:45-52

11) प्रयि भाइयो! यदि ईश्वर ने हम को इतना प्यार किया, तो हम को भी एक दूसरे को प्यार करना चाहिए।

12) ईश्वर को किसी ने कभी नहीं देखा। यदि हम एक दूसरे को प्यार करते हैं, तो ईश्वर हम में निवास करता है और ईश्वर के प्रति हमारा प्रेम पूर्णता प्राप्त करता है।

13) यदि वह इस प्रकार हमें अपना आत्मा प्रदान करता है, तो हम जान जाते हैं कि हम उस में और वह हम में निवास करता है।

14) पिता ने अपने पुत्र को संसार के मुक्तिदाता के रूप में भेजा। हमने यह देखा है और हम इसका साक्ष्य देते हैं।

15) जो यह स्वीकार करता है कि ईसा ईश्वर के पुत्र हैं, ईश्वर उस में निवास करता है और वह ईश्वर में।

16) इस प्रकार हम अपने प्रति ईश्वर का प्रेम जान गये और इस में विश्वास करते हैं। ईश्वर प्रेम है और जो प्रेम में दृढ़ रहता है, वह ईश्वर में निवास करता है और ईश्वर उस में।

17) यदि हम पूरे भरोसे के साथ न्याय के दिन की प्रतीक्षा करते हैं, क्योंकि हम इस संसार में मसीह के अनुरूप आचरण करते हैं, तो हमारा प्रेम पूर्णता प्राप्त कर चुका है।

18) प्रेम में भय नहीं होता। पूर्ण प्रेम भय दूर कर देता है, क्योंकि भय में दण्ड की आशंका रहती है और जो डरता है, उसका प्रेम पूर्णता तक नहीं पहुँचा है।

📚 मनन-चिंतन

ईश्वर हमारा सृष्टिकर्ता है; हम उसी के पास से आते हैं और एक दिन उसी के पास लौट जाना है। यदि ईश्वर ही हमारे जीवन का स्रोत है, तो हमें अपनी आत्मा के लिए पोषण के लिए उसी से हमेशा जुड़े रहना पड़ेगा। भले ही प्रभु येसु स्वयं ईश्वर थे, लेकिन वे भी अपने स्वर्गीय पिता निरंतर जुड़े रहने के लिए प्रार्थना में समय बिताते हैं, ताकि मनुष्य बनकर हमारे बीच आने के अपने उद्देश्य को वो सदा याद रखें। आज के सुसमाचार में हम देखते हैं कि प्रभु येसु बड़े सवेरे एकांत स्थान में जाते हैं और प्रार्थना में समय बिताते हैं। अगर स्वयं ईश-पुत्र प्रार्थना में समय बिताते हैं तो हम कमजोर स्वभाव मनुष्यों को प्रार्थना में समय बिताने की कितनी ज़रूरत है? अगर हमें निरंतर ईश्वर से अपनी आत्मा के लिए पोषण चाहिए तो हमें प्रार्थना के द्वारा सदा उनसे जुड़े रहना और अपने हृदयों को उसका निवास स्थान बनाना होगा।

जब ईश्वर के साथ सम्बन्ध मज़बूत होता है तो ईश्वर हम में निवास करता है, और जब ईश्वर का निवास हमारे हृदय में है तो हम स्वयं में और दूसरों में उसकी उपस्थिति को पहचान सकते हैं। इसलिए संत योहन हमें याद दिलाते हैं कि यदि हम ईश्वर की संताने हैं तो हमें एक दूसरे को प्यार करना चाहिए। यदि हम ईश्वर को प्यार करते हैं तो हमें दूसरों को भी प्यार करना चाहिए क्योंकि वही अदृश्य ईश्वर उनमें भी निवास करता है। यदि हमें ईश्वर के साथ अपना सम्बन्ध मज़बूत बनाना है तो उससे पहले हमें अपने पड़ौसी के साथ अपना सम्बन्ध मज़बूत बनाना होगा। उस अदृश्य ईश्वर को प्यार करने से पहले हमें अपने भाई-बहनों को प्यार करना है जो उसी अदृश्य ईश्वर का साक्षात रूप हैं।


📚 REFLECTION

God is our creator; we came from him and we have to go back to him. If God is the source of our life then we need to remain connected with him so that we continue to receive sustenance for our souls. Jesus himself was God, but he was to remain in constant union with the Father, so that he is always aware of the purpose of his coming down and taking our form. We see in the gospel today that he goes to a lonely place and spends time in prayer. If son of God himself spends time in prayer, then how much we need to pray as we are mere weak human beings. If we have to draw constant sustenance from God, then we need to remain in God, and make our hearts his dwelling place.

When we are strengthened in our relationship with God, then God dwells within us and when God dwells within us, we can recognise God within us as well as in others around us. That’s why St. John reminds us that if we are children of God then we must love one another. If we love God then we must also love others because same invisible God dwells within them. So if we have to strengthen our relationship with God then before that we have to strengthen our relationship with our neighbour. In order to love invisible God we must first love our brothers and sisters who are the visible image of same God our father.

✍ -Br. Biniush Topno


Copyright © www.atpresentofficial.blogspot.com
Praise the Lord!

Catholic Bible reading for today 5th January 2021

 Daily Mass Readings for Tuesday, 5 January 2021

John Neumann, Bishop Obligatory Memorial

First Reading: First John 4: 7-10

7 Dearly beloved, let us love one another, for charity is of God. And every one that loveth, is born of God, and knoweth God.

8 He that loveth not, knoweth not God: for God is charity.

9 By this hath the charity of God appeared towards us, because God hath sent his only begotten Son into the world, that we may live by him.

10 In this is charity: not as though we had loved God, but because he hath first loved us, and sent his Son to be a propitiation for our sins.

Responsorial Psalm: Psalms 72: 1-2, 3-4, 7-8

1 A psalm on Solomon.

2 Give to the king thy judgment, O God: and to the king’s son thy justice: To judge thy people with justice, and thy poor with judgment.

3 Let the mountains receive peace for the people: and the hills justice.

4 He shall judge the poor of the people, and he shall save the children of the poor: and he shall humble the oppressor.

7 In his days shall justice spring up, and abundance of peace, till the moon be taken sway.

8 And he shall rule from sea to sea, and from the river unto the ends of the earth.

Gospel: Mark 6: 34-44

34 And Jesus going out saw a great multitude: and he had compassion on them, because they were as sheep not having a shepherd, and he began to teach them many things.

35 And when the day was now far spent, his disciples came to him, saying: This is a desert place, and the hour is now past:

36 Send them away, that going into the next villages and towns, they may buy themselves meat to eat.

37 And he answering said to them: Give you them to eat. And they said to him: Let us go and buy bread for two hundred pence, and we will give them to eat.

38 And he saith to them: How many loaves have you? go and see. And when they knew, they say: Five, and two fishes.

39 And he commanded them that they should make them all sit down by companies upon the green grass.

40 And they sat down in ranks, by hundreds and by fifties.

41 And when he had taken the five loaves, and the two fishes: looking up to heaven, he blessed, and broke the loaves, and gave to his disciples to set before them: and the two fishes he divided among them all.

42 And they all did eat, and had their fill.

43 And they took up the leavings, twelve full baskets of fragments, and of the fishes.

44 And they that did eat, were five thousand men.

Copyright resived ©

www.atpresentofficial.blogspot.com

Praise the lord


आज का पवित्र वचन 05 जनवरी 2021, मंगलवार

 

05 जनवरी 2021, मंगलवार

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

पहला पाठ : 1 योहन 4:7-10

7) प्रिय भाइयो! हम एक दूसरे को प्यार करें, क्योंकि प्रेम ईश्वर से उत्पन्न होता है।

8) जौ प्यार करता है, वह ईश्वर की सन्तान है और ईश्वर को जानता है। जो प्यार नहीं करता, वह ईश्वर को नहीं जानता; क्येोंकि ईश्वर प्रेम है।

9) ईश्वर हम को प्यार करता है। यह इस से प्रकट हुआ है कि ईश्वर ने अपने एकलौते पुत्र को संसार में भेजा, जिससे हम उसके द्वारा जीवन प्राप्त करें।

10) ईश्वर के प्रेम की पहचान इस में है कि पहले हमने ईश्वर को नहीं, बल्कि ईश्वर ने हम को प्यार किया और हमारे पापों के प्रायश्चित के लिए अपने पुत्र को भेजा।


सुसमाचार : मारकुस 6:34-44

34) ईसा ने नाव से उतर कर एक विशाल जनसमूह देखा। उन्हें उन लोगों पर तरस आया, क्योंकि वे बिना चरवाहे की भेड़ों की तरह थे और वह उन्हें बहुत-सी बातों की शिक्षा देने लगे।

35) जब दिन ढलने लगा, तो उनके शिष्यों ने उनके पास आ कर कहा, "यह स्थान निर्जन है और दिन ढल चुका है।

36) लोगों को विदा कीजिए, जिससे वे आसपास की बस्तियों और गाँवों में जा कर खाने के लिए कुछ खरीद लें।"

37) ईसा ने उन्हें उत्तर दिया, "तुम लोग ही उन्हें खाना दे दो"। शिष्यों ने कहा, "क्या हम जा कर दो सौ दीनार की रोटियाँ ख़रीद लें और उन्हें लोगों को खिला दें?"

38) ईसा ने पूछा, "तुम्हारे पास कितनी रोटियाँ है? जा कर देखो।" उन्होंने पता लगा कर कहा, "पाँच रोटियाँ और दो मछलियाँ"।

39) इस पर ईसा ने सब को अलग-अलग टोलियों में हरी घास पर बैठाने का आदेश दिया।

40) लोग सौ-सौ और पचास-पचास की टोलियों में बैठ गये।

41) ईसा ने वे पाँच रोटियाँ और दो मछलियाँ ले ली और स्वर्ग की ओर आँखें उठा कर आशिष की प्रार्थना पढ़ी। वे रोटियाँ तोड-तोड कर अपने शिष्यों को देते गये, ताकि वे लोगों को परोसते जायें। उन्होंने उन दो मछलियों को भी सब में बाँट दिया।

42) सबों ने खाया और खा कर तृप्त हो गये।

43) रोटियों और मछलियों के बचे हुए टुकड़ों से बारह टोकरे भर गये।

44) रोटी खाने वाले पुरुषों की संख्या पाँच हज़ार थी।

📚 मनन-चिंतन

आज हम पाँच रोटियों और दो मछलियों से हज़ारों लोगों को भोजन कराने के चमत्कार को देखते हैं। ऐसा क्या था जिसके कारण प्रभु येसु ने यह चमत्कार किया? लोगों के प्रति करुण प्रेम ने उन्हें उनके लिए कुछ करने के लिए प्रेरित और मजबूर किया। जब प्रभु ने देखा कि एक बड़ी भीड़ उनके पीछे-पीछे आ रही है, बड़ी आशा लिए उन्हें खोज रही है, उन्हें उन पर तरस आया, उन्हें वे बिना चरवाहे की भेड़ों के समान लगे। प्रभु येसु अगर चाहते तो दो मछलियों और पाँच रोटियों के बिना भी यह चमत्कार कर सकते थे, लेकिन वे चाहते हैं कि उनके मुक्तिकार्य में हम मनुष्यों का भी कुछ योगदान होना चाहिए।

इन दिनों के पाठों में क़रीब हर दिन हम ईश्वर के प्रेम के नए-नए पहलुओं को देखते हैं। आज की पूजन विधि में अपने आप को एक प्रेमी पिता के रूप में प्रकट करते हैं जो अपने बच्चों के दुःख-दर्द को अनदेखा नहीं कर सकते। हमारे दर्द, हमारी परेशानियाँ और हमारे मन का अंधकार उन्हें हमारे लिए व्यथित कर देता है। अगर हम ईश्वर की संतानें हैं तो हम में भी हमारे स्वर्गीय पिता के गुण होना ज़रूरी है। क्या दूसरों के दुःख-दर्द देखकर मेरा मन भी दुखी होता है और उनके लिए कुछ करने के लिए मुझे मजबूर कर देता है?



📚 REFLECTION

Today we reflect about the miracle of Jesus feeding a large number of people from five loaves and two fish. What made Jesus to perform this miracle? It was his love for the people that moved him to act for them. When he saw crowds seeking him, coming after him with so much expectation, he felt pity for them, he found that they needed someone to lead them to the right path and help them to come God. He could have performed this miracle even without five loaves and two fish, but he wants that in his saving mission there should be some contribution from our side as well.

These days in the daily readings almost everyday we witness new aspects of God’s love towards us. In today’s liturgy he shows that he is our loving father who cannot see the pain and misery of his children. Our sufferings, our pain, our sicknesses and our being in darkness moves him with pity. If we are his children we also need to possess some of the qualities of our heavenly father. Does somebody’s pain or misery or sufferings move me to act, to do something for them?

✍ -Br. Biniush Topno


Copyright © www.atpresentofficial.blogspot.com.com
Praise the Lord!