मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
Duliajan, Assam, India
Catholic Bibile Ministry में आप सबों को जय येसु ओर प्यार भरा आप सबों का स्वागत है। Catholic Bibile Ministry offers Daily Mass Readings, Prayers, Quotes, Bible Online, Yearly plan to read bible, Saint of the day and much more. Kindly note that this site is maintained by a small group of enthusiastic Catholics and this is not from any Church or any Religious Organization. For any queries contact us through the e-mail address given below. 👉 E-mail catholicbibleministry21@gmail.com

17 अगस्त का पवित्र वचन

 

17 अगस्त 2020
वर्ष का बीसवाँ सामान्य सप्ताह, सोमवार

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

📒 पहला पाठ : एज़ेकिएल का ग्रन्थ 24:15-24

15) प्रभु की वाणी मुझे यह कहते हुए सुनाई दी,

16) “मानवपुत्र! तुम जिसे प्यार करते हो, मैं उसे आकस्मिक मृत्यु द्वारा तुम से अलग कर दूँगा। किन्तु तुम न तो शोक मनाओ, न विलाप करो और न रोओ।

17) तुम अपना दुःख पी कर चुप रहो और मृतक के लिए मातम मत मनाओ। तुम पगड़ी बाँधो, जूते पहनो, अपना मुँह मत ढको और जो रोटी लोग देने आते हैं, उसे मत खाओ।“

18) मैंने प्रातः लोगों को सम्बोधित किया और उसी शाम मेरी पत्नी चल बसी। दूसरे दिन, जो मुझ से कहा गया था, मैंने वही किया।

19) लोगों ने मुझ से कहा, “हमें बताइए कि हमारे लिए आपके आचरण का क्या अर्थ है“।

20) मैंने उत्तर दिया, “प्रभु ने मुझ से यह कहा:

21) इस्राएलियों से कहो- यह प्रभु-ईश्वर की वाणी है। मैं अपने मन्दिर को अपवत्रि कर दूँगा, जो तुम्हारे घमण्ड का कारण है। वह तुम्हारी आँखों की ज्योति और तुम्हारी आत्माओं को प्रिय है। तुम्हारे पुत्र-पुत्रियाँ, जिन्हें तुम छोड़ गये हो, तलवार के घाट उतार दिये जायेंगे।

22) तब तुम लोगों को वही करना होगा, जो मैंने किया। तुम अपना मुँह मत ढको और लोग जो रोटी तुम्हें देने आते हैं, उसे मत खाओे।

23) अपनी पगड़ी बाँधे रखो और जूते पहने रहो। तुम शोक नहीं मनाओ और नहीं रोओ। तुम अपने पापों के कारण गल जाओगे और एक दूसरे के सामने कराहते रहोगे।

24) एजे़किएल तुम्हारे लिए एक चिन्ह है। उसने जैसा किया, तुम लोग ऐसा ही करोगे। उस समय तुम जान जाओगे कि मैं ही प्रभु-ईश्वर हूँ।

📙 सुसमाचार : सन्त मत्ती का सुसमाचार 19:16-22

16) एक व्यक्ति ईसा के पास आ कर बोला, ’’गुरुवर! अनन्त जीवन प्राप्त करने के लिए मैं कौन-सा भला कार्य करूँ?’’

17) ईसा ने उत्तर दिया, ’’भले के विषय में मुझ से क्यों पूछते हो? एक ही तो भला है। यदि तुम जीवन में प्रवेश करना चाहते हो, तो आज्ञाओं का पालन करो।’’

18) उसने पूछा, ’’कौन-सी आज्ञाएं?’’ ईसा ने कहा, ’’हत्या मत करो; व्यभिचार मत करो; चोरी मत करो; झूठी गवाही मत दो;

19) अपने माता पिता का आदर करो; और अपने पड़ोसी को अपने समान प्यार करो’’।

20) नवयुवक ने उन से कहा, ’’मैने इन सब का पालन किया है। मुझ में किस बात की कमी है?’’

21) ईसा ने उसे उत्तर दिया, ’’यदि तुम पूर्ण होना चाहते हो, तो जाओ, अपनी सारी सम्पत्ति बेच कर गरीबों को दे दो और स्वर्ग में तुम्हारे लिए पूँजी रखी रहेगी, तब आकर मेरा अनुसरण करो।’’

22) यह सुन कर वह नव-युवक बहुत उदास हो कर चला गया, क्योंकि वह बहुत धनी था।

📚 मनन-चिंतन

हम सभी स्वर्ग की ओर जाने वाली एक तीर्थ यात्रा में हैं। यह संसार हमारा स्थायी निवास नहीं है, क्योंकि हम संसार के नहीं हैं। हमें ईश्वर ने भेजा है और स्वर्ग को हमारी अंतिम मंज़िल के रूप में दिया है, और उस मंज़िल को पाने के लिए हमें अनेक पथ प्रदर्शक संकेतक दिए हैं। ये संकेतक हमें बताते हैं कि हमें किस दिशा में आगे बढ़ना है और हम अपनी मंज़िल से कितना दूर हैं। जो व्यक्ति इन संकेतकों के अनुसार चलता है वह सफलतापूर्वक अपने गन्तव्य तक पहुँच जाता है।

ये पथ-प्रदर्शक संकेतक हमारे लिए प्रभु की आज्ञाएँ और नियम हैं। जो उन पर चलता है वह सही मार्ग पर आगे बढ़ता है और फल-फूलता है (स्त्रोत १:३)। लेकिन जो उनके विरुद्ध जाता है व ईश्वर के क्रोध का भागी और स्वयं के विनाश का भागी बनता है। यही हम आज के पहले पाठ में देखते हैं, जहाँ लिखा है “…तुम अपने पापों के कारण गल जाओगे और एक दूसरे के सामने कराहते रहोगे (एजेकिएल २४:२३ब)। इन संकेतकों के अलावा हमें उचित मनोभाव की भी ज़रूरत है। कभी कभी हम सही रास्ते पर चलते हैं लेकिन आज के सुसमाचार में धनी नवयुवक की तरह पूरे मन और आत्मा से नहीं। आइए हम पूरे मन और हृदय से प्रभु के मार्ग पर चलें ताकि ईश्वर की कृपा और आशीष हमें मिलते रहें। आमेन।

16 अगस्त का पवित्र वचन

 

16 अगस्त 2020
वर्ष का बीसवाँ सामान्य सप्ताह, रविवार

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

📒 पहला पाठ : इसायाह 56:1. 6-7

1) प्रभु यह कहता है- “न्याय बनाये रखो- और धर्म का पालन करो; क्योंकि मेरी मुक्ति निकट है और मेरी न्यायप्रियता शीघ्र ही प्रकट हो जायेगी।

6) “जो विदेशी प्रभु के अनुयायी बन गये हैं, जिससे वे उसकी सेवा करें, वे उसका नाम लेते रहें और उसके भक्त बन जायें और वे सब, जो विश्राम-दिवस मनाते हैं और उसे अपवत्रि नहीं करते-

7) मैं उन लोगों को अपने पवत्रि पर्वत तक ले जाऊँगा। मैं उन्हें अपने प्रार्थनागृह में आनन्द प्रदान करूँगा। मैं अपनी बेदी पर उनके होम और बलिदान स्वीकार करूँगा; क्योंकि मेरा घर सब राष्ट्रों का प्रार्थनागृह कहलायेगा।“

📕 दूसरा पाठ : रोमियों 11:13-15.29-32

13) मैं आप गैर-यहूदियों से यह कहता हूँ- ’मैं तो गैर-यहूदियों में प्रचार करने भेजा गया और इस धर्मसेवा पर गर्व भी करता हूँ।

14) किन्तु मैं अपने रक्त-भाइयों में प्रतिस्पर्धा उत्पन्न करने की और इस प्रकार उन में कुछ लोगों का उद्धार करने की आशा भी रखता हूँ;

15) क्योंकि यदि उनके परित्याग के फलस्वरूप ईश्वर के साथ संसार का मेल हो गया है, तो उनके अंगीकार का परिणाम मृतकों में से पुनरूत्थान होगा।

29) क्योंकि ईश्वर न तो अपने वरदान वापस लेता और न अपना बुलावा रद्द करता है।

30) जिस तरह आप लोग पहले ईश्वर की अवज्ञा करते थे और अब, जब कि वे अवज्ञा करते हैं, आप ईश्वर के कृपापात्र बन गये हैं,

31) उसी तरह अब, जब कि आप ईश्वर के कृपापात्र बन गये हैं, वे ईश्वर की अवज्ञा करते हैं, किन्तु बाद में वे भी दया प्राप्त करेंगे।

32) ईश्वर ने सबों को अवज्ञा के पाप में फंसने दिया, क्योंकि वह सबों पर दया दिखाना चाहता था।

📙 सुसमाचार : सन्त मत्ती 15:21-28

21) ईसा ने वहाँ से बिदा होकर तीरूस और सिदोन प्रान्तों के लिए प्रस्थान किया।

22) उस प्रदेश की एक कनानी स्त्री आयी और पुकार-पुकार कर कहती रही, ’’प्रभु दाऊद के पुत्र! मुझ पर दया कीजिए। मेरी बेटी एक अपदूत द्वारा बुरी तरह सतायी जा रही है।’’

23) ईसा ने उसे उत्तर नहीं दिया। उनके शिष्यों ने पास आ कर उनसे यह निवेदन किया, ’’उसकी बात मानकर उसे विदा कर दीजिए, क्योंकि वह हमारे पीछे-पीछे चिल्लाती आ रही है’’।

24) ईसा ने उत्तर दिया, ’’मैं केवल इस्राएल के घराने की खोई हुई भेड़ों के पास भेजा गया हूँ।

25) इतने में उस स्त्री ने आ कर ईसा को दण्डवत् किया और कहा, ’’प्रभु! मेरी सहायता कीजिए’’।

26) ईसा ने उत्तर दिया, ’’बच्चों की रोटी ले कर पिल्लों के सामने डालना ठीक नहीं है’’।

27) उसने कहा, ’’जी हाँ, प्रभु! फिर भी स्वामी की मेज़ से गिरा हुआ चूर पिल्ले खाते ही हैं’’।

28) इस पर ईसा ने उत्तर दिया ’’नारी! तुम्हारा विश्वास महान् है। तुम्हारी इच्छा पूरी हो।’’ और उसी क्षण उसकी बेटी अच्छी हो गयी।

📚 मनन-चिंतन

आज के पाठ सभी के लिए मुक्तिदाता और सभी के लिए मुक्ति उपहार की उपलब्धता के बारे में समझाते हैं। पहले पाठ में ईश्वर वादा करते हैं कि यदि परदेशी भी ईश्वर की आराधना करें और उसी की आज्ञाओं और नियमों को मानें तो वह उन्हें स्वीकार कर लेंगे और अपने चुने हुए लोगों में शामिल कर लेंगे। दूसरे पाठ में भी सन्त पौलुस बताते हैं कि भले ही वह एक यहूदी थे लेकिन ईश्वर ने उन्हें ग़ैर-यहूदियों के लिए मुक्ति का संदेश सुनाने के लिए चुना। सुसमाचार में एक कनानी स्त्री को देखते हैं जो अपनी बेटी की चंगाई के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार है। प्रभु येसु उसके विश्वास और उत्साह को देखते हैं और उसकी बेटी को चंगाई प्रदान करते हैं।

आज के सुसमाचार को समझने के लिए हम संत योहन के सुसमाचार के प्रारम्भ में पहले अध्याय के 11वें एवं 12वें पद को देखें जहाँ लिखा है, “वह अपने यहाँ आया और उसके अपने लोगों ने उसे नहीं अपनाया। जितनों ने उसे अपनाया, और जो उसके नाम में विश्वास करते हैं, उन सबों को उसने ईश्वर की सन्तति बनने का अधिकार दिया। प्रारम्भ में यह समझा जाता था कि मसीह केवल यहूदी जाति के लिए हैं। इस्राएली प्रजा ईश्वर की अपनी चुनी हुई प्रजा थी और उसने उनके साथ अपना विधान स्थापित किया था, और अपनी प्रजा को पुनः एकत्रित करने के लिए ईश्वर बेचैन था। लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया, प्रभु येसु स्वयं अपनी बेचैनी और दर्द व्यक्त करते हैं, जब कहते हैं, “मैंने कितनी बार चाहा कि तेरी संतान को वैसे ही एकत्रित कर लूँ, जैसे मुर्गी अपने चूज़ों को अपने डैनों के नीचे एकत्र कर लेती है, परन्तु तुम लोगों ने इनकार कर दिया।” (मत्ती 23:37ब)।

जब प्रभु येसु यहूदियों और फरिसियों से तिरस्कार का सामना करते हैं तो वे चुपचाप तिरुस और सिदोन के प्रान्त में चले जाते हैं। यहीं पर वह कनानी स्त्री आती है और प्रभु को दाऊद के पुत्र कहकर सम्बोधित करते हुए दया की भीख माँगती है। दूसरे शब्दों में कहें तो प्रभु येसु वही मसीह हैं ईश्वर ने जिनकी प्रतिज्ञा राजा दाऊद से की थी, (सामुएल का दूसरा ग्रन्थ 7:12-13)। भले ही प्रभु येसु को इसराएल की संतानों ने मसीह के रूप में नहीं पहचाना और उन्हें अस्वीकार किया, लेकिन यह ग़ैर-यहूदी स्त्री उन्हें मसीह के रूप में ना स्वीकार करती है, बल्कि उनसे दया की भीख माँगती है। प्रभु उसके विश्वास की परीक्षा के लिए उसे अपमानित करने की चेष्टा करते हुए उसके लोगों को पिल्ले कहकर सम्बोधित करते हैं। लेकिन वह अपने विश्वास में अटल और अडिग है, और अपने विश्वास के कारण उसकी मनोकामना पूरी होती है।

हम भले ही ईश्वर चुनी हुई प्रजा यहूदी जाति में पैदा नहीं हुए लेकिन फिर भी हमें ईश्वर की दया और करुणा पाने का सौभाग्य मिला है। प्रभु येसु ने स्वयं को मात्र यहूदी जाति के लिए सीमित नहीं किया है, बल्कि उन सभी के लिए मुक्ति प्रदान करते हैं जो ‘मुख से स्वीकार करते हैं कि ईसा प्रभु हैं और हृदय से विश्वास करते हैं कि, ईश्वर ने उन्हें मृतकों में से जिलाया है।’ (रोमियों 10:9).

15 अगस्त का पवित्र वचन

 

15 अगस्त 2020, शनिवार

माता मरियम का स्वर्गारोपण; स्वतंत्रता दिवस

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

📒 पहला पाठ : प्रकाशना ग्रन्थ 11:19a;12:1-6a,10ab

19) तब स्वर्ग में ईश्वर का मन्दिर खुल गया और मन्दिर में ईश्वर के विधान की मंजूषा दिखाई पड़ी।

1) आकाश में एक महान् चिन्ह दिखाई दिया: सूर्य का वस्त्र ओढ़े एक महिला दिखाई पड़ी। उसके पैरों तले चन्द्रमा था और उसके सिर पर बारह नक्षत्रों का मुकुट।

2) वह गर्भवती थी और प्रसव-वेदना से पीडि़त हो कर चिल्ला रही थी।

3) तब आकाश में एक अन्य चिन्ह दिखाई पड़ा- लाल रंग का एक बहुत बड़ा पंखदार सर्प। उसके सात सिर थे, दस सींग थे और हर एक सिर पर एक मुकुट था।

4) उसकी पूँछ ने आकाश के एक तिहाई तारे बुहार कर पृथ्वी पर फेंक दिये। वह पंखदार सर्प प्रसव-पीडि़त महिला के सामने खड़ा रहा, जिससे वह नवजात शिशु को निगल जाये।

5) उस महिला ने एक पुत्र प्रसव किया, जो लोह-दण्ड से सब राष्ट्रों पर शासन करेगा। किसी ने उस शिशु को उठाकर ईश्वर और उसके सिंहासन तक पहुंचा दिया

6) और वह महिला मरुभूमि की ओर भाग गयी, जहाँ ईश्वर ने उसके लिए आश्रय तैयार करवाया था और उसे बारह सौ साठ दिनों तक भोजन मिलने वाला था।

10) मैंने स्वर्ग में किसी को ऊँचे स्वर से यह कहते सुना, ’अब हमारे ईश्वर की विजय, सामर्थ्य तथा राजत्व और उसके मसीह का अधिकार प्रकट हुआ है; क्योंकि हमारे भाइयों का वह अभियोक्ता नीचे गिरा दिया गया है, जो दिन-रात ईश्वर के सामने उस पर अभियोग लगाया करता था।

📕 दूसरा पाठ: कुरिन्थियों के नाम सन्त पौलुस का पहला पत्र 15:20-27a

20) किन्तु मसीह सचमुच मृतकों में से जी उठे। जो लोग मृत्यु में सो गये हैं, उन में वह सब से पहले जी उठे।

21) चूँकि मृत्यु मनुष्य द्वारा आयी थी, इसलिए मनुष्य द्वारा ही मृतकों का पुनरूत्थान हुआ है।

22) जिस तरह सब मनुष्य आदम (से सम्बन्ध) के कारण मरते हैं, उसी तरह सब मसीह (से सम्बन्ध) के कारण पुनर्जीवित किये जायेंगे-

23) सब अपने क्रम के अनुसार, सब से पहले मसीह और बाद में उनके पुनरागमन के समय वे जो मसीह के बन गये हैं।

24) जब मसीह बुराई की सब शक्तियों को नष्ट करने के बाद अपना राज्य पिता-परमेश्वर को सौंप देंगे, तब अन्त आ जायेगा;

25) क्योंकि वह तब तक राज्य करेंगे, जब तक वह अपने सब शत्रुओं को अपने पैरों तले न डाल दें।

26) सबों के अन्त में नष्ट किया जाने वाला शत्रु है- मृत्यु।

27) धर्मग्रन्थ कहता है कि उसने सब कुछ उसके अधीन कर दिया है; किन्तु जब वह कहता है कि ’’सब कुछ उसके अधीन हैं’’, तो यह स्पष्ट है कि ईश्वर, जिसने सब कुछ मसीह के अधीन किया है, इस ’सब कुछ’ में सम्मिलित नहीं हैं।

📙 सुसमाचार : सन्त लूकस का सुसमाचार 1:39-56

39) उन दिनों मरियम पहाड़ी प्रदेश में यूदा के एक नगर के लिए शीघ्रता से चल पड़ी।

40) उसने ज़करियस के घर में प्रवेश कर एलीज़बेथ का अभिवादन किया।

41) ज्यों ही एलीज़बेथ ने मरियम का अभिवादन सुना, बच्चा उसके गर्भ में उछल पड़ा और एलीज़बेथ पवित्र आत्मा से परिपूर्ण हो गयी।

42) वह ऊँचे स्वर से बोली उठी, ’’आप नारियों में धन्य हैं और धन्य है आपके गर्भ का फल!

43) मुझे यह सौभाग्य कैसे प्राप्त हुआ कि मेरे प्रभु की माता मेरे पास आयीं?

44) क्योंकि देखिए, ज्यों ही आपका प्रणाम मेरे कानों में पड़ा, बच्चा मेरे गर्भ में आनन्द के मारे उछल पड़ा।

45) और धन्य हैं आप, जिन्होंने यह विश्वास किया कि प्रभु ने आप से जो कहा, वह पूरा हो जायेगा!’’

46) तब मरियम बोल उठी, ’’मेरी आत्मा प्रभु का गुणगान करती है,

47) मेरा मन अपने मुक्तिदाता ईश्वर में आनन्द मनाता है;

48) क्योंकि उसने अपनी दीन दासी पर कृपादृष्टि की है। अब से सब पीढि़याँ मुझे धन्य कहेंगी;

49) क्योंकि सर्वशक्तिमान् ने मेरे लिए महान् कार्य किये हैं। पवित्र है उसका नाम!

50) उसकी कृपा उसके श्रद्धालु भक्तों पर पीढ़ी-दर-पीढ़ी बनी रहती है।

51) उसने अपना बाहुबल प्रदर्शित किया है, उसने घमण्डियों को तितर-बितर कर दिया है।

52) उसने शक्तिशालियों को उनके आसनों से गिरा दिया और दीनों को महान् बना दिया है।

53) उसने दरिंद्रों को सम्पन्न किया और धनियों को ख़ाली हाथ लौटा दिया है।

54) इब्राहीम और उनके वंश के प्रति अपनी चिरस्थायी दया को स्मरण कर,

55) उसने हमारे पूर्वजों के प्रति अपनी प्रतिज्ञा के अनुसार अपने दास इस्राएल की सुध ली है।’’

56) लगभग तीन महीने एलीज़बेथ के साथ रह कर मरियम अपने घर लौट गयी।

14 अगस्त का पवित्र वचन

 

14 अगस्त 2020
वर्ष का उन्नीसवाँ सामान्य सप्ताह, शुक्रवार

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

📒 पहला पाठ : एज़ेकिएल का ग्रन्थ 16:1-15,60,63

1) प्रभु की वाणी मुझे यह कहते हुए सुनाई दी,

2) “मानवपुत्र! येरुसालेम को उसके वीभत्स कर्मों का विवरण सुनाओं।

3) उस से कहोः प्रभु-ईश्वर येरुसालेम से यह कहता है- वंश और जन्म ही दृष्टि से तुम कनानी हो। तुम्हारा पिता अमोरी था और तुम्हारी माता हित्ती थी।

4) जन्म के समय तुम्हारी नाल नहीं काटी गयी, शुद्धीकरण के हेतु तुम को पानी से नहीं नहलाया गया। लोगों ने तुम्हारे शरीर पर नमक नहीं लगाया और तुम को कपड़ों में नहीं लपेटा।

5) किसी ने भी तुम्हारे लिए यह सब करने की परवाह नहीं की। किसी को को भी तुम पर ममता नहीं हुई। तुम्हारे जन्म के दिन तुम को घृणित समझ कर खुले मैंदान में छोड़ दिया गया।

6) “उस समय मैं तुम्हारे पास से हो कर जा रहा था। मैंने तुम को तुम्हारे अपने रक्त में लोटता हुआ देखा और तुम से, जो अपने रक्त से सनी हुई थी, कहा- जीती रहो, जीती रहो!

7) तुम मेरी देखरेख में खेत के फूल की तरह बढ़ती गयी। तुम बढ़ कर बड़ी हो गयी। तुम बहुत सुन्दर थी। तुम्हारे स्तन उठने और तुम्हारे केश बढ़ने लगे, किन्तु तुम उस समय तक नग्न और विवस्त्र थी।

8) “जब मैं दुबारा तुम्हारे पास से हो कर गया, तो मैंने देखा कि तुम विवाह-योग्य हो गयी हो। मैंने अपने वस्त्र का पल्ला तुम पर डाल तुम्हारा नग्न शरीर ढक दिया। मैंने शपथ खा कर तुम से समझौता किया और तुम मेरी हो गयी। यह प्रभु की वाणी है।

9) मैंने तुम को पानी से नहलाया, तुम पर लगा हुआ रक्त धो डाला और तुम पर तेल का विलेपन किया।

10) मैंने तुम को बेलबूटेदार कपड़े और बढिया चमडे़ के जूते पहनाये। मैंने तुम को छालटी का सरबन्द और रेशमी वस्त्र प्रदान किये।

11) मैंने तुम को आभूषण पहनाये, तुम्हारे हाथों में कंगन और तुम्हारे गले में हार डाला।

12) मैंने तुम्हारी नाक में नथ लगाया, तुम्हारे कानों में बालियाँ पहनायी और तुम्हारे सिर पर शानदार मुकुट रख दिया।

13) तुम सोने और चाँदी से अलंकृत थी। तुम छालटी, रेशम और बेलबूटेदार कपड़े पहनती थी। तुम्हारा भोजन मैदे, मधु और तेल से बनता था। तुम राजरानी के सदृश अत्यन्त सुुन्दर हो गयी।

14) तुम्हारे सौन्दर्य का ख्याति संसार भर में फैल गयी, क्योंकि मैंने तुम को अपूर्व गौरव प्रदान किया था। यह प्रभु-ईश्वर की वाणी है।

15) “किन्तु तुम्हारे सौन्दर्य ने तुम को बहका दिया। तुम अपनी ख्याति को दुरुपयोग करते हुए व्यभिचार करने लगी। तुमने किसी भी बटोही को अपना सौन्दर्य बेच दिया।

60) फ़िर भी मैं उस प्रतिज्ञा को याद रखूँगा, जो मैंने तुम्हारी जवानी के दिनों तुम से की थी। मेरा और तुम्हारा विधान सदा के लिए बना रहेगा।

63) जब तुम अपना अतीत याद करोगी, तो तुम लज्जा के मारे एक भी शब्द कहने का साहस नहीं करोगी; क्योकि मैंने तुम्हारे सभी अपराध क्षमा कर दिये। यह प्रभु-ईश्वर की वाणी है।

📙 सुसमाचार : सन्त मत्ती का सुसमाचार 19:3-12

3 फ़रीसी ईसा के पास आये और उनकी परीक्षा लेते हुए यह प्रश्न किया, ’’क्या किसी भी कारण से अपनी पत्नी का परित्याग करना उचित है?

4) ईसा ने उत्तर दिया, ’’क्या तुम लोगों ने यह नहीं पढ़ा कि सृष्टिकर्ता ने प्रारंभ से ही उन्हें नर-नारी बनाया।

5) और कहा कि इस कारण पुरुष अपने माता-पिता को छोडे़गा और अपनी पत्नी के साथ रहेगा, और वे दोनों एक शरीर हो जायेंगे?

6) इस तरह अब वे दो नहीं, बल्कि एक शरीर है। इसलिए जिसे ईश्वर ने जोड़ा है, उसे मनुष्य अलग नहीं करे।’’

7) उन्होंने ईसा से कहा, ’’तब मूसा ने पत्नी का परित्याग करते समय त्यागपत्र देने का आदेश क्यों दिया?

8) ईसा ने उत्तर दिया, ’’मूसा ने तुम्हारे हृदय की कठोरता के कारण ही तुम्हें पत्नी का परित्याग करने की अनुमति दी, किन्तु प्रारम्भ से ऐसा नहीं था।

9) मैं तुम लोगों से कहता हूँ कि व्यभिचार के सिवा किसी अन्य कारण से जो अपनी पत्नी का परित्याग करता और किसी दूसरी स्त्री से विवाह करता है, वह भी व्यभिचार करता है।’’

10) शिष्यों ने ईसा से कहा, ’’यदि पति और पत्नी का सम्बन्ध ऐसा है, तो विवाह नहीं करना अच्छा ही है’’।

11) ईसा ने उन से कहा ’’सब यह बात नहीं समझते, केवल वे ही समझते हैं जिन्हें यह वरदान मिला है;

12) क्योंकि कुछ लोग माता के गर्भ से नपुंसक उत्पन्न हुए हैं, कुछ लोगों को मनुष्यों ने नपुंसक बना दिया है और कुछ लोगों ने स्वर्गराज्य के निमित्त अपने को नपुंसक बना लिया है। जो समझ सकता है, वह समझ ले।’’

📚 मनन-चिंतन

आज के सुसमाचार में कुछ फरीसी लोग प्रभु येसु के पास तलाक़ के बारे में बड़ा ही संवेदनशील सवाल लेकर आते हैं। लेकिन प्रभु येसु ना केवल तलाक़ के बारे में समझाते हैं, बल्कि उस से भी बढ़कर विवाह के पवित्र बंधन के बारे में सही तरह से समझाते हैं। विवाह की जोड़ियाँ ईश्वर बनाते हैं और ईश्वर के किए हुए को कौन मिटा सकता है, कौन उसकी योजनाओं के विरुद्ध जा सकता है? प्रभु येसु विवाह के बंधन में विकट समस्या और बड़े ख़तरे के बारे में भी समझाते हैं, और वह है हृदय की कठोरता। विवाह का बंधन दो आत्माओं के मिलन का बंधन है और अगर उनमें से एक भी ह्रदय की कठोरता का शिकार हो जाए तो इस बंधन पर ख़तरा मंडराने लगता है।

इसी तरह का एक अटूट बंधन हम उनके जीवन में भी देखते हैं जो, ईश्वर के राज्य की ख़ातिर खुद को विवाह के बंधन से दूर रखते हैं। इनमें पुरोहित और धर्म-भाई बहनें हैं जो ईश्वर और कलीसिया की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर देते हैं। यह बंधन भी एक अटूट बंधन है और ऐसे समर्पित लोग इस बंधन को सुरक्षित बनाए रखने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्हीं में से एक हैं सन्त मैक्सिमिलीयन कोल्बे जिनका त्योहार आज हम मनाते हैं और जिन्होंने ईश्वर की सेवा और लोगों की सेवा के अपने समर्पण को तोड़ने की बजाय अपना जीवन क़ुर्बान करना अधिक बेहतर समझा। उन्होंने एक मिशाल पेश की कि नाज़ी कैम्प की निर्दयी परिस्थिति में भी आशा की नयी किरण जगायी जा सकती है। वह अन्त तक ईश्वर और कलीसिया के प्रति वफ़ादार बने रहे। सन्त कोल्बे हमारे लिए प्रार्थना करें। आमेन।



📚 REFLECTION

Today some Pharisees come to Jesus with a very sensitive question about divorce. But Jesus not only explains to them about divorce, but more than that he explains about the sacred bond of marriage. It is God who makes this bond and who has power to undo what God does, or who can go against the designs of God. Jesus also indicates one of the most pertinent problem and biggest threat in the bond of marriage that is hard heartedness. Marriage is two-sided effort and if one partner becomes hardhearted and does not adjust, then comes the problem.

Similar bond we see in them who do not marry because they want to work for God. The priests give their life for God and the church. This bond is unbreakable and priests would go to any extent to safeguard this sacred bond. One such priest we remember today, St. Maximilian Kolbe, who chose to die rather than break the bond of serving God and church. He set an example, that even being in such a hopeless situation in concentration camps, but he brought hope and life to others. He remained a faithful priest to God and to the Church till the end. May St. Kolbe pray for all.

✍Br. Biniush Topno





13 अगस्त का पवित्र वचन

 

13 अगस्त 2020
वर्ष का उन्नीसवाँ सामान्य सप्ताह, गुरुवार

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

📒 पहला पाठ : एज़ेकिएल का ग्रन्थ 12:1-12

1) प्रभु की वाणी मुझे यह कहते हुई सुनाई दी,

2) “मानवपुत्र! तुम विद्रोही लोगों के बीच रहते हो। देखने के लिए उनके आँखें हैं, किन्तु वे देखते नहीं; सुनने के लिए कान हैं, किन्तु वे सुनते नहीं;

3) क्योंकि वे विद्रोही हैं। मानवपुत्र! प्रवास का सामान बाँध लो और दिन में सब के देखते प्रवास के लिए प्रस्थान करो। तुम जहाँँ रहते हो, उनके देखते ही वहाँ से प्रवास के लिए प्रस्थान करो। हो सकता है कि वे समझ जायें कि वे एक विद्रोही प्रजा हैं।

4) प्रवास का सामान दिन में ही उनके देखते-देखते बाहर रखो और सन्ध्या को उनकी आँखों के सामने प्रवास के लिए प्रस्थान करो।

5) उनके देखते ही दीवार में छेद करो और उस से निकल जाओ।

6) उनके देखते ही सामान कन्धो पर रख कर सन्ध्या के समय प्रस्थान करो। अपना मुँह ढक लो, जिससे तुम भूमि नहीं देख सको; क्योंकि मैं तुम्हें इस्राएली प्रजा के सामने एक चिन्ह के रूप में प्रस्तुत करने जा रहा हूँ।“

7) मुझे जैसा आदेश मिला था, मैंने वैसा ही किया। मैंने दिन में प्रवास का सामान बाहर रखा और सन्ध्या के समय अपने हाथ से दीवार में छेद किया। मैं झुटपुटे में कन्धे पर सामान रख कर उनके देखते ही चला गया।

8) दूसरे दिन प्रातः मुझे प्रभु की वाणी यह कहते हुए सुनाई पड़ी,

9) “मानवपुत्र! क्या इस्राएल की विद्रोही प्रजा ने तुम से यह नहीं पूछा कि तुम क्या करते हो?

10) उन से कहोः प्रभु-ईश्वर यह कहता है। यह येरुसालेम के राजा और वहाँ रहने वाली समस्त इस्राएली प्रजा के विषय में भवियवाणी है।

11) उन से यह कहोः मैं तुम लोगों के लिए एक चिन्ह हूँ। तुमने जैसा किया, उन लोगों के साथ वैसा ही किया जायेगा। वे बन्दी बनकर निर्वासित किये जायेंगे।

12) उन लोगों का राजा सन्ध्या के समय अपना सामान कन्धे पर रख कर नगर से चला जायेगा। लोग दीवार में छेद करेंगे, जिससे वह बाहर जा सके। वह अपना मुँह ढक लेगा, जिससे वह अपनी आँखों से यह भूमि न देखे।

📙 सुसमाचार : सन्त मत्ती का सुसमाचार 18:21-19:1

21) तब पेत्रुस ने पास आ कर ईसा से कहा, ’’प्रभु! यदि मेरा भाई मेरे विरुद्ध अपराध करता जाये, तो मैं कितनी बार उसे क्षमा करूँ? सात बार तक?’’

22) ईसा ने उत्तर दिया, ’’मैं तुम से नहीं कहता ’सात बार तक’, बल्कि सत्तर गुना सात बार तक।

23) ’’यही कारण है कि स्वर्ग का राज्य उस राजा के सदृश है, जो अपने सेवकों से लेखा लेना चाहता था।

24) जब वह लेखा लेने लगा, तो उसका लाखों रुपये का एक कर्ज़दार उसके सामने पेश किया गया।

25) अदा करने के लिए उसके पास कुछ भी नहीं था, इसलिए स्वामी ने आदेश दिया कि उसे, उसकी पत्नी, उसके बच्चों और उसकी सारी जायदाद को बेच दिया जाये और ऋण अदा कर लिया जाये।

26) इस पर वह सेवक उसके पैरों पर गिर कर यह कहते हुए अनुनय-विनय करता रहा, ’मुझे समय दीजिए, और मैं आपको सब चुका दूँगा।

27) उस सेवक के स्वामी को तरस हो आया और उसने उसे जाने दिया और उसका कजऱ् माफ़ कर दिया।

28) जब वह सेवक बाहर निकला, तो वह अपने एक सह- सेवक से मिला, जो उसका लगभग एक सौ दीनार का कर्ज़दार था। उसने उसे पकड़ लिया और उसका गला घांेट कर कहा, ’अपना कर्ज़ चुका दो’।

29) सह-सेवक उसके पैरों पर गिर पड़ा और यह कहते हुए अनुनय-विनय करता रहा, ’मुझे समय दीजिए और मैं आपको चुका दूँगा’।

30) परन्तु उसने नहीं माना और जा कर उसे तब तक के लिये बन्दीगृह में डलवा दिया, जब तक वह अपना कर्ज़ न चुका दे!

31) यह सब देख कर उसके दूसरे सह-सेवक बहुत दुःखी हो गये और उन्होंने स्वामी के पास जा कर सारी बातें बता दीं।

32) तब स्वामी ने उस सेवक को बुला कर कहा, ’दृष्ट सेवक! तुम्हारी अनुनय-विनय पर मैंने तुम्हारा वह सारा कजऱ् माफ़ कर दिया था,

33) तो जिस प्रकार मैंने तुम पर दया की थी, क्या उसी प्रकार तुम्हें भी अपने सह-सेवक पर दया नहीं करनी चाहिए थी?’

34) और स्वामी ने क्रुद्ध होकर उसे तब तक के लिए जल्लादों के हवाले कर दिया, जब तक वह कौड़ी-कौड़ी न चुका दे।

35) यदि तुम में हर एक अपने भाई को पूरे हृदय से क्षमा नहीं करेगा, तो मेरा स्वर्गिक पिता भी तुम्हारे साथ ऐसा ही करेगा।’’

1) अपना यह उपदेश समाप्त कर ईसा गलीलिया से चले गये और यर्दन के पार यहूदिया प्रदेश पहुँचे।

📚 मनन-चिंतन

आज के सुसमाचार में संत पेत्रुस के पूछने पर कि उसे अपने भाई को कितने बार क्षमा करना चाहिए, इस पर प्रभु येसु क्षमा के महत्व और ज़रूरत को समझाते हैं। प्रभु येसु परोक्ष रूप से इस ओर इंगित करते हैं कि किसी को क्षमा करते हुए हमें यह नहीं गिनना चाहिए कि हमने उस व्यक्ति को कितने बार क्षमा किया, किसी को भी असीमित बार क्षमा करना चाहिए क्योंकि हमारा स्वर्गिक पिता भी हमें क्षमा करते समय नहीं गिनता, बल्कि उसकी क्षमा हमारे लिए असीम है।

मनुष्य स्वभाव से ही पापी है और कोई यह दावा नहीं कर सकता कि वह निष्पाप है (देखें 1 योहन 1:8,10). यदि हम पापी नहीं होते तो हमें अपनी मुक्ति के लिए किसी भी मुक्तिदाता की ज़रूरत नहीं पड़ती। लेकिन हम कमजोर हैं और इतने बार पापों में गिरते हैं कि अगर हमारे पापों का लेखा-जोखा रखा जाए तो हम कभी भी उनका हिसाब नहीं चुका सकते। कल्पना कीजिए कि पूरे दिन में हम अपनी वाणी से, अपने कर्मों से, अपने बुरे और अपवित्र विचारों से और पूरे दिन हम जो कुछ भी करते हैं, उस सब से कितने बार पाप करते हैं। हम उसी क़र्ज़दार के समान है जिसके पास अपना क़र्ज़ चुकाने के लिए कुछ भी नहीं था, लेकिन सौभाग्य से हमारा स्वर्गीय पिता बहुत दयालु है और हमारा पापरूपी क़र्ज़ ख़ुशी-ख़ुशी माफ़ करने के लिए तैयार है। इसका मतलब यह है कि हमें दूसरों अनगिनत बार माफ़ करना है क्योंकि हमें भी अनगिनत बार माफ़ी की ज़रूरत पड़ती है। ईश्वर हमें अपने भाई-बहनों को बिना शर्त अनगिनत बार क्षमा करने की कृपा प्रदान करे। आमेन।



📚 REFLECTION

Today Jesus talks about forgiveness, when Peter asks him as to how many times we should forgive someone who wrongs. Jesus indirectly points out that we should not count the number of times but forgive unlimited times because we have been forgiven unlimited times.

Human beings by very nature are sinful and no one can claim to be without sin (cf.1 Jn.1:8,10). Because if we were without sin then there is no need of a saviour. But we are weak and fall into sin so many times that if we are to be accounted for all our sins, we will not be able to repay for our sins. Just imagine in whole day how many times we sin, may be by the words that we speak, may be the thoughts that we have in our hearts, our impure thoughts and may be our actions, the things that we do in a whole day. We can easily identify ourselves with the debtor who had no way of paying his debt back, but luckily we have a compassionate father who is ready to forgive our debts. This necessitates the need to forgive others and we know if we make mistake unlimited times then others also deserve to be forgiven unlimited times. May God grant us this grace to forgive our fellow-brethren unconditionally.

 -Br. Biniush Topno


12 अगस्त का पवित्र वचन

 

12 अगस्त 2020
वर्ष का उन्नीसवाँ सामान्य सप्ताह, बुधवार

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

📒 पहला पाठ : एज़ेकिएल 9:1-7; 10:18-22

1) मैंने प्रभु को ऊँचे स्वर से यह कहते सुना, “जो नगर को दण्ड देने के लिये नियुक्त हैं, वे विनाश के शस्त्र हाथ पर लिये निकट आ रहे हैं“।

2) इस पर उत्तर के ऊपरी फाटक से हो कर छः व्यक्ति आ गये- नगर का विनाश करने के लिए उनके हाथ में शस्त्र थे। उन में से एक छालटी के कपड़े पहने था और उसके कमरबन्द से लेखनसामग्री की थैली लटक रही थी। वे आकर काँसे की वेदी के पास खड़े हो गये।

3) तब इस्राएल के ईश्वर की महिमा, जो केरूबों के ऊपर विराजमान थी, ऊपर उठ मन्दिर की देहली पर आ गयी। प्रभु ने छालटी के कपड़े पहने मनुष्य को, जिसके कमरबन्द से लेखन-सामग्री की थैली लटक रही थी, बुलाया

4) और उस से कहा, “नगर के आरपार जाओ, सारे येरूसालेम में घूम कर उन लोगों का पता लगाओ, जो वहाँ हो रहे वीभत्स कर्मों के कारण रोते और विलाप करते हैं और उनके मस्तक पर ताव अक्षर का चिह्न अंकित करो“।

5) मैंने उसे दूसरे से यह कहते सुना, “इसके पीछे-पीछे चलो और सभी निवासियों को दया किये बिना मारो। कोई बचने न पाये।

6) तुम बूढ़ों, नवयुवकों और नवयुवतियों को, दुधमुँहे बच्चों और स्त्रियों को दया किये बिना मारो। किन्तु जिन पर ताव अक्षर का चिह्न अंकित हैं, उन पर हाथ मत लगाओ। मन्दिर से शुरू करो।“ उन्होंने पहले मन्दिर के सामने के बूढ़ों को मार डाला।

7) तब उसने उन से कहा, “मन्दिर को अपवित्र करो और प्रांगण को लाशों से भर दो। इसके बाद नगर जा कर लोगों का वध कर दो।“ वे आगे बढ़कर नगर के लोगों का वध करने लगे।

10:18) तब प्रभु की महिमा मन्दिर की देहली से उठ कर केरूबों पर उतरी।

19) केरूब पंख फैला कर मेरे देखते ज़मीन के ऊपर उठे और पहिये भी उनके साथ चले गये। वे मन्दिर के पूर्वी द्वार के पास उतरे और इस्राएल के ईश्वर की महिमा उनके ऊपर विराजमान रही।

20) वे वही प्राणी थे, जिन्हें मैंने कबार नदी के पास रहते समय इस्राएल के ईश्वर के नीचे देखा था और अब मैं समझा कि वे केरूब थे।

21) प्रत्येक के चार मुख और प्रत्येक के चार पंख थे और उनके पंखों के नीचे मनुष्य के जैसे हाथ थे।

22) उनके मुख की वही आकृति थी, जिसे मैंने कबार के पास देखा था और प्रत्येक अपने सामने सीधे आगे बढ़ता जा रहा था।

📙 सुसमाचार : सन्त मत्ती 18:15-20

15) ’’यदि तुम्हारा भाई कोई अपराध करता है, तो जा कर उसे अकेले में समझाओ। यदि वह तुम्हारी बात मान जाता है, तो तुमने अपनी भाई को बचा लिया।

16) यदि वह तुम्हारी बात नहीं मानता, तो और दो-एक व्यक्तियों को साथ ले जाओ ताकि दो या तीन गवाहों के सहारे सब कुछ प्रमाणित हो जाये।

17) यदि वह उनकी भी नहीं सुनता, तो कलीसिया को बता दो और यदि वह कलीसिया की भी नहीं सुनता, तो उसे गैर-यहूदी और नाकेदार जैसा समझो।

18) मैं तुम से कहता हूँ- तुम लोग पृथ्वी पर जिसका निषेध करोगे, स्वर्ग में भी उसका निषेध रहेगा और पृथ्वी पर जिसकी अनुमति दोगे, स्वर्ग में भी उसकी अनुमति रहेगी।

19) ’’मैं तुम से यह भी कहता हूँ- यदि पृथ्वी पर तुम लोगों में दो व्यक्ति एकमत हो कर कुछ भी माँगेगे, तो वह उन्हें मेरे स्वर्गिक पिता की और से निश्चय ही मिलेगा;

20) क्योंकि जहाँ दो या तीन मेरे नाम इकट्टे होते हैं, वहाँ में उनके बीच उपस्थित रहता हूँ।’’

📚 मनन-चिंतन

आज के सुसमाचार में प्रभु येसु हमारे भाई-बहनों को समझाने और उन्हें सही राह पर लाने की हमारी ज़िम्मेदारी के बारे में बात करते हैं। किसी की कमजोरी या पाप के लिए किसी को सजा देने से पहले प्रभु येसु हमें तीन अवसर प्रदान करने की सलाह देते हैं, और सिर्फ़ चौथे चरण में ही कोई व्यक्ति परित्यक्त किया जा सकता है या विनाश के लिए अकेला छोड़ दिया जा सकता है। हम अक्सर किसी व्यक्ति को सही मार्ग पर लाने की कोशिश किए बग़ैर उस पर दोषारोपण करना शुरू कर देते हैं और उनके साथ एक बुरे इंसान की तरह व्यवहार करते हैं।

ईश्वर ने हममें से प्रत्येक को अपने भाई -बहनों का ख़्याल रखने की ज़िम्मेदारी सौंपी है। यदि हमारा भाई या बहन अगर ग़लत रास्ते पर जाता है तो हम बराबर के ज़िम्मेदार होंगे। यदि मैं भाई या बहन को ग़लत रास्ते पर जाते हुए देखकर भी उसे सही रास्ते पर लाने की कोशिश नहीं करता तो मैं भी उसके पाप और दण्ड का भागी बनता हूँ। प्रभु ने काइन को उसके भाई के बारे मैं पूछा, “तुम्हारा भाई कहाँ है? (उत्पत्ति ग्रन्थ 4:9).” इसी तरह अगर हमारे दिन-प्रतिदिन के जीवन में अगर कुछ ग़लत हो रहा है, और हम उसका विरोध नहीं करते तो हम भी उसके सहभागी बनते हैं, भले ही हम प्रत्यक्ष रूप से कुछ भी ना कर रहे हों। अपने भाई-बहन को उनकी गलती का एहसास कराने के पीछे हमारा उद्धेश्य उनको सही मार्ग पर लाना होना चाहिए ना कि उनकी बेइज़्ज़ती करना या उन्हें नीचा दिखाना है, इसलिए प्रभु येसु हमें तीन अवसर देने के लिए कहते हैं। क्या अपने भाई-बहन के प्रति ज़िम्मेदारी का मुझे एहसास है?



📚 REFLECTION

Today Jesus talks about the need to correct our brothers and sisters and thus try to save them. Jesus gives three steps for correction before we condemn a person for his/her weakness or mistakes and only the fourth step is to leave them to be condemned and judged and punished. Very often we simply jump to fourth step without even making an effort to bring back the strayed persons to right path.

God has given each one of us the responsibility to take care of brothers and sisters. We are always accountable if my brother or sister goes on the wrong path. I am equally responsible and punishable for my brother’s or sister’s mistake if I don’t correct or try to bring him/her to the right path. The Lord asked Cain about his brother, “Where is your brother?” (Gen.4:9). Even in our day-to-day life if we don’t protest what is wrong, then we contribute in doing it, even when we apparently don’t do anything. Our intention to bring back my fellow brethren must be to save them and not to destroy them, that’s why Jesus gives us three steps. Do I understand my responsibility towards my brother? 

 ✍-Br. Biniush Topno


11अगस्त का पवित्र वचन

 

11 अगस्त 2020
वर्ष का उन्नीसवाँ सामान्य सप्ताह, मंगलवार

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

📒 पहला पाठ : एज़ेकिएल का ग्रन्थ 2:8-3:4

8) “मानवपुत्र! मैं जो कहने जा रहा हूँ, उसे सुनो। इस विद्रोही प्रजा की तरह विद्रोह मत करो। अपना मुँह खोलो और जो दे रहा हूँ, उसे खा लो।“

9) मैंने आँखें ऊपर उठा कर देखा कि एक हाथ मेरी ओर बढ़ रहा है और उस में एक लपेटी हुई पुस्तक थी।

10) उसने उसे खोल दिया। काग़ज पर दोनों ओर लिखा हुआ था- उस पर विलाप, मातम और शोक गीत अंकित थे।

1) उसने मुझ से कहा, “मानवपुत्र! जो अपने-सामने हैं, उसे खा लो। यह पुस्तक खा जाओ और तब इस्राएल की प्रजा को सम्बोधित करो।“

2) मैंने अपना मुँह खोला और उसने मुझे यह पुस्तक खिलायी।

3) उसने मुझ से कहा “मानवपुत्र! मैं जो पुस्तक दे रहा हूँ, उसे खाओ और उस से अपना पेट भर लो“। मैंने उसे खा लिया; मेरे मुँह में उसका स्वाद मधु-जैसा मीठा था।

4) उसने मुझ से कहा, “मानवपुत्र! इस्राएल की प्रजा के पास जा कर उसे मेरे शब्द सुनाओ।

📙 सुसमाचार : सन्त मत्ती का सुसमाचार 18:1-5,10,12-14

1) उस समय शिष्य ईसा के पास आ कर बोले, ’’स्वर्ग के राज्य में सबसे बड़ा कौन है?’’

2) ईसा ने एक बालक को बुलाया और उसे उनके बीच खड़ा कर

3) कहा, ’’मैं तुम लोगों से यह कहता हूँ- यदि तुम फिर छोटे बालकों-जैसे नहीं बन जाओगे, तो स्वर्ग के राज्य में प्रवेश नहीं करोगे।

4) इसलिए जो अपने को इस बालक-जैसा छोटा समझता है, वह स्वर्ग के राज्य में सबसे बड़ा है।

5) और जो मेरे नाम पर ऐसे बालक का स्वागत करता है, वह मेरा स्वागत करता है।

10) ’’सावधान रहो, उन नन्हों में एक को भी तुच्छ न समझो। मैं तुम से कहता हूँ- उनके दूत स्वर्ग में निरन्तर मेरे स्वर्गिक पिता के दर्शन करते हैं।

12) तुम्हारा क्या विचार है - यदि किसी के एक सौ भेड़ें हों और उन में से एक भी भटक जाये, तो क्या वह उन निन्यानबे भेड़ों को पहाड़ी पर छोड़ कर उस भटकी हुई को खोजने नहीं जायेगा?

13) और यदि वह उसे पाये, तो मैं विश्वास दिलाता हूँ कि उसे उन निन्यानबे की अपेक्षा, जो भटकी नहीं थी, उस भेड़ के कारण अधिक आनंद होगा।

14) इसी तरह मेरा स्वर्गिक पिता नहीं चाहता कि उन नन्हों में से एक भी खो जाये।

📚 मनन-चिंतन

इस दुनिया के किसी भी व्यक्ति ने स्वर्गराज्य को साक्षात नहीं देखा है। प्रभु येसु ही हैं जिन्होंने स्वर्गराज्य के आगमन की घोषणा की। उनके दिए हुए उदाहरणों और स्वर्गराज्य के बारे में उनकी शिक्षाओं से हम अपने मन मंग स्वर्ग और स्वर्गराज्य की कल्पना कर सकते हैं। प्रभु येसु ही स्वर्गराज्य के मूल्यों के बारे में बताते हैं, ईशराज्य की विशेषताओं के बारे में बताते हैं। स्वर्गराज्य के बहुत से मूल्य सांसारिक मूल्यों से विपरीत जान पड़ते हैं। संसार सिखाता है कि महान बनना है तो सबसे आगे आना है, लेकिन प्रभु येसु कहते हैं, “अगर हमें ईश्वर के राज्य के योग्य बनना है तो हमें सबसे पीछे होना है, जीवन बचाए रखना है, तो उसे पहले खोना है।

जो लोग अभी विलाप करते हैं वे स्वर्गराज्य में आनंद मनाएँगे, और जो अभी ख़ुशी मनाते हैं, वे शोक करेंगे।ईश्वर के राज्य के बारे में हम आज के सुसमाचार में एक उदाहरण देखते हैं जो एक बालक के समान बनने का उदाहरण है।सांसारिक अर्थ में बच्चे बड़ों के सामने कोई महत्व नहीं रखते, उनकी कोई नहीं सुनता, वे दूसरों पर निर्भर रहते हैं, वे बुद्धिमान या होशियार नहीं होते, ना शक्तिशाली और ना ही समझदार होते। लेकिन ईश्वर के राज्य के अधिकारी बनने के लिए ये विशेषताएँ होनी चाहिए: एक नन्हें बच्चे की भाँति अपने आप को ईश्वर के हाथों में सौंप देना, निर्बल बन जाना, और एक बालक की भाँति साधारण बनना। हे प्रभु हमें नन्हे बच्चों के समान बनाइए ताकि हम आपके राज्य के योग्य बन सकें। आमेन।


📚 REFLECTION

No living human being has seen the heaven or kingdom of heaven. It is Jesus who proclaims the arrival of the kingdom of heaven. From the examples that he gives and glimpses that we get from his teachings, helps us to create a picture of heaven and kingdom of heaven. It is Jesus who explains about the values of the kingdom of heaven, about the characteristics of God’s kingdom. Many of these values seem just the opposite to the worldly values. The world would say being great is to be first, but Jesus says, “to be fit for the kingdom of heaven we need to be last, if you want to save your life, then loose it.

In the kingdom of heaven, those who are mourning will be happy and those who rejoice will be sad. One of such example we see in today’s gospel about being like child. In worldly sense, children are of no significance they have no say, they are dependent, not wise or intelligent, not even powerful, not mature etc. but to be worthy of God’s kingdom, these are the qualities that are required; surrendering to God like a child, becoming weak, and simple like child. Lord make us like children, so that we may become worthy of you. Amen

 -Br Biniush Topno