मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
Duliajan, Assam, India
Catholic Bibile Ministry में आप सबों को जय येसु ओर प्यार भरा आप सबों का स्वागत है। Catholic Bibile Ministry offers Daily Mass Readings, Prayers, Quotes, Bible Online, Yearly plan to read bible, Saint of the day and much more. Kindly note that this site is maintained by a small group of enthusiastic Catholics and this is not from any Church or any Religious Organization. For any queries contact us through the e-mail address given below. 👉 E-mail catholicbibleministry21@gmail.com

13 नवंबर का पवित्र वचन

 

13 नवंबर 2020
वर्ष का बत्तीसवाँ सामान्य सप्ताह, शुक्रवार

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

📒 पहला पाठ : 2 योहन 4-9

4) मुझे यह देख कर बड़ा आनन्द हुआ कि आपकी कुछ सन्तानें सत्य के मार्ग पर चलती हैं, जैसा कि हमें पिता की ओर से आदेश मिला है।

5) अब, भद्रे! मेरा आप से एक निवेदन है। मैं आप को कोई नया आदेश नहीं, बल्कि वही आदेश दे रहा हूँ, जो हमें प्रारम्भ से प्राप्त है- हम एक दूसरे को प्यार करें।

6) और प्यार का अर्थ यह है कि हम उसकी आज्ञाओं के मार्ग पर चलते रहें। जो आदेश आप को प्रारम्भ से प्राप्त है, वह यह है कि आप को प्रेम के मार्ग पर चलना चाहिए।

7) बहुत-से भटकाने वाले संसार में फैल गये हैं। वे यह नहीं मानते कि ईसा मसीह सचमुच मनुष्य बन गये थे। यह भटकाने वाले और मसीह-विरोधी का लक्षण है।

8) आप लोग सावधान रहें, जिससे आप अपने परिश्रम का फल न खो बैठें, बल्कि अपना पूरा पुरस्कार प्राप्त करें।

9) जो मसीह की शिक्षा की सीमा के अन्दर नहीं रहता, बल्कि उस से आगे बढ़ता है, उसे ईश्वर प्राप्त नहीं है। जो शिक्षा की सीमा के अन्दर रहता है, उसे पिता और पुत्र, दोनों प्राप्त हैं।

📙 सुसमाचार : लूकस 17:26-37

26) "जो नूह के दिनों में हुआ था, वही मानव पुत्र के दिनों में भी होगा।

27) नूह के जहाज़ पर चढ़ने के दिन तक लोग खाते-पीते और शादी-ब्याह करते रहे। तब जलप्रलय आया और उसने सब को नष्ट कर दिया।

28) लोट के दिनों में भी यही हुआ था। लोग खाते-पीते, लेन-देन करते, पेड़ लगाते और घर बनाते रहे;

29) परन्तु जिस दिन लोट ने सोदोम छोड़ा, ईश्वर ने आकाश से आग और गंधक बरसायी और सब-के-सब नष्ट हो गये।

30) मानव पुत्र के प्रकट होने के दिन वैसा ही होगा।

31) "उस दिन जो छत पर हो और उसका सामान घर में हो, वह उसे ले जाने नीचे न उतरे और जो खेत में हो, वह भी घर न लौटे।

32) लोट की पत्नी को याद करो।

33) जो अपना जीवन सुरक्षित रखने का प्रयत्न करेगा, वह उसे खो देगा, और जो उसे खो देगा, वह उसे सुरक्षित रखेगा।

34) "मैं तुम से कहता हूँ, उस रात दो एक खाट पर होंगे-एक उठा लिया जायेगा और दूसरा छोड़ दिया जायेगा।

35) दो स्त्रियाँ साथ-साथ चक्की पीसती होंगी-एक उठा ली जायेगी और दूसरी छोड़ दी जायेगी।"

36) "मैं तुम से कहता हूँ, दो खेत में होंगे-एक उठा लिया जायेगा और दूसरा छोड़ दिया जायेगा।

37) इस पर उन्होंने ईसा से पूछा, "प्र्रभु! यह कहाँ होगा?" उन्होंने उत्तर दिया, "जहाँ लाश होगी, वहाँ गीध भी इकट्ठे हो जायेंगे"।

📚 मनन-चिंतन

प्रभु येसु आज के सुसमाचार में दो घटनाओं का उदाहरण देते हुए उसकी समानता मानव पुत्र के दिन से करते है। इन दो घटनाओं में दो समानता मिलती है। एक तो किस दिन वह प्रलय या आग और गंधरस आने वाला है किसी को ज्ञात नहीं था दूसरा जो लोग वह समय आने तक खाते पीते और अपने जीवन में मग्न थे उन सबका सर्वनाश हो जाता है। नूह के समय एवं लोट के समय की घटनाओं का उदाहरण देते हुए प्रभु येसु कहते हैं, ‘‘मानव पुत्र के प्रकट होने के दिन भी वैसा ही होगा।‘‘ अर्थात् वह दिन कब आयेगा हमें मालूम नहीं होगा तथा जो उस समय तक खाते-पीते, अपने जीवन में मग्न रहते तथा जो सोचते कि ऐसा कुछ नहीं होगा इसलिए जीवन में मौज मस्ती कर के जीयो उन सबका वही हाल होगा जो उन दो घटनाओं में हुआ।

हम इस जीवन में इतने मग्न हो जाते है कि हम सोचते है यही असली जीवन है इसलिए हम इस जीवन को सुरक्षित करने के लिए हर सम्भव प्रयास करते हैं। परंतु जो कोई आने वाले जीवन के लिए इस जीवन को खो देता है वह उसे सुरक्षित पायेगा। अपने जीवन को खोने का तात्पर्य है कू्रस उठाकर प्रभु के पीछे हो लेना। तथा प्रभु के पीछे हो लेने में जितना भी दुःख तकलीफ, अत्याचार सामने आता है उसको स्वीकार करना। प्रभु के पीछे बहुत लोग हो लेते हैं परंतु जब इस कारण संकट, परेशानियॉं आती है तो अपने आप को बचाने के लिए बहुत से लोग पीछे हट जाते हैं।

इस संसार में कई लोग है जो साथ साथ में रहते है परंतु जब समय आयेगा तो कुछ लोग ही चुन लिये जायेंगे हम एक साथ खेलते हों, काम करते हों, साथ रहते हो परंतु जो अपने जीवन में प्रभु के आगमन की तैयारी हेतु जीवन बिताता है वहीं चुन लिया जायेगा और बाकी का सर्वनाश हो जायेगा। हम प्रार्थना करें कि उस आने वाले दिन के लिए अपने आप को तैयार पायें। आमेन!


📚 REFLECTION

Lord Jesus in today’s gospel giving the example of two events shows the similarity to the coming of Son of Man. In the two incidents two things were similar. First that when the destruction will take place nobody was knowing the date and time. Secondly, the people who were eating and drinking and were immersed in their life till that day came, all were destroyed. Giving the example of Noah’s time and Lot’s time Lord Jesus says, “It will be like that on the day that the Son of Man is revealed.” Which means to say when the Son of Man will come we will not know and till the Son of Man comes those who were eating and drinking, immersed in their life and were thinking that this will not happen so enjoy the life, same thing will happen to them happened in the two events.

We are so immersed in this world that we think this is the real life and that’s why we try to secure this life in all possible ways. But one who loses this life for the life to come will gain it. To lose one’s life means to take us the cross and follow Jesus and accepting whatever difficulty, sorrows, pain, persecutions comes in following Jesus. Many follow Jesus but when difficulties and troubles start coming then to save themselves they stop following.

In this world many live together but when the time will come then only some will be chosen. We may play together, work together, live together but one who prepare his life for the second coming of Jesus he/she only will be chosen and will be saved and rest will be destroyed. Let’s pray that we all may find ourselves ready and worthy when the time comes. Amen!

✍ -Br. Biniush Topno


www.atpresentofficial.blogspot.com
Praise the Lord!

Mass Readings for Thursday, 12 November 2020

 

Daily Mass Readings for Thursday, 12 November 2020


Josaphat, Bishop, Religious, Martyr Obligatory Memorial

First Reading: Philemon 1: 7-20

7 For I have had great joy and consolation in thy charity, because the bowels of the saints have been refreshed by thee, brother.

8 Wherefore though I have much confidence in Christ Jesus, to command thee that which is to the purpose:

9 For charity sake I rather beseech, whereas thou art such a one, as Paul an old man, and now a prisoner also of Jesus Christ.

10 I beseech thee for my son, whom I have begotten in my bands, Onesimus,

11 Who hath been heretofore unprofitable to thee, but now is profitable both to me and thee,

12 Whom I have sent back to thee. And do thou receive him as my own bowels.

13 Whom I would have retained with me, that in thy stead he might have ministered to me in the bands of the gospel:

14 But without thy counsel I would do nothing: that thy good deed might not be as it were of necessity, but voluntary.

15 For perhaps he therefore departed for a season from thee, that thou mightest receive him again for ever:

16 Not now as a servant, but instead of a servant, a most dear brother, especially to me: but how much more to thee both in the flesh and in the Lord?

17 If therefore thou count me a partner, receive him as myself.

18 And if he hath wronged thee in any thing, or is in thy debt, put that to my account.

19 I Paul have written it with my own hand: I will repay it: not to say to thee, that thou owest me thy own self also.

20 Yea, brother. May I enjoy thee in the Lord. Refresh my bowels in the Lord.

Responsorial Psalm: Psalms 146: 7, 8-9a, 9bc-10

7 Who keepeth truth for ever: who executeth judgment for them that suffer wrong: who giveth food to the hungry. The Lord looseth them that are fettered:

8 The Lord enlighteneth the blind. The Lord lifteth up them that are cast down: the Lord loveth the just.

9 The Lord keepeth the strangers, he will support the fatherless and the widow: and the ways of sinners he will destroy.

10 The Lord shall reign for ever: thy God, O Sion, unto generation and generation.

Gospel: Luke 17: 20-25

20 And being asked by the Pharisees, when the kingdom of God should come? he answered them, and said: The kingdom of God cometh not with observation:

21 Neither shall they say: Behold here, or behold there. For lo, the kingdom of God is within you.

22 And he said to his disciples: The days will come, when you shall desire to see one day of the Son of man; and you shall not see it.

23 And they will say to you: See here, and see there. Go ye not after, nor follow them:

24 For as the lightening that lighteneth from under heaven, shineth unto the parts that are under heaven, so shall the Son of man be in his day.

25 But first he must suffer many things, and be rejected by this generation.

12 नवंबर का पवित्र वचन

 

12 नवंबर 2020
वर्ष का बत्तीसवाँ सामान्य सप्ताह, गुरुवार

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

📒 पहला पाठ : फिलेमोन 7-20

7) भाई! मुझे यह जान कर बड़ा आनन्द हुआ और सान्त्वना मिली कि आपने अपने भ्रातृ-प्रेम द्वारा विश्वासियों का हृदय हरा कर दिया है।

8) इसलिए, यद्यपि मुझे आप को अपने कर्तव्य का स्मरण दिलाने का पूरा अधिकार है,

9) फिर भी मैं भ्रातृप्रेम के नाम पर आप से प्रार्थना करना अधिक उचित समझता हूँ। मैं पौलुस, जो बूढ़ा हो चला और आजकल ईसा मसीह के कारण कै़दी भी हूँ,

10) ओनेसिमुस के लिए आप से प्रार्थना कर रहा हूँ। वह मेरा पुत्र है, क्योंकि मैं कैद में उसका आध्यात्मिक पिता बन गया हूँ।

11) आप को पहले ओनेसिमुस से कोई विशेष लाभ नहीं हुआ था। अब वह आपके लिए भी ’उपयोगी’ बन गया है और मेरे लिए भी।

12) मैं अपने कलेजे के इस टुकड़े को आपके पास वापस भेज रहा हूँ।

13) मैं जो सुसमाचार के कारण कैदी हूँ, इसे यहाँ अपने पास रखना चाहता था, जिससे यह आपके बदले मेरी सेवा करे।

14) किन्तु आपकी सहमति के बिना मैंने कुछ नहीं करना चाहा, जिससे आप यह उपकार लाचारी से नहीं, बल्कि स्वेच्छा से करें।

15) ओनेसिमुस शायद इसलिए कुछ समय तक आप से ले लिया गया था कि वह आप को सदा के लिए प्राप्त हो,

16) अब दास के रूप में नहीं, बल्कि दास से कहीं, बढ़ कर-अतिप्रिय भाई के रूप में। यह मुझे अत्यन्त प्रिय है और आप को कहीं अधिक -मनुष्य के नाते भी और प्रभु के शिष्य के नाते भी।

17) इसलिए यदि आप मुझे धर्म-भाई समझते हैं, तो इसे उसी तरह अपनायें, जिस तरह मुझे।

18) यदि आप को इस से कोई हानि हुई है या इस पर आपका कुछ कर्ज़ है, तो मेरे खर्चें में लिखें।

19) मैं, पौलुस, अपने हाथ से लिख रहा हूँ-मैं उसे चुका दूँगा। क्या मैं आप को इसका स्मरण दिलाऊँ कि आप पर भी मेरा कुछ कजऱ् है- आप तो मेरे ही हैं।

20) भाई! प्रभु के नाम पर मुझे आप से कुछ लाभ हो। आप मसीह के कारण मेरा हृदय हरा कर दें।

📙 सुसमाचार : लूकस 17:20-25

20) जब फ़रीसियों ने उन से पूछा कि ईश्वर का राज्य कब आयेगा, तो ईसा ने उन्हें उत्तर दिया, "ईश्वर का राज्य प्रकट रूप से नहीं आता।

21) लोग नहीं कह सकेंगे, ‘देखो-वह यहाँ है’ अथवा, ‘देखो-वह वहाँ है’; क्योंकि ईश्वर का राज्य तुम्हारे ही बीच है।"

22) ईसा ने अपने शिष्यों से कहा, "ऐसा समय आयेगा, जब तुम मानव पुत्र का एक दिन भी देखना चाहोगे, किन्तु उसे नहीं देख पाओगे।

23) लोग तुम से कहेंगे, ’देखो-वह यहाँ है’, अथवा, ‘देखो-वह वहाँ है’, तो तुम उधर नहीं जाओगे, उनके पीछे नहीं दौड़ोगे;

24) क्योंकि जैसे बिजली आकाश के एक छोर से निकल कर दूसरे छोर तक चमकती है, वैसे ही मानव पुत्र अपने दिन प्रकट होगा।

25) परन्तु पहले उसे बहुत दुःख सहना और इस पीढ़ी द्वारा ठुकराया जाना है।

📚 मनन-चिंतन

हम अपने जीवन में बहुत कुछ पाने की धुन में लगें रहते हैं परंतु प्रभु येसु मत्ती 6ः33 में हम से कहते हैं, ‘‘तुम सब से पहले ईश्वर के राज्य और उसकी धार्मिकता की खोज में लगे रहो और ये सब चीजें, तुम्हें यों ही मिल जायेंगी।’’ इस वचन के द्वारा येसु ने ईश्वर के राज्य की खोज करते के लिए कहा। प्रभु येसु ने ईश्वर के राज्य के बारे में बहुत सारी शिक्षाएॅं दी है तथा कई दृष्टान्तो द्वारा ईश्वर के राज्य के विषय में समझाया। आज के सुसमाचार में प्रभु येसु कहते हैं, ‘‘ईश्वर का राज्य तुम्हारे ही बीच है।’’

ईश्वर के राज्य को समझने के लिए हमें इतिहास की मदद लेनी होंगी। पहले का समय आज के समय से बहुत अलग होता था, पहले के समय में राजा और सम्राट हुआ करते थे। और एक-एक राजा का साम्राज्य हुआ करता था। सम्राज्य उस राजा की सीमा थी जिसके अंर्तगत वहॉं की वस्तुए, खेत-खलिहान, जंगल तथा प्रजा उस राजा के अधिकार में आता था और उस पूरे राज्य में राजा की ही शासन चलता था। जो राजा का आदेश होता था, उसे वहॉं के सैनिक और प्रजा उसका पालन करते थे। ठीक इसी प्रकार जहॉं ईश्वर की आज्ञाओं का पालन होता है वह ईश्वर का राज्य कहलाता है। ईश्वर के राज्य को हम ऑंखों से नहीं देख सकते केवल उसका एहसास कर सकते है। ईश्वर की ईच्छा और आज्ञा सम्पूर्ण रूप से स्वर्ग में पूरी होती है इस कारण स्वर्ग को ईश्वर का राज्य भी कहा जाता है।

प्रभु येसु जब कहते है ईश्वर का राज्य तुम्हारे ही बीच है इसका तात्पर्य यहीं है कि जहॉं ईश्वर की आज्ञाओं का पालन होता है वहॉं ईश्वर का राज्य होता हैं। प्रभु येसु अपने जीवन में हर वक्त ईश्वर की आज्ञाओं को पूरा करते थे क्योकि उनका भोजन ही ईश्वर की ईच्छा पूरी करना था (योहन 4ः34)। प्रभु सभी को यह बताना चाह रहे थे कि उनके जीवन के द्वारा ईश्वर का राज्य तुम्हारे बीच में है अर्थात् वे ईश्वर के राज्य के रूप में सबके बीच में उपस्थित थे। और उस ईश्वरीय राज्य को वहॉं के अन्धों, लंगड़ों, पापी, नाकेदार और धर्मी व्यक्तियों ने महसूस किया एवं पहचाना।

जब कभी हम ईश्वर की आज्ञाओं और ईच्छा का पालन करते हैं तब हम अपने जीवन द्वारा ईश्वर के राज्य को प्रकट करते हैं। हम सब ईश्वर के राज्य की प्रजा बनने के लिए स्वतंत्र है हम चाहे तो ईश्वर के राज्य में रह सकते है या अपने आप को ईश्वर के राज्य से दूर ले जा सकते हैं। जिस प्रकार प्रभु येसु की सिखाई हुई प्रार्थना में स्वर्ग के समान इस धरती पर ईश्वर का राज्य आने एवं ईश्वर की ईच्छा पूरी होने की प्रार्थना करते हैं हम उस स्वर्गराज्य को हमारे बीच में लायें। आमेन!


📚 REFLECTION

We look forward for many things to achieve in this world but Lord Jesus says in Mt. 6:33, “Strive first for the kingdom of God and his righteousness, and all these things will be given to you as well.” In this verse Jesus told first to strive for the Kingdom of God. Lord Jesus have given so many teachings with regard to the kingdom of God and explained about it through many parables. In today’s gospel Lord Jesus says, “Kingdom of God is amidst you.”

In order to understand Kingdom of God we have to take the help of history. Earlier time and this time is very different, in earlier times there used to be kings and emperors; and each king was having his own kingdom. Whole land, fields, forest, things and people under the territory of King was known as kingdom. The particular king used to reign in that territory and whatever was king’s order, it was obeyed by the soldiers and the people. Similarly where ever the God’s commandments are fulfilled that is the Kingdom of God. Kingdom of God can’t be seen visibly but can be only felt. In heaven God’s will and words are being done in fullness i.e. heaven is also known as the Kingdom of God.

When Lord Jesus says the kingdom of God is amidst you, it means that where ever the will of God is done there is the kingdom of God. Lord Jesus use to do God’s will whole time because his food was to do God’s will (Jn 4:34). Lord Jesus wanted to say that by his life God’s kingdom is amidst you, which means He was there as the kingdom of God amidst them; and that God’s Kingdom was recognized and felt by blind, lame, sinners, tax-collectors and righteous people.

Whenever we obey the commandments and will of God then we manifest the kingdom of God through our lives. We all are free to become the people of God’s kingdom. We can either live in God’s kingdom or we can take ourselves away from God’s kingdom, it depends on each one of us. As we pray in the prayer taught by Lord Jesus ‘Thy kingdom come, Thy will be done on earth as it is in heaven’ let’s try to establish God’s kingdom amidst us. Amen!

✍ -Br. Biniush Topno


www.atpresentofficial.blogspot.com
Praise the Lord!

Bibile Reading for today 11 November 2029

 Daily Mass Readings for Wednesday, 11 November 2020

Martin of Tours, Bishop Obligatory Memorial




First Reading: Titus 3: 1-7

1 Admonish them to be subject to princes and powers, to obey at a word, to be ready to every good work.

2 To speak evil of no man, not to be litigious, but gentle: shewing all mildness towards all men.

3 For we ourselves also were some time unwise, incredulous, erring, slaves to divers desires and pleasures, living in malice and envy, hateful, and hating one another.

4 But when the goodness and kindness of God our Saviour appeared:

5 Not by the works of justice, which we have done, but according to his mercy, he saved us, by the laver of regeneration, and renovation of the Holy Ghost;

6 Whom he hath poured forth upon us abundantly, through Jesus Christ our Saviour:

7 That, being justified by his grace, we may be heirs, according to hope of life everlasting.

Responsorial Psalm: Psalms 23: 1b-3a, 3bc-4, 5, 6

1 A psalm for David. The Lord ruleth me: and I shall want nothing.

2 He hath set me in a place of pasture. He hath brought me up, on the water of refreshment:

3 He hath converted my soul. He hath led me on the paths of justice, for his own name’s sake.

4 For though I should walk in the midst of the shadow of death, I will fear no evils, for thou art with me. Thy rod and thy staff, they have comforted me.

5 Thou hast prepared a table before me against them that afflict me. Thou hast anointed my head with oil; and my chalice which inebriateth me, how goodly is it!

6 And thy mercy will follow me all the days of my life. And that I may dwell in the house of the Lord unto length of days.

Gospel: Luke 17: 11-19

11 And it came to pass, as he was going to Jerusalem, he passed through the midst of Samaria and Galilee.

12 And as he entered into a certain town, there met him ten men that were lepers, who stood afar off;

13 And lifted up their voice, saying: Jesus, master, have mercy on us.

14 Whom when he saw, he said: Go, shew yourselves to the priests. And it came to pass, as they went, they were made clean.

15 And one of them, when he saw that he was made clean, went back, with a loud voice glorifying God.

16 And he fell on his face before his feet, giving thanks: and this was a Samaritan.

17 And Jesus answering, said, Were not ten made clean? and where are the nine?

18 There is no one found to return and give glory to God, but this stranger.

19 And he said to him: Arise, go thy way; for thy faith hath made thee whole.


11 नवंबर का पवित्र वचन

 

11 नवंबर 2020
वर्ष का बत्तीसवाँ सामान्य सप्ताह, बुधवार

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

📒 पहला पाठ : तीतुस 3:1-7

1) सब को याद दिलाओं कि शासकों तथा अधिकारियों के अधीन रहना और उनकी आज्ञाओं का पालन करना उनका कर्तव्य है। वे हर प्रकार के सत्कार्य के लिए तत्पर रहें,

2) किसी की निन्दा न करें, झगड़ालू नहीं, बल्कि सहनशील हों और सब लोगों के साथ नम्र व्यवहार करें।

3) क्योंकि हम भी तो पहले नासमझ, अवज्ञाकारी, भटके हुए, हर प्रकार की वासनाओं और भोगों के वशीभूत थे। हम विद्वेष और ईर्ष्या में जीवन बिताते थे। हम घृणित थे और एक दूसरे से बैर करते थे।

4) किन्तु हमारे मुक्तिदाता ईश्वर की कृपालुता तथा मनुष्यों के प्रति उसका प्रेम पृथ्वी पर प्रकट हो गया।

5) उसने नवजीवन के जल और पवित्र आत्मा की संजीवन शक्ति द्वारा हमारा उद्धार किया। उसने हमारे किसी पुण्य कर्म के कारण ऐसा नहीं किया, बल्कि इसलिए कि वह दयालु है।

6) उसने हमारे मुक्तिदाता ईसा मसीह द्वारा हमें प्रचुर मात्रा में पवित्र आत्मा का वरदान दिया,

7) जिससे हम उसकी कृपा की सहायता से धर्मी बन कर अनन्त जीवन के उत्तराधिकारी बनने की आशा कर सकें।

📙 सुसमाचार : लूकस 17:11-19

11) ईसा येरुसालेम की यात्रा करते हुए समारिया और गलीलिया के सीमा-क्षेत्रों से हो कर जा रहे थे।

12) किसी गाँव में प्रवेश करने पर उन्हें दस कोढ़ी मिले,

13) जो दूर खड़े हो गये और ऊँचे स्वर से बोले, "ईसा! गुरूवर! हम पर दया कीजिए"।

14) ईसा ने उन्हें देख कर कहा, "जाओ और अपने को याजकों को दिखलाओ", और ऐसा हुआ कि वे रास्ते में ही नीरोग हो गये।

15) तब उन में से एक यह देख कर कि वह नीरोग हो गया है, ऊँचे स्वर से ईश्वर की स्तुति करते हुए लौटा।

16) वह ईसा को धन्यवाद देते हुए उनके चरणों पर मुँह के बल गिर पड़ा, और वह समारी था।

17) ईसा ने कहा, "क्या दसों नीरोग नहीं हुए? तो बाक़ी नौ कहाँ हैं?

18) क्या इस परदेशी को छोड़ और कोई नहीं मिला, जो लौट कर ईश्वर की स्तुति करे?"

19) तब उन्होंने उस से कहा, "उठो, जाओ। तुम्हारे विश्वास ने तुम्हारा उद्धार किया है।"

📚 मनन-चिंतन

हमारी जिंदगी में जब कभी हम किसी चीज़ की बहुत समय से आस लगाये बैठे हों जिसके लिए हम बहुत दुआ और कोशिश कर रहें हो, अगर वह हमें मिल जायें तो क्या होगा? ज़ाहिर सी बात है हम खुशी से उछल पड़ेंगे, आनंद से झूमेंगे और खुशियॉं बाटेंगे पर क्या हम उनको भूल जायेंगे जिसकी मदद से या सहायता से हमें वह चीज़ मिली?

आज का सुसमाचार हमें इसी प्रश्न की ओर ले जाता है जहॉं पर दस कोढ़ी चंगे हो जाते है, परंतु उनमें से एक ही, और वह भी समारी ईश्वर की स्तुति करते हुए येसु को धन्यवाद देने पहुॅंचता जिसके द्वारा उसे चंगाई मिली। बाकि के नौ कोढ़ी को क्या हुआ? उन्हे भी तो चंगाई मिली, क्या वे आनंद में इतना डूब गये कि धन्यवाद के लिए वापिस नहीं आये या चंगाई मिलने पर वे अपने अपने घर अपने परिजनों से मिलने चले गये? हमें ठीक ठीक मालूम नहीं कि वे क्यांे नहीं लौटे जबकि वे यहुदी थे। परंतु हमें इतना तो जरूर मालूम है कि उन दस में से सिर्फ एक समारी ही येसु के पास लौटकर अपना आभार प्रकट करता है।

आज का सुमाचार हमंे दो महत्वपूर्ण बाते बताती है

पहला येसु के वचन का पालन करने से हमारे जीवन में चमत्कार होता है। अक्सर हम प्रभु से दुआ करते है, बहुत कुछ प्रार्थना में मॉंगते हैं, जीवन में चमत्कार की आशा करते है। परंतु आज का सुसमाचार हमें बताता है कि जितना हम येसु की आज्ञाओं का पालन करते जायेंगे उतना हम हमारे जीवन में चमत्कार और चिन्ह को देखेंगे जिसकी हमने कल्पना भी नहीं की होगी। दस कोढ़ी प्रभु येसु से दया की भीक मॉंगते है प्रभु येसु न तो उनका स्पर्श करते है और न ही अपने वचनों द्वारा चंगा करते हैं परंतु उनसे कहते है जा कर अपने आप को याजको को दिखाओ। उस समय यह प्रथा थी कि जो भी कोढ़ से ठीक होता था उसे सबसे पहले याजक के पास जाकर उससे प्रमाण लेना पड़ता था कि वह पूर्ण रूप से स्वच्छ हो गया है तब जाकर वह अपने परिवार के साथ साधारण जीवन जी सकता था। जब प्रभु येसु ने उन दस कोढ़ीयों से कहा, ‘जाकर याजक को दिखाओं’ तब उनके मन में कई प्रश्न आ सकता था परंतु उन सबके परे वे येसु की बात मान कर चल देते है और वे मार्ग में ही चंगे हो जाते है।

दूसरा महत्वपूर्ण बात जो आज का सुसमाचार हमें बताती है वह है ईश्वर के प्रति कृतज्ञ भरा जीवन। प्रभु हमारे जीवन में अद्भुत अद्भुत कार्य करते हैं जिसे हम जान भी न पाते हों या जिसे हम जानकर भी नजरअंदाज़ कर देते हो। जब हमारा कार्य हो जाता है तो शायद हम प्रभु को भूल जाते है या इसका श्रेय ईश्वर को नहीं देते; हम सोंचते है यह तो हमारे कारण पूर्ण हुआ या ये तो इत्तेफाक था। परंतु जब कभी हम प्रभु के उपकारों की ओर सही रूप से दृष्टि लगायेंगे तो हमारा जीवन उनके उपकारों के सामने छोटा पड़ जायेगा। स्तोत्र 116ः12, ‘‘प्रभु के सब उपकारों के लिए मैं उसे क्या दे सकता हूॅं?’’ प्रभु के हम पर इतने उपकार है कि हम सोच भी नहीं सकते। प्रभु कितने सारे कार्य हमारे जीवन में करता हैं और अधिकतर कार्य हम जान भी नहीं पाते। किन किन र्दुघटनाओं, विपत्तियों से वह हमें बचा कर रखता है। जब हम प्रतिदिन ध्यान से ईश्वर की कृपाओं का मनन करते रहेंगे तो हम अपने आपको ईश्वर के सामने बहुत ही छोटा पायेंगे तथा हमारा जीवन ईश्वर के प्रति कृतज्ञता भरा जीवन बनता जाएगा।

आईये हम ईश्वर की आज्ञाओं का पालन करते जायें तथा ईश्वर के प्रति एक कृतज्ञ भरा जीवन जीयें तथा उनके वचनो अपने दैनिक जीवन में पालन करें। आमेन!


📚 REFLECTION

In our lives, suppose we have waited so long for a thing to achieve, for which we have prayed a lot, for which we have put all our efforts and when we get that thing what will happen? Obviously, we will be jumping in happiness, dancing with joy and will share our joy and happiness with everybody. But will we ever forget the person because of whom we achieved the thing?

Today’s gospel highlights this question where ten lepers got cleansed but among them only one, and that too a Samaritan praising God comes to thank Jesus, because of whom he received the healing. What happened to other nine? They too were cleansed, whether they were so immersed in happiness that they forgot to go back and thank Jesus or after receiving the healing they went to their homes to meet their relatives. We do not know exactly why they did not return to thank, even though they were Jews. But we only know that only one Samaritan returns to express his gratitude towards Jesus.

Today’s gospel teaches us two important things:

Firstly, Miracles happen in our lives by obeying Jesus words. Usually we pray to God and ask so many things through prayers and expect some miracle to happen in our life. But today’s gospel tells us that if we go on obeying God’s commandments, those miracles and signs will happen in our lives of which we may never expect. Ten lepers cried for mercy to Jesus. Lord Jesus did not touched them nor healed them through his words but told them to go and show themselves to the priests.

That time it was the custom that whoever is healed of leprosy have to show themselves to the priest and get the certificate that he/she is cleansed then only they can live their lives with their family. When Lord Jesus said to the ten lepers ‘go and show yourselves to the priests’ then many questions might come in their minds but apart from everything they agree to Jesus and went and on the way itself they were healed.

Second important thing which we come to know through today’s gospel is- a life of gratitude towards God. God does wonders in our life of whom we do not know or even if we know also we ignore them. When our work is done then perhaps we forget the Lord or we do not give the due credit to God; we think that it is due to our own efforts or this is mere coincidence. But whenever we see the benevolence of God with the eye of gratitude then our life will fall short in front of his blessings and bounty. Psalm 116:12, “What shall I render unto the Lord for the benefits towards me?” God’s bounty is so much on us that we can never imagine. God does so many marvels in our lives and mostly we do not come to know about them; how he protects us from many unseen dangers and accidents. When we will keep on meditating on the blessings of God then we will realize our unworthiness in front of God and our attitude will change to a life of gratitude towards God.

Let’s live a life of gratitude towards God and obey his words in our daily lives. Amen

✍ -Br.Biniush Topno


 www.atpresentofficial.blogspot.com
Praise the Lord!

Daily Mass Readings for Today 10 November 2020

 Daily Mass Readings for Tuesday, 10 November 2020

Leo the Great, Pope, Doctor Obligatory Memorial


First Reading: Titus 2: 1-8, 11-14

1 But speak thou the things that become sound doctrine:

2 That the aged men be sober, chaste, prudent, sound in faith, in love, in patience.

3 The aged women, in like manner, in holy attire, not false accusers, not given to much wine, teaching well:

4 That they may teach the young women to be wise, to love their husbands, to love their children,

5 To be discreet, chaste, sober, having a care of the house, gentle, obedient to their husbands, that the word of God be not blasphemed.

6 Young men, in like manner, exhort that they be sober.

7 In all things shew thyself an example of good works, in doctrine, in integrity, in gravity,

8 The sound word that can not be blamed: that he, who is on the contrary part, may be afraid, having no evil to say of us.

11 For the grace of God our Saviour hath appeared to all men;

12 Instructing us, that, denying ungodliness and worldly desires, we should live soberly, and justly, and godly in this world,

13 Looking for the blessed hope and coming of the glory of the great God and our Saviour Jesus Christ,

14 Who gave himself for us, that he might redeem us from all iniquity, and might cleanse to himself a people acceptable, a pursuer of good works.

Responsorial Psalm: Psalms 37: 3-4, 18 and 23, 27 and 29

3 Trust in the Lord, and do good, and dwell in the land, and thou shalt be fed with its riches.

4 Delight in the Lord, and he will give thee the requests of thy heart.

18 The Lord knoweth the days of undefiled; and their inheritance shall be for ever.

23 With the Lord shall the steps of a man be directed, and he shall like well his way.

27 Decline from evil and do good, and dwell for ever and ever.

29 But the just shall inherit the land, and shall dwell therein for evermore.

Gospel: Luke 17: 7-10

7 But which of you having a servant ploughing, or feeding cattle, will say to him, when he is come from the field: Immediately go, sit down to meat:

8 And will not rather say to him: Make ready my supper, and gird thyself, and serve me, whilst I eat and drink, and afterwards thou shalt eat and drink?

9 Doth he thank that servant, for doing the things which he commanded him?

10 I think not. So you also, when you shall have done all these things that are commanded you, say: We are unprofitable servants; we have done that which we ought to do.

10 नवंबर का पवित्र वचन

 

10 नवंबर 2020
वर्ष का बत्तीसवाँ सामान्य सप्ताह, मंगलवार

🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

📒 पहला पाठ : तीतुस 2:1-8, 11-14

1) तुम ऐसी शिक्षा दो, जो सही धर्म-सिद्धान्त के अनुकूल हो।

2) वृद्धों को समझाओं कि उन्हें संयमी, गम्भीर एवं समझदार होना चाहिए और विश्वास, भ्रातृप्रेम एवं धैर्य में परिपक्व।

3) इसी प्रकार वृद्धाओं का आचरण प्रभु-भक्तों के अनुरूप हो। वे किसी की झूठी निन्दा न करें और न मदिरा की व्यसनी हों। वे अपने सदाचरण द्वारा,

4) तरूण स्त्रियों को ऐसी शिक्षा दें कि वे अपने पति और अपने बच्चों को प्यार करें,

5) समझदार, शुद्ध और सुशील हों, अपने घर का अच्छा प्रबन्ध करें और अपने पति के अधीन रहें, जिससे लोग सुसमाचार की निन्दा न कर सकें।

6) नवयुवकों को समझाओ कि वे सब बातों में संयम से रहें,

7) और तुम स्वयं उन्हें अच्छा उदाहरण दो। तुम्हारी शिक्षा प्रामाणिक और गम्भीर हो।

8) तुम्हारे उपदेश हितकर और अनिद्य हों। इस प्रकार विरोधी किसी भी बात के विषय में हमारी निन्दा न कर सकने के कारण लज्जित होगा।

11) क्योंकि ईश्वर की कृपा सभी मनुष्यों की मुक्ति के लिए प्रकट हो गयी है।

12) वह हमें यह शिक्षा देती है कि अधार्मिकता तथा विषयवासना त्याग कर हम इस पृथ्वी पर संयम, न्याय तथा भक्ति का जीवन बितायें

13) और उस दिन की प्रतीक्षा करें, जब हमारी आशाएं पूरी हो जायेंगी और हमारे महान् ईश्वर एवं मुक्तिदाता ईसा मसीह की महिमा प्रकट होगी।

14) उन्होंने हमारे लिए अपने को बलि चढ़ाया, जिससे वह हमें हर प्रकार की बुराई से मुक्त करें और हमें एक ऐसी प्रजा बनायें जो शुद्ध हो, जो उनकी अपनी हो और जो भलाई करने के लिए उत्सुक हो।

📙 सुसमाचार : लूकस 17:7-10

7) "यदि तुम्हारा सेवक हल जोत कर या ढोर चरा कर खेत से लौटता है, तो तुम में ऐसा कौन है, जो उससे कहेगा, "आओ, तुरन्त भोजन करने बैठ जाओ’?

8) क्या वह उस से यह नहीं कहेगा, ‘मेरा भोजन तैयार करो। जब तक मेरा खाना-पीना न हो जाये, कमर कस कर परोसते रहो। बाद में तुम भी खा-पी लेना’?

9) क्या स्वामी को उस नौकर को इसीलिए धन्यवाद देना चाहिए कि उसने उसकी आज्ञा का पालन किया है?

10) तुम भी ऐसे ही हो। सभी आज्ञाओं का पालन करने के बाद तुम को कहना चाहिए, ‘हम अयोग्य सेवक भर हैं, हमने अपना कर्तव्य मात्र पूरा किया है’।"

📚 मनन-चिंतन

संत पौलुस आज के प्रथम पाठ में तीतुस को यह हिदायत देते हैं कि तुम ऐसी शिक्षा दो, जो सही धर्म-सिद्धान्त के अनुकूल हो। संत पौलुस यह कहना चाहते है कि तुम जिस किसी को भी शिक्षा दो चाहें वह वृद्ध हों या तरूण स्त्रियां हो या नवयुवक हों या जो कोई भी हो वह शिक्षा धर्म-सि़द्धांत के अनुकूल होना चाहिए। साथ-साथ एक अच्छा उदाहरण बनने के लिए भी हिदायत देतें हैं। यह केवल तीतुस ही नहीं परंतु उन सभी ख्रीस्त भाइ-बहनों के लिए हैं जो बड़े और धर्म की अगुआई करते हैं। हम किसी न किसी को कुछ न कुछ शिक्षा देते हैं। हमें दो चीजों को ध्यान में रखनी की जरूरत है र्स्वप्रथम हमारी सभी शिक्षा धर्म-सिद्धांत के अनुकूल हो तथा हमारा आचरण और उदाहरण अच्छा उदाहरण हों क्योंकि हम न केवल अपने शब्दों से परंतु उससे भी ज्यादा अपने जीवन से दूसरों को शिक्षा देते है।

मत्ती 6:24 में हम पढ़ते हैं, ‘‘कोई भी दो स्वामियों की सेवा नहीं कर सकता। वह या तो एक से बैर और दूसरे से प्रेम करेगा या एक का आदर और दूसरे का तिरस्कार करेगा। तुम ईश्वर और धन - दोनों की सेवा नहीं कर सकते।’’ यह हमें बताता है कि इस संसार में हम किसी एक को ही अपना स्वामि बना सकते है या तो इस संसार की चीजें को या प्रभु ईश्वर को जिसने यह सारा संसार बनाया है। अगर हम प्रभु को अपने जीवन का स्वामि मानते हैं तो हम हर चीजों में, हर बातो में उनकी ही आज्ञाओं का पालन करेंगे तथा एक सेवक के समान अपने कार्यो को पूर्ण करते हुए उनके सच्चे सेवक कहलायेंगे।

आज के सुमाचार में प्रभु येसु ख्रीस्त स्वामि और सेवक के रिश्ते के बारे में व्यक्त करते हैं; और बताते है कि हमें अपना कर्त्तव्य निस्वार्थ रूप से, बिना कुछ आस के पूर्ण करने की जरूरत है। अगर हम हमारे प्रभु का कार्य को पूरा करते है इसका मतलब हम अपना कर्त्तव्य पूरा करते हैं। अपने कार्य के बदले हम प्रभु से क्या चाह रख सकते हैं क्योंकि जितना भी अधिक हम प्रभु के लिए कार्य करेंगे वे सब उनकी कृपा, दयालुता और मुक्ति योजना के सामने नगण्य ही रह जायेगा। इसलिए हम सभी को जो प्रभु की सेवा करते है विशेष रूप से धार्मिक कार्य को सम्पन्न करते है अपने उन कार्यो पर घमण्ड़ नहीं करना चाहिए क्योंकि चाहे कितने भी बड़े-बड़े कार्य हम प्रभु के लिए करें हम उनके सामने मात्र एक सेवक के समान हैं जिसे अपना कार्य पूर्ण करने के बाद यहीं कहना चाहिए- ‘‘हम अयोग्य सेवक भर हैं, हमने अपना कर्त्तव्य मात्र पूरा किया है।’’ आईये हम अपने दैनिक जीवन में बिना घमण्ड और बिना कुछ आस के प्रभु की सेवा करते जायें। आमेन!


📚 REFLECTION

St. Paul in today’s first reading gives instructions to Titus by saying, ‘teach what is consistent with sound doctrine.’ St. Paul wants to say that to whomever you want to teach whether they are older men or older women or younger men it has to be consistent with sound doctrine. Along with this he instructs him also to be a good example, a model of good works. This is not only for Titus it is for all Christian brothers and sister who are elder and who are leaders in following Christ. We give one or the other some advices or teachings with regard to life. We have to keep in mind two things: Firstly our teaching should be of sound doctrine or in other words it has to be based on the word of God and secondly our deeds and life should be an exemplary one because we teach people not only by words, but more than that by our life.

In Mt 6:24 we read, “No one can serve two masters; for a slave will either hate the one and love the other, or be devoted to the one and despise the other. You cannot serve God and wealth.” This teaches us that in this world we can opt only one master for ourselves; either the things of this world or God who is the creator of everything. If we make God our life’s master then we will obey his words in everything and in every circumstances and doing the work like a slave we will be called a true servant of him.

In today’s gospel Lord Jesus expresses the relationship between the master and the servant; and tells us that we need to do our duty selfless and without any expectations. When we do the work of God we only fulfill our duty. What can we expect by obeying his words? because whatever we do for him is nothing in front of his mercy, his salvation-plan for us and his blessings which are showered upon us. That’s why for us who are serving our Lord Jesus very specially through the religious works, piety works, preaching and so on; we should not become proud of those works because whatever big-big works we do for the Lord we are not even worthy to be called slave in front of him, after fulfilling all the works we can only say, “We are worthless slave; we have done only what we ought to have done.” Let’s keep serving the Lord in our daily lives without any proud. Amen!

✍ -Br. Biniush Topno


 www.atpresentofficial.blogspot.com
Praise the Lord!
All copyright resived