मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
Duliajan, Assam, India
Catholic Bibile Ministry में आप सबों को जय येसु ओर प्यार भरा आप सबों का स्वागत है। Catholic Bibile Ministry offers Daily Mass Readings, Prayers, Quotes, Bible Online, Yearly plan to read bible, Saint of the day and much more. Kindly note that this site is maintained by a small group of enthusiastic Catholics and this is not from any Church or any Religious Organization. For any queries contact us through the e-mail address given below. 👉 E-mail catholicbibleministry21@gmail.com

आज का पवित्र वचन 15 जनवरी 2021, शुक्रवार

 

15 जनवरी 2021, शुक्रवार

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

पहला पाठ : इब्रानियो 4:1-5,11

1) ईश्वर के विश्रामस्थान में प्रवेश करने की वह प्रतिज्ञा अब तक कायम है, इसलिए हम सतर्क रहें कि आप लोगों में कोई उस में प्रवेश करने से न रह जाये।

2) हम को उन लोगों की तरह एक मंगलमय समाचार सुनाया गया है। उन लोगों ने जो सन्देश सुना, उन्हें उस से कोई लाभ नहीं हुआ; क्योंकि सुनने वालों में विश्वास का अभाव था।

3) हम विश्वासी बन गये हैं; इसलिए हम उस विश्रामस्थान में प्रवेश करते हैं, जिसके विषय में उसने कहा- मैंने क्रुद्ध होकर यह शपथ खायी: वे मेरे विश्रामस्थान में प्रवेश नहीं करेंगे। ईश्वर का कार्य तो संसार की सृष्टि के समय ही समाप्त हो गया है,

4) क्योंकि धर्मग्रन्थ सातवें दिन के विषय में यह कहता है - ईश्वर ने अपना समस्त कार्य समाप्त कर सातवें दिन विश्राम किया

5) और उपर्युक्त उद्धरण में हम यह पढ़ते हैं - वे मेरे विश्रामस्थान में प्रवेश नहीं करेंगे।


सुसमाचार : मारकुस 2:1-12

1) जब कुछ दिनों बाद ईसा कफ़रनाहूम लौटे, तो यह खबर फैल गयी कि वे घर पर हैं

2) और इतने लोग इकट्ठे हो गये कि द्वार के सामने जगह नहीं रही। ईसा उन्हें सुसमाचार सुना ही रहे थे कि

3) कुछ लोग एक अद्र्धांगरोगी को चार आदमियों से उठवा कर उनके पास ले आये।

4) भीड़ के कारण वे उसे ईसा के सामने नहीं ला सके; इसलिए जहाँ ईसा थे, उसके ऊपर की छत उन्होंने खोल दी और छेद से अद्र्धांगरोगी की चारपाई नीचे उतार दी।

5) ईसा ने उन लोगों का विश्वास देख कर अद्र्धांगरोगी से कहा, "बेटा! तुम्हारे पाप क्षमा हो गये हैं"।

6) वहाँ कुछ शास्त्री बैठे हुए थे। वे सोचते थे- यह क्या कहता है?

7) यह ईश-निन्दा करता है। ईश्वर के सिवा कौन पाप क्षमा कर सकता है?

8) ईसा को मालूम था कि वे मन-ही-मन क्या सोच रहे हैं। उन्होंने शास्त्रियों से कहा, "मन-ही-मन क्या सोच रहे हो?

9) अधिक सहज क्या है- अद्र्धांगरोगी से यह कहना, ’तुम्हारे पाप क्षमा हो गये हैं’, अथवा यह कहना, ’उठो, अपनी चारपाई उठा कर चलो-फिरो’?

10) परन्तु इसलिए कि तुम लोग यह जान लो कि मानव पुत्र को पृथ्वी पर पाप क्षमा करने का अधिकार मिला है"- वे अद्र्धांगरोगी से बोले-

11) "मैं तुम से कहता हूँ, उठो और अपनी चारपाई उठा कर घर जाओ"।

12) वह उठ खड़ा हुआ और चारपाई उठा कर तुरन्त सब के देखते-देखते बाहर चला गया। सब-के-सब बड़े अचम्भे में पड़ गये और उन्होंने यह कहते हुए ईश्वर की स्तुति की- हमने ऐसा चमत्कार कभी नहीं देखा।

📚 मनन-चिंतन

आज हम एक अजीब सा दृश्य देखते हैं जिसमें कुछ लोग एक अर्धांगरोगी को प्रभु येसु के समक्ष लाने की कोशिश करते हैं और घर की छत निकालकर उसमें से उसे प्रभु येसु के सामने नीचे उतार देते हैं, क्योंकि प्रभु येसु के चारों ओर बहुत भीड़ थी। प्रभु येसु उसके पापों को क्षमा करते हैं और उसे चंगा करते हैं। यह एक अलग तरह का चमत्कार है जिसमें प्रभु येसु उस अर्धांगरोगी को दूसरों के विश्वास के कारण चंगा करते हैं। वे लोग उसे क्या सोचकर उसे प्रभु के समक्ष लाए? वे उसे प्रभु येसु के सामने पहुँचाने के लिए इतने उतावले क्यों थे? क्या उन्हें पता था कि वह व्यक्ति पापी था? प्रभु येसु उनके विश्वास की प्रशंसा करते हैं क्योंकि वे लोग जानते थे कि यह व्यक्ति कैसा भी हो लेकिन एक बार इसे अगर ईश्वर के समक्ष पहुँचा दिया जाए, तो प्रभु सब कुछ सम्भाल लेंगे। यह व्यक्ति स्वयं ईश्वर के समक्ष पहुँचने में असमर्थ था।

आज की दुनिया में हम अनेक ऐसे लोगों को देखते हैं जो पूर्ण स्वस्थ होते हुए भी उस अर्धांगरोगी की तरह बन जाते हैं और ईश्वर के सामने नहीं पहुँच पाते। वे अपने सारे काम करते हैं, जीवन में उनका कोई काम नहीं रुकता लेकिन चर्च जाने या प्रार्थना में भाग लेने के नाम पर उन्हें लकवा मार जाता है, वे ईश्वर की उपस्थिति में जाने में असमर्थ हो जाते हैं। ऐसे लोगों को ईश्वर के समक्ष पहुँचाने के लिए दूसरे भले लोगों की ज़रूरत पड़ती है। कभी-कभी दूसरों के विश्वास के द्वारा भी किसी के जीवन में ईश्वर चमत्कार कर सकते हैं। हमें ऐसे लोगों के लिए प्रार्थना करने की ज़रूरत है जो ईश्वर से विमुख हो गए हैं। क्या मालूम हमारे विश्वास के कारण ही ईश्वर उनके पापों को क्षमा कर दे और उन्हें नया जीवन प्रदान कर दे? आमेन।



📚 REFLECTION


Today we see some people bringing a paralytic man before Jesus through the roof because there were so many people around him, Jesus forgives his sins and heals him. This is perhaps one of its own kind of miracle where this paralytic man is forgiven and healed because of the faith of the men who brought him. What were they thinking? Why did they want this paralytic man to reach Jesus? Did they know about this man being a sinful man? Jesus praises their faith because they knew, whatever maybe the situation of this man but once he reaches before God, then God will take care of everything. This man was unable to reach God by himself.

Today we see many active but paralytic people who are unable to reach before God. They do everything in their life, no work of theirs gets stopped but in the name of going to church or going for prayer, such people become like paralytic, as if unable to reach before God. We need other people to take them to God. Sometimes others faith can gain God’s favour and miracle in someone's life. We need to come forward to pray and intercede for people who have turned away from God. Who knows because of our faith God may forgive their sins and give them new life? Amen.

 -Br. Biniush Topno


Copyright © www.atpresentofficial.blogspot.com
Praise the Lord!

Catholic Bible reading for today 14 January 2021

 Daily Mass Readings for Thursday, 14 January                       2021

Ordinary Weekday

First Reading: Hebrews 3: 7-14

7 Wherefore, as the Holy Ghost saith: Today if you shall hear his voice,

8 Harden not your hearts, as in the provocation; in the day of temptation in the desert,

9 Where your fathers tempted me, proved and saw my works,

10 Forty years: for which cause I was offended with this generation, and I said: They always err in heart. And they have not known my ways,

11 As I have sworn in my wrath: If they shall enter into my rest.

12 Take heed, brethren, lest perhaps there be in any of you an evil heart of unbelief, to depart from the living God.

13 But exhort one another every day, whilst it is called today, that none of you be hardened through the deceitfulness of sin.

14 For we are made partakers of Christ: yet so, if we hold the beginning of his substance firm unto the end.

Responsorial Psalm: Psalms 95: 6-7c, 8-9, 10-11

6 Come let us adore and fall down: and weep before the Lord that made us.

7 For he is the Lord our God: and we are the people of his pasture and the sheep of his hand.

8 Today if you shall hear his voice, harden not your hearts:

9 As in the provocation, according to the day of temptation in the wilderness: where your fathers tempted me, they proved me, and saw my works.

10 Forty years long was I offended with that generation, and I said: These always err in heart.

11 And these men have not known my ways: so I swore in my wrath that they shall not enter into my rest.

Gospel: Mark 1: 40-45

40 And there came a leper to him, beseeching him, and kneeling down said to him: If thou wilt, thou canst make me clean.

41 And Jesus having compassion on him, stretched forth his hand; and touching him, saith to him: I will. Be thou made clean.

42 And when he had spoken, immediately the leprosy departed from him, and he was made clean.

43 And he strictly charged him, and forthwith sent him away.

44 And he saith to him: See thou tell no one; but go, shew thyself to the high priest, and offer for thy cleansing the things that Moses commanded, for a testimony to them.

45 But he being gone out, began to publish and to blaze abroad the word: so that he could not openly go into the city, but was without in desert places: and they flocked to him from all sides.

✍️-Br Biniush Topno

Copyright resived ©

www.atpresentofficial.blogspot.com

Praise the lord

आज का पवित्र वचन 14 जनवरी 2021, गुरुवार

 

14 जनवरी 2021, गुरुवार

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

पहला पाठ : इब्रानियो 3:7-14

7) इसलिए आप पवित्र आत्मा के इस कथन पर ध्यान दें- ओह! यदि तुम आज उसकी यह वाणी सुनो,

8) अपना हृदय कठोर न कर लो, जैसा कि पहले, विद्रोह के समय, हुआ था।

9) उस दिन तुम्हारे पूर्वजों ने मरूभूमि में मुझे चुनौती दी और मेरी परीक्षा ली, यद्यपि उन्होंने चालीस वर्षों तक मेरे कार्य देखे थे।

10) इसलिए मैं उस पीढ़ी पर अप्रसन्न हो गया और मैंने कहा, "उनका हृदय भटकता रहा है। वे मेरे मार्ग जानना नहीं चाहते।"

11) मैंने क्रुद्ध होकर यह शपथ खायी: "वे मेरे विश्रामस्थान में प्रवेश नहीं करेंगे।"

12) भाइयो! आप सावधान रहें। आप लोगों में किसी के मन में इतनी बुराई और अविश्वास न हो कि वह जीवन्त ईश्वर से विमुख हो जाये।

13) जब तक वह ’आज’ बना रहता है, आप लोग प्रतिदिन एक दूसरे को प्रोत्साहन देते जायें, जिससे कोई भी पाप के फन्दे में पड़कर कठोर न बने।

14) हम तो मसीह के भागीदार बन गये हैं, बशर्ते हम अपना प्रारम्भिक विश्वास अन्त तक अक्षुण्ण बनाये रखें।


सुसमाचार : मारकुस 1:40-45

40) एक कोढ़ी ईसा के पास आया और घुटने टेक कर उन से अनुनय-विनय करते हुए बोला, "आप चाहें तो मुझे शुद्ध कर सकते हैं"।

41) ईसा को तरस हो आया। उन्होंने हाथ बढ़ाकर यह कहते हुए उसका स्पर्श किया, "मैं यही चाहता हूँ- शुद्ध हो जाओ"।

42) उसी क्षण उसका कोढ़ दूर हुआ और वह शुद्ध हो गया।

43) ईसा ने उसे यह कड़ी चेतावनी देते हुए तुरन्त विदा किया,

44) "सावधान! किसी से कुछ न कहो। जा कर अपने को याजकों को दिखाओ और अपने शुद्धीकरण के लिए मूसा द्वारा निर्धारित भेंट चढ़ाओ, जिससे तुम्हारा स्वास्थ्यलाभ प्रमाणित हो जाये"।

45) परन्तु वह वहाँ से विदा हो कर चारों ओर खुल कर इसकी चर्चा करने लगा। इस से ईसा के लिए प्रकट रूप से नगरों में जाना असम्भव हो गया; इसलिए वह निर्जन स्थानों में रहते थे फिर भी लोग चारों ओर से उनके पास आते थे।

📚 मनन-चिंतन

आज के सुसमाचार में प्रभु येसु एक कोढ़ी को चंगा करते हैं और इसके बारे में उससे चुप रहने के लिए कहते हैं, लेकिन वह जाकर चारों तरफ़ इसको बता देता है। चंगा होने से पहले वह कोढ़ी बड़ी पीड़ा में था। उसकी सबसे बड़ी ज़रूरत अपनी उस बीमारी से छुटकारा पाने की थी। अगर वह अपनी उस बीमारी छुटकारा पा लेता है तो उसका जीवन, उसका संसार बदल जाएगा, इसलिए उसने प्रभु से आग्रह किया कि वह उसे चंगा कर दे। उसने ईश्वर से दया और करुणा की भीख माँगी और और प्रभु येसु ने उसे चंगा किया। प्रभु येसु ने उसकी सबसे बड़ी ज़रूरत और इच्छा को पूरा किया जिसने उस कोढ़ी के जीवन और संसार को बदल दिया। भले ही प्रभु येसु इसके बारे में कुछ कहने से मना किया था लेकिन वह जाता है, और सबको इसके बारे में बताता है और ईश्वर की महिमा करता है। ईश्वर ने जो उसके लिए किया है वह उसके आनन्द को दबा नहीं पाता है।

बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो अपनी बड़ी से बड़ी पीड़ाओं और मनोकामनाओं को प्रभु के समक्ष रखते हैं। बहुत लोग जो ईश्वर से माँगते हैं वह उन्हें मिल भी जाता है, लेकिन बहुत कम लोग होंगे जो इसके बारे में ईश्वर की महिमा करते होंगे या उनके जीवन में ईश्वर के कार्यों का साक्ष्य देते होंगे। ईश्वर ने जो भी उनके लिए किया है, वे उसके बारे में चुपचाप रहते हैं। ईश्वर ने हम में से प्रत्येक पर अनेक आशीष और कृपायें प्रदान की हैं। हममें से कितने लोग हैं जो ईश्वर से पाए वरदानों के लिए उसकी महिमा करते हैं?



📚 REFLECTION


Jesus heals a leper today and tells him not to tell anybody, but he goes and proclaims everywhere. The leper was in great misery before being healed. His most urgent need was the healing from his disease. His life, his world would change if he was healed of his disease, and requested the Lord, to heal him. He asked for God’s mercy and Jesus healed him. Jesus fulfilled his most urgent need and desire which changed the leper's life and world. Even Jesus told him not to tell anything about it, he goes all around and proclaims and glorifies God. He can't hold back the joy of what God has done for him.

There are innumerable people who put forward their prayers and petitions of urgent need before the Lord. Many of them have joy of receiving what they asked God, but many do not glorify God or bear witness before others of what God has done. Today they keep silence about what God has done for them. God has showered many blessings and favours on each one of us. How many of us glorify God for what he has done for us?

 -Br. Biniush Topno


Copyright © www.atpresentofficial.blogspot.com
Praise the Lord!

Catholic Bible readings for today 13 January 2021

 Daily Mass Readings for Wednesday, 13 January                       2021

Ordinary Weekday / Hilary, Bishop, Doctor

First Reading: Hebrews 2: 14-18

14 Therefore because the children are partakers of flesh and blood, he also himself in like manner hath been partaker of the same: that, through death, he might destroy him who had the empire of death, that is to say, the devil:

15 And might deliver them, who through the fear of death were all their lifetime subject to servitude.

16 For no where doth he take hold of the angels: but of the seed of Abraham he taketh hold.

17 Wherefore it behoved him in all things to be made like unto his brethren, that he might become a merciful and faithful priest before God, that he might be a propitiation for the sins of the people.

18 For in that, wherein he himself hath suffered and been tempted, he is able to succour them also that are tempted.

Responsorial Psalm: Psalms 105: 1-2, 3-4, 6-7, 8-9

1 Alleluia. Give glory to the Lord, and call upon his name: declare his deeds among the Gentiles.

2 Sing to him, yea sing praises to him: relate all his wondrous works.

3 Glory ye in his holy name: let the heart of them rejoice that seek the Lord.

4 Seek ye the Lord, and be strengthened: seek his face evermore.

6 O ye seed of Abraham his servant; ye sons of Jacob his chosen.

7 He is the Lord our God: his judgments are in all the earth.

8 He hath remembered his covenant for ever: the word which he commanded to a thousand generations.

9 Which he made to Abraham; and his oath to Isaac:

Gospel: Mark 1: 29-39

29 And immediately going out of the synagogue they came into the house of Simon and Andrew, with James and John.

30 And Simon’s wife’s mother lay in a fit of a fever: and forthwith they tell him of her.

31 And coming to her, he lifted her up, taking her by the hand; and immediately the fever left her, and she ministered unto them.

32 And when it was evening, after sunset, they brought to him all that were ill and that were possessed with devils.

33 And all the city was gathered together at the door.

34 And he healed many that were troubled with divers diseases; and he cast out many devils, and he suffered them not to speak, because they knew him.

35 And rising very early, going out, he went into a desert place: and there he prayed.

36 And Simon, and they that were with him, followed after him.

37 And when they had found him, they said to him: All seek for thee.

38 And he saith to them: Let us go into the neighbouring towns and cities, that I may preach there also; for to this purpose am I come.

39 And he was preaching in their synagogues, and in all Galilee, and casting out devils.

Copyright resived ©

www.atpresentofficial.blogspot.com

Praise the lord

आज का पवित्र वचन 13 जनवरी 2021, बुधवार

 

13 जनवरी 2021, बुधवार

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

पहला पाठ : इब्रानियो 2:14-18

14) परिवार के सभी सदस्यों का रक्तमास एक ही होता है, इसलिए वह भी हमारी ही तरह मनुष्य बन गये, जिससे वह अपनी मृत्यु द्वारा मृत्यु पर अधिकार रखने वाले शैतान को परास्त करें

15) और दासता में जीवन बिताने वाले मनुष्यों को मृत्यु के भय से मुक्त कर दें।

16) वह स्वर्गदूतों की नहीं, बल्कि इब्राहीम के वंशजों की सुध लेते हैं।

17) इसलिए यह आवश्यक था कि वह सभी बातों में अपने भाइयों के सदृश बन जायें, जिससे वह ईश्वर -सम्बन्धी बातों में मनुष्यों के दयालु और ईमानदार प्रधानयाजक के रूप में उनके पापों का प्रायश्चित कर सकें।

18) उनकी परीक्षा ली गयी है और उन्होंने स्वयं दुःख भोगा है, इसलिए वह परीक्षा में दुःख भोगने वालों की सहायता कर सकते हैं।


सुसमाचार : मारकुस 1:29-39

29) वे सभागृह से निकल कर याकूब और योहन के साथ सीधे सिमोन और अन्द्रेयस के घर गये।

30) सिमोन की सास बुख़ार में पड़ी हुई थी। लोगों ने तुरन्त उसके विषय में उन्हें बताया।

31) ईसा उसके पास आये और उन्होंने हाथ पकड़ कर उसे उठाया। उसका बुख़ार जाता रहा और वह उन लोगों के सेवा-सत्कार में लग गयी।

32) सन्ध्या समय, सूरज डूबने के बाद, लोग सभी रोगियों और अपदूतग्रस्तों को उनके पास ले आये।

33) सारा नगर द्वार पर एकत्र हो गया।

34) ईसा ने नाना प्रकार की बीमारियों से पीडि़त बहुत-से रोगियों को चंगा किया और बहुत-से अपदूतों को निकाला। वे अपदूतों को बोलने से रोकते थे, क्योंकि वे जानते थे कि वह कौन हैं।

35) दूसरे दिन ईसा बहुत सबेरे उठ कर घर से निकले और किसी एकान्त स्थान जा कर प्रार्थना करते रहे।

36) सिमोन और उसके साथी उनकी खोज में निकले

37) और उन्हें पाते ही यह बोले, "सब लोग आप को खोज रहे हैं"।

38) ईसा ने उन्हें उत्तर दिया, "हम आसपास के कस्बों में चलें। मुझे वहाँ भी उपदेश देना है- इसीलिए तो आया हूँ।"

39) और वे उनके सभागृहों में उपदेश देते और अपदूतों को निकलाते हुए सारी गलीलिया में घूमते रहते थे।

📚 मनन-चिंतन

हमारे रोग और बीमारियाँ हमारी उस छवि को कुरूपित करती हैं जिसमें ईश्वर ने हमें बनाया है। प्रभु येसु ईश्वर की उसी छवि को फिर से स्थापित करने के आए। आज हम मनन-चिंतन करते हैं कि किस तरह प्रभु येसु अनेक लोगों को उनकी बीमारीयों और रोगों से चंगा करते हैं और उन्हें शैतान के चंगुल से मुक्त करते हैं। और हम देखते हैं कि बड़े सवेरे ही वह उठकर एकांत में जाते हैं और वहाँ प्रार्थना में समय बिताते हैं। एक तरफ़ तो हम देखते हैं कि प्रभु येसु लोगों की भीड़ के बीच व्यस्त रहते हैं, वहीं दूसरी ओर हम देखते हैं कि वही प्रभु एकांत में प्रार्थना भी करने जाते हैं। एक तरफ़ व्यस्त जीवन दूसरी तरफ़ प्रार्थनामय जीवन।

हमारा काम और प्रार्थना एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। आज की दुनिया बहुत व्यस्त हो गई है, लोगों को अगर आज की भाग-दौड़ में बने रहना है तो एक कदम आगे रहना पड़ेगा। हम जीवन की भाग-दौड़ में बहुत अधिक व्यस्त हो जाते हैं। हमारी ज़रूरतें और इच्छाएँ खतम नहीं होती हैं। जब एक इच्छा पूरी होती है, दूसरी जन्म ले लेती है। आज प्रभु येसु हमें यह संदेश देते हैं कि हम जीवन में चाहे कितने भी व्यस्त ना हो जाएँ, तो भी हमें प्रार्थना द्वारा ईश्वर के साथ अपने सम्बन्ध को मज़बूत करने के लिए समय निकालने की ज़रूरत है। प्रार्थना और ईश्वर की आशीष के बिना हमारा परिश्रम व्यर्थ है। आमेन।



📚 REFLECTION

Our sicknesses and infirmities distort the image and likeness in which we are created by God. Jesus came to restore the same image. Today we reflect about how Jesus heals many people of many sicknesses and infirmities and people flock to him with their sicknesses and he heals them and casts out Demons. Early in the morning he goes to a deserted place and there he prays. On the one hand we see Jesus busy doing his work amidst the crowds and on the other hand we see same Jesus going to a private place to pray.

Work and prayer go hand-in-hand. Today world is very competitive, people have to be one step ahead if they have to keep themselves up in the race. We are very busy in making a life for ourselves. Our needs and desires don't seem to end. When one desire is fulfilled, another comes up. Today Jesus gives us the message, that even if we are dead busy in our day-to-day life we still need to take out time to renew our relationship with God through prayers. Without prayer and God’s blessings our hard work and labour will be meaningless and fruitless. Amen.

 -Br. Biniush Topno 


Copyright © www.atpresentofficial.blogspot.com
Praise the Lord!

Catholic Bible readings today 12 January 2021

 Daily Mass Readings for Tuesday, 12 January 2021

Ordinary Weekday

First Reading: Hebrews 2: 5-12

5 For God hath not subjected unto angels the world to come, whereof we speak.

6 But one in a certain place hath testified, saying: What is man, that thou art mindful of him: or the son of man, that thou visitest him?

7 Thou hast made him a little lower than the angels: thou hast crowned him with glory and honour, and hast set him over the works of thy hands:

8 Thou hast subjected all things under his feet. For in that he hath subjected all things to him, he left nothing not subject to him. But now we see not as yet all things subject to him.

9 But we see Jesus, who was made a little lower than the angels, for the suffering of death, crowned with glory and honour: that, through the grace of God, he might taste death for all.

10 For it became him, for whom are all things, and by whom are all things, who had brought many children into glory, to perfect the author of their salvation, by his passion.

11 For both he that sanctifieth, and they who are sanctified, are all of one. For which cause he is not ashamed to call them brethren, saying:

12 I will declare thy name to my brethren; in the midst of the church will I praise thee.

Responsorial Psalm: Psalms 8: 2ab and 5, 6-7, 8-9

2 O Lord our Lord, how admirable is thy name in the whole earth! For thy magnificence is elevated above the heavens.

5 What is man that thou art mindful of him? or the son of man that thou visitest him?

6 Thou hast made him a little less than the angels, thou hast crowned him with glory and honour:

7 And hast set him over the works of thy hands.

8 Thou hast subjected all things under his feet, all sheep and oxen: moreover the beasts also of the fields.

9 The birds of the air, and the fishes of the sea, that pass through the paths of the sea.

Gospel: Mark 1: 21-28

21 And they entered into Capharnaum, and forthwith upon the sabbath days going into the synagogue, he taught them.

22 And they were astonished at his doctrine. For he was teaching them as one having power, and not as the scribes.

23 And there was in their synagogue a man with an unclean spirit; and he cried out,

24 Saying: What have we to do with thee, Jesus of Nazareth? art thou come to destroy us? I know who thou art, the Holy One of God.

25 And Jesus threatened him, saying: Speak no more, and go out of the man.

26 And the unclean spirit tearing him, and crying out with a loud voice, went out of him.

27 And they were all amazed, insomuch that they questioned among themselves, saying: What thing is this? what is this new doctrine? for with power he commandeth even the unclean spirits, and they obey him.

28 And the fame of him was spread forthwith into all the country of Galilee.


Copyright resived ©

www.atpresentofficial.blogspot.com

Praise the lord 🙏

आज का पवित्र वचन 12 जनवरी 2021, मंगलवार

 

12 जनवरी 2021, मंगलवार

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

पहला पाठ : इब्रानियो 2:5-12

5) ईश्वर ने उस भावी संसार को, जिसकी चर्चा हम कर रहे हैं, स्वर्गदूतों के अधीन नहीं किया है।

6) इसके सम्बन्ध में कोई धर्मग्रन्थ में यह साक्ष्य देता है- मनुष्य क्या है, जो तू उसकी सुधि ले? मनुष्य का पुत्र क्या है, जो तू उसकी देखभाल करे?

7) तूने उसे स्वर्गदूतों से कुछ ही छोटा बनाया और उसे महिमा तथा सम्मान का मुकुट पहनाया।

8) तूने सब कुछ उसके पैरों तले डाल दिया। जब ईश्वर ने सब कुछ उसके अधीन कर दिया, तो उसने कुछ भी ऐसा नहीं छोड़ा, जो उसके अधीन न हो। वास्तव में हम अब तक यह नहीं देखते कि सब कुछ उसके अधीन है।

9) परन्तु हम यह देखते हैं कि मृत्यु की यन्त्रणा सहने के कारण ईसा को महिमा और सम्मान का मुकुट पहनाया गया है। वह स्वर्गदूतों से कुछ ही छोटे बनाये गये थे, जिससे वह ईश्वर की कृपा से प्रत्येक मनुष्य के लिए मर जायें।

10) ईश्वर, जिसके कारण और जिसके द्वारा सब कुछ होता है, बहुत-से पुत्रों को महिमा तक ले जाना चाहता था। इसलिए यह उचित था कि वह उन सबों की मुक्ति के प्रवर्तक हो, अर्थात् ईसा को दुःखभोग द्वारा पूर्णता तक पहुँचा दे।

11) जो पवित्र करता है और जो पवित्र किये जाते हैं, उन सबों का पिता एक ही है; इसलिए ईसा को उन्हें अपने भाई मानने में लज्जा नहीं होती और वह कहते हैं -

12) मैं अपने भाइयों के सामने तेरे नाम का ब़खान करूँगा, मैं सभाओं में तेरा गुणगान करूँगा।


सुसमाचार : मारकुस 1:21-28

21) वे कफ़नाहूम आये। जब विश्राम दिवस आया, तो ईसा सभागृह गये और शिक्षा देते रहे।

22) लोग उनकी शिक्षा सुनकर अचम्भे में पड़ जाते थे; क्योंकि वे शास्त्रियों की तरह नहीं, बल्कि अधिकार के साथ शिक्षा देते थे।

23) सभागृह में एक मनुष्य था, जो अशुद्ध आत्मा के वश में था। वह ऊँचे स्वर से चिल्लाया,

24) "ईसा नाज़री! हम से आप को क्या? क्या आप हमारा सर्वनाश करने आये हैं? मैं जानता हूँ कि आप कौन हैं- ईश्वर के भेजे हुए परमपावन पुरुष।"

25) ईसा ने यह कहते हुए उसे डाँटा, "चुप रह! इस मनुष्य से बाहर निकल जा"।

26) अपदूत उस मनुष्य को झकझोर कर ऊँचे स्वर से चिल्लाते हुए उस से निकल गया।

27) सब चकित रह गये और आपस में कहते रहे, "यह क्या है? यह तो नये प्रकार की शिक्षा है। वे अधिकार के साथ बोलते हैं। वे अशुद्ध आत्माओं को भी आदेश देते हैं और वे उनकी आज्ञा मानते हैं।"

28) ईसा की चर्चा शीघ्र ही गलीलिया प्रान्त के कोने-कोने में फैल गयी।

📚 मनन-चिंतन

आज हम प्रभु येसु को सभागृह में देखते जहां लोग उनके वचनों को सुनकर और कार्यों को देखकर उनके अधिकार की प्रशंसा करते हैं। वह अधिकार के साथ उन्हें शिक्षा देते थे। अधिकार के साथ बोलने वाला व्यक्ति होने का क्या मतलब है? अधिकार के साथ बोलने वाला व्यक्ति होने का मतलब है कि हमारे बोलने और कार्य करने में कोई विरोधाभास नहीं है। हमारा जीवन हमारे विचारों एवं वाणी को व्यक्त करता है। इसके विपरीत जो व्यक्ति बिना अधिकार के साथ बोलने वाला है उसका अर्थ है कि वह कहता कुछ और है और करता कुछ और है, अथवा जिसका व्यवहार और जीवन उसके विचारों और बातों से भिन्न है। आज के जमाने में लोग हमारे वचनों से अधिक हमारे कार्यों का अनुसरण करते हैं।

आज-कल लोग बहुत जागरूक हो गए हैं, वे एक सच्चे इंसान और झूठे इंसान में फ़र्क़ पहचान सकते हैं। हम ईश्वर की सन्तानें बनने के लिए बुलाए गए हैं, और यही हमारे जीवन एवं कर्मों में व्यक्त होना चाहिए। किसी ने ठीक ही कहा है, ‘अपना जीवन इस तरह से जीयो कि जो लोग तुम्हें जानते हैं लेकिन ईश्वर को नहीं जानते तो तुम्हारे कारण ईश्वर को पहचानने लगें क्योंकि वे तुम्हें पहचानते हैं।’ हमारे वचन और कर्म ही हमारे ईश्वर की संतान और प्रभु येसु के सच्चे शिष्य होने का प्रमाण बनें। आइए हम ईश्वर से कृपा माँगे कि हम सच्चे और ईमानदार व्यक्ति बनें। आमेन।



📚 REFLECTION

We reflect about Jesus in the synagogue, and people admire him because they see authority in his words and deeds. He taught them with authority. What does it mean by being a person of authority? Being a person of authority means there is no contradiction between our words and deeds. Our life becomes the expression of our thoughts and words. Inversely, a person without authority would mean the one who preaches something else and does something else or whose life and behaviour is contrary to his thoughts and beliefs. People follow us for what we do more than what we say or preach.

People today are very conscious and aware and can easily make out the difference between a person with authenticity and a fake person. We are called to be the children of God and our life and deeds should express same thing. Someone has said, ‘live your life in such a way that those who know you but don't know God will come to know God, because they know you.’ Our words and deeds should express our true identity as children of God and true followers of Christ. Let us ask the Lord to give us strength and courage to be authentic persons. Amen.

 -Br. Biniush Topno


Copyright © www.atpresentofficial.blogspot.com
Praise the Lord!