मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
Duliajan, Assam, India
Catholic Bibile Ministry में आप सबों को जय येसु ओर प्यार भरा आप सबों का स्वागत है। Catholic Bibile Ministry offers Daily Mass Readings, Prayers, Quotes, Bible Online, Yearly plan to read bible, Saint of the day and much more. Kindly note that this site is maintained by a small group of enthusiastic Catholics and this is not from any Church or any Religious Organization. For any queries contact us through the e-mail address given below. 👉 E-mail catholicbibleministry21@gmail.com

पुण्य गुरुवार 01 अप्रैल 2021 पुण्य सप्ताह

 

पुण्य गुरुवार 01 अप्रैल 2021

पुण्य सप्ताह

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

पहला पाठ : निर्गमन ग्रन्थ 12:1-8,11-14


1) प्रभु ने मिस्र देश में मूसा और हारून से कहा,

2) ''यह तुम्हारे लिए आदिमास होगा; तुम इसे वर्ष का पहला महीना मान लो।

3) इस्राएल के सारे समुदाय को यह आदेश दो - इस महीने के दसवें दिन हर एक परिवार एक एक मेमना तैयार रखेगा।

4) यदि मेमना खाने के लिए किसी परिवार में कम लोग हों, तो जरूरत के अनुसार पास वाले घर से लोगों को बुलाओ। खाने वालों की संख्या निश्चित करने में हर एक की खाने की रुचि का ध्यान रखो।

5) उस मेमने में कोई दोश न हो। वह नर हो और एक साल का। वह भेड़ा हो अथवा बकरा।

6) महीने के दसवें दिन तक उसे रख लो। शाम को सब इस्राएली उसका वध करेंगे।

7) जिन घरों में मेमना खाया जायेगा, दरवाजों की चौखट पर उसका लोहू पोत दिया जाये।

8) उसी रात बेखमीर रोटी और कड़वे साग के साथ मेमने का भूना हुआ मांस खाया जायेगा।

11) तुम लोग चप्पल पहन कर, कमर कस कर तथा हाथ में डण्डा लिये खाओगे। तुम जल्दी-जल्दी खाओगे, क्योंकि यह प्रभु का पास्का है।

12) उसी रात मैं, प्रभु मिस्र देश का परिभ्रमण करूँगा, मिस्र देश में मनुष्यों और पशुओं के सभी पहलौठे बच्चों को मार डालूँगा और मिस्र के सभी देवताओं को भी दण्ड दूँगा।

13) तुम लोहू पोत कर दिखा दोगे कि तुम किन घरों में रहते हो। वह लोहू देख कर मैं तुम लोगों को छोड़ दूँगा, इस तरह जब मैं मिस्र देश को दण्ड दूँगा, तुम विपत्ति से बच जाओगे।

14) तुम उस दिन का स्मरण रखोगे और उसे प्रभु के आदर में पर्व के रूप में मनाओगे। तुम उसे सभी पीढ़ियों के लिए अनन्त काल तक पर्व घोषित करोगे।


दूसरा पाठ : कुरिन्थियों के नाम सन्त पौलुस का पहला पत्र 11:23-26


23) मैंने प्रभु से सुना और आप लोगों को भी यही बताया कि जिस रात प्रभु ईसा पकड़वाये गये, उन्होंने रोटी ले कर

24) धन्यवाद की प्रार्थना पढ़ी और उसे तोड़ कर कहा-यह मेरा शरीर है, यह तुम्हारे लिए है। यह मेरी स्मृति में किया करो।

25) इसी प्रकार, ब्यारी के बाद उन्होंने प्याला ले कर कहा- यह प्याला मेरे रक्त का नूतन विधान है। जब-जब तुम उस में से पियो, तो यह मेरी स्मृति में किया करो।

26) इस प्रकार जब-जब आप लोग यह रोटी खाते और वह प्याला पीते हैं, तो प्रभु के आने तक उनकी मृत्यु की घोषणा करते हैं।


सुसमाचार : सन्त योहन का सुसमाचार 13:1-15


1) पास्का पर्व का पूर्व दिन था। ईसा जानते थे कि मेरी घडी आ गयी है और मुझे यह संसार छोडकर पिता के पास जाना है। वे अपनों को, जो इस संसार में थे, प्यार करते आये थे और अब अपने प्रेम का सब से बडा प्रमाण देने वाले थे।

2) शैतान व्यारी के समय तक सिमोन इसकारियोती के पुत्र यूदस के मन में ईसा को पकडवाने का विचार उत्पन्न कर चुका था।

3) ईसा जानते थे कि पिता ने मेरे हाथों में सब कुछ दे दिया है, मैं ईश्वर के यहाँ से आया हूँ और ईश्वर के पास जा रहा हूँ।

4) उन्होनें भोजन पर से उठकर अपने कपडे उतारे और कमर में अंगोछा बाँध लिया।

5) तब वे परात में पानी भरकर अपने शिष्यों के पैर धोने और कमर में बँधें अँगोछे से उन्हें पोछने लगे।

6) जब वे सिमोन पेत्रुस के पास पहुचे तो पेत्रुस ने उन से कहा, ’’प्रभु! आप मेंरे पैर धोते हैं?’’

7) ईसा ने उत्तर दिया, ’’तुम अभी नहीं समझते कि मैं क्या कर रहा हूँ। बाद में समझोगे।’’

8) पेत्रुस ने कहा, ’’मैं आप को अपने पैर कभी नहीं धोने दूँगा’’। ईसा ने उस से कहा, ’’यदि मैं तुम्हारे पैर नहीं धोऊँगा, तो तुम्हारा मेरे साथ कोई सम्बन्ध नहीं रह जायेगा।

9) इस पर सिमोन पेत्रुस ने उन से कहा, ’’प्रभु! तो मेरे पैर ही नहीं, मेरे हाथ और सिर भी धोइए’’।

10) ईसा ने उत्तर दिया, ’’जो स्नान कर चुका है, उसे पैर के सिवा और कुछ धोने की ज़रूरत नहीं। वह पूर्ण रूप से शुद्व है। तुम लोग शुद्ध हो, किन्तु सब के सब नहीं।’’

11) वे जानते थे कि कौन मेरे साथ विश्वास घात करेगा। इसलिये उन्होने कहा- तुम सब के सब शुद्ध नहीं हो।

12) उनके पैर धोने के बाद वे अपने कपडे पहनकर फिर बैठ गये और उन से बोले, ’’क्या तुम लोग समझते हो कि मैंने तुम्हारे साथ क्या किया है?

13) तुम मुझे गुरु और प्रभु कहते हो और ठीक ही कहते हो, क्योंकि मैं वही हूँ।

14) इसलिये यदि मैं- तुम्हारे प्रभु और गुरु- ने तुम्हारे पैर धोये है तो तुम्हें भी एक दूसरे के पैर धोने चाहिये।

15) मैंने तुम्हें उदाहरण दिया है, जिससे जैसा मैंने तुम्हारे साथ किया वैसा ही तुम भी किया करो।


📚 मनन-चिंतन


पुण्य गुरूवार माता कलीसिया के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। आज के दिन प्रभु येसु ने दो महत्वपूर्ण संस्कारों यूखारिस्त एवं पुरोहिताई की स्थापना की थी। प्रभु के अंतिम भोज के दौरान इन दोनों संस्कारों का जन्म हुआ। ये दोनों संस्कार एक-दूसरे से घनिष्ठ रूप से जुडे हुये है। क्योंकि पुरोहिताई हम यूखारिस्त संस्कार नहीं मना सकते तथा यूखारिस्त के बिना पुरोहिताई संस्कार अधूरा है।

यूखारिस्त मात्र अनुष्ठान समारोह नहीं है बल्कि यह जीवनदायक बलिदानमय प्रेम है। जब कोई यूखारिस्त में भाग लेता है तो वह वास्तव में यूखारिस्त संस्कार के मूल्यों के लिये स्वयं को बलिदान चढाने की शपथ लेता है। येसु का यह अंतिम भोजन उन सभी भोजनों से अलग था जो उन्होंने अपने शिष्यों के साथ पहले कई बार किया था। अंतिम भोजन के दौरान येसु ने रोटी तथा दाखरस का प्याला जो उनके शरीर तथा रक्त का प्रतीक था, को शिष्यों को दिया और कहा, ये तुम्हारे लिये बलि चढाया एवं बहाया जायेगा। अगर अगले दिन, यानि शुक्रवार को प्रभु क्रूस पर नहीं मरते तो यूखारिस्त अधूरा ही रह जाता। पुण्य शुक्रवार का बलिदान ही पुण्य गुरूवार की प्रतिज्ञा को पूर्ण करता है। प्रभु में हमारा जीवन यूखारिस्तीय जीवन है। वह जीवन जो प्रभु की रोटी और रक्त से बना है तथा जो लोगों के कल्याण के लिये प्रेम और सेवा में निरंतर बलि चढाया जाता है।

अक्सर हम प्रेम को आरामदायक और सुखी समझते हैं। लेकिन उसके दूसरे पहलू जो सेवा और बलिदान है को भूला बैठते हैं। माता-पिता ही इस बात को समझते है कि उनके बच्चें जिन्हें वे जान से भी ज्यादा प्रेम करते हैं की परवरिश करना कितना कठिन काम होता है। जितनों ने भी प्रेम किया है वे जानते है कि त्याग और सेवा के बिना किसी भी रिश्ते को निभाना कठिन है। प्रेम शर्त रहित होता है तथा यह एक भावना मात्र नहीं प्रकृति की शक्ति होता है। मॉ का अपने बच्चे को बचाने के लिये कार का उठाना, पति का पत्नी को बचाने के लिये बंदूक की गोली का सामना करना, माता-पिता का अपनी संतानों के लिये अतिरिक्त कार्य करना प्रेम की निशानी है। त्याग के बिना प्रेम लगभग जल के बिना सागर के समान है। जब भी हम प्रेम में त्याग से बचने की कोशिश करतेे है तब प्रेम एक बोझ बन जाता है। अपनी प्रेम की इस यात्रा को आनन्दायक बनाने के लिये हमें स्वेच्छा से तैयार बलि का मेमना बनना चाहिये। येसु ने भी मानव जाति से अपने प्रेम के लिये तथा उनकी मुक्ति के लिये स्वेच्छा से दुखभोग और मृत्यु को स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा था, "इस से बडा प्रेम किसी का नहीं कि कोई अपने मित्रों के लिये अपने प्राण अर्पित कर दे।" (योहन 15:13)

येसु ने अपने जीवन में पिता के प्रेम के अनेक उदाहरण प्रस्तुत किये। उन्होंने रोगियों को चंगाई देकर, रोटियों के चमत्कार द्वारा, अपदूतों को निकालकर, ईश्वर राज्य की घोषणा आदि पिता के प्रेम की निशानी थी। अंत में उन्होंने अपने पिता के प्रेम को अभूतपूर्व तथा पूर्ण रूप से प्रस्तुत किया जब उन्होंने अपने जीवन को ही क्रूस पर पिता की इच्छानुसार चढा दिया। कू्रस पर अपने बलिदान द्वारा येसु ने पिता को प्रसन्न किया तथा उनके प्रति अपने प्रेम को परिपक्व का दिया। येसु को दुखभोग तथा प्राणपीडा का पूर्वाभास था तथा वे जानते थे कि ये असीम कष्टदायक होगा। वे भी इसे नहीं चाहते थे किन्तु पिता तथा मानवजाति के प्रति अपने प्रेम के लिये उन्होंने यह कडवा प्याला पीना स्वीकार किया।

यूखारिस्त जो कि स्वयं येसु है हमें प्रेम और रिश्तों में उपजी अपनी जिम्मेदारियों को स्वेच्छा तथा सेवा भावना से पूरी करने की प्रेरणा तथा मदद करता है। यूखारिस्त हमें वह अवसर प्रदान करता है जब हम उनके पास बैठकर उनकी बातें सुने तथा उनकी योजना को जाने। स्वयं को स्वेच्छा से बलि का मेमना बनाना हमारी मानवीय इच्छा से परे है। यह बडे ही साहस और सामर्थ्य की बात होती है जब हम खुद को बचाने की अपनी प्राकृतिक वृति के विरूद्ध जाकर स्वयं को बलिदान में चढा दे। इसलिये यूखारिस्त को सही अर्थों को ख्राीस्तीय जीवन का स्रोत और पराकाष्ठा कहा गया है। यूखारिस्त को ख्राीस्तीय जीवन का स्रोत और पराकाष्ठा कहने से तात्पर्य है कि पहला तो जिस तरह सूरज से किरणें निकलती है उस प्रकार ख्राीस्तयी आध्यात्मिकता यूखारिस्त से बहती है। यह जीवन की चुनौतियों को ख्राीस्तीय मूल्यों से सामना करने का बल प्रदान करती है। यह प्रलोभनों में गिरने से बचाती तथा निर्णय लेने में प्रज्ञा प्रदान करता है। यह झकझोरने वाली परिस्थितियों में भी शांत तथा सौम्य बने रहना वरदान देता है। संक्षेप में यूखारिस्त ऊर्जा की सहायता से हम जीवन उन सभी मूल्यों को आत्मसात करते है जिनके लिये यूखारिस्त संस्कार है।

आज हम पुरोहिताई संस्कार की स्थापना की यादगार भी मना रहे हैं। एक पुरोहित यूखारिस्त के मूल्यों और प्रेम के लिये अपना जीवन जीता है। जिस प्रकार येसु बलित मेमने बन गये उसी प्रकार पुरोहित भी लोगों की सेवा में स्वयं को अर्पित करता है। वह स्वयं को गिराकर दूसरों को ऊपर उठाता है। अपने त्याग के द्वारा वह भूले-बिसरे लोगों के जीवन में आशा का दीप जलाता है। वह दूसरों की परिस्थितियों का अनुचित लाभ नहीं उठाता बल्कि लोगों की जरूरतों के लिये स्वयं कष्ट उठाता है एवं उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयत्न करता है। संत पापा योहन पौलुस द्वितीय अंतिम भोज के दौरान पुरोहिताई संस्कार की स्थापना पर लिखते हैं, ’’अंतिम भोज के दौरान हमारा पुरोहित के रूप में जन्म हुआ....हमारा जन्म यूखारिस्त से हुआ।" यदि हम कहे कि समूची कलीसिया यूखारिस्त से जीवित है तो वही बात पुरोहितों के लिये भी कह सकते है। उसका जन्म, जीवन, कार्य तथा फल सब यूखारिस्त का परिणाम है। यूखारिस्त के बिना पुरोहिताई संस्कार नहीं हो सकता उसी प्रकार पुरोहिताई संस्कार के बिना यूखारिस्त भी नहीं हो सकता।

आइये हम भी यूखारिस्तीय संस्कार की महत्ता को समझे तथा उसमें हमेशा योग्य रीति से भाग ले।




📚 REFLECTION



Maundy Thursday is one of the most important days in the Mother Church. On this day the Lord laid the foundation of the sacraments, Eucharist and the Priesthood.Both the Eucharist and the priesthood “were born” during the Last Supper and the two sacraments of the Eucharist and Holy Orders are so closely linked because without the priesthood we would have no Eucharist.

Eucharist is not just a ritual ceremony but a life-giving sacrificial love. When one takes part in the eucharist he infact pledges to sacrifice himself for the values of the eucharist. Jesus’ last supper was very different from that of other supper or meals he had with his disciples. At the last supper he took and gave the bread and chalice of wine as symbols of his own body and blood which will be broken and shed for them. Had not the Lord died on the following day on the Cross the Eucharist would not have been complete. It is the Good Friday when Jesus was crucified made the pledge of Eucharist complete. So our life in the Lord is a Eucharistic life. a life which is made of Jesus body and blood and constantly sacrificed in love for the service and welfare of the people.

Often, we tend to expect love as something comfortable and pleasurable. But forget the service and sacrifice dimension of it. Anyone who has children knows of the thankless work and relentless devotion necessary to be a good parent. Anyone who has ever loved knows that true love requires sacrifice. The love is unconditional and is not a mere emotion, but a force of nature. It is a mother lifting a car to save her child. It is a husband who jumps in front of a bullet to shield his wife from harm. It is the parents who work overtime to feed their children. Hence pain and sacrifice are the integral parts of love. Love without sacrifice is like an ocean without water. When ever, we try to avoid sacrifice, love becomes a burden. To make this journey of love a happy thing one has to be willing to be a willing victim. It was Jesus who accepted suffering and death for the salvation of all. He said, “there is no greater love than this that a man should lay down his life for his friend.” (John 15:13) By his passion and death Jesus perfected his love for his us. it was a sacrifice so that ‘no one must be lost’.

Jesus revealed the love of His Father in many ways throughout His earthly life, by healing the sick, multiplying bread, casting out demons and proclaiming the Kingdom of God. Then, He showed the Father’s love most fully at the Hour when He passed from this world to the next, when He offered His life in sacrifice on the Cross. By his sacrifice Jesus has pleased the father and made his love towards the father perfect. Jesus did feel the impending suffering and death as terrible and he would rather wish to do away from it but for the sake of the love of towards his father and for humanity he accepted the cup of bitter woe.

Eucharist which is Christ himself prompts, enables and helps to carry out the responsibility of life and relationship and sacrifice ourselves in the service of others. Eucharist offers us an opportunity to gather around the Lord and listen to His words; to listen to his plans. It is not possible to count on our own human strength to be a willing victim. It takes courage and conviction to withstand the pressure and go against the natural instinct of self-preservation. Therefore,eucharist is rightly called the source and the summit of our Christian life. To say that the Eucharist is the "source and summit of Christian spirituality" means at least two things. First, that Christian spirituality flows from the Eucharist as its source, the way light streams forth from the sun. It inspires, empowers and strengthens us to face the challenges and meet the demands of lives. It gives us strength to withstand the test of times. It provides us wisdom to discern. It gives calm and serenity amidst turmoil and confusion. In short with the help of the Eucharistic energy we move ahead to live what Eucharist stands for.

Today we also celebration the institution of the priesthood. A priest stands for eucharist values and love. Just as Jesus the shepherd became the lamb of sacrifice. So a priest too makes his life a living sacrifice for his people. He breaks his own self to raise others higher; he sacrifices his happiness to bring comfort to the lonely. He does not take advantage of his people and their situations but rather he becomes available to the needs and demands of his people at the cost of his own comfort. Pope John Paul II writes about the priesthood originating during the Last Supper, “At the Last Supper we were born as priests…We were born from the Eucharist. If we can truly say that the whole Church lives from the Eucharist…we can say the same thing about the ministerial priesthood: it is born, lives, works and bears fruit “de Eucharistia.” There can be no Eucharist without the priesthood, just as there can be no priesthood without the Eucharist.” Let pray for the grace to be a worthy partaker of eucharist and wish well to all the priests so that they may be worthy minister of the Eucharist.



मनन-चिंतन-2


आज की धर्मविधि में हम विभिन्न रहस्यों का सामना करते हैं। प्रभु येसु अटारी में अपने बारह प्रेरितों के साथ अपने सार्वजनिक जीवन का अंतिम भोजन करते हैं। दुख भोगने के पहले अपने शिष्यों के साथ भोजन करने की उनकी तीव्र इच्छा थी (देखिए लूकस 22:15)। उस भोजन के दौरान वे अपने शिष्यों के पैर धोते हैं। साथ ही साथ दो संस्कारों की स्थापना भी करते हैं – पुरोहिताई और यूखारिस्त।

अपने शिष्यों के पैर धोने के बाद उन्होंने उन्हें एक बहुत ही महत्वपूर्ण शिक्षा दी – “तुम मुझे गुरु और प्रभु कहते हो और ठीक ही कहते हो, क्योंकि मैं वही हूँ। इसलिये यदि मैं- तुम्हारे प्रभु और गुरु- ने तुम्हारे पैर धोये है तो तुम्हें भी एक दूसरे के पैर धोने चाहिये।” (योहन 13:13-14) मसीह के आगमन के बारे में नबी इसायाह की भविष्यवाणियों में मसीह को प्रभु का सेवक कहा गया है। और प्रभु येसु कहते हैं कि वह “अपनी सेवा कराने नहीं, बल्कि सेवा करने तथा बहुतों के उद्धार के लिए अपने प्राण देने आया है” (मत्ती 20:28)। दूसरे एक अवसर पर वे अपने शिष्यों से कहते हैं, "जो पहला होना चाहता है, वह सब से पिछला और सब का सेवक बने" (मारकुस 9:35)। इस प्रकार प्रभु येसु अपने जीवन और अपनी शिक्षा से सेवक बनने तथा सेवा करने की ज़रूरत पर जोर देते हैं।

मुझे लगता है कि आज हमें प्रभु येसु ने जिन संस्कारों की स्थापना अंतिम भोजन के समय की थी, उन संस्कारों के सेवाभाव से संबंध पर ध्यान देना चाहिए। पुरोहिताई संस्कार सेवा का संस्कार है। वह उनके लिए हैं जो ईश्वर और उनकी प्रजा की सेवा करना चाहते हैं और उसके लिए अपने जीवन को पूर्ण रूप से समर्पित करते हैं। पुरोहित को ईश्वर उनकी प्रजा की सेवा के लिए ही बुलाते हैं। मूसा, हारून, एली और समुएल को ईश्वर ने इस्राएलियों की सेवा के लिए बुलाया। प्रेरितों को प्रभु येसु ने ईश्वर की पवित्र प्रजा की सेवा के लिए बुलाया। प्रभु ने उन्हें अपनी भेड़ों के लिए अपने जीवन की कुर्बानी देकर भी उनकी सेवा करने की शिक्षा दी। इसलिए पुरोहित लोगों की सेवा के लिए बुलाये गये हैं। संत पापा जो पुरोहितों में सर्वोच्च हैं, स्वयं भी ’सेवकों का सेवक’ जाने जाते हैं।

यूखारिस्तीय बलिदान हमें सेवा करने की चुनौती देता है। यूखारिस्तीय बलिदान में हमारी मुलाकात अपनी जान देकर भी हमारी सेवा करने वाले हमारे प्रभु से होती है। इस विषय में संत पौलुस कहते हैं, “हम पापी ही थे, जब मसीह हमारे लिए मर गये थे। इस से ईश्वर ने हमारे प्रति अपने प्रेम का प्रमाण दिया है” (रोमियों 5:8)। हमारी सेवा में उन्होंने सब कुछ त्याग कर अपने को दीन-हीन बनाया (देखिए फिलिप्पियों 2:5-11)। इस संस्कार में प्रभु येसु हमें एक दूसरे की पैर धोने अर्थात एक दूसरे की सेवा करने की चुनौती देते हैं।

ख्रीस्तीय विश्वासी दूसरों के सेवक हैं। ख्रीस्तीय जीवन सेवा का जीवन है। हमें यूखारिस्तीय बलिदान से दूसरों की सेवा करने की प्रेरणा और शक्ति मिलती है। लूमन जेन्सियुम 11 में द्वितीय वतिकान महासभा हमें सिखाती है कि यूखारिस्तीय बलिदान हमारे ख्रीस्तीय जीवन के उद्गम और चरम-बिन्दु है। कोलकात्ता की संत तेरेसा के जीवन में यह सच्चाई एक अनोखे ढ़ंग से झलकती है। उन्होंने अपनी धर्मबहनों को अपने सेवामय जीवन के लिए मिस्सा बलिदान से प्रेरणा पाने की सलाह दिया। भले समारी के दृष्टान्त में ज़रूरतमन्द व्यक्ति की सेवा करने में तत्परता दर्शाने वाले समारी यात्री को येसु याजक और लेवी से भी अधिक महत्व देते हैं। रविवारीय मिस्सा बलिदान में भाग लेने वाले विश्वासी लोग पूरे सप्ताह के सेवाकार्य के लिए प्रेरणा तथा शक्ति पाकर ही गिरजाघर से निकलते हैं। मिस्सा बलिदान में अपने आप को हम सब के लिए पूरी तरह देने वाले प्रभु येसु हमें निस्वार्थ भाव से सेवा करने की शिक्षा देते हैं। वे कहते हैं, “सभी आज्ञाओं का पालन करने के बाद तुम को कहना चाहिए, ‘हम अयोग्य सेवक भर हैं, हमने अपना कर्तव्य मात्र पूरा किया है’” (लूकस 17:10)।

आईए पुरोहित जो येसु के प्रतिनिधि बनकर मिस्सा बलिदान चढाते हैं और हरेक व्यक्ति जो प्रभु की प्रिय प्रजा बन कर मिस्स बलिदान चढ़ाता है मिस्सा बलिदान से सेवा करने तथा सेवक बनने की प्रेरणा और ऊर्जा पायें।

 -Br. Biniush Topno


Copyright © www.atpresentofficial.blogspotcom
Praise the Lord!

Daily Mass Readings for Wednesday, 31 March 2021

Daily Mass Readings for Wednesday, 31 March 2021







First Reading: Isaiah 50: 4-9a

4 The Lord hath given me a learned tongue, that I should know how to uphold by word him that is weary: he wakeneth in the morning, in the morning he wakeneth my ear, that I may hear him as a master.

5 The Lord God hath opened my ear, and I do not resist: I have not gone back.

6 I have given my body to the strikers, and my cheeks to them that plucked them: I have not turned away my face from them that rebuked me, and spit upon me.

7 The Lord God is my helper, therefore am I not confounded: therefore have I set my face as a most hard rock, and I know that I shall not be confounded.

8 He is near that justifieth me, who will contend with me? let us stand together, who is my adversary? let him come near to me.

9 Behold the Lord God is my helper: who is he that shall condemn me?

Responsorial Psalm: Psalms 69: 8-10, 21-22, 31 and 33-34

R. (14c) In the multitude of thy mercy hear me.

8 Because for thy sake I have borne reproach; shame hath covered my face.

9 I am become a stranger to my brethren, and an alien to the sons of my mother.

10 For the zeal of thy house hath eaten me up: and the reproaches of them that reproached thee are fallen upon me.

R. In the multitude of thy mercy hear me.

21 In thy sight are all they that afflict me; my heart hath expected reproach and misery. And I looked for one that would grieve together with me, but there was none: and for one that would comfort me, and I found none.

22 And they gave me gall for my food, and in my thirst they gave me vinegar to drink.

R. In the multitude of thy mercy hear me.

31 I will praise the name of God with a canticle: and I will magnify him with praise.

33 Let the poor see and rejoice: seek ye God, and your soul shall live.

34 For the Lord hath heard the poor: and hath not despised his prisoners.

R. In the multitude of thy mercy hear me.

Verse Before the Gospel

Hail to you, our King; you alone are compassionate with our errors.

or

Hail to you, our King, obedient to the Father; you were led to your crucifixion like a gentle lamb to the slaughter.

Gospel: Matthew 26: 14-25

14 Then went one of the twelve, who was called Judas Iscariot, to the chief priests,

15 And said to them: What will you give me, and I will deliver him unto you? But they appointed him thirty pieces of silver.

16 And from thenceforth he sought opportunity to betray him.

17 And on the first day of the Azymes, the disciples came to Jesus, saying: Where wilt thou that we prepare for thee to eat the pasch?

18 But Jesus said: Go ye into the city to a certain man, and say to him: the master saith, My time is near at hand, with thee I make the pasch with my disciples.

19 And the disciples did as Jesus appointed to them, and they prepared the pasch.

20 But when it was evening, he sat down with his twelve disciples.

21 And whilst they were eating, he said: Amen I say to you, that one of you is about to betray me.

22 And they being very much troubled, began every one to say: Is it I, Lord?

23 But he answering, said: He that dippeth his hand with me in the dish, he shall betray me.

24 The Son of man indeed goeth, as it is written of him: but woe to that man by whom the Son of man shall be betrayed: it were better for him, if that man had not been born.

25 And Judas that betrayed him, answering, said: Is it I, Rabbi? He saith to him: Thou hast said it.


31 मार्च 2021, बुधवार पुण्य सप्ताह, बुधवार

 

31 मार्च 2021, बुधवार

पुण्य सप्ताह, बुधवार

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

पहला पाठ : इसायाह का ग्रन्थ 50:4-9


4) प्रभु ने मुझे शिय बना कर वाणी दी है, जिससे मैं थके-माँदे लोगों को सँभाल सकूँ। वह प्रतिदिन प्रातः मेरे कान खोल देता है, जिससे मैं शिय की तरह सुन सकूँ।

5) प्रभु ने मेरे कान खोल दिये हैं; मैंने न तो उसका विरोध किया और न पीछे हटा।

6) मैंने मारने वालों के सामने अपनी पीठ कर दी और दाढ़ी नोचने वालों के सामने अपना गाल। मैंने अपमान करने और थूकने वालों से अपना मुख नहीं छिप़ाया।

7) प्रभु मेरी सहायता करता है; इसलिए मैं अपमान से विचलित नहीं हुआ। मैंने पत्थर की तरह अपना मुँह कड़ा कर लिया। मैं जानता हूँ कि अन्त में मुझे निराश नही होना पड़ेगा।

8) मेरा रक्षक निकट है, तो मेरा विरोधी कौन? हम एक दूसरे का सामना करें। मुझ पर अभियोग लगाने वाला कौन? वह आगे बढ़ने का साहस करे।

9) प्रभु-ईश्वर मेरी सहायता करता है, तो कौन मुझे दोषी ठहराने का साहस करेगा? मेरे सभी विरोधी वस्त्र की तरह जीर्ण हो जायेंगे, उन्हें कीड़े खा जायेंगे।


सुसमाचार : सन्त मत्ती का सुसमाचार 26:14-25


14) तब बारहों में से एक, यूदस इसकारियोती नामक व्यक्ति ने महायाजकों के पास जा कर

15) कहा, ’’यदि मैं ईसा को आप लोगों के हवाले कर दूँ, तो आप मुझे क्या देने को तैयार हैं?’’ उन्होंने उसे चाँदी के तीस सिक्के दिये।

16) उस समय से यूदस ईसा को पकड़वाने का अवसर ढूँढ़ता रहा।

17) बेख़मीर रोटी के पहले दिन शिष्य ईसा के पास आकर बोले, ’’आप क्या चाहते हैं? हम कहाँ आपके लिए पास्का-भोज की तैयारी करें?’’

18) ईसा ने उत्तर दिया, ’’शहर में अमुक के पास जाओ और उस से कहो, ’गुरुवर कहते हैं- मेरा समय निकट आ गया है, मैं अपने शिष्यों के साथ तुम्हारे यहाँ पास्का का भोजन करूँगा’।’’

19) ईसा ने जैसा आदेश दिया, शिष्यों ने वैसा ही किया और पास्का-भोज की तैयारी कर ली।

20) सन्ध्या हो जाने पर ईसा बारहों शिष्यों के साथ भोजन करने बैठे।

21) उनके भोजन करते समय ईसा ने कहा, ’’मैं तुम लोगों से यह कहता हूँ- तुम में से ही एक मुझे पकड़वा देगा’’।

22) वे बहुत उदास हो गये और एक-एक कर उन से पूछने लगे, ’’प्रभु! कहीं वह मैं तो नहीं हूँ?’’

23) ईसा ने उत्तर दिया, ’’जो मेरे साथ थाली में खाता है, वह मुझे पकड़वा देगा।

24) मानव पुत्र तो चला जाता है, जैसा कि उसके विषय में लिखा है; परन्तु धिक्कार उस मनुष्य को, जो मानव पुत्र को पकड़वाता है! उस मनुष्य के लिए कहीं अच्छा यही होता कि वह पैदा ही नहीं हुआ होता।’’

25) ईसा के विश्वासघाती यूदस ने भी उन से पूछा, ’’गुरुवर! कहीं वह मैं तो नहीं हूँ? ईसा ने उत्तर दिया, तुमने ठीक ही कहा’’।


📚 मनन-चिंतन


प्रभु येसु को उनके शिष्यों से तिरस्कार का अनुभव करना पडा। यूदस इसकारियोति ने येसु को धोखा दिया, पेत्रुस ने येसु को तीन बार अस्वीकार किया और अन्य शिष्य भी उन्हें छोड का भग गये। इसके अलावा फरिसियों, सदूक्कियों और शास्त्रियों ने येसु को कटोर दण्ड दिया और क्रुस पर लटका दिया। सैनिको द्वारा उन पर थूका गया, उनके गाल पर थप्पड मारा गाया, उनके सिर पर कॉटों का मुकुट रखा गया, कोडों से मारा गया, उपहास किया गया, नंगा किया गया। इस प्रकार की बहुत सारी पीड़ायें येसु को सहनी पड़ी।

येसु को मालूम था कि मानव जाती को उद्वार करने केलिए उनको यह सब सहन करना अनिवार्य था। इसलिए आज के पहले पाठ में ईश्वर के सेवक सम्बन्धी तीसरा काव्य में कहा गया है- मैंने मारने वालों के सामने अपनी पीठ कर दी और दाढ़ी नोचने वालों के सामने अपना गाल। मैंने अपमान करने और थुकने वालों से अपना मुख नहीं छिपाया। येसु ने यह सब इसलिए सहा कि प्रभु उनकी सहायता करता है; इसलिए वह अपमान से विचलित नहीं हुआ। उसने पत्थर की तरह उनका मुॅह कड़ा कर लिया। वह जानता था कि अन्त में उनको निराश नहीं होना पडेगा।

इस पवित्र हफते में हम येसु के घोर पीडा सहन एवं क्रूस मरण पर मनन चिन्तन करें ताकि हमें हमारे दुःख दर्द येसु के समान सहने की शक्ति मिले। संत पौलूस 2 निमथी 1:12 मैं यहॉ यह कष्ट सह रहा हॅू, किन्तु मैं इस से लज्जित नहीं हॅू; क्योंकि मैं जानता हॅू कि मैंने किस पर भरोसा रखा है। और संत पौलूस कहते है रोमियों 8:18 मैं समझता हॅू कि हम में जो महिमा प्रकट होने को है, उसकी तुलना में इस समय का दुःख नगण्य है।




📚 REFLECTION



Jesus felt abandoned by his own disciples. Judas Iscariot betrayed Jesus; Peter denied Jesus three times, the other disciples deserted Jesus. Other than this the Pharisees, Sadducees and the Scribes gave horrible punishment to Jesus by hanging him on the cross. Soldiers spat on Jesus face, slapped him, mocked him, scourged him and put a crown of thorns on his head. In this way Jesus had to undergo so many pains in his life.

Jesus knew that in order to do penance for the sins of the world he had to undergo so many sufferings. Therefore I today’s first reading about the third poem of the suffering servant of Yahweh says to us: I gave my back to those who struck me, and my cheeks to those who pulled out the beard; I did not hide my face from insult and spitting. The Lord God helps me; therefore I have not been disgraced; therefore I have set my face like flint, and I know that I shall not be put to shame; he who vindicates me is near.

In this holy week let us reflect upon the passion death of Jesus Christ, so that we get grace to suffer like Jesus in all our pains. St. Paul says in 2Tim 1:12 for this reason I suffer as I do. But I am not ashamed, for I know the one in whom I have put my trust, and I am sure that he is able to guard until that day what I have entrusted to him. In Rom 8:18 St. Paul says I consider that the sufferings of this present time are not worth comparing with the glory about to be revealed to us.


 -Br. Biniush Topno


Copyright © www.atpresentofficial.blogspor.com
Praise the Lord!

Daily Mass Readings for Tuesday, 30 March 2021

 Daily Mass Readings for Tuesday, 30 March 2021







FReading: Isaiah 49: 1-6

1 Give ear, ye islands, and hearken, ye people from afar. The Lord hath called me from the womb, from the bowels of my mother he hath been mindful of my name.

2 And he hath made my mouth like a sharp sword: in the shadow of his hand he hath protected me, and hath made me as a chosen arrow: in his quiver he hath hidden me.

3 And he said to me: Thou art my servant Israel, for in thee will I glory.

4 And I said: I have laboured in vain, I have spent my strength without cause and in vain: therefore my judgment is with the Lord, and my work with my God.

5 And now saith the Lord, that formed me from the womb to be his servant, that I may bring back Jacob unto him, and Israel will not be gathered together: and I am glorified in the eyes of the Lord, and my God is made my strength.

6 And he said: It is a small thing that thou shouldst be my servant to raise up the tribes of Jacob, and to convert the dregs of Israel. Behold, I have given thee to be the light of the Gentiles, that thou mayst be my salvation even to the farthest part of the earth.

Responsorial Psalm: Psalms 71: 1-2, 3-4a, 5ab-6ab, 15 and 17

R. (15ab) My mouth shall shew forth thy justice; thy salvation all the day long.

1 A psalm for David. Of the sons of Jonadab, and the former captives. In thee, O Lord, I have hoped, let me never be put to confusion:

2 Deliver me in thy justice, and rescue me. Incline thy ear unto me, and save me.

R. My mouth shall shew forth thy justice; thy salvation all the day long.

3 Be thou unto me a God, a protector, and a place of strength: that thou mayst make me safe. For thou art my firmament and my refuge.

4 Deliver me, O my God, out of the hand of the sinner.

R. My mouth shall shew forth thy justice; thy salvation all the day long.

5 For thou art my patience, O Lord: my hope, O Lord, from my youth;

6 By thee have I been confirmed from the womb: from my mother’s womb thou art my protector.

R. My mouth shall shew forth thy justice; thy salvation all the day long.

15 My mouth shall shew forth thy justice; thy salvation all the day long. Because I have not known learning,

17 Thou hast taught me, O God, from my youth: and till now I will declare thy wonderful works.

R. My mouth shall shew forth thy justice; thy salvation all the day long.

Verse Before the Gospel

Hail to you, our King, obedient to the Father; you were led to your crucifixion like a gentle lamb to the slaughter.

Gospel: John 13: 21-33, 36-38

21 When Jesus had said these things, he was troubled in spirit; and he testified, and said: Amen, amen I say to you, one of you shall betray me.

22 The disciples therefore looked one upon another, doubting of whom he spoke.

23 Now there was leaning on Jesus’ bosom one of his disciples, whom Jesus loved.

24 Simon Peter therefore beckoned to him, and said to him: Who is it of whom he speaketh?

25 He therefore, leaning on the breast of Jesus, saith to him: Lord, who is it?

26 Jesus answered: He it is to whom I shall reach bread dipped. And when he had dipped the bread, he gave it to Judas Iscariot, the son of Simon.

27 And after the morsel, Satan entered into him. And Jesus said to him: That which thou dost, do quickly.

28 Now no man at the table knew to what purpose he said this unto him.

29 For some thought, because Judas had the purse, that Jesus had said to him: Buy those things which we have need of for the festival day: or that he should give something to the poor.

30 He therefore having received the morsel, went out immediately. And it was night.

31 When he therefore was gone out, Jesus said: Now is the Son of man glorified, and God is glorified in him.

32 If God be glorified in him, God also will glorify him in himself; and immediately will he glorify him.

33 Little children, yet a little while I am with you. You shall seek me; and as I said to the Jews: Whither I go you cannot come; so I say to you now.

36 Simon Peter saith to him: Lord, whither goest thou? Jesus answered: Whither I go, thou canst not follow me now; but thou shalt follow hereafter.

37 Peter saith to him: Why cannot I follow thee now? I will lay down my life for thee.

38 Jesus answered him: Wilt thou lay down thy life for me? Amen, amen I say to thee, the cock shall not crow, till thou deny me thrice.


 -Br. Biniush Topno



Copyright © www.atpresentofficial.blogspot.com
Praise the Lord!

30 मार्च 2021, मंगलवार पुण्य सप्ताह

 

30 मार्च 2021, मंगलवार

पुण्य सप्ताह

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

पहला पाठ : इसायाह का ग्रन्थ 49:1-6


1) दूरवर्ती द्वीप मेरी बात सुन¨। दूर के राष्ट्रों! कान लगा कर सुनो। प्रभु ने मुझे जन्म से पहले ही बुलाया, मैं माता के गर्भ में ही था, जब उसने मेरा नाम लिया।

2) उसने मेरी वाणी को अपनी तलवार बना दिया और मुझे अपने हाथ की छाया में छिपा लिया। उसने मुझे एक नुकीला तीर बना दिया और मुझे अपने तरकश में रख लिया

3) उसने मुझे से कहा, “तुम मेरे सेवक हो, मैं तुम में अपनी महिमा प्रकट करूँगा“।

4) मैं कहता था, “मैंने बेकार ही काम किया है, मैंने व्यर्थ ही अपनी शक्ति खर्च की है। प्रभु ही मेरा न्याय करेगा, मेरा पुरस्कार उसी के हाथ में है।“

5) परन्तु जिसने मुझे माता के गर्भ से ही अपना सेवक बना लिया है, जिससे मैं याकूब को उसके पास ले चलँू और उसके लिए इस्राएल को इकट्ठा कर लूँ, वही प्रभु बोला; उसने मेरा सम्मान किया, मेरा ईश्वर मेरा बल है।

6) उसने कहाः “याकूब के वंशों का उद्धार करने तथा इस्राएल के बचे हुए लोगों को वापस ले आने के लिए ही तुम मेरे सेवक नहीं बने। मैं तुम्हें राष्ट्रों की ज्योति बना दूँगा, जिससे मेरा मुक्ति-विधान पृथ्वी के सीमान्तों तक फैल जाये।“


सुसमाचार : सन्त योहन का सुसमाचार 13:21-33,36-38


21) यह कहते-कहते ईसा का मन व्याकुल हो उठा और उन्होंने कहा, मैं तुम लोगो से यह कहता हूँ तुम में से ही एक मुझे पकडवा देगा।

22) शिष्य एक दूसरे को देखते रहे। वे समझ नहीं पा रहे थे कि वे किसके विषय में कह रहे हैं।

23) ईसा का एक शिष्य, जिसे वे प्यार करते थे, उनकी छाती के सामने लेटा हुआ था।

24) सिमोन पेत्रुस ने उस से इशारे से यह कहा, ’’पूछो तो, वे किसके विषय में कह रहे हैं?’’

25) इसलिये वह ईसा की छाती पर झुककर उन से बोला, ’’प्रभु! वह कौन है?’’

26) ईसा ने उत्तर दिया, ’’मैं जिसे रोटी का टुकडा थाली में डुबो कर दूँगा वही है’’। और उन्होंने रोटी डुबो कर सिमोन इसकारियोती के पुत्र यूदस को दी।

27) यूदस ने उसे ले लिया और शैतान उस में घुस गया। तब ईसा ने उस से कहा, ’’तुम्हे जो करना है, वह जल्द ही करो’’।

28) भोजन करने वालों में केाई नहीं समझ पाया कि ईसा ने उस से यह क्यों कहा।

29) यूदस के पास थैली थी, इसलिये कुछ लोग यह समझते थे कि ईसा ने उस से यह कहा होगा कि हमें पर्व के लिये जो कुछ जो कुछ चाहिए, वह खरीदना या गरीबों को कुछ दान देना।

30 टुकड़ा लेकर यूदस तुरन्त बाहर चला गया। उस समय रात हो चली थी।

31) यूदस के चले जाने के बाद ईसा ने कहा, अब मानव पुत्र महिमान्वित हुआ और उसके द्वारा ईश्वर की महिमा प्रकट हुई।

32) यदि उसके द्वारा ईश्वर की महिमा प्रकट हुई, तो ईश्वर भी उसे अपने यहाँ महिमान्वित करेगा और वह शीघ्र ही उसे महिमान्वित करेगा।

33) बच्चों! मैं और थोडे ही समय तक तुम्हारे साथ हूँ। तुम मुझे ढूँढोगे और मैंने यहूदियों से जो कहा था, अब तुम से भी वही कहता हूँ - मैं जहाँ जा रहा हूँ, वहाँ तुम नहीं आ सकते।’’

36) सिमोन पेत्रुस ने उन से कहा, ’’प्रभु! आप कहाँ जा रहे हैं’’? ईसा ने उसे उत्तर दिया, ’’मैं जहाँ जा रहा हूँ, वहाँ तुम इस समय मेरे पीछे नहीं आ सकते। तुम वहाँ बाद में आओगे।

37) पेत्रुस ने उन से कहा, ’’प्रभु! मैं इस समय आपके पीछे क्यों नही आ सकता? मैं आपके लिये अपने प्राण दे दूँगा।’’

38) ईसा ने उत्तर दिया, ’’तुम मेरे लिये अपने प्राण देागे? मैं तुम से यह कहता हूँ मुर्गे के बाँग देने से पहले ही तुम मुझे तीन बार अस्वीकार करोगे।


📚 मनन-चिंतन


इस दुनिया में जन्मे हर एक व्यक्ति को प्रभु ने चुना है और उन के लिए एक योजना बनायी है। हम एक व्यक्ति को एक विशेष भूमिका है निभाने के लिए। इसलिए आज के पहला पाठ में इसायाह 49:1 वचन कहता है प्रभु ने मुझे जन्म से पहले ही बुलाया, मैं माता के गर्भ में ही था, जब उसने मेरा नाम लिखा। यह ज्ञान प्रभु येसु को हुई थी। इस कारण से इस दुनिया में रहकर येसु की एक ही इच्छा थी कि पिता की इच्छा के अनुसार जीवन बिताना है। योहन के सुसमाचार में 4:34 में येसु स्पष्ट रूप में कहते है कि जिसने मुझे भेजा, उसकी इच्छा पर चलना और उसका कार्य पूरा करना, यही मेरा भोजन है।

येसु को मालूम था कि पिता की इच्छ उनके लिए क्या था। पिता की इच्छा येसु के लिए यह था कि येसु सारी मानवजाती केलिए प्रायश्चित के रूप में क्रुस पर मर जाये। येसु यह मालूम करने के बावजूद भी पिता की इच्छा के प्रति अपने आपको पूर्ण रूप से समर्पित करते है। पिता की इच्छा के अनुसार जीवन अर्पित करने के कारण पिता ईश्वर ने येसु का नाम सारे नामों में सबसे श्रेष्ट नाम बना दिया। जिससे ईसा का नाम सुन कर आकाश, पृथ्वी तथा अधोलोक के सब निवासी घुटने टेकें।

प्यारे विश्वासियों हमारे लिए भी ईश्वर की एक योजना है। हमें उस योजना को परखना है और उसके अनुसार जीवन व्यतित करना है। चाहे वह योजना कितना भी दुःख दर्द से भरा क्यों न हो, हम वही इच्छा के अनुसार जीवन में आगे बढ़े। क्योंकि यही हमारे लिए सबसे अच्छा है। याद रखना कि जहॉ पर प्रभु हमारे लिए नींव डाली है केवल वहॉ पर ही हम हमारे जीवन को बना सकते है और जहॉ नींव नहीं है वहॉ पे हम जीवन बना नहीं पायेंगे। आइए ईश्वर की इच्छा के अनुसार जीवन बिताने की शक्ति प्रभु से हर रोज़ मॉगते हुए हम प्रतिदिन अपना जीवन बिताये और इस एक मात्र जीवन को हम सुन्दर बनाये।




📚 REFLECTION



God has chose every person who is born in this world. God has a plan for everyone, therefore every person has a distinguished role to play in this world. In the first reading Isa 49:1 says the Lord called me before I was born, while I was in my mother’s womb he named me. This knowledge was there in Jesus. Therefore as Jesus was in this world his only wish was to follow the will of the Father; for he says in Jn 4:34 my food is to do the will of the Father who sent me and to complete his work.

Jesus knew what was the will of God for him. This was the will of God the Father for Jesus that He dies on the cross as an atonement for the sins of the world. Jesus after knowing this also offers himself willingly to the will of the Father. For having done the will of the Father, God the Father exalts the name of Jesus above every other name. so that at the name of Jesus every knee should bend, in heaven and on earth and under the earth.

Friends, God has a plan for our lives too. We need to realize it and live according to that will. No matter how painful and agonizing the will of God is, it is the best for us to go through that will of God in our lives. Then God the Father will lift up our names too. Remember, we cannot build our lives where God has not laid foundation for us. So we can build only where God has laid foundation for us. If then, let us today onwards walk on the path of God and start building our lives on the foundations that God has laid for us. Thus let us make our only life here on earth most wonderful.

 -Br. Biniush Topno


Copyright © www.atpresentofficial.blogspot.com
Praise the Lord!

Daily Mass Readings for Monday, 29 March 2021

 Daily Mass Readings for Monday, 29 March 2021


First Reading: Isaiah 42: 1-7

1 Behold my servant, I will uphold him: my elect, my soul delighteth in him: I have given my spirit upon him, he shall bring forth judgment to the Gentiles.

2 He shall not cry, nor have respect to person, neither shall his voice be heard abroad.

3 The bruised reed he shall not break, and smoking flax he shall not quench: he shall bring forth judgment unto truth.

4 He shall not be sad, nor troublesome, till he set judgment in the earth: and the islands shall wait for his law.

5 Thus saith the Lord God that created the heavens, and stretched them out: that established the earth, and the things that spring out of it: that giveth breath to the people upon it, and spirit to them that tread thereon.

6 I the Lord have called thee in justice, and taken thee by the hand, and preserved thee. And I have given thee for a covenant of the people, for a light of the Gentiles:

7 That thou mightest open the eyes of the blind, and bring forth the prisoner out of prison, and them that sit in darkness out of the prison house.

Responsorial Psalm: Psalms 27: 1, 2, 3, 13-14

R. (1a) The Lord is my light and my salvation.

1 The psalm of David before he was anointed. The Lord is my light and my salvation, whom shall I fear? The Lord is the protector of my life: of whom shall I be afraid?

R. The Lord is my light and my salvation.

2 Whilst the wicked draw near against me, to eat my flesh. My enemies that trouble me, have themselves been weakened, and have fallen.

R. The Lord is my light and my salvation.

3 If armies in camp should stand together against me, my heart shall not fear. If a battle should rise up against me, in this will I be confident.

R. The Lord is my light and my salvation.

13 I believe to see the good things of the Lord in the land of the living.

14 Expect the Lord, do manfully, and let thy heart take courage, and wait thou for the Lord.

R. The Lord is my light and my salvation.

Verse Before the Gospel

Hail to you, our King; you alone are compassionate with our faults.

Gospel: John 12: 1-11

1 Jesus therefore, six days before the pasch, came to Bethania, where Lazarus had been dead, whom Jesus raised to life.

2 And they made him a supper there: and Martha served: but Lazarus was one of them that were at table with him.

3 Mary therefore took a pound of ointment of right spikenard, of great price, and anointed the feet of Jesus, and wiped his feet with her hair; and the house was filled with the odour of the ointment.

4 Then one of his disciples, Judas Iscariot, he that was about to betray him, said:

5 Why was not this ointment sold for three hundred pence, and given to the poor?

6 Now he said this, not because he cared for the poor; but because he was a thief, and having the purse, carried the things that were put therein.

7 Jesus therefore said: Let her alone, that she may keep it against the day of my burial.

8 For the poor you have always with you; but me you have not always.

9 A great multitude therefore of the Jews knew that he was there; and they came, not for Jesus’ sake only, but that they might see Lazarus, whom he had raised from the dead.

10 But the chief priests thought to kill Lazarus also:

11 Because many of the Jews, by reason of him, went away, and believed in Jesus.

29 मार्च 2021, सोमवार पुण्य सप्ताह

 

29 मार्च 2021, सोमवार

पुण्य सप्ताह

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

पहला पाठ : इसायाह का ग्रन्थ 42:1-7


1) “यह मेरा सेवक है। मैं इसे सँभालता हूँ। मैंने इसे चुना है। मैं इस पर अत्यन्त प्रसन्न हूँ। मैंने इसे अपना आत्मा प्रदान किया है, जिससे यह राष्ट्रों में धार्मिकता का प्रचार करे।

2) यह न तो चिल्लायेगा और न शोर मचायेगा, बाजारों में कोई भी इसकी आवाज नहीं सुनेगा।

3) यह न तो कुचला हुआ सरकण्डा ही तोड़ेगा और न धुआँती हुई बत्ती ही बुझायेगा। यह ईमानदारी से धार्मिकता का प्रचार करेगा।

4) यह न तो थकेगा और न हिम्मत हारेगा, जब तक यह पृथ्वी पर धार्मिकता की स्थापना न करे; क्योंकि समस्त द्वीप इसी शिक्षा की प्रतीक्षा करेंगे।“

5) जिसने आकाश बना कर फैलाया और पृथ्वी और उसकी हरियाली उत्पन्न की है, वही प्रभु-ईश्वर यह कहता है-

6) “मैं प्रभु, ने तुम को न्याय के लिए बुलाया और तुम्हारा हाथ पकड़ कर तुम को सँभाला है। मैंने तुम्हारे द्वारा अपनी प्रजा को एक विधान दिया और तुम्हें राष्ट्रों की ज्योति बनाया है,

7) जिससे तुम अन्धों की दृष्टि दो, बन्दियों को मुक्त करो। और अन्धकार में रहने वालों को ज्योति प्रदान करो।


सुसमाचार : सन्त योहन का सुसमाचार 12:1-11


1) पास्का के छः दिन पहले ईसा वेथानिया आये। वहाँ लाज़रुस रहता था, जिसे उन्होंने मृतकों में से पुनर्जीवित किया था।

2) लोगों ने वहाँ ईसा के सम्मान में एक भोज का आयोजन किया। मरथा परोसती थी और ईसा के साथ भोजन करने वालों में लाज़रुस भी था।

3) मरियम ने आधा सेर असली जटामांसी का बहुमूल्य इत्र ले कर ईसा के चरणों का विलेपन किया और अपने केशों से उनके चरण पोछे। इत्र की सुगन्ध से सारा घर महक उठा।

4) इस पर ईसा का एक शिष्य यूदस इसकारियोती जो उनके साथ विश्वासघात करने वाला था, यह बोला,

5) ’’तीन सौ दीनार में बेचकर इस इत्र की कीमत गरीबों में क्यों नही बाँटी गयी?’’

6) उसने यह इसलिये नहीं कहा कि उसे गरीबों की चिंता थी, बल्कि इसलिये कि वह चोर था। उसके पास थैली रहती थी और उस में जो डाला जाता था, वह उसे निकाल लेता था।

7) ईसा ने कहा, ’’इसे छोड दो। इसने मेरे दफ़न के दिन की तैयारी में यह काम किया।

8) गरीब तो बराबर तुम्हारे साथ रहेंगे, किन्तु मैं हमेशा तुम्हारे साथ नहीं रहूँगा।

9) बहुत-से यहूदियों को पता चला कि ईसा वहाँ हैं। वे ईसा के कारण ही नहीं बल्कि उस लाज़रुस को भी देखने आये, जिसे ईसा ने मृतकों में से पुनर्जीवित किया था।

10) इसलिये महायाजकों ने लाज़रुस को भी मार डालने का निश्चय किया,

11) क्योंकि उसी के कारण बहुत-से लोग उन से अलग हो रहे थे और ईसा में विश्वास करते थे।


📚 मनन-चिंतन


प्यारे विश्वासियों इस हफता पवित्र हफता है इसलिए हमें पवित्र रीती से अपना बहुमूल्य समय ईश्वर के साथ बिताने का समय है। जैसे सुसमाचार में हम सुनते है कि मरियम ने जटामांसी का बहुमूल्य इत्र से येसु के चरणों का विलेपन किया उसी प्रकार हम लोगों को भी प्रभु केलिए कुछ खास अर्पित करना है। जब मरियम के इस कार्य की आलोचना की गयी तब येसु ने कहा इसे करने दीजीए क्योंकि ग़रीब तो बराबर तूम्हारे साथ रहेंगे, किन्तु मैं हमेशा तुम्हारे साथ नहीं रहॅूगा। ठीक इसी प्रकार हम अपने आप से कहे कि हम बाकी कार्याें को छोडे क्योंकि वह कार्य बाद में भी कर सकते है, लेकिन पवित्र हफता हमें साल में एब ही बार मिलता है। इसलिए इस समय का पूरा लाभ उठायें।

आज के सुसमाचार में हम देखते है कि ईश्वर का हमारे प्रति प्यार अपार है। इसायाह 42:3 के वचन में हम पढ़ते है कि यह न तो कुचला हुआ सरकण्डा ही तोडेगा और न धुऑती हुई बत्ती ही बुझायेगा। कहने का मतलब यह है (इसायाह 43:4) कि ईश्वर की दृष्टि में हर एक इनसान मूल्यवान है और महत्व रखते है। इस कारण से हमें बचाने केलिए ईश्वर कोई भी सीमा पार करने केलिए तैयार है; कोई भी मृत्यु अपनाने के लिए तैयार है। इसी कारण से येसु ने हमें पापों से छुटकारा देने केलिए क्रूस मरण को अपनाया।

येसु हमें पापों से मोचित करके धर्मी बनाने केलिए आए। अगर आप धर्मिक जीवन नहीं बिता रहे है या धर्मिक जीवन बीता नहीं पा रहे है तो येसु के पास जाये; येसु से प्रार्थना करें। क्योंकि लिखा है मत्ति 5:6 धन्य है, वे, जो धार्मिकता के भूखे और प्यासे हैं! वे तृप्त किये जायेंगे। स्तोत्र 118:19-20 प्रभु मेरे लिए धार्मिकता का द्वार खोल दो, मैं उस में प्रवेश कर प्रभु को धन्यवाद दॅूगा। यह प्रभु का द्वार है, इस में धर्मि प्रवेश करते है। नबी होशेआ कहते है 10:12 प्रभु को कब तक खोजते रहो, जब तक वह आ कर धार्मिकता न बरसाये!



 -Br. Biniush Topno


Copyright © www.atpresentofficial.blogspot.com
Praise the Lord!