मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
Duliajan, Assam, India
Catholic Bibile Ministry में आप सबों को जय येसु ओर प्यार भरा आप सबों का स्वागत है। Catholic Bibile Ministry offers Daily Mass Readings, Prayers, Quotes, Bible Online, Yearly plan to read bible, Saint of the day and much more. Kindly note that this site is maintained by a small group of enthusiastic Catholics and this is not from any Church or any Religious Organization. For any queries contact us through the e-mail address given below. 👉 E-mail catholicbibleministry21@gmail.com

सोमवार, 27 सितम्बर, 2021

 सोमवार, 27 सितम्बर, 2021

वर्ष का छ्ब्बीसवाँ सामान्य सप्ताह

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

पहला पाठ : ज़करिया 8:1-8


1) विश्वमण्डल के प्रभु की वाणी यह कहते हुए सुनाई पड़ीः

2) "विश्वमण्डल का प्रभु यह कहता हैः मैं सियोन की बहुत अधिक चिन्ता करता हूँ, मुझ में उनके प्रति प्रबल उत्साह है।

3) "प्रभु यह कहता हैः मैं सियोन लौट रहा हूँ, मैं येरूसालेम में निवास करने आ रहा हूँ। येरूसालेम निष्ठावान् नगर और विश्वमण्डल के प्रभु का पर्वत, पवित्र पर्वत कहलायेगा।

4) "विश्वमण्डल का प्रभु कहता हैः वुद्ध पुरुष और स्त्रियाँ, अपने बुढापे के कारण हाथ में छड़ी लिये हुए।

5) फिर येरूसालेम के चैकों में बैठेंगे और नगर के चैक खेलते हुए लडकों और लडकियों से भरे रहेंगे।

6) "विश्वमण्डल का प्रभु यह कहता हैः यदि यह उस दिन इस राष्ट्र के बचे हुए लोगों को असंभव-सा लगेगा, तो क्या वह मुझे भी असंभव-सा लगेगा? यह विश्वमण्डल के प्रभु की वाणी है।

7) "विश्वमण्डल का प्रभु यह कहता हैः देखो! मैं पूर्व के देशों से और सूर्यास्त के देशों से अपनी प्रजा का उद्धार करूँगा।

8) मैं उन्हें वापस ले आऊँगा और वे येरूसालेम में निवास करेंगे। वे निष्ठा और न्याय से मेरी प्रजा होंगे और मैं उनका ईश्वर होऊँगा।"



सुसमाचार : सन्त लूकस 9:46-50



46) शिष्यों में यह विवाद छिड़ गया कि हम में सब से बड़ा कौन है।

47) ईसा ने उनके विचार जान कर एक बालक को बुलाया और उसे अपने पास खड़ा कर

48) उन से कहा, "जो मेरे नाम पर इस बालक का स्वागत करता है, वह मेरा स्वागत करता है और जो मेरा स्वागत करता है, वह उसका स्वागत करता है, जिसने मुझे भेजा है; क्योंकि तुम सब में जो छोटा है, वही बड़ा है।"

49) योहन ने कहा, “गुरूवर! हमने किसी को आपका नाम ले कर अपदूतों को निकालते देखा है और हमने उसे रोकने की चेष्टा की, क्योंकि वह हमारी तरह आपका अनुसरण नहीं करता“।

50) ईसा ने कहा, “उसे मत रोको। जो तुम्हारे विरुद्ध नहीं है, वह तुम्हारे साथ हैं।“



मनन-चिंतन


हम अधिकतर आगमन काल में और अपनी प्रार्थनाओं में यही प्रार्थना करते है कि प्रभु मेरे जीवन में आ जाइये मेरे हृदय में आ जाईये। अर्थात् हम प्रभु येसु को अपने जीवन में, अपने परिवारों में, अपने समुह में स्वागत करते है। आज का वचन हमें एक तरिका बताता है कि हम किस प्रकार से प्रभु का स्वागत कर सकते है। प्रभु कहते है, ‘‘जो मेरे नाम पर इस बालक का स्वागत करता है, वह मेरा स्वागत करता है।’’ अर्थात् जो छोटे बालको जैसे निर्मल हृदय या विनम्र व्यक्ति या दीन व्यक्ति का स्वागत करता है तो मानो वह येसु का स्वागत करता है जिस प्रकार संत मदर तेरेसा ने गरीब दीन दुखियों, अनाथों के लिए किया वह उनके लिए नहीं परंतु येसु के लिए किया। हम अपने जीवन में अपने से छोटो का कभी तिरस्कार न करें बल्कि उनका आदर करें जिससे हम येसु की उपस्थिति से भर जायंे।



📚 REFLECTION



In the Advent Season and in our prayers we usually pray to Lord to come in our lives, to come in our hearts; that means to say we invite or welcome Lord Jesus in our lives, in our families, in our groups. Today’s God’s word tells us one way how we can welcome Jesus. Jesus says, “Whoever welcomes this child in my name welcomes me” That means to say whoever welcomes the child like heart people or humble or poor people they welcome Jesus; as St. Mother Teresa did for the poor, sad and abandoned people he didn’t serve them but served Jesus. Let’s not reject the one who is lower than us but give them the due honour so that we can be filled with Jesus presence.



मनन-चिंतन - 2



हम देखते हैं कि संत योहन और साथियों ने किसी व्यक्ति को येसु का नाम ले कर अपदूतों को निकालते देखा और उसे रोकने की चेष्टा की, क्योंकि वह उनके साथ नहीं था। लेकिन येसु ने कहा, “उसे मत रोको। जो तुम्हारे विरुद्ध नहीं है, वह तुम्हारे साथ हैं।“ हमें पवित्र बाइबिल को बाइबिल से ही समझना चाहिए। संत पौलुस कहते हैं, “कोई ईश्वर के आत्मा से प्रेरित हो कर यह नहीं कहता, "ईसा शापित हो" और कोई पवित्र आत्मा की प्रेरणा के बिना यह नहीं कह सकता, "ईसा की प्रभु है" (1कुरिन्थियों 12:3)। संत याकूब कहते हैं, “सभी उत्तम दान और सभी पूर्ण वरदान ऊपर के हैं और नक्षत्रों के उस सृष्टिकर्ता के यहाँ से उतरते हैं, जिसमें न तो कोई परिवर्तन है और न परिक्रमा के कारण कोई अन्धकार” (याकूब 1:17)। इस प्रकार सभी फलाईयों का स्रोत ईश्वर ही है। इसलिए हमें सभी भलाईयों को स्वीकार करना तथा बढ़ावा देना चाहिए।




We see in the Gospel that St. John and his companions saw someone casting out demons in the name of Jesus and tried to stop him because he was not with them. But Jesus said to them, “You must not stop him; anyone who is not against you is for you”. We need to understand the Bible with the Bible. St. Paul says, “Therefore I want you to understand that no one speaking by the Spirit of God ever says “Jesus be cursed!” and no one can say “Jesus is Lord” except by the Holy Spirit” (1Cor 12:3). St. James says, “ Every good endowment and every perfect gift is from above, coming down from the Father of lights with whom there is no variation or shadow due to change” (Jam 1:17). Thus God is the source of all goodness. Hence we have to accept and encourage all goodness.


 -Br. Biniush Topno


Copyright © www.catholicbibleministry1.blogspot.com
Praise the Lord!

Mass Readings for Sunday, 26 September 2021

 Daily Mass Readings for Sunday, 26 September 2021



First Reading: Numbers 11: 25-29


25 And the Lord came down in a cloud, and spoke to him, taking away of the spirit that was in Moses, and giving to the seventy men. And when the spirit had rested on them they prophesied, nor did they cease afterwards.

26 Now there remained in the camp two of the men, of whom one was called Eldad, and the other Medad, upon whom the spirit rested; for they also had been enrolled, but were not gone forth to the tabernacle.

27 And when they prophesied in the camp, there ran a young man, and told Moses, saying: Eldad and Medad prophesy in the camp.

28 Forthwith Josue the son of Nun, the minister of Moses, and chosen out of many, said: My lord Moses forbid them.

29 But he said: Why hast thou emulation for me? O that all the people might prophesy, and that the Lord would give them his spirit!

Responsorial Psalm: Psalms 19: 8, 10, 12-13, 14


R. (9a) The precepts of the Lord give joy to the heart.

8 The law of the Lord is unspotted, converting souls: the testimony of the Lord is faithful, giving wisdom to little ones.

R. The precepts of the Lord give joy to the heart.

10 The fear of the Lord is holy, enduring for ever and ever: the judgments of the Lord are true, justified in themselves.

R. The precepts of the Lord give joy to the heart.

12 For thy servant keepeth them, and in keeping them there is a great reward.

13 Who can understand sins? from my secret ones cleanse me, O Lord:

R. The precepts of the Lord give joy to the heart.

14 And from those of others spare thy servant. If they shall have no dominion over me, then shall I be without spot: and I shall be cleansed from the greatest sin.

R. The precepts of the Lord give joy to the heart.

Second Reading: James 5: 1-6


1 Go to now, ye rich men, weep and howl in your miseries, which shall come upon you.

2 Your riches are corrupted: and your garments are motheaten.

3 Your gold and silver is cankered: and the rust of them shall be for a testimony against you, and shall eat your flesh like fire. You have stored up to yourselves wrath against the last days.

4 Behold the hire of the labourers, who have reaped down your fields, which by fraud has been kept back by you, crieth: and the cry of them hath entered into the ears of the Lord of Sabaoth.

5 You have feasted upon earth: and in riotousness you have nourished your hearts, in the day of slaughter.

6 You have condemned and put to death the Just One, and he resisted you not.

Alleluia: John 17: 17b, 17a


R. Alleluia, alleluia.

17b, 17a Your word, O Lord, is truth; consecrate us in the truth.

R. Alleluia, alleluia.

Gospel: Mark 9: 38-43, 45, 47-48


38 John answered him, saying: Master, we saw one casting out devils in thy name, who followeth not us, and we forbade him.

39 But Jesus said: Do not forbid him. For there is no man that doth a miracle in my name, and can soon speak ill of me.

40 For he that is not against you, is for you.

41 For whosoever shall give you to drink a cup of water in my name, because you belong to Christ: amen I say to you, he shall not lose his reward.

42 And whosoever shall scandalize one of these little ones that believe in me; it were better for him that a millstone were hanged around his neck, and he were cast into the sea.

43 And if thy hand scandalize thee, cut it off: it is better for thee to enter into life, maimed, than having two hands to go into hell, into unquenchable fire:

45 And if thy foot scandalize thee, cut it off. It is better for thee to enter lame into life everlasting, than having two feet, to be cast into the hell of unquenchable fire:

47 And if thy eye scandalize thee, pluck it out. It is better for thee with one eye to enter into the kingdom of God, than having two eyes to be cast into the hell of fire:

48 Where their worm dieth not, and the fire is not extinguished.

✍️-Br. Biniush Topno

All copyright received © www.catholicbibleministry1.blogspot.com

PRAISE THE LORD

इतवार, 26 सितम्बर, 2021 वर्ष का छ्ब्बीसवाँ सामान्य इतवार

 इतवार, 26 सितम्बर, 2021

वर्ष का छ्ब्बीसवाँ सामान्य इतवार

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

पहला पाठ : गणना 11:25-29


25) तब प्रभु बादल में आ कर मूसा से बात करने लगा और उसने मूसा की शक्ति का कुछ अंष सत्तर वयोवृद्धों को प्रदान किया। इसके फलस्वरूप उन्हें एक दिव्य प्रेरणा का अनुभव हुआ और वे भविष्यवाणी करने लगे। बाद में उन्हें फिर ऐसा अनुभव नहीं हुआ।

26) दो पुरुष शिविर में रह गये थे। एक का नाम था एलदाद और दूसरे का मेदाद। यद्यपि वे दर्शन-कक्ष में नहीं आये थे, तब भी उन्हें दिव्य प्रेरणा का अनुभव हुआ क्योंकि वे चुने हुए वयोवृद्वों में से थे और वे शिविर में ही भविष्यवाणी करने लगे।

27) एक नवयुवक दौड़ कर मूसा से यह कहने आया - ''एलदाद और मेदाद शिविर में भविष्यवाणी कर रहे हैं''।

28) नुन के पुत्र योशुआ ने, जो बचपन में मूसा की सेवा करता था, यह कह कर अनुरोध किया, ''मूसा! गुरूवर! उन्हें रोक दीजिए।''

29) इस पर मूसा ने उसे उत्तर दिया, ''क्या तुम मेरे कारण ईर्ष्या करते हो? अच्छा यही होता कि प्रभु सब को प्रेरणा प्रदान करता और प्रभु की सारी प्रजा भविष्यवाणी करती।''



दूसरा पाठ : याकूब 5:1-6



1) धनियो! मेरी बात सुनो। आप लोगों को रोना और विलाप करना चाहिए, क्योंकि आप पर विपत्तियाँ पड़ने वाली हैं।

2) आपकी सम्पत्ति सड़ गयी है। आपके कपड़ों में कीड़े लग गये हैं।

3) आपकी सोना-चांदी पर मोरचा जम गया है। वह मोरचा आप को दोष देगा; वह आग की तरह आपका शरीर खा जायेगा। यह युग का अन्त है और आप लोगों ने धन का ढेर लगा लिया है।

4) मजदूरों ने आपके खेतों की फसल लुनी और आपने उन्हें मजदूरी नहीं दी। वह मजदूरी पुकार रही है और लुनने वालों की दुहाई विश्वमण्डल के प्रभु के कानों तक पहुँच गयी है।

5) आप लोगों ने पृथ्वी पर सुख और भोग-विलास का जीवन बिताया है और वध के दिन के लिए अपने को हष्ट-पुष्ट बना लिया है।

6) आपने धर्मी को दोषी ठहरा कर मार डाला है और उसने आपका कोई विरोध नहीं किया।



सुसमाचार : मारकुस 9:38-43,45,47-48



38) योहन ने उन से कहा, "गुरुवर! हमने किसी को आपका नाम ले कर अपदूतों को निकालते देखा और हमने उसे रोकने की चेष्टा की, क्योंकि वह हमारे साथ नहीं चलता"।

39) परन्तु ईसा ने उत्तर दिया, "उसे मत रोको; क्योंकि कोई ऐसा नहीं, जो मेरा नाम ले कर चमत्कार दिखाये और बाद में मेरी निन्दा करें।

40) जो हमारे विरुद्ध नहीं है, वह हमारे साथ ही है।

41) "जो तुम्हें एक प्याला पानी इसलिए पिलायेगा कि तुम मसीह के शिष्य हो, तो मैं तुम्हें विश्वास दिलाता हूँ कि वह अपने पुरस्कार से वंचित नहीं रहेगा।

42) "जो इन विश्वास करने वाले नन्हों में किसी एक के लिए भी पाप का कारण बनता है, उसके लिए अच्छा यही होता कि उसके गले में चक्की का पाट बाँधा जाता और वह समुद्र में फेंक दिया जाता।

43 (43-44) और यदि तुम्हारा हाथ तुम्हारे लिए पाप का कारण बनता है, तो उसे काट डालो। अच्छा यही है कि तुम लुले हो कर ही जीवन में प्रवेश करो, किन्तु दोनों हाथों के रहते नरक की न बुझने वाली आग में न डाले जाओ।

45 (45-46) और यदि तुम्हारा पैर तुम्हारे लिए पाप का कारण बनता है, तो उसे काट डालो। अच्छा यही है कि तुम लँगड़े हो कर ही जीवन में प्रवेश करो, किन्तु दोनों पैरों के रहते नरक में न डाले जाओ।

47) और यदि तुम्हारी आँख तुम्हारे लिए पाप का कारण बनती है, तो उसे निकाल दो। अच्छा यही है कि तुम काने हो कर ही ईश्वर के राज्य में प्रवेश करो, किन्तु दोनों आँखों के रहते नरक में न डाले जाओ,

48) जहाँ उन में पड़ा हुआ कीड़ा नहीं मरता और आग नहीं बुझती।

मनन-चिंतन

जैसे जैसे समय बीत रहा है लोग इस आधुनिक काल में कुदगरज़ होते जा रहें है; वे अधिकतर अपने बारे में सोचते है दूसरों के बारे में नहीं। परंतु बाईबिल में हम पाते है कि ईश्वर हमेशा चाहते है हम एक दूसरे की देख रेख करें। संत मत्ती का सुसमाचार 18ः15-17अ, ‘‘यदि तुम्हारा भाई कोई अपराध करता है, तो जा कर उसे अकेले में समझाओ। यदि वह तुम्हारी बात मान जाता है, तो तुमने अपनी भाई को बचा लिया। यदि वह तुम्हारी बात नहीं मानता, तो दो-एक व्यक्तियों को साथ ले जाओ ताकि दो या तीन गवाहों के सहारे सब कुछ प्रमाणित हो जाये। यदि वह उनकी भी नहीं सुनता, तो कलीसिया को बता दो।’’ संत लूकस के सुसमाचार में भले समारी का दृष्टांत। उत्पत्ति ग्रंथ में ईश्वर काइन से पूॅंछते है तुम्हारा भाई हाबिल कहॉं है? काईन कहता है, ‘‘मैं नहीं जानता। क्या मैं अपने भाई का रखवाला हॅूं? प्रभु यही बताना चाहते है कि हम सब एक दूसरे के रखवाले है हमारी एक दूसरे के प्रति कुछ जिम्मेदारियॉ है।

हमारा जीवन और व्यवहार ऐसा हो जिसे देखकर लोग ईश्वर के निकट आये न कि दूर जायें। इसलिए यह कहना कि मै जो कुछ भी करूॅं यह मेरी मर्जी है, मेरा जीवन है भले लोग कुछ भी कहें बुरी बातों और आदतों के लिए ठीक नहीं है। आज प्रभु येसु हमें दूसरों के लिए बुरा उदाहरण या पाप का कारण न बनने की हिदायत देते है। जब हम पाप करते है तो उसका फल हमें मिलता है परंतु जब हम दूसरों के लिए पाप का कारण बनते है तो वह हमारे पाप करने से भी बढ़कर दण्डनीय हो जाता है इसलिए प्रभु येसु कहते है, ‘‘जो इन विश्वास करने वाले नन्हों में किसी एक के लिए भी पाप का कारण बनता है, उसके लिए अच्छा यही होता कि उसके गले मंे चक्की का पाट बॉंधा जाता और वह समुद्र में फेंक दिया जाता।’’ इसलिए जो जो चीज़ या अंग हमारे लिए पाप का कारण बनता है हमें उसे अपने जीवन से अलग कर देना चाहिए अर्थात् उस से दूरी बना लेनी चाहिए। आईये हम अपने और दूसरों के लिए पाप का कारण नहीं परंतु आशिष बनें। आमेन!



📚 REFLECTION



As the time is passing in this modern world people are becoming more and more selfish; they mostly think about themselves not about others. But in the Bible we see God always want that we take care of each other. St. Matthew 18:15-17a, “If another member of the church sins against you, go and point out the fault when the two of you are alone. If the member listens to you, you have regained that one. But if you are not listened to, take one or two others along with you, so that every word may be confirmed by the evidence of two or three witnesses. If the member refuses to listen to them, tell it to the church”, In Gospel of Luke we read about the Good Samaritan. In the book of Genesis God asks Cain, “Where is your brother Abel?” He said, “I do not know; am I my brother’s keeper?” God wants to tell that we all are each others guardian; we all have some responsibilities towards each other.

Our life and behavior should be such that seeing it people should draw near to God not distance themselves to God. That is why to say that ‘whatever I do it is my wish, my life even if people say anything’ is not at all good for the bad or sinful habits. Today Lord Jesus instructs us not to be a bad example or not to be a stumbling block to others. When we sin or do wrong then we get its fruit but when we become a stumbling block for others then it becomes more punishable than the sin or wrong what we did; that is why Jesus says, “If any of you put a stumbling block before one of these little ones who believe in me, it would be better for you if a great millstone were hung around your neck and you were thrown into the sea.” That is why any thing or body organs which causes to stumble should be removed, that is to say to ditach oneself from them. Let’s not become the stumbling block for oneself and for others but instead become a blessing to others. Amen!



मनन-चिंतन -2


कई बार हमने ऐसे लोगों को देखा होगा जो अपने काम को बड़ी वफादारी और लगन से करते हैं, इस आशा से कि उनकी उस मेहनत का उन्हें उचित फल मिलेगा। जो किसी नौकरी में किसी छोटे पद पर है वह इस बात की आस लगाये रहता है कि एक दिन उसे बड़ा पद मिलेगा, या फिर उसकी सैलरी बढेगी, या फिर उसके अधिक मेहनत करने से वह अपने परिवार के लिये और अधिक बेहतर साधन जुटा सकेगा। दूसरे लोग उसकी उस मेहनत और लगन की सच्चाई को स्वतः ही समझ भी जाते हैं, और वे भी चाहते हैं कि उसकी उस मेहनत और लगन के बदले उसे उसका उचित फल मिलना ही चाहिये। जब उस व्यक्ति को उसकी उस मेहनत के लिये प्रमोशन, या वेतनवृद्धि के रूप में उचित फल मिलता है तब दूसरों को भी खुशी होती है, सन्तुष्टि मिलती है कि वह व्यक्ति उसके योग्य था, और उसे उसका फल मिला।

दूसरी ओर हमने ऐसे लोगों को भी देखा है कि ऐसी ही इच्छा रखते हैं कि उनका प्रमोशन हो या उनकी सैलरी बढे। लेकिन इसके लिये वे ईमानदारी का रास्ता नहीं अपनाते। वे या तो किसी प्रभाव के द्वारा उसे पाना चाहते हैं या फिर दिखावे की मेहनत करते हैं। कभी-कभी बॉस के अधिक करीबी होने के कारण, वेतनवृद्धि या प्रमोशन को वे अपना अधिकार समझते हैं। ऐसे में यदि किसी ईमानदार व्यक्ति को उसकी ईमानदारी और लगन का उचित फल मिलता है तो इन लोगो को बड़ी जलन होती है। बॉस से चुगली करते हैं, उनके प्रमोशन में अड़चन पैदा करने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोग दूसरों के प्रति ईर्ष्या से भर जाते हैं।

आज के पहले पाठ में हम देखते हैं कि प्रभु चुने हुए लोगों पर सामर्थ्य बरसाता है जिससे वे भविष्यवाणी करने लगते हैं। भविष्यवाणी करने का वरदान प्रभु के आत्मा का बहुत महत्वपूर्ण चिन्ह है (प्ररित चरित 2:17)। नये विधान में भविष्यवाणी के वरदान के साथ-साथ और भी अन्य वरदान हैं जो प्रभु के आत्मा का चिन्ह है (1 कुरिन्थियों 12:8-10)। यह सामर्थ्य और वरदान प्रभु अपने चुने हुए लोगों पर बरसाते हैं, वो लोग जो प्रभु के प्रति ईमानदार हैं और अपनी जिम्मेदारी के प्रति लगन रखते हैं। लेकिन सुसमाचार में हम देखते हैं कि जब कुछ लोग प्रभु का नाम लेकर भले कार्य करते हैं तो प्रभु के शिष्यों को इससे आपत्ति होती है और वे प्रभु से शिकायत करते हैं। प्रभु येसु के शिष्य हर घड़ी प्रभु के साथ रहते थे। प्रभु के सबसे करीब थे। और अगर लोग प्रभु का स्वागत करते थे तो उनके शिष्यों का भी स्वागत सम्मान करते थे।

ऐसे में यदि कोई और प्रभु के नाम का उपयोग कर भले कार्य करता है तो उन्हें जलन होती है। शायद उन्होंने प्रभु को ठीक से समझा नहीं था। शायद उन्होंने सोचा था कि प्रभु के नाम का पेटेन्ट सिर्फ उन्हीं का है और सिर्फ वही उसके द्वारा चमत्कार कर सकते हैं। लेकिन ईश्वर पर किसी का व्यक्तिगत अधिकार नहीं है। ईश्वर सबके लिऐ है और जो ईश्वर को मानता है और ईश्वर के विरुद्ध नहीं है वह ईश्वर का ही है।

कभी-कभी हम भी प्रभु येसु के शिष्यों के समान व्यवहार करते हैं। कोई जन्म से ख्रिस्तीय है तो स्वयं को प्रभु का सच्चा शिष्य समझता है और जो प्रभु के विश्वास में नया है उसे हिकारत की नज़रों से देखता है। कभी कभी जो प्रभु द्वारा बुलाये और चुने हुए लोग हैं, वे चमत्कार नहीं कर पाते, लेकिन साधरण व्यक्ति अपने विश्वास द्वारा महान चमत्कार कर देते हैं। यदि हम प्रभु की विशेष चुनी हुई प्रजा हैं तो दूसरे लोग भी जो प्रभु के बताये हुए मार्ग पर चलते हैं वे भी हमारे ही भाई-बहन हैं। हमें उनके प्रति ईर्ष्या नहीं बल्कि प्रेम और भाईचारे के साथ पेश आना है। वहीं दूसरी ओर हमें अपने विश्वास और ख्रिस्तीय जीवन का मूल्यांकन करना है कि कहीं हमें और अधिक ईमानदारी और लगन से अपने विश्वास को नहीं जीना है। आइये हम अपने विश्वास में दूसरों को भी स्वीकार करे और अपने विश्वास द्वारा उन्हें प्रभु के रास्ते पर प्रेरित करें। आमेन।


Br. Biniush Topno


All Copyright  received © www.catholicbibleministry1.blogspot.com
Praise the Lord!

शनिवार, 25 सितम्बर, 2021 वर्ष का पच्चीसवाँ सामान्य सप्ताह

 शनिवार, 25 सितम्बर, 2021

वर्ष का पच्चीसवाँ सामान्य सप्ताह

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

पहला पाठ : ज़कारिया का ग्रन्थ 2:5-9, 14-15a


5) मैंने आँखें उठा कर एक दिव्य दृश्य देखा। मैंने हाथ में नापने की डोरी लिये हुए एक मनुय को देखा

6) और मैंने पूछा, ’’आप कहाँ जा रहे हैं?’’ उसने मुझे उत्तर दिया, ’’मैं येरुसालेम को नापने और यह देखने जा रहा हूँ कि उसकी लम्बाई और चैडाई कितनी होगी’’।

7) जो स्वर्गदूत मुझ से बोल रहा था, वह आगे बढ़ा और

8) एक दूसरे स्वर्गदूत के उसके पास आ कर कहा, ’’उस नवयुवक के पास दौड़ कर कहिएः येरुसालेम में मनुयों और पशुओं की इतनी भारी संख्या होगी कि उसके चारों ओर चारदीवारी नहीं बनायी जायेगी।

9) प्रभु यह कहता हैः मैं स्वयं उसके चारों ओर आग की दीवार बन कर रहूँगा और अपनी महिमा के साथ उसके बीच में निवास करूँगा’।’’

14) प्रभु कहता है, “सियोन की पुत्री! आनन्द का गीत गा, क्योंकि मैं तेरे यहाँ निवास करने आ रहा हूँ।

15) उस दिन बहुत-से राष्ट्र प्रभु के पास आयेंगे।


सुसमाचार : सन्त लूकस 9:43b-45


43) सब लोग ईसा के कार्यों को देख कर अचम्भे में पड़ जाते थे; किन्तु उन्होंने अपने शिष्यों से कहा,

44) ’’तुम लोग मेरे इस कथन को भली भाँति स्मरण रखो-मानव पुत्र मनुष्यों के हवाले कर दिया जायेगा’’।

45) परन्तु यह बात उनकी समझ में नहीं आ सकी। इसका अर्थ उन से छिपा रह गया और वे इसे नहीं समझ पाते थे। इसके विषय में ईसा से प्रश्न करने में उन्हें संकोच होता था।


मनन-चिंतन


जिस व्यक्ति के पास शक्ति है लोगों के दुख और दर्द को दूर करने के लिए उसी व्यक्ति को दुख उठाना पड़े, इस बात को हज्म कर पाना या समझ पाना बहुत ही मुश्किल है। यह बिना मेल होने वाला बात बिलकुल ही अलग है जिसे समझ पाना शिष्यों के लिए भी आसान नहीं था। इसी बात को शास्त्रियों और नेताओं के साथ महायाजक भी नहीं समझ पायें इसलिये वे कू्रस में टंगे येसु से कहते है‘‘इसने दूसरों को बचाया, किन्तु यह अपने को नहीं बचा सकता’’ मत्ती 27ः41-42। प्रभु येसु का दुख भोगना उनके अपने लिए नहीं परंतु हम सब के लिये था। और इसी चीज़ को बहुत सारे संत एवं अच्छाई तथा पवित्र जीवन बिताने वाले करते है; वे अपने लिए नहीं परंतु दूसरों के लिए दुख सहते है। उदाहरण के तौर पर संत तेरेसा, संत अल्फोंसा इत्यादि। हम भी प्रभु येसु के समान दूसरों के लिए आशिष का माध्यम बनें।



📚 REFLECTION



It is very difficult to digest that the one, who has the power to take away the sorrow and pain of others he himself has to suffer the pain. This mismatch is very different which was not easy for the disciples to understand. Same thing was not understood by the chief priests, the teachers of the law and the elders that is why they say to Jesus on the cross, “He saved others, but he can’t save himself” Mt 27:41-42. Jesus bearing the pain and suffering was not because of himself but because of us and for us; and the same thing is done by many Saints and people who live good and holy life; they do not bear the pain for themselves but for others. The example for this is Saint Teresa, Saint Alphonsa and so on. May we too also become the medium of blessings for others.



मनन-चिंतन- 2


येसु ने जो सिखाया और किया, उन सब को देख कर साधारण लोग मंत्रमुग्ध हो जाते थे। वे उनकी बातें सुन कर आश्चर्यचकित हो जाते थे और स्वयं प्रश्न करते थे कि इन्हें यह सब ज्ञान कहाँ से प्राप्त हुआ। वे उनके कामों को देख कर अचंभे में पड जाते थे और कहते थे हमने ऐसे कार्य कभी नहीं देखे। फिर भी येसु उन्हें यह समझाना चाहते थे कि क्रूस ही मुक्ति का साधन था। उनके शिष्यों के लिए उनकी महान शिक्षाओं और चमत्कारों को स्वीकार करना आसान था लेकिन एक पीड़ित तथा तिरस्कृत मसीह की कल्पना करना भी उनके लिए कठिन था। इसलिए येसु बार-बार अपने आगामी दुख-भोग और मौत पर जोर देते हैं ताकि उन्हें क्रूस के अपमान का सामना करने के लिए पर्याप्त रूप से तैयार किया जा सके।




The crowds were mesmerised by all that Jesus taught and did. They would hang on to his lips and ask themselves whether this man got all this wisdom. They would look at his deeds and wonder that they had never seen anything like that. Yet more than anything else Jesus wanted his disciples to know that Cross was the instrument of Redemption. It was easy for his disciples to accept his great teachings and miracles but it was hard for them even to visualize a suffering messiah. Hence Jesus would again and again come back to stress his impending passion and death to prepare them adequately to face the scandal of the cross.


 -Br. Biniush Topno


Copyright © www.catholicbibleministry1.blogspot.com
Praise the Lord!

शुक्रवार, 24 सितम्बर, 2021 वर्ष का पच्चीसवाँ सामान्य सप्ताह

शुक्रवार, 24 सितम्बर, 2021

वर्ष का पच्चीसवाँ सामान्य सप्ताह

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

पहला पाठ : हग्गय का ग्रन्थ 2 :1-9


1) राज दारा के शासनकाल के द्वितीय वर्ष, सातवें महीने के इक्कीसवें दिन नबी हग्गय को प्रभु की यह वाणी सुनाई पड़ीः

2) "शअलतीएल के पुत्र, यूदा के राज्यपाल ज़रुबबाबेल से, योसादाक के पुत्र प्रधानयाजक योशुआ और राष्ट्र के शेष लोगों से यह कहो-

3) क्या तुम लोगों में कोई ऐसा व्यक्ति जीवित है, जिसने इस मन्दिर की पूर्व महिमा देखी है? और अब तुम क्या देख रहे हो? क्या तुम्हें ऐसा नहीं लगता कि कुछ भी नहीं बचा है?

4) फिर भी, ज़रुबबाबेल! धीरज रखो! यह प्रभु की वाणी है। योसादाक के पुत्र, प्रधानयाजक योशुआ! धीरज रखो! समस्त देश के निवासियों! धीरज रखो! यह प्रभु की वाणी है।

5) निर्माण-कार्य प्रारंभ करो। मैं तुम लोगों के साथ हूँ। यह विश्वमण्डल के प्रभु की वाणी है। जब तुम मिस्र से निकल रहे थे, उस समय मैंने तुम से जो प्रतिज्ञा की है, मैं उसे पूरा करूँगा। मेरा आत्मा तुम्हारे बीच निवास करेगा। मत डरो!

6) क्योंकि विश्वमण्डल का प्रभु यह कहता है, "मैं थोड़े समय बाद आकाश और पृथ्वी को, जल और थल को हिलाऊँगा,

7) मैं सभी राष्ट्रों को हिला दूँग। तब सब राष्ट्रों की सम्पत्ति यहाँ आयेगी और मैं इस मन्दिर को वैभव से भर दूँगा - विश्वमण्डल का प्रभु यह कहता है।

8) चाँदी मेरी है और सोना मेरा है- यह विश्वमण्डल के प्रभु की वाणी है।

9) इस पिछले मन्दिर का वैभव पहले से बढ़ कर होगा- विश्वमण्डल का प्रभु यह कहता है। और मैं इस स्थान पर शान्ति प्रदान करूँगा- यह विश्वमण्डल के प्रभु की वाणी है।"


सुसमाचार : सन्त लूकस 9:18-22


18) ईसा किसी दिन एकान्त में प्रार्थना कर रहे थे और उनके शिष्य उनके साथ थे। ईसा ने उन से पूछा, "मैं कौन हूँ, इस विषय में लोग क्या कहते हैं?"

19) उन्होंने उत्तर दिया, "योहन बपतिस्ता; कुछ लोग कहतें-एलियस; और कुछ लोग कहते हैं-प्राचीन नबियों में से कोई पुनर्जीवित हो गया है"।

20) ईसा ने उन से कहा, "और तुम क्या कहते हो कि मैं कौन हूँ?" पेत्रुस ने उत्तर दिया, "ईश्वर के मसीह"।

21) उन्होंने अपने शिष्यों को कड़ी चेतावनी दी कि वे यह बात किसी को भी नहीं बतायें।

22) उन्होंने अपने शिष्यों से कहा, "मानव पुत्र को बहुत दुःख उठाना होगा; नेताओं, महायाजकों और शास्त्रियों द्वारा ठुकराया जाना, मार डाला जाना और तीसरे दिन जी उठना होगा"।


मनन-चिंतन


‘‘और तुम क्या कहते हो कि मैं कौन हूॅं?’’ यह प्रश्न येसु ने पेत्रुस से पूछा और इस प्रश्न पर हमने कई बार मनन चिंतन किया होगा। यह प्रश्न हम सब के लिए व्यक्तिगत रूप से सवाल करता है कि आखिर येसु ‘मेरे’ लिए कौन है? इस प्रश्न का हम ख्रीस्तीयों का जवाब यहीं होगा कि येसु प्रभु है, जिसकों कभी हम दोस्त के रूप में, सहायक के रूप में या एक मुक्तिदाता के रूप में या किसी अन्य रूप में जानते है। मान लिजिए यदि हम किसी अन्य धर्म में पैदा होते और हम येसु के बारे में दूसरों से सुनते तब हमारा जवाब क्या यही होता कि येसु ही प्रभु है। आइये हम दूसरों के कहने से नहीं परंतु अपने अंर्ततम से विश्वास करें कि येसु ही प्रभु है।



📚 REFLECTION



“But who do you say that I am?” This is the question Peter was asked by Jesus and we too might have reflected on this many times. This question asks us personally that who is Jesus for ‘me’. The answer to this question for us Christians will be Jesus is the God whom we know as a friend, a helper, a Saviour or any other. Imagine if we would have born in some other religion and we would have heard about Jesus from others then whether our answer would have been same that Jesus is the Lord. Let’s believe not by the sayings of others but by our own conviction that Jesus is the Lord.



मनन-चिंतन - 2


प्रभु येसु यह जानना चाहते थे कि तीन साल उनके साथ रहने, उनकी शिक्षा सुनने तथा उनके कार्य देखने के बाद शिष्यों का उनके बारे में क्या विचार था। पेत्रुस ने सभी शिष्यों की ओर से कहा कि आप ईश्वर के मसीह हैं। उस समय के लोग यह सोच रहे थे कि योहन बपतिस्ता, एलियस या पुराने नबियों में कोई येसु के रूप में वापस आया है। उस सोच से हट कर जब शिष्यों ने उनको मसीह के रूप में देखा, तब प्रभु को पता था कि यह पिता ईश्वर ने ही उन पर प्रकट किया है। उस सच्चाई का एक और महत्वपूर्ण पहलू था जिसका ज्ञान शिष्यों के लिए जरूरी था। वह था दुख-भोग का पहलू। मसीह को दुख भोगना, मार डाला जाना तथा तीसरे दिन जी उठना होगा। वे शायद एक विजेता मसीह की ही कल्पना कर पा रहे थे। लेकिन दुख-भोग मसीह के जीवन का अभिन्न अंग था। हम येसु को क्रूस से अलग नहीं कर सकते हैं। हम क्रूसित प्रभु को ही मानते हैं और उन्हीं की हम घोषणा करते हैं।




Jesus wanted to know what the disciples had thought about him after having stayed with him, listened to him and seen his works. Peter, on behalf of the disciples, told him that he was the Christ. The people of that time thought John the Baptist, or Elijah or one of the prophets had come back to life in the person of Jesus. Differing from them when Peter proclaimed him as the Christ of God Jesus understood that the Father had revealed this to them. Yet he wanted them to grasp an important aspect of his messiahship – that of suffering. So he told them that the messiah is to suffer, to die and rise again on the third day. The disciples could think only of a triumphant messiah. But suffering was an indispensable aspect of the life of the messiah. We cannot separate Jesus from the Cross. We believe and proclaim the crucified Lord.


 -Br. Biniush Topno


Copyright © www.catholicbibleministry1.blogspot.com
Praise the Lord!

गुरुवार, 23 सितम्बर, 2021 वर्ष का पच्चीसवाँ सामान्य सप्ताह

 

गुरुवार, 23 सितम्बर, 2021

वर्ष का पच्चीसवाँ सामान्य सप्ताह

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

पहला पाठ : हग्गय का ग्रन्थ 1 :1-8


1) राजा दारा के शासनकाल के दूसरे वर्ष के छठे महीने के प्रथम दिन नबी हग्गय के माध्यम से, शअलतीएल के पुत्र, यूदा के राज्यपाल ज़रूबबाबेल और योसादाक के पुत्र प्रधानयाजक योशुआ को प्रभु की यह वाणी प्राप्त हुईः

2) ’’यह विश्वमण्डल के प्रभु की वाणी है। यह राष्ट्र कहता है- अभी प्रभु के मन्दिर के पुनर्निर्माण का समय नहीं आया है।

3) किन्तु नबी हग्गय के माध्यम से प्रभु की यह वाणी सुनाई पड़ी-

4) जब यह मन्दिर टूटा-फुटा पडा है, तो क्या यह समय तुम लोगों के लिए अच्छी तरह आच्छादित घरों में रहने का है?

5) इसलिए विश्वमण्डल का प्रभु यह कहता है।

6) तुम अपनी स्थिति पर विचार करो। तुमने बहुत बोया, किन्तु कम लुनते हो; तुम खाते तो हो, किन्तु तुम्हें तृप्ति नहीं मिलती; तुम पीते हो, किन्तु तुम्हारी प्यास नहीं बुझती; तुम कपडे पहनते हो, किन्तु तुम्हारा शरीर गरम नहीं रहता; मज़दूर अपना वेतन तो पाता है, किन्तु उसे छेद वाली थैली में रखता है।

7) ’’विश्वमण्डल का प्रभु यह कहता हैं: तुम अपनी स्थिति पर विचार करो।

8) पहाड़ी प्रदेश जा कर लकडी ले आओ और मन्दिर फिर बनाओ। मैं उस से प्रसन्न होऊँगा और उस में अपनी महिमा प्रकट करूँगा।



सुसमाचार : सन्त लूकस 9:7-9



7) राजा हेरोद उन सब बातों की चर्चा सुन कर असमंजस में पड़ गया, क्योंकि कुछ लोग कहते थे कि योहन मृतकों में से जी उठा है।

8) कुछ कहते थे कि एलियस प्रकट हुआ है और कुछ लोग कहते थे कि पुराने नबियों में से कोई जी उठा है।

9) हरोद ने कहा, ’’योहन का तो मैंने सिर कटवा दिया। फिर यह कौन है, जिसके विषय में ऐसी बातें सुनता हूँ?’’ और वह ईसा को देखने के लिए उत्सुक था।



मनन-चिंतन



येसु के बारे में सुनकर अलग अलग लोगों की अलग अलग प्रतिक्रिया होती थी। जो लोग अपने जीवन में किसी बिमारी या परेशानियों से जूझ रहे थे उनके लिए येसु एक सांत्वना एवं आशा था। परंतु जिनके मन में गलत भावनाये थी उनके लिए येसु के प्रति ईर्षा और नफरत थी। आज के सुसमाचार में हम राजा हेरोद के बारे में सुनते है जो प्रभु येसु की चर्चा सुनकर असमंजस में पड़ जाता है और घबरा जाता है क्यांेकि उसके द्वारा एक सच्चे इंसान की मृत्यु हुई थी जो निडरता पूर्वक सत्य पर चलता था और सच का साथ देता था। उसको लगा येसु वही योहन है जो फिर से जी उठा है। येसु की चर्चा हेरोद के लिए भय की प्रतिक्रिया उत्पन्न करता है। लोग चाहे कितना भी सत्य को मिटाना चाहे परंतु सत्य मिटता नहीं परंतु वह और भी प्रबल रूप में उभर कर सामने आता है।



📚 REFLECTION


People had various reactions listening about Jesus. For the people who were struggling from their sickness and problems for them Jesus was a comfort and a hope, but for the people who had wrong intensions in their minds for them there was jealousy and hatredness towards Jesus. In today’s gospel we hear about Herod who got perplexed and fear after hearing about Jesus because by him a true person was killed who used to walk bravely in the way of truth and was always standing for the truth. He felt that Jesus is that same John who now has been raised from the dead. To hear about Jesus brought the reaction of perplexity in Herod. People whatever they do to eradicate the truth but the truth never dies but it comes forward more strongly.



मनन-चिंतन - 2


चोर को हमेशा पुलिस का डर रहता है। जब कभी हम कुछ गलत कार्य करते हैं, हमारा यह विचार रहता है कि यह बात कोई न जान पाये। राजा हेरोद ने एक बडी गलती की थी। उसने अपने भाई फिलिप की पत्नि से विवाह किया था। संत योहन बपतिस्ता ने उस हरकत को गलत ठहराया। इस पर राजा ने उसे बन्दीगृह में डलवा दिया तथा उसका सिर कटवा दिया। लेकिन उसका पाप उसका पीछा करता रहा। उसे चैन की नींद नहीं आती थी। उसे मालूम था कि उसका कर्म बहुत बुरा था। उसका मन शान्ति से वंचित रह गया। जब वह येसु के सार्वजनिक कार्यों के बारे में सुनता है, उसे संदेह होता है कि कहीं संत योहन बपतिस्ता जिसका सिर उसने कटवा दिया था पुनर्जीवित तो नहीं हुआ! इस प्रकार वह असंमंजस में पड जाता है। पाप हमें बेचैन कर देता है और हमारे अन्दर अशान्ति पैदा करता है। क्योंकि पाप उस शैतान का कार्य है जो “केवल चुराने, मारने और नष्ट करने आता है” (योहन 10:10)। हम पाप तथा उसकी वासनाओं से छुटकारा पाने के लिए पश्चात्तपपूर्ण हृदय से प्रभु येसु के चरणों में जायें।




A thief is always afraid of the police. Whenever we do something wrong, our concern is that no one should discover it. King Herod had committed a grave sin. He married his brother Philip’s wife. St. John the Baptist pointed out this sin to him and pressed him to repent. The king was annoyed and he imprisoned him and got him beheaded. Although St. John was physically eliminated from the scene, the king’s sin kept haunting him. He was disturbed in his mind. He was deprived of peace. When he heard of Jesus, he began to doubt whether St. John the Baptist whom he beheaded came back to life again. He was confused. Our sins leave us confused and disturbed because they come from the devil who “comes to steal and to kill” (Jn 10:10).


 -Br. Biniush Topno


Copyright © www.catholicbibleministry1.blogspot.com
Praise the Lord!

बुधवार, 22 सितम्बर, 2021

बुधवार, 22 सितम्बर, 2021

वर्ष का पच्चीसवाँ सामान्य सप्ताह



पहला पाठ : एज़्रा का ग्रन्थ 9 :5-9


5) सन्ध्याकालीन यज्ञ के समय मैं अपने विषाद की अवस्था से जागा। मेरा कुरता और मेरी चादर फटी हुई थी। मैं घुटनों के बल गिर कर और अपने प्रभु-ईश्वर की ओर हाथ फैला कर

6) इस प्रकार प्रार्थना करने लगाः ’’मेरे ईश्वर! मैं इतना लज्जित हूँ कि तेरी ओर दृष्टि लगाने का साहस नहीं हो रहा है, क्योंकि हम अपने पापों में डूब गये हैं और हमारा दोष आकाश छूने लगा है।

7) अपने पूर्वजों के समय से आज तक हम भारी अपराध करते आ रहे हैं। अपने पापों के कारण हम, हमारे राजा और हमारे याजक विदेशी राजाओं के हाथ, तलवार, निर्वासन, लूट और अपमान के हवाले कर दिये गये, जैसी कि आज हमारी दुर्गति है।

8) अब हमारे प्रभु-ईश्वर ने हम पर थोड़े समय के लिए दया प्रदर्शित की। उसने कुछ लोगों को निर्वासन से वापस बुलाया और हमें अपने पवित्र स्थान में शरण दी है। उसने हमारी आँखों को फिर ज्योति प्रदान की और हमें हमारी दासता में विश्राम दिया है;

9) क्योंकि हम दास ही हैं, किन्तु हमारे ईश्वर ने हमें हमारी दासता में नहीं त्यागा और हमें फ़ारस के राजाओं का कृपापात्र बनाया है। उन्होंने हमें हमारे ईश्वर का मन्दिर फिर बनाने और उसका पुनरुद्धार करने की अनुमति दी और यूदा तथा येरुसालेम में सुरक्षित स्थान दिलाया हैं।


सुसमाचार : सन्त लूकस 9:1-6


1) ईसा ने बारहों को बुला कर उन्हें सब अपदूतों पर सामर्थ्य तथा अधिकार दिया और रोगों को दूर करने की शक्ति प्रदान की।

2) तब ईसा ने उन्हें ईश्वर के राज्य का सुसमाचार सुनाने और बीमारों को चंगा करने भेजा।

3) उन्होंने उन से कहा, ’’रास्ते के लिए कुछ भी न ले जाओ-न लाठी, न झोली, न रोटी, न रुपया। अपने लिए दो कुरते भी न रखो।

4) जिस घर में ठहरने जाओ, नगर से विदा होने तक वहीं रहो।

5) यदि लोग तुम्हारा स्वागत न करें, तो उनके नगर से निकलने पर उन्हें चेतावनी देने के लिए अपने पैरों की धूल झाड़ दो।’’

6) वे चले गये और सुसमाचार सुनाते तथा लोगों को चंगा करते हुए गाँव-गाँव घूमते रहे।


मनन-चिंतन


प्रभु येसु शिष्यों को सुसमाचार सुनाने और चंगा करने के लिए भेजते है। येसु शिष्यों को वही कार्य करने के लिए भेजते है जो कार्य वे स्वयं कर रहे थे। इस बात को जानना उनके अनुयायियों के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि बहुत लोग प्रभु के अनुयायी बनने के लिए आगे आतेेे है परंतु वे अपने इस जीवन में आगे बढ़कर शायद बड़े बड़े कार्य करने लगते सिवाये येसु के कार्यो को छोड़कर। जहॉं हम देखते है इस संसार के दूसरें सभी कार्यों को करने के लिये बहुत चीजों की जरूरत होती है, परंतु प्रभु के कार्यो को करने के लिए किसी चीज़ की जरूरत नहीं पड़ती; जिस प्रकार आज का वचन बताता है, ’’रास्ते के लिए कुछ भी न ले जाओ न लाठी, न झोली, न रोटी, न रुपया।’’ कहने का तात्पर्य है प्रभु के कार्य करने के लिए जिस चीज की भी जरूरत है उसको प्रदान करने वाला ईश्वर है, क्योंकि वह उसका कार्य है। हम प्रभु पर आश्रित होना सीखें।



📚 REFLECTION



Lord Jesus sends the disciples to proclaim the Kingdom of God and to heal. Lord Jesus sends the disciples to do the same work which he was doing. This thing should be know to the followers because many come forward to follow him but as they go ahead in life they do all the big big works accept the works of Jesus. As we see that many things are required to do the works of the world but to do the work of God no things are required, as the word of God says today, “Take nothing for your journey, no staff, nor bag, nor bread, nor money.” That means to say the things required to do the work of God will be provided by God himself because it is his work. Let’s learn to depend on God.



मनन-चिंतन - 2


ख्रीस्तीय विश्वासी देने के लिए बुलाये गये हैं, लेने के लिए नहीं। प्रभु येसु हमें सिखाते हैं कि हम अपने पास जो कुछ हैं उनमें से ज़रूरतमंदों को दें। वे धनी युवक से कहते हैं, “जाओ, अपना सब कुछ बेच कर ग़रीबों को दे दो” (मारकुस 10:21) प्रभु स्वयं अपना शरीर और रक्त भी दे देते हैं। शिष्यों के विषय में संत लूकस 9:6 कहता है, “वे चले गये और सुसमाचार सुनाते तथा लोगों को चंगा करते हुए गाँव-गाँव घूमते रहे”। वे प्रभु येसु के अनुदेश के अनुसार शुभ संदेश, चंगाई और शांति देते हुए जा रहे थे। प्रभु ने उन्हें अनुदेश दिया कि जब लोग उनका तिरस्कार करते हैं, तब वे “उनके नगर से निकलने पर उन्हें चेतावनी देने के लिए अपने पैरों की धूल झाड़ दें”। (लूकस 9:5) यह इस बात का भी प्रमाण है कि हम आप से कुछ लेने के लिए नहीं बल्कि देने के लिए आए हैं, हम आप के गाँव की धूल तक लेकर नहीं जायेंगे। हर ख्रीस्तीय विश्वासी को देना सीखना चाहिए, जितना ज्यादा हम दे सकेंगे उतना ज्यादा हम ख्रीस्तीय बनेंगे। सब से बडा दान हम जो दे सकते हैं – वह है जीवन की कुर्बानी।




Christians are called to give, not to take. The Lord teaches us that we should give to those in need from whatever we have. He told the rich young man, “go, sell what you own, and give the money to the poor” (Lk 10:21). In Lk 9:6 we are told that the disciples went from village to village preaching the good news and healing people. According to the instructions of Jesus they were going around giving good news, healing and peace. Jesus had instructed them, “Wherever they do not welcome you, as you are leaving that town shake the dust off your feet as a testimony against them” (Lk 9:5). This is also a testimony that the preacher of the good news does not expect to receive anything from those to whom he is sent, not even the dust. He receives only from God. It is God who provides for him in his own mysterious ways. It is also a warning to them who have rejected God himself when they rejected his disciples.


 -Br. Biniush Topno


Copyright © www.catholicbibleministry1.blogspot.com
Praise the Lord!