मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
Duliajan, Assam, India
Catholic Bibile Ministry में आप सबों को जय येसु ओर प्यार भरा आप सबों का स्वागत है। Catholic Bibile Ministry offers Daily Mass Readings, Prayers, Quotes, Bible Online, Yearly plan to read bible, Saint of the day and much more. Kindly note that this site is maintained by a small group of enthusiastic Catholics and this is not from any Church or any Religious Organization. For any queries contact us through the e-mail address given below. 👉 E-mail catholicbibleministry21@gmail.com

मंगलवार, 12 अक्टूबर, 2021

 

मंगलवार, 12 अक्टूबर, 2021

वर्ष का अट्ठाईसवाँ सामान्य सप्ताह



पहला पाठ : रोमियों के नाम सन्त पौलुस का पत्र 1:16-25


16) मुझे सुसमाचार से लज्जा नहीं। यह ईश्वर का सामर्थ्य है, जो प्रत्येक विश्वासी के लिए-पहले यहूदी और फिर यूनानी के लिए-मुक्ति का स्त्रोत है।

17) सुसमाचार में ईश्वर की सत्यप्रतिज्ञता प्रकट होती है, जो विश्वास द्वारा मनुष्य को धार्मिक बनाता है। जैसा कि लिखा है: धार्मिक मनुष्य अपने विश्वास द्वारा जीवन प्राप्त करेगा।

18) ईश्वर का क्रोध स्वर्ग से उन लोगों के सब प्रकार के अधर्म और अन्याय पर प्रकट होता है, जो अन्याय द्वारा सत्य को दबाये रखते हैं।

19) ईश्वर का ज्ञान उन लोगों को स्पष्ट रूप से मिल गया है, क्योंकि ईश्वर ने उसे उन पर प्रकट कर दिया है।

20) संसार की सृष्टि के समय से ही ईश्वर के अदृश्य स्वरूप को, उसकी शाश्वत शक्तिमत्ता और उसके ईश्वरत्व को बुद्धि की आँखों द्वारा उसके कार्यों में देखा जा सकता है। इसलिए वे अपने आचरण की सफाई देने में असमर्थ है;

21) क्योंकि उन्होंने ईश्वर को जानते हुए भी उसे समुचित आदर और धन्यवाद नहीं दिया। उनका समस्त चिन्तन व्यर्थ चला गया और उनका विवेकहीन मन अन्धकारमय हो गया।

22) वे अपने को बुद्धिमान समझते हैं, किन्तु वे मूर्ख बन गये हैं।

23) उन्होंने अनश्वर ईश्वर की महिमा के बदले नश्वर मनुष्य, पक्षियों, पशुओं तथा सर्पों की अनुकृतियों की शरण ली।

24) इसलिए ईश्वर ने उन्हें उनकी घृणित वासनाओं का शिकार होने दिया और वे एक दूसरे के शरीर को अपवित्र करते हैं।

25) उन्होंने ईश्वर के सत्य के स्थान पर झूठ को अपनाया और सृष्ट वस्तुओं की उपासना और आराधना की, किन्तु उस सृष्टिकर्ता की नहीं, जो युगों-युगों तक धन्य है। आमेन!



सुसमाचार : सन्त लूकस 11:37-41



37) ईसा के उपदेश के बाद किसी फ़रीसी ने उन से यह निवेदन किया कि आप मेरे यहाँ भोजन करें और वह उसके यहाँ जा कर भोजन करने बैठे।

38) फ़रीसी को यह देख कर आश्चर्य हुआ कि उन्होंने भोजन से पहले हाथ नहीं धोये।

39) प्रभु ने उस से कहा, ’’तुम फ़रीसी लोग प्याले और थाली को ऊपर से तो माँजते हो, परन्तु तुम भीतर लालच और दुष्टता से भरे हुए हो।

40) मूर्खों! जिसने बाहर बनाया, क्या उसी ने अन्दर नहीं बनाया?

41) जो अन्दर है, उस में से दान कर दो, और देखो, सब कुछ तुम्हारे लिए शुद्ध हो जायेगा।



📚 मनन-चिंतन



फरीसी अक्सर येसु के साथ टकराव में थे। अपनी संकीर्णता से, वे अक्सर येसु को सचमुच परेशान करते थे। वे अच्छे लोग थे जो मूसा की सन्हिता के प्रति आसक्त थे और अनुष्ठानों को यथासंभव शाब्दिक रूप से पालन करने के इच्छुक थे, लेकिन इससे वे अक्सर अधिक महत्वपूर्ण चीजों के प्रति अंधे हो जाते थे।

येसु जो एक व्यक्ति के अंदर, मानव हृदय में है पर जोर देते है। फरीसी, इसके विपरीत, मुख्य रूप से नियमों और विनियमों के बाहरी पालन से संबंधित है, जैसे कि भोजन से पहले धोना। यहाँ येसु दान और हृदय की शुद्धि के बीच एक कड़ी को देखते है। वे दिल की साफ-सफाई को बाहरी सफाई से कहीं ज्यादा जरूरी बताते है।

जरूरतमंदों के साथ साझा करने की सच्ची भावना में भिक्षा देना आंतरिक अच्छाई और अखंडता का एक प्रामाणिक संकेत है। हम सभी में एक फरीसी है, चाहे वह बड़ा हो या छोटा, जो अंदर के लालच और दुष्टता से निपटने के बजाय प्याले के बाहर की सफाई करना पसंद करता है। क्या हम अपने दिलों में एक फरीसी को देख सकते हैं, चाहे वह बड़ा हो या छोटा? मैं अपने भीतर के दिल को कैसे देखूं? क्या मेरे जीवन में इतना पाखंड है? क्या लालसा और बाहरी व्यवहार से भरा दिल व्यवहार की सुंदरता से भरा जा सकता है? यदि ऐसा है तो प्रभु चाहते हैं कि हम अधर्मी इच्छाओं को त्याग दें और सच्चे ईसाई स्वाभाव के साथ भिक्षा दें।



📚 REFLECTION



The Pharisees were often in confrontation with Jesus. With their narrow-mindedness, they often really upset Jesus. They were good people obsessed with the Mosaic law and keen to observe the rituals as literally as possible but this often made them blind to more important things.

Jesus is focused on what is inside a person, in the human heart. The Pharisee, on the contrary, is primarily concerned with external observance of rules and regulations, such as the washing before a meal. Here Jesus sees a link between almsgiving and purification of the heart. The cleanliness of my heart is far more important than external cleanliness.

The almsgiving in a genuine spirit of sharing with the needy is an authentic sign of inner goodness and integrity. There is a Pharisee in all of us, big or small, who prefers cleaning the outside of the cup rather than tackle the greed and wickedness inside. Can we see a Pharisee in our hearts, big or small? How do I see my inner heart? Is there so much hypocrisy in my life? Is a heart full of craving and outside behavior replenished with the fineness of mannerism? If so the Lord wants us to discard in ungodly desires and give alms with a true Christian self.



मनन-चिंतन - 2



आज के सुसमाचार के उस फरीसी के इरादे को समझना मुश्किल है जिसने प्रभु येसु को अपने घर पर भोजन करने के लिए आमंत्रित किया था। सुसमाचारों में, हम प्रभु येसु को कुख्यात पापियों और अपराधियों के साथ कभी भी कठोर नहीं पाते हैं। लेकिन उन्हें अक्सर फरीसियों और सदूकियों के साथ कठोर होते देखा जाता है। कारण बहुत स्पष्ट है। प्रभु येसु को पाखंड और दिखावा पसंद नहीं है क्योंकि यह ईश्वर के नाम पर धोखा है। येसु ने पाया कि फरीसी और सदूकी अक्सर सार्वजनिक रूप से खुद को भले प्रस्तुत करने की कोशिश कर रहे थे जबकि वे वास्तव में बुरे थे। इसके द्वारा वे अपने आस-पास के लोगों को धोखा दे रहे थे। लेकिन हम ईश्वर को धोखा नहीं दे सकते हैं। संत पौलुस कहते हैं, “धोखे में न रहें! ईश्वर का उपहास नहीं किया जा सकता। मनुष्य जो बोता हे वही लुनता है” (गलातियों 6:7)। जब फरीसी बाहरी और शारीरिक स्वच्छता के बारे में ही सोचते हैं, तब येसु आंतरिक तथा आध्यात्मिक स्वच्छता के बारे में बात करते हैं। इसके अतिरिक्त, येसु आंतरिक स्वच्छता के लिए एक विधि के रूप में भिक्षा देने का सुझाव देता है। वे कहते हैं, “जो अन्दर है, उस में से दान कर दो, और देखो, सब कुछ तुम्हारे लिए शुद्ध हो जायेगा” (लूकस 11:41)। यह पूरी तरह धर्मग्रन्थ की शिक्षा के अनुसार है। प्रवक्ता 3:30 में हम पढ़ते हैं, “पानी प्रज्वलित आग बुझाता और भिक्षादान पाप मिटाता है”| टोबीत अपने बेटे टोबियास से कहता है, “ बेटा! अपनी सम्पत्ति में से भिक्षादान दोगे और किसी कंगाल की उपेक्षा नहीं करोगे, जिससे ईश्वर भी तुम्हारी उपेक्षा नहीं करे। अपनी सम्पत्ति के अनुसार दान दोगे। यदि तुम्हारे पास बहुत हो, तो अधिक दोगे; यदि तुम्हारे पास कम हो, तो कम देने में नहीं हिचकोगे। तुम्हारा यह दान विपत्ति के दिन तुम्हारे लिए एक अच्छी निधि प्रमाणित होगा; क्योंकि भिक्षादान मृत्यु से बचाता और अन्धकार में प्रवेश करने से रोकता है। हर भिक्षा-दान सर्वोच्च प्रभु की दृष्टि में सर्वोत्तम चढ़ावा है।” (तोबीत 4: 7-11)



SHORT REFLECTION


It is difficult to understand the intention of the Pharisee who invited Jesus to dine at his house. Jesus was very straightforward. In the Gospels, we do not find Jesus being harsh with notorious sinners and criminals. But he is often seen to be harsh with the Pharisees and Scribes. The reason is very clear. Jesus does not like hypocrisy and pretensions because it is deception in the name of God. Jesus found that the Pharisees and Scribes were often trying to present themselves in public to be good when they were actually bad. By this they were deceiving people around them. But God cannot be deceived. St. Paul says, “Do not be deceived; God is not mocked, for whatever a man sows, that he will also reap” (Gal 6:7). When the Pharisee thinks of external and physical cleanliness, Jesus speaks about internal and spiritual cleanliness. Added to that, Jesus suggests almsgiving as a method for inner cleansing. He says, “So give for alms those things that are within; and see, everything will be clean for you” (Lk 11:41). This is very much scriptural. In Sirach 3:30 we read, “Water extinguishes a blazing fire: so almsgiving atones for sin”. Tobit tells his son Tobias, “Give alms from your possessions to all who live uprightly, and do not let your eye begrudge the gift when you make it. Do not turn your face away from any poor man, and the face of God will not be turned away from you. If you have many possessions, make your gift from them in proportion; if few, do not be afraid to give according to the little you have. So you will be laying up a good treasure for yourself against the day of necessity. For charity delivers from death and keeps you from entering the darkness; and for all who practice it charity is an excellent offering in the presence of the Most High.” (Tob 4:7-11)


 -Br Biniush Topno


Copyright © www.catholicbibleministry1.blogspot.com
Praise the Lord!

सोमवार, 11 अक्टूबर, 2021

 

सोमवार, 11 अक्टूबर, 2021

वर्ष का अट्ठाईसवाँ सामान्य सप्ताह

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

पहला पाठ : रोमियों के नाम सन्त पौलुस का पत्र 1:1-7


1) यह पत्र ईसा मसीह के सेवक पौलुस की ओर से है, जो ईश्वर द्वारा प्रेरित चुना गया और उसके सुसमाचार के प्रचार के लिए नियुक्त किया गया है।

2) जैसा कि धर्मग्रन्थ में लिखा है, ईश्वर ने बहुत पहले अपने नबियों द्वारा इस सुसमाचार की प्रतिज्ञा की थी।

3) यह सुसमाचार ईश्वर के पुत्र, हमारे प्रभु ईसा मसीह के विषय में है।

4) वह मनुष्य के रूप में दाऊद के वंश में उत्पन्न हुए और मृतकों में से जी उठने के कारण पवित्र आत्मा द्वारा सामर्थ्य के साथ ईश्वर के पुत्र प्रमाणित हुए।

5) उन से मुझे प्रेरित बनने का वरदान मिला है, जिससे मैं उनके नाम पर ग़ैर-यहूदियों में प्रचार करूँ और वे लोग विश्वास की अधीनता स्वीकार करें।

6) उन में आप लोग भी हैं, जो ईसा मसीह के समुदाय के लिए चुने गये हैं।

7) मैं उन सबों के नाम यह पत्र लिख रहा हूँ, जो रोम में ईश्वर के कृपापात्र और उसकी प्रजा के सदस्य हैं। हमारा पिता ईश्वर और प्रभु मसीह आप लोगों को अनुग्रह तथा शान्ति प्रदान करें!



सुसमाचार : सन्त लूकस 11:29-32



29) भीड़-की-भीड़ उनके चारों ओर उमड़ रही थी और वे कहने लगे, ’’यह एक विधर्मी पीढ़ी है। यह एक चिन्ह माँगती है, परन्तु नबी योनस के चिन्ह को छोड़ इसे और कोई चिन्ह नहीं दिया जायेगा।

30) जिस प्रकार योनस निनिवे-निवासियों के लिए एक चिन्ह बन गया था, उसी प्रकार मानव पुत्र भी इस पीढ़ी के लिए एक चिन्ह बन जायेगा।

31) न्याय के दिन दक्षिण की रानी इस पीढ़ी के लोगों के साथ जी उठेगी और इन्हें दोषी ठहरायेगी, क्योंकि वह सुलेमान की प्रज्ञा सुनने के लिए पृथ्वी के सीमान्तों से आयी थी, और देखो-यहाँ वह है, जो सुलेमान से भी महान् है!

32) न्याय के दिन निनिवे के लोग इस पीढ़ी के साथ जी उठेंगे और इसे दोषी ठहरायेंगे, क्योंकि उन्होंने योनस का उपदेश सुन कर पश्चात्ताप किया था, और देखो-यहाँ वह है, जो योनस से भी महान् है!



📚 मनन-चिंतन



येसु नीनवे के लोगों की सराहना करते हैं कि वे नबी योना द्वारा उन्हें दिए गए संदेश के प्रति ग्रहणशील हैं। नबी योना ने उन्हें उनकी पापमय जीवन शैली और उन पर ईश्वर के आसन्न क्रोध के बारे में चेतावनी दी। नीनवे के लोगों ने विश्वास में तुरंत पश्चाताप के मार्ग को अपनाया। ईश्वर ने उनकी पुकार सुनी और उनके जीवन के तरीके को बदलने की उनकी इच्छा को मान लिया। येसु के लिए, यह नीनवे के लोगों का पश्चाताप महत्वपूर्ण है। यदि उनके पास भविष्यद्वक्ता योना के अधिकार को पहचानने और पश्चाताप करने की बुद्धि है, तो निश्चित रूप से येसु की पीढ़ी को ऐसा करने में सक्षम होना चाहिए, यह देखते हुए कि येसु योना से भी बडे है।

यही बात शेबा की रानी पर भी लागू होती है, जिसने इस्राएल के राजा की महानता को देखने के लिए एक लंबा सफर तय किया था। शेबा की रानी और नीनवे के लोगों जैसे विदेशी, इस्राएलियों की तुलना में सच्चाई को बेहतर ढंग से देखने में सक्षम हैं!

शायद हम भी अपनी धार्मिकता की भावना से घिर गए हैं और परिवर्तन की पुकार को नहीं पहचानते हैं जो ईश्वर हमारे जीवन में ला रहा है। आइए हम सतर्क रहें और अपने जीवन में ईश्वर की वाणी को पहचानें।



📚 REFLECTION



Jesus applauds the people of Nineveh for being receptive to the message given to them by the prophet Jonah. Prophet Jonah warned them about their evil living style and God’s impending wrath upon them. The people of Nineveh responded in faith and immediately too to the path of repentance. God heeded their cry and relented to their desire to change their way of life. For Jesus, it is the repentance of the people of Nineveh which is significant here. If they have the wisdom to recognize the authority of the prophet Jonah and repent, then surely Jesus’ generation should be able to do the same, given that Jesus is even greater than Jonah.

The same applies to the Queen of Sheba, who came a long way to look upon the greatness of Israel's king. Foreigners like the Queen of Sheba and the Ninevites, are better able to see the truth than the Israelites!

Perhaps we too are clouded by our own sense of righteousness and do not recognize the call of change God is bringing into our life. let us be watchful and recognize God’s voice in our life..



मनन-चिंतन - 2



जनता स्वर्ग से कोइ विशेष चिह्न की माँ कर रही थी। येसु ने कोई चिह्न देने से इनकार किया क्योंकि वे स्वयं सब से बडा चिह्न हैं। वे अपने आप में अदृश्य ईश्वर को दर्श्य बनाते हैं। राजा सुलेमान के समय में लोगों ने उनकी प्रज्ञा के बारे में सुन कर उनकी शिक्षा सुनने आये थे। निनीवे नगर के लोगों ने नबी योना के प्रवचन सुन कर अपने पापों पर पश्चात्ताप किया। प्रभु येसु सुलेमान और योना से महान हैं। वे वास्तव में सुलेमान को प्रज्ञा देने वाले और योना को नबी बनाने वाले हैं। फिर भी धरती पर उनके शारीरिक जीवन-काल में कई लोग उन पर विश्वास करने के लिए कुछ विशेष चिह्न माँग रहे थे। प्रभु येसु उनकी माँग का इनकार किया। नबी योना एक चिह्न था। मछली के पेट चले जाने से पहले वह ईश्वर से दूर भागने वाला मनुष्य था। मछ्ली द्वारा उगल दिया गया योना ईश्वर की ओर वापस आकर ईश्वर की आज्ञा का पालन करने लगता है। पापी मनुष्य का पतिनिधि बन कर प्रभु येसु क्रूस पर मरते हैं; तीसरे दिन वे मुक्ति प्राप्त मनुष्य के प्रतिनिधि बन कर जी उठते हैं। इस्राएली लोगों को बहुत-से चिह्न दिये गये। परन्तु वे और भी बडे चिह्न माँगते रहे। हमें खुले हृदय से प्रभु येसु की महानता को समझ कर उनको स्वीकार करना चाहिए।





SHORT REFLECTION


The people were asking for an extraordinary sign from heaven. Jesus refused to give any sign, because he himself is the greatest sign. He makes the invisible God visible to them. The people at the time of King Solomon perceived his wisdom and came to listen to him. The people of Nineveh responded to the preaching of Jonah and repented over their sins. They came back to God listening to the message of repentance preached by Prophet Jonah. When Jesus who is greater than Jonah and Solomon preached, some people were still asking for extraordinary signs. Jesus did not want to respond to their cravings and give into their demands. Jonah was a sign for the people of Nineveh. Before he entered into the belly of the fish he was a man running away from God in disobedience. After he was spewed out upon the dry land by the fish, he was a man willing to obey God. Hence as per the command of the Lord, he went to Nineveh to preach the message of repentance. Jesus representing sinful humanity dies on the cross and on the third day he was raised by the Father as first among the Risen, among the redeemed. The people of Israel were given many signs, but they kept on demanding more and more. We have to learn to respond to Jesus with an open heart.



 -Br Biniush Topno


All Copyright received© www.catholicbibleministry1.blogspot.com
Praise the Lord!

Daily Mass Readings for Sunday, 10 October 2021

 Daily Mass Readings for Sunday, 10 October 2021

TWENTY-EIGHTH SUNDAY IN ORDINARY TIME

First Reading: Wisdom 7: 7-11
Responsorial Psalm: Psalms 90: 12-13, 14-15, 16-17
Second Reading: Hebrews 4: 12-13
Alleluia: Matthew 5: 3
Gospel: Mark 10: 17-30

First Reading: Wisdom 7: 7-11

7 Wherefore I wished, and understanding was given me: and I called upon God, and the spirit of wisdom came upon me:

8 And I preferred her before kingdoms and thrones, and esteemed riches nothing in comparison of her.

9 Neither did I compare unto her any precious stone: for all gold in comparison of her, is as a little sand, and silver in respect to her shall be counted as clay.

10 I loved her above health and beauty, and chose to have her instead of light: for her light cannot be put out.

11 Now all good things came to me together with her, and innumerable riches through her hands,

Responsorial Psalm: Psalms 90: 12-13, 14-15, 16-17

R. (14) Fill us with your love, O Lord, and we will sing for joy!

12 Can number thy wrath? So make thy right hand known: and men learned in heart, in wisdom.

13 Return, O Lord, how long? and be entreated in favour of thy servants.

R. Fill us with your love, O Lord, and we will sing for joy!

14 We are filled in the morning with thy mercy: and we have rejoiced, and are delighted all our days.

15 We have rejoiced for the days in which thou hast humbled us: for the years in which we have seen evils.

R. Fill us with your love, O Lord, and we will sing for joy!

16 Look upon thy servants and upon their works: and direct their children.

17 And let the brightness of the Lord our God be upon us: and direct thou the works of our hands over us; yea, the work of our hands do thou direct.

R. Fill us with your love, O Lord, and we will sing for joy!

Second Reading: Hebrews 4: 12-13

12 For the word of God is living and effectual, and more piercing than any two edged sword; and reaching unto the division of the soul and the spirit, of the joints also and the marrow, and is a discerner of the thoughts and intents of the heart.

13 Neither is there any creature invisible in his sight: but all things are naked and open to his eyes, to whom our speech is.

Alleluia: Matthew 5: 3

R. Alleluia, alleluia.

3 Blessed are the poor in spirit: for theirs is the kingdom of heaven.

R. Alleluia, alleluia.

Gospel: Mark 10: 17-30

17 And when he was gone forth into the way, a certain man running up and kneeling before him, asked him, Good Master, what shall I do that I may receive life everlasting?

18 And Jesus said to him, Why callest thou me good? None is good but one, that is God.

19 Thou knowest the commandments: Do not commit adultery, do not kill, do not steal, bear not false witness, do no fraud, honour thy father and mother.

20 But he answering, said to him: Master, all these things I have observed from my youth.

21 And Jesus looking on him, loved him, and said to him: One thing is wanting unto thee: go, sell whatsoever thou hast, and give to the poor, and thou shalt have treasure in heaven; and come, follow me.

22 Who being struck sad at that saying, went away sorrowful: for he had great possessions.

23 And Jesus looking round about, saith to his disciples: How hardly shall they that have riches, enter into the kingdom of God!

24 And the disciples were astonished at his words. But Jesus again answering, saith to them: Children, how hard is it for them that trust in riches, to enter into the kingdom of God?

25 It is easier for a camel to pass through the eye of a needle, than for a rich man to enter into the kingdom of God.

26 Who wondered the more, saying among themselves: Who then can be saved?

27 And Jesus looking on them, saith: With men it is impossible; but not with God: for all things are possible with God.

28 And Peter began to say unto him: Behold, we have left all things, and have followed thee.

29 Jesus answering, said: Amen I say to you, there is no man who hath left house or brethren, or sisters, or father, or mother, or children, or lands, for my sake and for the gospel,

30 Who shall not receive an hundred times as much, now in this time; houses, and brethren, and sisters, and mothers, and children, and lands, with persecutions: and in the world to come life everlasting.

✍️ -Br Biniush Topno

All copyright received © www.catholicbibleministry1.blogspot.com

PRAISE THE LORD

इतवार, 10 अक्टूबर, 2021

 

इतवार, 10 अक्टूबर, 2021

वर्ष का अट्ठाईसवाँ सामान्य इतवार

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

पहला पाठ : प्रज्ञा-ग्रन्थ 7:7-11



7) मैंने प्रार्थना की और मुझे विवेक मिला। मैंने विनती की और मुझ पर प्रज्ञा का आत्मा उतरा।

8) मैंने उसे राजदण्ड और सिंहासन से ज्यादा पसन्द किया और उसकी तुलना में धन-दौलत को कुछ नहीं समझा।

9) मैंने उसकी तुलना अमूल्य रत्न से भी नहीं करना चाहा; क्योंकि उसके सामने पृथ्वी का समस्त सोना मुट्ठी भर बालू के सदृश है और उसके सामने चाँदी कीच ही समझी जायेगी।

10) मैंने उसे स्वास्थ्य और सौन्दर्य से अधिक प्यार किया और उसे अपनी ज्योति बनाने का निश्चय किया; क्योंकि उसकी दीप्ति कभी नहीं बुझती।

11) मुझे उसके साथ-साथ सब उत्तम वस्तुएँ मिल गयी और उसके हाथों से अपार धन-सम्पत्ति।



दूसरा पाठ: इब्रानियों के नाम पत्र 4:12-13




12) क्योंकि ईश्वर का वचन जीवन्त, सशक्त और किसी भी दुधारी तलवार से तेज है। वह हमारी आत्मा के अन्तरतम तक पहुँचता और हमारे मन के भावों तथा विचारों को प्रकट कर देता है। ईश्वर से कुछ भी छिपा नहीं है।

13) उसी आँखों के सामने सब कुछ निरावरण और खुला है। हमें उसे लेखा देना पड़ेगा।



सुसमाचार : सन्त मारकुस का सुसमाचार 10:17-30



17) ईसा किसी दिन प्रस्थान कर ही रहे थे कि एक व्यक्ति दौड़ता हुआ आया और उनके सामने घुटने टेक कर उसने यह पूछा, ’’भले गुरु! अनन्त जीवन प्राप्त करने के लिए मुझे क्या करना चाहिए?’’

18) ईसा ने उस से कहा, ’’मुझे भला क्यों कहते हो? ईश्वर को छोड़ कोई भला नहीं।

19) तुम आज्ञाओं को जानते हो, हत्या मत करो, व्यभिचार मत करो, चोरी मत करो, झूठी गवाही मत दो, किसी को मत ठगो, अपने माता-पिता का आदर करो।’’

20) उसने उत्तर दिया, ’’गुरुवर! इन सब का पालन तो मैं अपने बचपन से करता आया हूँ’’।

21) ईसा ने उसे ध्यानपूर्वक देखा और उनके हृदय में प्रेम उमड़ पड़ा। उन्होंने उस से कहा, ’’तुम में एक बात की कमी है। जाओ, अपना सब कुछ बेच कर ग़रीबों को दे दो और स्वर्ग में तुम्हारे लिए पूँजी रखी रहेगी। तब आ कर मेरा अनुसरण करों।“

22) यह सुनकर उसका चेहरा उतर गया और वह बहुत उदास हो कर चला गया, क्योंकि वह बहुत धनी था।

23) ईसा ने चारों और दृष्टि दौड़ायी और अपने शिष्यों से कहा, ’’धनियों के लिए ईश्वर के राज्य में प्रवेश करना कितना कठिन होगा!

24) शिष्य यह बात सुन कर चकित रह गये। ईसा ने उन से फिर कहा, ’’बच्चों! ईश्वर के राज्य में प्रवेश करना कितना कठिन है!

25) सूई के नाके से हो कर ऊँट निकलना अधिक सहज है, किन्तु धनी का ईश्वर के राज्य में प्रवेश़्ा करना कठिन है?’’

26) शिष्य और भी विस्मित हो गये और एक दूसरे से बोले, ’’तो फिर कौन बच सकता है?’’

27) उन्हें स्थिर दृष्टि से देखते हुए ईसा ने कहा, ’’मनुष्यों के लिए तो यह असम्भव है, ईश्वर के लिए नहीं; क्योंकि ईश्वर के लिए सब कुछ सम्भव है’’।

28) तब पेत्रुस ने यह कहा, ’’देखिए, हम लोग अपना सब कुछ छोड़ कर आपके अनुयायी बन गये हैं।’’

29) ईसा ने कहा, ’’मैं तुम से यह कहता हूँ- ऐसा कोई नहीं, जिसने मेरे और सुसमाचार के लिए घर, भाई-बहनों, माता-पिता, बाल-बच्चों अथवा खेतों को छोड़ दिया हो

30) और जो अब, इस लोक में, सौ गुना न पाये- घर, भाई-बहनें, माताएँ, बाल-बच्चे और खेत, साथ-ही-साथ अत्याचार और परलोक में अनन्त जीवन।




📚 मनन-चिंतन



धनी होना कोई पाप नहीं है। एक धनवान युवक येसु के पास आया और पूछा, "अनन्त जीवन पाने के लिए मुझे क्या करना चाहिए।" यह देखकर बहुत खुशी हुई कि एक धनी, युवा और सफल व्यक्ति आध्यात्मिक मामलों में दिलचस्पी रखता है। आम तौर पर उनकी उम्र के लोग जिंदगी के रोमांच को दूसरी चीजों में ढूंढते हैं। लेकिन यह आदमी वास्तव में भला प्रतीत होता है। वह गंभीर था और उसने येसु का अनुसरण किया है और यही कारण है कि वह इतना गंभीर प्रश्न लेकर उसके पास आया है। इसके अलावा, येसु के बारे में उसकी समझ भी काफी अधिक है। फरीसियों और अन्य कुलीन वर्ग के विपरीत जो मानसिक रूप से आलोचनात्मक थे, इस युवक ने येसु का आदर करते हुये उन्हें 'भला गुरु' कहा। इन सबसे ऊपर, उसने प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की, जब येसु ने उसे सन्हिता का पालन करने के लिए कहा, तो उसने उत्तर दिया कि वह बचपन से ही ऐसा करता रहा है। ईश्वर के कार्यों में इतनी गहराई तक जाने के बाद भी वह अंतिम परीक्षा में असफल रहा क्योंकि वह उस बात को पूरा नहीं कर सका जो प्रभु ने उसे करने के लिए कही थी। वह अपनी संपत्ति से दूर नहीं हो सका। वह अत्याधिक अधिकारों का व्यक्ति था। उसका अपने प्रति और स्वामित्व का मोह होना स्वाभाविक था।

समस्या तब उत्पन्न होती है जब वह ईश्वर के साथ और अधिक निकट होने का स्वप्न देखने लगता है। ईश्वर के करीब होने के लिए कुछ मांगें शामिल होंगी जिन्हें वह पूरा करने के लिए तैयार नहीं था। हम यह अनुमान लगा सकते हैं कि निश्चित रूप से उसके दिल में ईश्वर की सेवा करने की इच्छा थी, लेकिन 'नियम और शर्तें’ लागू खंड के साथ। वह लाभप्रद स्थिति से परमेश्वर की सेवा करना चहाता था। अपने साथ धन, संपत्ति, परिवार और दोस्तों के साथ, वह अनन्त जीवन के लिए काम करना चहेगा।

अमीर आदमी की दुखद कहानी उन सभी के लिए आईना रही है जो खुद को और अपनी संपत्ति को ईश्वर से ज्यादा प्यार करते हैं। वास्तव में, वे सभी इस बात को भूल जाते हैं कि धनऔर महिमा ईश्वर की ओर से आती है। और अगर वे ईश्वर के साथ हमारे रिश्ते में बाधा बन जाते हैं तो हमें एक अच्छा संतुलन बनाना चाहिए और ईश्वर को अपने जीवन की प्राथमिकता बनाना चाहिए।

जब ईश्वर ने इब्राहीम को बुलाया, तो उसने उसे महान प्रतिज्ञाओं के भंडार के साथ बुलाया। वह राष्ट्रों का पिता होगा और उसके पास एक अचल भूमि होगी जो ईश्वर उसे देगा। उनकी संतान अपार और अपार धन्य होगी। फिर भी, अब्राहम को सब कुछ पीछे छोड़कर ईश्वर के पीछे चलना पड़ा। ईश्वर के साथ नए रिश्ते के लिए अपने पास जो कुछ भी था उसे त्याग देना महत्वपूर्ण था। अय्यूब की धार्मिकता को साबित करने के लिए, अय्यूब के लिए यह महत्वपूर्ण था कि वह हर उस चीज़ से वंचित हो जाए जो उसके पास थी और जिसे वह प्यार करता था। उसे दिवालिया और बेघर कर दिया गया था। यहां तक ​​कि इस प्रक्रिया में उनका स्वास्थ्य भी खतरे में पड़ गया। परन्तु वह ईश्वर से लिपटा रहता है और सब कुछ छीन लिए जाने पर भी अपने आप को धर्मी ठहराता है।

जब एलियाह ने एलीशा को बुलाया, तब एलीशा बैलों के जोड़े से खेत जोतने में लगा था। उसने जानवरों को मार डाला, लकड़ी से उसने उसे पकाया किया और एलिय्याह का अनुसरण किया। यह प्रतीकात्मक रूप से एक शक्तिशाली प्रस्तुति थी कि किस तरह से व्यक्ति को अपने अतीत को पीछे छोड़कर प्रभु का अनुसरण करना चाहिए। एलीशा ने उसकी सारी संपत्ति को भी नष्ट कर दिया ताकि पुराने पेशे की ओर मुड़कर न देखा जाए।

चेलों ने सब कुछ पीछे छोड़ दिया और येसु के पीछे हो लिए। अमीर आदमी सुरक्षित और सुरक्षित रहने के लिए अपने धन पर निर्भर था। लेकिन यह ईश्वर है जो हमें सुरक्षा प्रदान करता है। येसु का यह कथन कि ऊँट का सूई के नाके में से निकल जाना, किसी धनी के स्वर्ग तक पहुँचने से आसान है।

प्रारंभिक कलीसियाई समुदाय उत्पीड़न के बावजूद सबसे अधिक संतुष्ट समुदाय थे। इसका कारण यह था कि उन्होंने सब कुछ बेच दिया और येसु-मार्ग का अनुसरण किया। जब तक हम सांसारिक चीजों को पकड़ कर रखते हैं, ईश्वर हमेशा हमारे लिए एक दूर की वास्तविकता बने रहते है।

राजा साऊल उसी क्षेत्र में असफल रहा। उसे सब कुछ नष्ट करने के लिए कहा गया लेकिन वह अपने लिए सबसे अच्छे जानवर रखने के लालच का विरोध नहीं कर सका। आईये हम साह्स दिखाये और अपना सबकुछ ईश्वर का अनुसरण करने के लिये छोड दे।




📚 REFLECTION




Being rich is not a sin. A rich young man came to Jesus and asked, “What must I do to have eternal life.” it was quite heartwarming to see that a rich, young, and successful person is interested in spiritual matters. Normally people of his age find the thrill of life in other things. But this man is really good stuff. He had been serious and has followed Jesus and that’s the reason he has come to him with such a serious question. Moreover, his understanding of Jesus is also reasonably high. Unlike the Pharisees and the other elite class who were manically critical. He was respectful of Jesus, he called him, ‘Good Master’. To top it all he passed the initial test, when Jesus asked him to keep the law he replied that he had been doing so from his childhood onwards. After having gone so deep with the works of God yet he failed the ultimate test as he could not fulfill what the Lord asked him to do. He could not do away with his property. He was a man of great possession. It was natural for him to have a belongingness and possessiveness towards it.

The problem arises when he begins to dream to be with God more closely. To be close to God would involve certain demands which he was not ready to fulfill. We can infer that he definitely had a heart and desire to serve God but with the ‘terms and conditions’ applied clause. He would serve God from an advantageous situation. With money, property, family, and friends on his side, he would work for eternal life.

The sad story of the rich man has been a mirror to all those who love themselves and their possession more than God. In fact, they forget all riches and glory comes from God. And if they become a hindrance in our relationship with God then we ought to strike a good balance and make God the priority of our life.

When God called Abraham, he called him with the stock of great promises. He was to be the father of the nations and possess a great land that God would give him. His progeny would be immense and immensely blessed. Nevertheless, Abraham had to leave everything behind and follow the Lord. Giving up everything he had was pivotal for the new venture with God. To prove Job’s righteousness, it was important for Job to be tested by extreme deprivation of everything he possessed and loved. He was rendered bankrupt and homeless. Even his health was jeopardized in the process. But he clings to God and proved himself righteous even when everything was taken away.

When Elijah called Elisha, Elisha was busy plowing the field with the pair of bulls. He killed the animals, with the wood of York he prepared and followed Elijah. It was symbolically a powerful presentation of the way one must leave behind his past and follow the Lord. Elisha even destroys all his possession so that there is no looking back to the old profession.

Disciples left everything behind and followed Jesus. The rich man depended on his riches to be safe and secure. But it is God who provides us security. Jesus’ statement that it is easier for the camel to pass through the eye of the needle than for a rich man to reach heaven.

The initial church communities were the most satisfied communities in spite of the persecution. The reason was they sold off everything and followed the Way. As long as we hold on to the earthly things God would always be a distant reality for us.

King Saul failed in the same area. He was asked to destroy everything but he could not resist the lure of keeping the best animals for himself. Come let us show courage and love God more than anything else.



मनन-चिंतन - 2



ईश्वर ने हम मनुष्यों को अपने प्रतिरूप बनाया है और हमे स्वतंत्रता प्रदान की है जिससे हम बिना किसी बंधन, बिना किसी दबाव के, खुल के जी सके और अपने मन, विवेक और ज्ञान के अनुसार जीवन जी सकें और कार्य कर सकें। विधि-विवरण ग्रंथ 30:19 कहता है, ‘‘मैं आज तुम लोगों के विरुद्ध स्वर्ग और पृथ्वी को साक्षी बनाता हूँ - मैं तुम्हारे सामने जीवन और मृत्यु, भलाई और बुराई रख रहा हूँ। तुम लोग जीवन को चुन लो, जिससे तुम और तुम्हारे वंशज जीवित रह सकें।’’ हमारे समक्ष दोनो हैं जीवन और मृत्यु और हम किसे चुनते हैं यह हम प्रत्येक व्यक्ति पर निर्भर करता है। आज का सुसमाचार हमें इसी चुनाव के विषय में बताता है।

आज के सुसमाचार में हम एक ऐसे व्यक्ति के विषय में जानते हैं जो कि एक गुणवत्ता भरा या उत्कृष्ट जीवन व्यतीत कर रहा था, परंतु उसे अनंत जीवन की आस थी। संत मत्ती के सुसमाचार में इस व्यक्ति को नवयुवक की सन्ज्ञा दी गई हैं जिसके पास आगे का पूरा जीवन हैं। उपदेशक ग्रंथ 12:1 कहता है, ‘‘अपनी जवानी के दिनों में अपने सृष्टिकर्ता को याद रखों’’। अक्सर हम देखते हैं कि मनुष्य ईश्वर की शरण उम्र ढलने पर या कुछ संकट आने पर जाता है परन्तु इस युवक के पास पूरी जिंदगी रहने के बावजूद भी वह प्रभु की शरण में जाने की सोचता है। संत लूकस का सुसमाचार इस व्यक्ति को कुलीन अर्थात् सुशील या उच्च वर्ग के व्यक्ति की संज्ञा देता है, इसका मतलब यह कि वह व्यक्ति अपने आचरण या अपने काबिलियत के कारण किसी उच्च पद में पद्स्थ था। यह व्यक्ति एक धनी व्यक्ति था। अक्सर लोग धन होने का गलत अर्थ निकालते हैं। धनी होना पाप या गलत नहीं। वचन हमें यह नहीं कहता कि धन सभी बुराईयो की जड़ है परंतु कहता है, ‘‘धन का लालच सभी बुराईयों की जड़ है।’’ (1 तिमथी 6:10)। यह व्यक्ति एक नैतिक जीवन जी रहा था, वह आज्ञाओं का पालन करता आ रहा था, जैसे हत्या न करना, व्यभिचार न करना, चोरी न करना, झूठी गवाही न देना, किसी को न ठगना, माता-पिता का आदर करना। यह बताता है कि उस मनुष्य का जीवन एक अच्छा जीवन था और उसके पास वह सब कुछ था जो कि एक साधारण मनुष्य इस जीवन में चाहता है, परंतु यह सब होने के बावजूद भी यह व्यक्ति कुछ कमी महसूस करता है। इसलिए वह येसु के पास अनंत जीवन, अनंत आनंद की तलाश में आता है। अक्सर हम देखते कि लोग अपना सारा समय, उम्र धन कमाने में लगा देते है और जब वे उसे प्राप्त कर लेते हैं तब भी उन्हें उनका जीवन खाली ही लगता है। यही उस धनी व्यक्ति के साथ भी हुआ। इसलिए व येसु के पास आता है।

संत योहन का सुसमाचार 3:16, ‘‘ईश्वर ने संसार को इतना प्यार किया कि उसने इसके लिए अपने एकलौते पुत्र को अर्पित कर दिया, जिससे जो उस में विश्वास करता है, उसका सर्वनाश न हो, बल्कि अनन्त जीवन प्राप्त करें।’’ यह वचन बताता है कि ईश्वर के पुत्र में विश्वास करनें से हम अनंत जीवन प्राप्त कर सकते हैं केवल अच्छें कार्य या अच्छे बने रहकर ही नही। ‘‘ईश्वर ने अपने पुत्र द्वारा हमें अनन्त जीवन प्रदान किया है। जिसे पुत्र प्राप्त है, उसे वह जीवन प्राप्त है और जिसे पुत्र प्राप्त नहीं है, उसे जीवन प्राप्त नहीं (1 योहन 5:11)। ‘‘मैं तुम्हें अनंत जीवन प्रदान करता हूँ।’’(योहन 10:58)। ‘‘जो पुत्र में विश्वास करता है, उसे अनन्त जीवन प्राप्त है’’(योहन 3:38)। ‘‘वे तुझे, एक ही सच्चे ईश्वर को और ईसा मसीह को, जिसे तूने भेजा है जान लें- यही अनन्त जीवन है’’(योहन 17:3)। ये सभी वचन बताते हैं कि प्रभु येसु ही अनंत जीवन है, जो अनंत जीवन प्रदान करतें है, जो उन पर विश्वास करता हैं, अनुसरण करता है उसे अनंत जीवन प्राप्त है।

उस धनी व्यक्ति को मालूम था कि येसु के द्वारा उसे अनंत जीवन प्राप्त हो सकता है, इसलिए वह दौड़कर येसु के पास आता है। प्रभु उस के मन के विचारो और कमी को समझ जाते है। इसलिए वह उन्हें सीधे रूप से नही कहते जैसे कि वह अक्सर कहते थे, ‘‘मेरे पीछे चले आओ’’ या ‘‘मेरा अनुसरण करों’’ परंतु प्रभु ने उस मनुष्य के मन को समझकर उससे कहा, ‘‘जाओ, अपना सब कुछ बेच कर गरीबों को दे दो और स्वर्ग में तुम्हारे लिए पूँजी रखी रहेगी। तब आ कर मेरा अनुसरण करों।’’

प्रभु उसके सामने अनंत जीवन पाने के लिए एक चुनाव रखते हैः धन या ईसा का अनुसरण। वह व्यक्ति ईसा का अनुसरण करना भी चाहता परंतु धन को छोड़ना भी नहीं चाहता था। परंतु वचन कहता है,‘‘कोई भी दो स्वामियों की सेवा नहीं कर सकता। वह या तो एक से बैर और दूसरे से प्रेम करेगा, या एक का आदर और दूसरे का तिरस्कार करेगा। तुम ईश्वर और धन- दोनों की सेवा नहीं कर सकते।’’ (मत्ती 6:24)। उस व्यक्ति ने येसु को छोड़ धन का चुनाव किया और उदासीन होकर अनंत जीवन पाने का अवसर को खो दिया। क्योंकि धन का लालच सभी बुराईयों की जड़ है (1 तिमथी 6:10)। ईश्वर धन-सम्पत्ति, आलीशान घर, आधुनिक उपकरण होने के विरुद्ध नहीं अपितु उनके प्रति अत्याधिक लगाव और ईश्वर को छोड़ उन पर निर्भरता के विरुद्ध है। ईश्वर माता-पिता, भाई-बहनों के विरुद्ध में नहीं हैं परन्तु वे ईश्वर से परित्याग या विमुखता के विरुद्ध में है (मारकुस 10:29-30)।

येसु उसे ज्ञात कराना चाहते थे कि उसका मन बँटा हुआ है। वह अपने धन पर आश्रित है। येसु चाहते थे कि वह अपना जीवन ईश्वर को सम्पूर्ण रूप से अर्पित करें और ईश्वर पर आश्रित जीवन बितायें। परंतु उसने धन पर निर्भर होना स्वीकारा। अक्सर हम मनुष्य अपनी धन-सम्पत्ति, कला, ज्ञान, कौशल, बुद्धि, समझदारी पर ज्यादा निर्भर रहते है, जिस कारण हम ईश्वर को समय न देकर ईश्वर से दूर चले जाते है।

आज के सुसमाचार के विपरीत एक और उदाहरण है जो हमें ईश्वर की कृपा का वर्णन बताता है, और वह है विश्वास के पिता इब्राहीम का उदाहरण। हम जानते हैं कि इब्राहीम की कोई संतान नहीं थी। जब इब्राहीम की कोई संतान नहीं थी तो वह अधिकतर समय ईश्वर के साथ व्यतीत करता था- ईश्वर के साथ चलना, बाते करना आदि। परंतु जब उसे ईश्वर द्वारा एक पुत्र प्राप्त होता हैं तो वह उस पुत्र के प्रेम में मुग्ध हो जाता है और धीरे-धीरे वह ईश्वर को छोड़ अपने पुत्र के साथ ज्यादा समय बिताने लगता है। ईश्वर उसके ईश्वरीय प्रेम और विश्वास की परीक्षा लेने हेतु उसे अपने पुत्र की बलि चढ़ाने को कहते हैं। हम जान सकते हैं कि उस पिता की क्या मनोव्यथा रही होगी, जिसे बरसों बाद एक पुत्र प्राप्त हुआ परंतु उसे उसको त्यागना होगा। इस दुविधा भरे क्षण में वह अपने पुत्र को छोड़ ईश्वर की आज्ञा को चुनता है और वह इस चुनाव में ईश्वर को तो पाता ही है परंतु अपने पुत्र को भी पाता हैं।

अक्सर मनुष्य सोचता है कि अगर मैं ईश्वर का अनुसरण करुँगा या उसकी आज्ञाओं पर चलूँगा तो बहुत कुछ खोना पडे़गा परंतु वह यह नही समझता कि ईश्वर को पाने से वह सब कुछ को पा लेता है जैसे कि इब्राहीम ने पाया परंतु उस धनी व्यक्ति ने सब कुछ पाकर भी खो दिया। ‘‘जो अपना जीवन सुरक्षित रखना चाहता है, वह उसे खो देगा और जो मेरे कारण अपना जीवन खो देता है, वह उसे सुरक्षित रखेगा।’’ (मत्ती 16:25) अर्थात् जो इस संसार में ईश्वर के लिए सबकुछ खो देता है वह असलियत में खोता नहीं परंतु उससे कही गुणा ज्यादा और कीमती चीज़ पाता है। ईसा ने कहा, ’’ मैं तुम से यह कहता हूँ- ऐसा कोई नहीं, जिसने मेरे और सुसमाचार के लिए घर, भाई-बहनों, माता-पिता, बाल-बच्चों अथवा खेतों को छोड़ दिया हो और जो अब, इस लोक में, सौ गुना न पाये- घर, भाई-बहनें, माताएँ, बाल-बच्चे और खेत, साथ ही साथ अत्याचार और परलोक में अनन्त जीवन’’ (मारकुस 10:29-30)।


-Br Biniush Topno


All Copyright received © www.catholicbibleministry1.blogspot.com
Praise the Lord!

शनिवार, 09 अक्टूबर, 2021

शनिवार, 09 अक्टूबर, 2021

वर्ष का सताईसवाँ सामान्य सप्ताह



पहला पाठ : योएल का ग्रन्थ 4:12-21;.


12) प्रभु-ईश्वर! अपने योद्धओं को भेज। सब राष्ट्रों! जागो, यहोशाफाट की घाटी की राह पर चलो। मैं वहाँ न्याय सिंहासन पर बैठूँगा और चारों ओर के राष्ट्रों का न्याय करूँगा।

13) हँसिया चलाओ, क्योंकि फसल पक चुकी है। आओ और अंगूर रौंदो, क्योंकि कोल्हू परिपूर्ण है। कुण्ड लबालब भरे हुए हैं, क्योंकि राष्ट्रों की दुष्टता अपार है।

14) विचार की घाटी में लोगों की भारी भीड लग रही है, क्योंकि विचार की घाटी में प्रभु का दिन निकट आ गया है।

15) सूर्य और चन्द्रमा अंधकारमय होते जा रहे हैं और नक्षत्रों की ज्योति बुझ रही है।

16) प्रभु-सियोन से गरज रहा है, येरुसालेम से उसकी आवाज ऊँची उठ रही है; स्वर्ग और पृथ्वी कांप रहे हैं। किन्तु प्रभु अपनी प्रजा क ेलिए आश्रय सिद्ध होगा, इस्राएलियों के लिए सुदृढ़ गढ होगा।

17) ’’उस दिन तुम जान जाओगे कि मैं तुम्हारा प्रभु-ईश्वर हूँ, जो अपने पवत्रि पर्वत सियोन पर निवास करता है। येरुसालेम पवत्रि होगा और विदेशी उसे फिर पान नहीं करेंगे।’’

18) उस दिन पर्वतों से अंगूरी टपकेगी, पहाडियों से मधु की धाराएँ फूट निकलेंगी और यहूदियों की सब नदियों में भरूपूर पानी होगा, क्योंकि प्रभु के मंदिर में से एक जलस्रोत बह निकलेगा, जो बाबुल की घाटी को सींचेगा।

19) मिस्र ऊसर हो जायेगा और एदोम मरुभूमि, क्योंकि उन्होंने यूदा के पुत्रों के साथ अत्याचार किया और अपने देश में उनका निर्दोष रक्त बहाया।

20) किन्तु यहूदिया सदैव बसी रहेगी और येरुसालेम युग-युग आबाद रहेगा।

21) ’’मैं उनके रक्त को बदला लूँगा, वह अदण्डित नहीं रहेगा’; क्योंकि प्रभु सियोन में निवास करता रहेगा।



सुसमाचार : सन्त लूकस 11:27-28



27) ईसा ये बातें कह ही रहे थे कि भीड़ में से कोई स्त्री उन्हें सम्बोधित करते हुए ऊँचे स्वर में बोल उठी, ’’धन्य है वह गर्भ, जिसने आप को धारण किया और धन्य हैं वे स्तन, जिनका आपने पान किया है!

28) परन्तु ईसा ने कहा, ’’ठीक है; किन्तु वे कहीं अधिक धन्य हैं, जो ईश्वर का वचन सुनते और उसका पालन करते हैं’’।



📚 मनन-चिंतन



हमारे जीवन का लक्ष्य, जिस लिये हमें बनाया गया है, वह है, ईश्वर के साथ एकता है। ईश्वर के साथ हम अपने जीवन का अर्थ और उद्देश्य पाते हैं। हमारे भटकने का कारण यह है कि हम ईश्वर से दूर कहीं ओर उत्तर की तलाश करते हैं। जब हम ईश्वर के साथ एक होते हैं, तो हमें अपने अस्तित्व के वास्तविक उद्देश्य का एहसास होता है।

ईश्वर के साथ एक होने के सबसे शक्तिशाली तरीकों में से एक है उसकी बात सुनना। हम बाईबल के माध्यम से ईश्वर को सुनते हैं जो ईश्वर का वचन है। जब हम वचन का पालन करने में प्रगति करते हैं तो हम ईश्वर के साथ और अधिक घनिष्ठ हो जाते हैं। जो लोग येसु मसीह का अनुसरण करते हैं और जो ईश्वर की इच्छा की खोज करते हैं वे एक नए परिवार में प्रवेश करते हैं, एक परिवार जो ईश्वर के साथ रिश्ते होने के नाते यहां पृथ्वी और स्वर्ग में है। येसु रिश्तों के क्रम को बदलते हैं और दिखाते हैं कि सच्चा रिश्ता सिर्फ खून का मामला नहीं है। ईश्वर के पुत्र और पुत्रियों के रूप में हमारा बनना हमारे सभी संबंधों को बदल देता है और ईश्वर और उसके राज्य के प्रति निष्ठा की एक नई व्यवस्था की मांग करता है।

जब एक श्रोता ने येसु की माता की स्तुति के द्वारा येसु की प्रशंसा करना चाहा, तो येसु ने उस आशीष की सच्चाई को नकारा नहीं जो मरियम ने अपनी धन्यता में कहा था 'सभी पीढ़ियाँ मुझे धन्य कहेंगी' (लूकस 1:48)। येसु ने अपने शब्दों को जोड़ते हुये, सभी सच्ची आशीषों या सुखों के स्रोत की ओर इशारा करते हुए - परमेश्वर के साथ वचन की एकता पर जोर दिया। मरियम ने विनम्रतापूर्वक अपने इकलौते पुत्र के देहधारण के लिए, यह घोषणा करते हुए, ईश्वर की चमत्कारी योजना के प्रति समर्पण किया, : मैं प्रभु की दासी हूँ; तेरा वचन मुझ में पूरा हो (लूकस १:३८)। मरियम ने स्वर्गदूत द्वारा उनसे कहे गए वचन को सुना और उन्होंने उस पर विश्वास किया। जो लोग परमेश्वर का वचन सुनते हैं वे वास्तव में धन्य हैं क्योंकि वे अपने ईश्वर को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं और वे उसके वचन को सुनने और उसका पालन करने में आनंद पाते हैं।



📚 REFLECTION



The goal of our life, for the very reason we were created is for the union with God. it with God we find the earthly meaning and purpose of our life. the reason for our wandering is that we look for answers away from God. when we are one with God, we realize the true purpose of our being.

One of the most powerful ways to be united with God is to listen to him. we listen to God through the Bible which is the word of God. We become more closely united with God when we make progress in obeying the word. Those who follow Jesus Christ and who seek the will of God enter into a new family, a family of being relatives of God here on earth and in heaven. Jesus changes the order of relationships and shows that true kinship is not just a matter of flesh and blood. Our becoming as sons and daughters of God transforms all our relationships and demands a new order of loyalty to God and his kingdom.

When a listen wished to compliment Jesus by praising his mother, Jesus did not deny the truth of the blessing she pronounced in her Magnificat ‘All generations will call me blessed’ (Luke 1:48). Jesus adds to her words by pointing to the source of all true blessedness or happiness -- union with God. Mary humbly submitted herself to the miraculous plan of God for the incarnation of his only begotten Son, by declaring: I am the handmaid of the Lord; let it be done to me according to your word (Luke 1:38). Mary heard the word spoken to her by the angel and she believed it. people who hear the word of God are truly blessed because they know their God personally and they find joy in hearing and obeying his word.



मनन-चिंतन - 2



भीड़ में से एक महिला प्रभु येसु के कर्मों तथा उनकी शिक्षा की सराहना से भरी उनकी शारीरिक माता की प्रशंसा करने लगती है। शायद उसने आशा की होगी – अगर मेरा येसु जैसा एक बेटा होता! एक माँ की उसकी अवधारणा या संकल्पना शायद केवल शारीरिक और सांसारिक थी - वह जो अपने गर्भ में बच्चों को धारण करती है और उनका पालन-पोषण करती है। येसु चाहते हैं कि वह यह समझे कि उस व्यक्ति की गरिमा "जो परमेश्वर के वचन को सुनता है और रखता है" येसु की शारीरिक माँ बनने से कहीं अधिक है। लूकस 8:21 में वे कहते हैं, “मेरी माता और मेरे भाई वहीं हैं, जो ईश्वर का वचन सुनते और उसका पालन करते हैं"। प्रभु येसु यह नहीं चाहते हैं कोई भी माँ मरियम को उनके केवल शारीरिक माता के रूप में देखे। उच्च स्तर पर माता मरियम महिलाओं में धन्य हैं क्योंकि वे ईश्वर के वचनों को सुन कर उन्हें अपने हृदय में संचित रखती हैं। वे ईश्वर के वचनों को अपने दिल में रखती हैं और उन वचनों को हर दिन अपने कदमों का मार्गदर्शन करने देती है। इसीलिए, केवल उनकी होंठ या जीभ ही नहीं, बल्कि उसकी आत्मा प्रभु का गुणगान करती है (देखें लूकस 1:46)।



SHORT REFLECTION


A lady from the crowd full of appreciation for the deeds and words of Jesus began to praise his physical mother. She probably would have desired to have a son like Jesus. Her concept of a mother probably was purely physical and earthly – she who bears children in her womb and nurses them. Jesus wants her to understand that the dignity of a person “who hears the word of God and keeps it” is greater than that of simply being a physical mother to Jesus. In Lk 8:21 Jesus says, “My mother and My brothers are these who hear the word of God and do it”. Jesus does not want anyone to look at Mary as mere physical mother of Jesus. At a higher level, she is Blessed among women, because she hears the Word of God and keeps it. She keeps the Word in her heart and allows that Word to guide her steps every day. That is why, not just lips or tongue, but her soul magnifies the Lord (cf. Lk 1:46).



 -Br Biniush Topno


Copyright © www.catholicbibleministry1.blogspot.com
Praise the Lord!