मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
Duliajan, Assam, India
Catholic Bibile Ministry में आप सबों को जय येसु ओर प्यार भरा आप सबों का स्वागत है। Catholic Bibile Ministry offers Daily Mass Readings, Prayers, Quotes, Bible Online, Yearly plan to read bible, Saint of the day and much more. Kindly note that this site is maintained by a small group of enthusiastic Catholics and this is not from any Church or any Religious Organization. For any queries contact us through the e-mail address given below. 👉 E-mail catholicbibleministry21@gmail.com

12 मार्च 2021, शुक्रवार चालीसे का तीसरा सप्ताह

 

12 मार्च 2021, शुक्रवार

चालीसे का तीसरा सप्ताह

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥


पहला पाठ : होशेआ का ग्रन्थ 14:2-10


2) इस्राएल! अपने प्रभु-ईश्वर के पास लौट आओ, क्योंकि तुम अपने पापों के कारण गिर गये हो।

3) प्रार्थना का चढावा ले कर प्रभु के पास आओ और उस से यह कहो, ’’हमारा अपराध मिटा दे और हमारा सद्भाव ग्रहरण कर। हम तुझे बलिपशुओं के स्थान पर यह निवेदन चढाते हैं।

4) अस्सूर हमें बचाने में असमर्थ है। हम फिर कभी अपने घोडों पर भरोस नहीं रखेंगे और अपने हाथों की बनायी हुई मुर्ति से नहीं कहेंगे- तू हमारा ईश्वर है। प्रभु! तू ही अनाथ पर दया करता है।’’

5) मैं उनके विश्वासघात का घाव भर दूँगा। मैं सारे हृदय से उन को प्यार करूँगा; क्योंकि मेरा क्रोध उन पर से दूर हो गया है।

6) मैं इस्राएल के लिए ओस के सदृश बन जाऊँगा। वह सोसन की तरह खिलेगा और लेबानोन के बालूत की तरह जडे जमायेगा।

7) उसकी टहानियाँ फैलेंगी, उसकी शोभा जैतून के सदृश होगी और उसकी सुगन्ध लेबानोन के सदृश।

8) इस्राएली फिर मेरी छत्रछाया में निवास करेंगे और बहुत-सा अनाज उगायेंगे। वे दाखबारी की तरह फलेंगे-फूलेंगे और लेबानोन की अंगूरी की तरह प्रसिद्ध हो जायेंगे।

9) अब एफ्राईम को देवमूर्तियों से क्या? मैं ही उसकी सुनता और उसकी सुध लेता हूँ। मैं सदाबाहर सनोबर के सदृश हूँ- मुझ से ही उसे फल मिलते हैं।

10) जो समझदार है, वह इन बातों पर विचार करे। जो बुद्धिमान है, वह इन्हें अच्छी तरह जान ले। प्रभु के मार्ग सीधे हैं- धर्मी उन पर चलते हैं, किन्तु पापी उन पर ठोकर खा कर गिर जाते हैं।


सुसमाचार : सन्त मारकुस 12:28b-34


28) तब एक शास्त्री ईसा के पास आया। उन से पूछा, “सबसे पहली आज्ञा कौन सी है?“

29) ईसा ने उत्तर दिया, “पहली आज्ञा यह है- इस्राएल, सुनो! हमारा प्रभु-ईश्वर एकमात्र प्रभु है।

30) अपने प्रभु-ईश्वर को अपने सारे हृदय, अपनी सारी आत्मा, अपनी सारी बुद्धि और सारी शक्ति से प्यार करो।

31) दूसरी आज्ञा यह है- अपने पड़ोसी को अपने समान प्यार करो। इनसे बड़ी कोई आज्ञा नहीं।“

32) शास्त्री ने उन से कहा, “ठीक है, गुरुवर! आपने सच कहा है। एक ही ईश्वर है, उसके सिवा और कोई नहीं है।

33) उसे अपने सारे हृदय, अपनी सारी बुद्धि और अपने सारी शक्ति से प्यार करना और अपने पड़ोसी को अपने समान प्यार करना, यह हर प्रकार के होम और बलिदान से बढ़ कर है।“

34) ईसा ने उसका विवेकपूर्ण उत्तर सुन कर उस से कहा, “तुम ईश्वर के राज्य से दूर नहीं हो’’। इसके बाद किसी को ईसा से और प्रश्न करने का साहस नहीं हुआ।


Copyright © www.atpresentofficial.blogspot.com
Praise the Lord!

Catholic Bible readings for today 11 March

 Daily Mass Readings for Thursday, 11 March 2021





First Reading: Jeremiah 7:23-28

23 But this thing I commanded them, saying: Hearken to my voice, and I will be your God, and you shall be my people: and walk ye in all the way that I have commanded you, that it may be well with you.

24 But they hearkened not, nor inclined their ear: but walked in their own will, and in the perversity of their wicked heart: and went backward and not forward,

25 From the day that their fathers came out of the land of Egypt, even to this day. And I have sent to you all my servants the prophets from day to day, rising up early and sending.

26 And they have not hearkened to me: nor inclined their ear: but have hardened their neck, and have done worse than their fathers.

27 And thou shalt speak to them all these words, but they will not hearken to thee: and thou shalt call them, but they will not answer thee.

28 And thou shalt say to them: This is a nation which hath not hearkened to the voice of the Lord their God, nor received instruction: Faith is lost, and is carried away out of their mouth.

Responsorial Psalm: Psalms 95: 1-2, 6-7, 8-9

R. (8) Today if you shall hear his voice, harden not your hearts.

1 Come let us praise the Lord with joy: let us joyfully sing to God our saviour.

2 Let us come before his presence with thanksgiving; and make a joyful noise to him with psalms.

R. Today if you shall hear his voice, harden not your hearts.

6 Come let us adore and fall down: and weep before the Lord that made us.

7 For he is the Lord our God: and we are the people of his pasture and the sheep of his hand.

R. Today if you shall hear his voice, harden not your hearts.

8 Today if you shall hear his voice, harden not your hearts:

9 As in the provocation, according to the day of temptation in the wilderness: where your fathers tempted me, they proved me, and saw my works.

R. Today if you shall hear his voice, harden not your hearts.

Verse Before the Gospel: Joel 2: 12-13

12-13 Now therefore saith the Lord: Be converted to me with all your heart, for I am gracious and merciful.

Gospel: Luke 11: 14-23

14 And he was casting out a devil, and the same was dumb: and when he had cast out the devil, the dumb spoke: and the multitudes were in admiration at it:

15 But some of them said: He casteth out devils by Beelzebub, the prince of devils.

16 And others tempting, asked of him a sign from heaven.

17 But he seeing their thoughts, said to them: Every kingdom divided against itself, shall be brought to desolation, and house upon house shall fall.

18 And if Satan also be divided against himself, how shall his kingdom stand? because you say, that through Beelzebub I cast out devils.

19 Now if I cast out devils by Beelzebub; by whom do your children cast them out? Therefore they shall be your judges.

20 But if I by the finger of God cast out devils; doubtless the kingdom of God is come upon you.

21 When a strong man armed keepeth his court, those things are in peace which he possesseth.

22 But if a stronger than he come upon him, and overcome him; he will take away all his armour wherein he trusted, and will distribute his spoils.

23 He that is not with me, is against me; and he that gathereth not with me, scattereth.

11 मार्च 2021, गुरुवार चालीसे का तीसरा सप्ताह

 

11 मार्च 2021, गुरुवार

चालीसे का तीसरा सप्ताह

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

पहला पाठ : यिरमियाह का ग्रन्थ 7:23-28


23) मैंने उन्हें केवल यह आदेश दियाः यदि तुम मेरी बात पर ध्यान दोगे, तो मैं तुम्हारा ईश्वर होऊँगा और तुम मेरी प्रजा होगे। यदि तुम मेरे बताये हुए मार्गों पर चलोगे, तो तुम्हारा कल्याण होगा।

24) किन्तु उन्होंने मेरी बात पर ध्यान नहीं दिया और मेरी आज्ञाओं का पालन नहीं किया। वे अकड़ कर बुराई करते रहे और मेरे पास आने की अपेक्षा मुझ से दूर चले गये।

25) जिस दिन उनके पूर्वज मिस्र देश से निकले, उस दिन से आज तक मैं अपने सब सेवकों, अर्थात् नबियों को उनके पास भेजता रहा।

26) किन्तु उन्होंने मेरी बात पर ध्यान नहीं दिया और मेरी आज्ञाओं का पालन नहीं किया। वे अकड़ कर बुराई करते रहे और अपने पूर्वजों से अधिक दुष्ट निकले।

27) “तुम उन्हें यह सब बता दोगे, किन्तु वे तुम्हारी नहीं सुनेंगे। तुम उन्हें पुकारोगे, किन्तु वे उत्तर नहीं देंगे।

28) तुम उन से यह कहोः यह वह प्रजा है जो अपने प्रभु-ईश्वर की बात नहीं सुनती और शिक्षा ग्रहण करने से इन्कार करती है। सच्चाई नहीं रही; वह उनके मुख से चली गयी है।


सुसमाचार : सन्त लूकस 11:14-23


14) ईसा ने किसी दिन एक अपदूत निकाला, जिसने एक मनुष्य को गूँगा बना दिया था। अपदूत के निकलते ही गूँगा बोलने लगा और लोग अचम्भे में पड़ गये।

15) परन्तु उन में से कुछ ने कहा, ’’यह अपदूतों के नायक बेलज़ेबुल की सहायता से अपदूतों को निकालता है’’।

16) कुछ लोग ईसा की परीक्षा लेने के लिए उन से स्वर्ग की ओर का कोई चिन्ह माँगते रहे।

17) उनके विचार जान कर ईसा ने उन से कहा, ’’जिस राज्य में फूट पड़ जाती है, वह उजड़ जाता है और घर के घर ढह जाते हैं।

18) यदि शैतान अपने ही विरुद्ध विद्रोह करने लगे, तो उसका राज्य कैसे टिका रहेगा? तुम कहते हो कि मैं बेलजे़बुल की सहायता से अपदूतों को निकालता हूँ।

19) यदि मैं बेलजे़बुल की सहायता से अपदूतों को निकालता हूँ, तो तुम्हारे बेटे किसी सहायता से उन्हें निकालते हैं? इसलिए वे तुम लोगों का न्याय करेंगे।

20) परन्तु यदि मैं ईश्वर के सामर्थ्य से अपदूतों को निकालता हूँ, तो निस्सन्देह ईश्वर का राज्य तुम्हारे बीच आ गया है।

21) ’’जब बलवान् मनुष्य हथियार बाँधकर अपने घर की रखवाली करता है, तो उसकी धन-सम्पत्ति सुरक्षित रहती है।

22) किन्तु यदि कोई उस से भी बलवान् उस पर टूट पड़े और उसे हरा दे, तो जिन हथियारों पर उसे भरोसा था, वह उन्हें उस से छीन लेता और उसका माल लूट कर बाँट देता है।

23) ’’जो मेरे साथ नहीं है, वह मेरा विरोधी है और जो मेरे साथ नहीं बटोरता, वह बिखेरता है।


Copyright © www.atpresentofficial.blogspot.com
Praise the Lord!

Daily Mass Readings for Wednesday, 10 March 2021

 Daily Mass Readings for Wednesday, 10 March                           2021

First Reading: Deuteronomy 4:1, 5-9


1 And now, O Israel, hear the commandments and judgments which I teach thee: that doing them, thou mayst live, and entering in mayst possess the land which the Lord the God of your fathers will give you.

5 You know that I have taught you statutes and justices, as the Lord my God hath commanded me: so shall you do them in the land which you shall possess:

6 And you shall observe, and fulfill them in practice. For this is your wisdom, and understanding in the sight of nations, that hearing all these precepts, they may say: Behold a wise and understanding people, a great nation.

7 Neither is there any other nation so great, that hath gods so nigh them, as our God is present to all our petitions.

8 For what other nation is there so renowned that hath ceremonies, and just judgments, and all the law, which I will set forth this day before your eyes?

9 Keep thyself therefore, and thy soul carefully. Forget not the words that thy eyes have seen, and let them not go out of thy heart all the days of thy life. Thou shalt teach them to thy sons and to thy grandsons,

Responsorial Psalm: Psalms 147: 12-13, 15-16, 19-20


R. (12a) Praise the Lord, O Jerusalem.

12 Praise the Lord, O Jerusalem: praise thy God, O Sion.

13 Because he hath strengthened the bolts of thy gates, he hath blessed thy children within thee.

R. Praise the Lord, O Jerusalem.

15 Who sendeth forth his speech to the earth: his word runneth swiftly.

16 Who giveth snow like wool: scattereth mists like ashes.

R. Praise the Lord, O Jerusalem.

19 Who declareth his word to Jacob: his justices and his judgments to Israel.

20 He hath not done in like manner to every nation: and his judgments he hath not made manifest to them. Alleluia.

R. Praise the Lord, O Jerusalem.

Verse Before the Gospel: John 6: 63c, 68c

63c, 68cThe words that I have spoken to you, are spirit and life. Thou hast the words of eternal life.

Gospel: Matthew 5: 17-19


17 Do not think that I am come to destroy the law, or the prophets. I am not come to destroy, but to fulfill.

18 For amen I say unto you, till heaven and earth pass, one jot, or one tittle shall not pass of the law, till all be fulfilled.

19 He therefore that shall break one of these least commandments, and shall so teach men, shall be called the least in the kingdom of heaven. But he that shall do and teach, he shall be called great in the kingdom of heaven.


✍️-Br. Biniush Topno

Copyright © www.atpresentofficial.blogspot.com

10 मार्च 2021, बुधवार चालीसे का तीसरा सप्ताह

 

10 मार्च 2021, बुधवार

चालीसे का तीसरा सप्ताह

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

पहला पाठ : विधि-विवरण ग्रन्थ 4:1,5-9


1) इस्राएलियों मैं जिन नियमों तथा आदेशों की शिक्षा तुम लोगों को आज दे रहा हूँ, उन पर ध्यान दो और उनका पालन करो, जिससे तुम जीवित रह सको और उस देश में प्रवेश कर उसे अपने अधिकार में कर सको, जिसे प्रभु, तुम्हारे पूर्वजों का ईश्वर तुम लोगों को देने वाला है।

5) देखो, मैं अपने प्रभु-ईश्वर के आदेश के अनुसार तुम लोगों को नियमों तथा आदेशों की शिक्षा दे चुका हूँ। तुम जो देश अपने अधिकार में करने जा रहे हो, वहाँ उनके अनुसार आचरण करो।

6) उनका अक्षरषः पालन करो और इस तरह तुम अन्य राष्ट्रों की दृष्टि में समझदार और बुद्धिमान समझे जाओगे। जब वे उन सब आदेशों की चर्चा सुनेंगे, तो बोल उठेंगे ’उस महान् राष्ट्र के समान समझदार तथा बुद्धिमान और कोई राष्ट्र नहीं है’।

7) क्योंकि ऐसा महान राष्ट्र कहाँ है, जिसके देवता उसके इतने निकट हैं, जितना हमारा प्रभु-ईश्वर हमारे निकट तब होता है जब-जब हम उसकी दुहाई देते हैं?

8) और ऐसा महान् राष्ट्र कहाँ है, जिसके नियम और रीतियाँ इतनी न्यायपूर्ण है, जितनी यह सम्पूर्ण संहिता, जिसे मैं आज तुम लोगों को दे रहा हूँ?

9) ’’सावधान रहो। जो कुछ तुमने अपनी आँखों से देखा है, उसे मत भुलाओ। उसे जीवन भर याद रखो और अपने पुत्र पौत्रों को सिखाओ।


सुसमाचार : सन्त मत्ती 5:17-19


(17) ’’यह न समझो कि मैं संहिता अथवा नबियों के लेखों को रद्द करने आया हूँ। उन्हें रद्द करने नहीं, बल्कि पूरा करने आया हूँ।

(18) मैं तुम लोगों से यह कहता हूँ- आकाश और पृथ्वी भले ही टल जाये, किन्तु संहिता की एक मात्रा अथवा एक बिन्दु भी पूरा हुए बिना नहीं टलेगा।

(19) इसलिए जो उन छोटी-से-छोटी आज्ञाओं में एक को भी भंग करता और दूसरों को ऐसा करना सिखाता है, वह स्र्वगराज्य में छोटा समझा जायेगा। जो उनका पालन करता और उन्हें सिखाता है, वह स्वर्गराज्य में बड़ा समझा जायेगा।


📚 मनन-चिंतन


आज के दोनों पाठ आज्ञाओं के पालन के बारे में हमें समझाते हैं। मूसा इस्राएलियो से कहते है कि मैं जिन नियमों तथा आदेशों की शिक्षा तुम लोगों को आज दे रहा हॅू, उन पर ध्यान दो और उनका पालन करो, जिससे तुम जीवित रह सको और उस देश में प्रवेश कर उसे अपने अधिकार में कर सको, जिसे प्रभु, तुम्हारे पूर्वजों का ईश्वर तुम लोगों को देने वाला है। (विधि विवरण 4:1) सुसमाचार में येसु कहते है कि जो उन छोटी-से-छोटी आज्ञाओं में एक को भी भंग करता और दूसरों को ऐसा करना सिखाता है, वह स्वर्गराज्य में छोटा समझा जायेगा। जो उनका पालन करता और उन्हें सिखाता है, वह स्वर्गराज्य में बड़ा समझा जायेगा। (मत्ती 5:19)।

प्यारे विश्वासियों, हमें इस दुनिया में क्या केलिए जीना है? हमारे जीने का क्या लक्ष्य होना है? आज के दोनों पाठ साफ साफ हमें बताते है कि हमें स्वर्गराज्य प्रप्त करने केलिए जीना है। एक बार एक शास्त्री ने येसु से पूछा - गुरूवर, अनन्त जीवन का अधिकारी होने केलिए मुझे क्या करना चाहिए? और येसु ने उन से पूछा कि संहिता में क्या लिखा है?(लूकस 10:25-26) एक धनी युवक ने भी यही प्रश्न येसु से पूछा, तब भी येसु ने कहा आज्ञाओं का पालन करना। (मारकुस 10:17-19) प्यारे विश्वासियों, हमारे दैनिक जीवन में हम लोग अपने आप से और अन्य लोगों से बहुत प्रश्न पूछते है- जैसे कि वो पाने केलिए क्या करना होगा, ये मिलने केलिए क्या करना होगा आदि। इसके साथ हमें ये भी पूछना होगा कि अनन्त जीवन का अधिकारी होने केलिए मुझे क्या करना चाहिए?

अगर हम प्रेरितों एवं आदिम ईसाई समूह को देखे तो हमें पता चलेगा कि उनके जीवन का एक ही मकसद था कि अनन्त जीवन पाना। धर्मग्रन्थ में कई जगह में इसका ज़िक्र है- इस पृथ्वी पर हमारा कोई स्थायी नगर नहीं। हम तो भविष्य के नगर की खोज में लगे हुए हैं। (इब्रानियों 13:14); संत पेत्रुस कहते है कि हम यहॉ पर परदेशी और प्रवासी है (1पेत्रुस 2:11) हम उसकी प्रतिज्ञा के आधार पर एक नये आकाश तथा एक नयी पृथ्वि की प्रतीक्षा करते है। (2पेत्रुस 3:13) संत पौलूस कहते है- हमारा स्वदेश तो स्वर्ग है और हम स्वर्ग से आने वाले मुक्तिदाता प्रभु ईसा मसीह की राह देखते रहते हैं। (फिलिप्पियों 3:20) आईए हम भी इसी प्रकार अनन्त जीवन प्रप्त करने लिए अपना जीवन बिताये।




📚 REFLECTION



In today’s both the readings speak to us about the importance of obeying the commandments of God. Deut 4:1 so now, Israel, give heed to the statutes and ordinances that I am teaching you to observe, so that you may live to enter and occupy the land that the Lord, the God of your ancestors, is giving you. In the Gospel we read Mt 5:19 therefore whoever breaks one of the least of these commandments, and teaches others to do the same, will be called least in the kingdom of heaven; but whoever does them and teaches them will be called great in the kingdom of heaven.

Friends, what is the aim of our life? What for do we live in this world? Today’s both the readings say to us that we need to live for attaining kingdom of God. Lk 10:25-26 a lawyer stood up and asked Jesus what must I do to inherit eternal life? Jesus said to him what is written in the law. Mk 10:17-19 a rich young man asked Jesus what should he do to inherit the eternal life. And Jesus said to him obey the commandments. In our daily life we ask many questions- what should I do to get that thing, this thing etc so also we need to ask this most important question that what must I do to inherit the eternal life.

If you look into the life of the apostles and the early Christian community they had only one aim in life to inherit the eternal life. Heb 13:14 for here we have no lasing city, but we are looking for the city that is to come. St. Peter says 1pet 2:11 we are all aliens and exiles in this world. 2Pet 3:13 in accordance with his promise, we wait for new heavens and a new earth, where righteousness is at home. Philip 3:20but our citizenship is in heaven, and it is from there that we are expecting a Saviour, the lord Jesus Christ. Come, let us also live to inherit the kingdom of God.

 -Br. Biniush Topno


Copyright © www.atpresentofficial.blogspot.com
Praise the Lord!

Daily Mass Readings for Tuesday , 9 March 2021

Daily Mass Readings for Tuesday , 9 March 2021-

First Reading: Daniel 3: 25, 34-43

25 Then Azarias standing up prayed in this manner, and opening his mouth in the midst of the fire, he said:

34 Deliver us not up for ever, we beseech thee, for thy name’s sake, and abolish not thy covenant.

35 And take not away thy mercy from us for the sake of Abraham thy beloved, and Isaac thy servant, and Israel thy holy one:

36 To whom thou hast spoken, promising that thou wouldst multiply their seed as the stars of heaven, and as the sand that is on the sea shore.

37 For we, O Lord, are diminished more than any nation, and are brought low in all the earth this day for our sins.

38 Neither is there at this time prince, or leader, or prophet, or holocaust, or sacrifice, or oblation, or incense, or place of firstfruits before thee,

39 That we may find thy mercy: nevertheless in a contrite heart and humble spirit let us be accepted.

40 As in holocausts of rams, and bullocks, and as in thousands of fat lambs: so let our sacrifice be made in thy sight this day, that it may please thee: for there is no confusion to them that trust in thee.

41 And now we follow thee with all our heart, and we fear thee, and seek thy face.

42 Put us not to confusion, but deal. with us according to thy meekness, and according to the multitude of thy mercies.

43 And deliver us according to thy wonderful works, and give glory to thy name, O Lord:

Responsorial Psalm: Psalms 25: 4-5ab, 6 and 7bc, 8-9


R. (6a) Remember, O Lord, thy bowels of compassion.

4 Let all them be confounded that act unjust things without cause. shew, O Lord, thy ways to me, and teach me thy paths.

5 Direct me in thy truth, and teach me; for thou art God my Saviour.

R. Remember, O Lord, thy bowels of compassion.

6 Remember, O Lord, thy bowels of compassion; and thy mercies that are from the beginning of the world.

7 According to thy mercy remember thou me: for thy goodness’ sake, O Lord.

R. Remember, O Lord, thy bowels of compassion.

8 The Lord is sweet and righteous: therefore he will give a law to sinners in the way.

9 He will guide the mild in judgment: he will teach the meek his ways.

R. Remember, O Lord, thy bowels of compassion.

Verse Before the Gospel: Joel 2: 12-13

12-13 Now therefore saith the Lord: Be converted to me with all your heart, for I am gracious and merciful.

Gospel: Matthew 18: 21-35


21 Then came Peter unto him and said: Lord, how often shall my brother offend against me, and I forgive him? till seven times?

22 Jesus saith to him: I say not to thee, till seven times; but till seventy times seven times.

23 Therefore is the kingdom of heaven likened to a king, who would take an account of his servants.

24 And when he had begun to take the account, one was brought to him, that owed him ten thousand talents.

25 And as he had not wherewith to pay it, his lord commanded that he should be sold, and his wife and children and all that he had, and payment to be made.

26 But that servant falling down, besought him, saying: Have patience with me, and I will pay thee all.

27 And the lord of that servant being moved with pity, let him go and forgave him the debt.

28 But when that servant was gone out, he found one of his fellow servants that owed him an hundred pence: and laying hold of him, throttled him, saying: Pay what thou owest.

29 And his fellow servant falling down, besought him, saying: Have patience with me, and I will pay thee all.

30 And he would not: but went and cast him into prison, till he paid the debt.

31 Now his fellow servants seeing what was done, were very much grieved, and they came and told their lord all that was done.

32 Then his lord called him; and said to him: Thou wicked servant, I forgave thee all the debt, because thou besoughtest me:

33 Shouldst not thou then have had compassion also on thy fellow servant, even as I had compassion on thee?

34 And his lord being angry, delivered him to the torturers until he paid all the debt.

35 So also shall my heavenly Father do to you, if you forgive not every one his brother from your hearts.

✍️-Br. Biniush Topno

Copyright © www.atpresentofficial.blogspot.com

09 मार्च 2021, मंगलवार चालीसे का तीसरा सप्ताह

 

09 मार्च 2021, मंगलवार

चालीसे का तीसरा सप्ताह

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

पहला पाठ : दानिएल का ग्रन्थ 3:25,34-43


25) अजर्या खड़ा हो कर प्रार्थना करने लगा और उसने आग की लपटों के बीच यह कहना आरंभ किया:

34) तू अपने नाम का ध्यान रख कर हमें सदा के लिए न त्याग; हमारे लिए अपना विधान रद्द न कर।

35) अपने मित्र इब्राहीम, अपने सेवक इसहाक और अपने भक्त इस्राएल का स्मरण कर। अपनी कृपादृष्टि हम पर से न हटा।

36) तूने उन से यह प्रतिज्ञा की थी कि आकाश के तारों की तरह और समुद्रतट के रेतकणों की तरह तुम्हारे वंशजों को असंख्या बना दूँगा।

37) प्रभु! संख्या की दृष्टि से, हम सब राष्ट्रों से छोटे हो गये हैं

38) और हमारे पापों के कारण पृथ्वी भर में हमारा अपमान हो रहा है। अब तो न राजा है, न नबी, न नेता, न होम, न यज्ञ, न बलि, न धूपदान।

39) कोई स्थान ऐसा नहीं, जहां तेरी कृपादृष्टि प्राप्त करने के लिए हम तुझे प्रथम फल अर्पित करें।

40) हमारा पश्चात्तापी हृदय और हमारा विनम्र मन मेढ़ों, साँडो और हज़ारों पुष्ट भेड़ो की बलि-जैसे तुझे ग्राह्य हों। आज तेरे लिए यही हमारा बलिदान हो। ऐसा कर कि हम पूर्ण रूप से तेरे मार्ग पर चलें, क्योंकि तुझ पर भरोसा रखने वाले कभी निराश नहीं होते।

41) अब हम यह दृढ संकल्प करते हैं कि हम तेरे मार्ग पर चलेंगे, तुझ पर श्रद्धा रखेंगे, और तेरे दर्शनों की कामना करते रहेंगे।

42) हमें निराश न होने दे, बल्कि हम पर अपनी सहनशीलता तथा महती दया प्रदर्शित कर।

43) प्रभु! अपने अपूर्व कार्यों द्वारा हमारी रक्षा कर और अपने नाम को महिमान्वित कर।


सुसमाचार : सन्त मत्ती 18:21-35


21) तब पेत्रुस ने पास आ कर ईसा से कहा, ’’प्रभु! यदि मेरा भाई मेरे विरुद्ध अपराध करता जाये, तो मैं कितनी बार उसे क्षमा करूँ? सात बार तक?’’

22) ईसा ने उत्तर दिया, ’’मैं तुम से नहीं कहता ’सात बार तक’, बल्कि सत्तर गुना सात बार तक।

23) ’’यही कारण है कि स्वर्ग का राज्य उस राजा के सदृश है, जो अपने सेवकों से लेखा लेना चाहता था।

24) जब वह लेखा लेने लगा, तो उसका लाखों रुपये का एक कर्ज़दार उसके सामने पेश किया गया।

25) अदा करने के लिए उसके पास कुछ भी नहीं था, इसलिए स्वामी ने आदेश दिया कि उसे, उसकी पत्नी, उसके बच्चों और उसकी सारी जायदाद को बेच दिया जाये और ऋण अदा कर लिया जाये।

26) इस पर वह सेवक उसके पैरों पर गिर कर यह कहते हुए अनुनय-विनय करता रहा, ’मुझे समय दीजिए, और मैं आपको सब चुका दूँगा।

27) उस सेवक के स्वामी को तरस हो आया और उसने उसे जाने दिया और उसका कजऱ् माफ़ कर दिया।

28) जब वह सेवक बाहर निकला, तो वह अपने एक सह- सेवक से मिला, जो उसका लगभग एक सौ दीनार का कर्ज़दार था। उसने उसे पकड़ लिया और उसका गला घांेट कर कहा, ’अपना कर्ज़ चुका दो’।

29) सह-सेवक उसके पैरों पर गिर पड़ा और यह कहते हुए अनुनय-विनय करता रहा, ’मुझे समय दीजिए और मैं आपको चुका दूँगा’।

30) परन्तु उसने नहीं माना और जा कर उसे तब तक के लिये बन्दीगृह में डलवा दिया, जब तक वह अपना कर्ज़ न चुका दे!

31) यह सब देख कर उसके दूसरे सह-सेवक बहुत दुःखी हो गये और उन्होंने स्वामी के पास जा कर सारी बातें बता दीं।

32) तब स्वामी ने उस सेवक को बुला कर कहा, ’दृष्ट सेवक! तुम्हारी अनुनय-विनय पर मैंने तुम्हारा वह सारा कजऱ् माफ़ कर दिया था,

33) तो जिस प्रकार मैंने तुम पर दया की थी, क्या उसी प्रकार तुम्हें भी अपने सह-सेवक पर दया नहीं करनी चाहिए थी?’

34) और स्वामी ने क्रुद्ध होकर उसे तब तक के लिए जल्लादों के हवाले कर दिया, जब तक वह कौड़ी-कौड़ी न चुका दे।

35) यदि तुम में हर एक अपने भाई को पूरे हृदय से क्षमा नहीं करेगा, तो मेरा स्वर्गिक पिता भी तुम्हारे साथ ऐसा ही करेगा।’’


📚 मनन-चिंतन


इस दुनिया में गलती न करने वाला कोई नहीं होते है। सब कोई गलती करते है क्योंकि कोई भी पूर्ण नहीं है। इसलिए एह दूसरे की गलती को क्षमा करना बहुत आवश्य है। ईश्वर भी यही चाहते है कि हम सब एक दूसरे को क्षमा करते हुए जीवन बिताये। ईश्वर हमारे पापों को निरन्तर क्षमा करते रहते है। हमारे पापों को याद भी नहीं रखते है। वचन कहता है - प््राभु यदि तू हमारे अपराधों को याद रखेगा, तो कौन टिका रहेगा? तू पापों को क्षमा करता है, इसलिए लोग तुझ पर श्रद्ध रखते हैं। (स्तोत्र 130:3-4); पुर्व पश्चिम से जितना दूर है, प्रभु हमारे पापों को हम से उतना ही दूर कर देता है । (स्तोत्र 103:12); वह फिर हम पर दया करेगा, हमारे अपराध पैरों तले रौंद देगा और हमारे सभी पाप गहरे समुद्र में फेंकेगा। (मिकाह 7:19); क्योंकि ईश्वर प्रेम है (1 योहन 4:8); इसलिए बुराई का लेखा नहीं रखता है। (1 कुरिन्थियों 13:5)

ईश्वर चाहते है कि हम भी उनके समान एक दूसरे को क्षमा करें। संत पौलूस कहते है- आप एक दूसरे को सहन करें और यदि किसी को किसी से कोई शिकायत हो, तो एक दूसरे को क्षमा करें। प्रभु ने आप लोगों को क्षमा कर दिया। आप लोग भी ऐसा ही करें। (कलोसियों 3:13); एक दूसरे के प्रति दयालु तथा सह्रदय बने। जिस तरह ईश्वर ने मसीह के कारण आप लोगों को क्षमा कर दिया, उसी तरह आप भी एक दूसरे को क्षमा करें। (एफेकियों 4:32)

ईश्वर हमारे असंख्य पापों को क्षमा करते है। इसलिए दृष्टान्त में येसु कहते है कि वह सेवक लाखों रूपये का एक कर्ज़दार था। अंग्रजी बईबल में कहते है दस हज़ार टालेन्टस। एक टालेन्ट कमाने केलिए एक मज़दूर को 15 साल काम करना था। इसका मतलब यह है कि कर्ज अदा करना असंभव है। जब यह सेवक ने कहा कि मुझे समय दीजिए और मैं आप को सब चुका दॅूगा। लेकिन स्वामी को मालूम था कि यह असंभव है। इसलिए स्वामी ने उसका कर्ज माफ़ कर दिया। जब वह सेवक बाहर निकला, तो चह अपने एक सहसेवक से मिला, जो उसका लगभग एक सौ दीनार का कर्ज़दार था। अंग्रजी बईबल में कहते है 100 दिनारी। एक दिनारी कमाने केलिए एक मज़दूर को 1 दिन काम करना था। लेकिने ये सेवक ने उसका कर्ज माफ नहीं किया, बल्कि उसने उस सहसेवक को तब तक केलिए बन्दीग्रह में डलवा दिया, जब तक वह अपना कर्ज़ न चुका दे। स्वामी यह देख कर क्रोद्धित हो गये और स्वामी ने उसे तब तक केलिए जल्लादों के हवाले कर दिया, जब तक वह कौड़ी-कौड़ी न चुका दे।

और येसु यह दृष्टान्त ऐसा समाप्त करते है कि यदि तुम में हर एक अपने भाई को पूरे ह्रदय से क्षमा नहीं करेगा, तो मेरा स्वर्गिक पिता भी तुम्हारे साथ ऐसा ही करेगा। तो आईए आज से हम एक दूसरे का पाप क्षमा करते हुए जीवन बिताये। इस केलिए ईश्वर से कृपा मॉगे। याद रखना कि रोज हम प्रार्थना करते है हमारे अपराधों को क्षमा कर जैसे हम भी अपने अपराधियों को क्षमा करते है। आईए ईश्वर से एक दूसरे को क्षमा प्रदान करने केलिए कृपा मॉगे।




📚 REFLECTION


In this world there is no one who does not commit mistake. Everyone makes mistake, because no one is perfect. Therefore God wants that we live our life by forgiving each other’s mistakes. God keeps forgiving our mistakes always. God does not remember our sins. The word of God says Ps 130:3-4 if you O Lord should mark iniquities, Lord, who could stand? But there is forgiveness with you, so that you may be revered. Ps 103:12 as far as the east is from the west, so far me removes our transgressions from us. Micah 7:19 he will again have compassion upon us; he will tread our iniquities under foot. You will cast all our sins into the depths of the sea. Because 1Jn 4:8 God is love, 1Cor 13:5 love does not keep an account of wrong doings.

God wants that we should forgive each other as he forgives us. Col 3:13Bear with one another and, if anyone has a complaint against another, forgive each other; just as the Lord has forgives you, so you also must forgive. Eph 4:32be kind to one another, tenderhearted, forgiving one another, as God in Christ has forgiven you. God forgives our innumerable sins. Therefore we need to forgive the sins of others. In order to make us understand Jesus says to us this parable of today’s gospel.

A man owing ten thousand talents was brought before the king. Remember a talent was worth more than fifteen years’ wages of a laborer. And he was asked to pay off. We know that it is an impossible task. The man says to the king have patience with me , and I will pay you everything. And out of pity the king forgives all the debts. When that man came out he came upon one of his fellow slaves who owed him a hundred denarii. The denarius was the usual day’s wage for a laborer. Which mean this could have been paid off if time was given. But the man threw the fellow slave into prison until he would pay the debt. When the king came to know about it he in anger handed the man over to be tortured until he would pay his entire debt.

And Jesus concludes the parable saying so Mt 18:35 so my heavenly father will also do to every one of you, if you do not forgive your brother or sister from your heart. Remember we daily pray that forgive us our sins as we forgive those who sin against us. Come lets as the Lord the grace to forgive one another.

 -Biniush Topno


Copyright © www.atpresentofficial.blogspot.com
Praise the Lord!